state government - Swatantra Prabhat

प्रदेश सरकार के संरक्षण व संवर्धन से ही प्रदेश के वन एवं वन्यजीवों में हुई बढ़ोत्तरी
प्रयागराज - प्राकृतिक संसाधनांे में वनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। वन हमारे अतीत के गौरृव, संस्कृति, सभ्यता और विकास के प्रतीक है। वन प्राणदायिनी वायु व जीवों की उत्पत्ति में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करते है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुश नेतृत्व में प्रदेश में गत 08 वर्षाें में 242 करोड़ वृक्षारोपण किया गया और चालू वर्ष में भी 37.21 करोड़ से अधिक  वृक्षारोपण करते हुए प्रदेश की हरीतिमा व वनावरण में वृद्धि की गयी है। प्रदेश का भौगोलिक क्षेत्र 09 कृषि जलवायु क्षेत्रों (एग्रो क्लाईमेटिक जोन)-भाबर व तराई क्षेत्र, पश्चिमी मैदानी क्षेत्र, मध्य पश्चिमी मैदानी क्षेत्र, दक्षिण पश्चिमी अर्ध शुष्क मैदानी क्षेत्र, केन्द्रीय मैदानी क्षेत्र, उत्तर पूर्वी मैदानी क्षेत्र, पूर्वी मैदानी क्षेत्र बुन्देलखण्ड क्षेत्र एवं विन्ध्य क्षेत्र में वर्गीकृत हैं।

प्रदेश में जलवायु व भौगोलिक विविधता के कारण ही  शीतकाल में स्थानीय तथा प्रवासी पक्षियों के मनमोहक झुण्ड प्रदेश की झीलों का मुख्य आकर्षण होते है। पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने में पक्षियों का महत्वपूर्ण योगदान है। हमारे देश में लगभग 300 प्रजातियों के पक्षी तिब्बत, चीन यूरोप तथा साइबेरिया से हिमालय पर्वत पार कर उत्तर प्रदेश की मैदानी झीलों व नदियों में शीतकालीन प्रवास के लिए आते हैं। इनमें कुछ पक्षी 5000 कि.मी. की दूरी पार कर तथा 8500 मीटर की ऊँचाई तक उड़कर उत्तर प्रदेश में आते हैं।

, शीशम, बीजासाल, खैर, बबूल, बॉस, नरकुल, बेत, खस  घास तथा दुर्लभ औषधीय जड़ी बूटियों बहुलता से मिलती हैं। फलदार पौधों जैसे बेल, ऑवला, नींबू व बेर की जंगली किस्मों की प्रचुरता उत्तर प्रदेश के वनों में है। प्रदेश में कृषि फसलों की लगभग 80 प्रजातियों की जंगली किस्में भी पहचानी गयी है। साल (शोरिया रोबस्टा) के घने वन, घास के मैदान शीशम (डलबर्जिया सिस्सू) की बहुलता वाले घास युक्त वन, सागौन (टेक्टोना ग्रान्डिस), खैर (अकेसिया कटैचू), यूकेलिप्टस, जामुन (साइजिजियम क्यूमिनाई), दलदली क्षेत्र दीमक की बाम्बियों से आच्छादित क्षेत्र, 550 से अधिक पक्षी प्रजातियों, 150 से अधिक तितली प्रजातियाँ, आठ गिद्ध प्रजातियों, वन क्षेत्रों में सेराविड्स की पाँच प्रजातियाँ-चीतल (एक्सिस एक्सिस), सॉभर (रूसा यूनीक्लोर), मंुतिजैक (मुन्टिएकुस मुन्टिजैक), पाड़ा (एक्सिस पोरसिनस) तथा बारासिंघा (रूसेरवस डुबाउसेली), सर्वाधिक संकटापन्न पक्षी बंगाल पलोरिकेन (होयूबारोप्सिस बेंगालेसिस), हिस्पिड हेगर, सरीसृप की विभिन्न प्रजातियों, एक सींग वाला गैंडा राष्ट्रीय पशु बाघ, राष्ट्रीय धरोहर हाथी सहित विभिन्न प्राणी व पादप प्रजातियों प्रदेश की वन जैव विविधता को समृद्धि प्रदान कर रही हैं।

उत्तर प्रदेश में एक राष्ट्रीय उद्यान (दुधवा राष्ट्रीय उद्यान), चार टाइगर रिजर्व (दुधवा टाइगर रिजर्व पीलीभीत टाइगर रिजर्व, अमानगढ़ टाइगर रिजर्व एवं रानीपुर टाइगर रिजर्व), दो हाथी रिजर्व (शिवालिक हाथी रिजर्व व तराई हाथी रिजर्व), एक कन्जर्वेशन रिजर्व (ब्लैक बक कन्जर्वेशन रिजर्व मेजा प्रयागराज) एवं 26 वन्यजीव विहारों में वन जैव विविधता पल व बढ़ रही है। प्रदेश के 4 प्राणि उद्यानों (नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान, लखनऊ, कानपुर प्राणि उद्यान, कानपुर, शहीद अशफाक उल्लाह खाँ प्राणि उद्यान, गोरखपुर एवं इटावा लॉयन सफारी, इटावा) व एक जैव विविधता विरासत स्थल (घड़ियाल पुनर्वास एवं प्रजनन केन्द्र, कुकरैल, लखनऊ) जैव विविधता के एक्स सीटू संरक्षण में योगदान दे रहे हैं। प्रदेश के राष्ट्रीय उद्यान व बन्यजीव विहारों से प्रदेश के वन क्षेत्र का लगभग 38 प्रतिशत एवं भौगोलिक क्षेत्र का 2.6 प्रतिशत भाग आच्छादित है। वन क्षेत्र के सापेक्ष संरक्षित क्षेत्र, प्रतिशत की दृष्टि से देश में सर्वाधिक है।

प्रदेश में लगभग 11.45 लाख हेक्टेयर (प्रदेश के भौगोलिक क्षेत्र का 4.8 प्रतिशत) वेटलैण्ट्स से आच्छादित है। प्रदेश के वेटलैण्ड्स मगर, घड़ियाल, राष्ट्रीय जलीय जीव डॉल्फिन, राज्य पशु बारासिंघा, राज्य पक्षी सारस, स्वच्छ जल की कछुओं की चौदह प्रजातियों एवं शीत ऋतु में प्रतिकूल परिस्थितियों से बचने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका, रूस, अफ्रीका आस्ट्रेलिया, म्यांमार, चीन व यूरोप के विभिन्न देशों से आने वाले इंडियन स्कीमर, बार हेडेड गूज, रुडीशेल्डक रेड क्रेस्टेड पोचार्ड, मलार्ड, कुरंजा, ग्रे लेग जैसे अतिथि पक्षियों के प्रिय बास स्थल हैं। प्रदेश में अन्तर्राष्ट्रीय महत्व के 10 वेटलैण्ड्स का प्रबन्धन रामसर साईट के रूप में किया जा रहा है। रामसर साईट की संख्या के दृष्टिगत देश में उत्तर प्रदेश दूसरे स्थान पर है।

प्रभारी मंत्री स्वतंत्र द्वारा प्रदेश सरकार की सेवा, सुरक्षा एवं सुशासन के 08 वर्ष पूर्ण होने पर त्रि-दिवसीय कार्य क्रम का शुभारम्भ।
प्रयागराज। मंत्री जल शक्ति विभाग (सिंचाई एवं जल संसाधन, बाढ़ नियंत्रण, परती भूमि, लघु सिंचाई, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग उत्तर प्रदेश/प्रभारी मंत्री जनपद प्रयागराज  स्वतंत्र देव सिंह ने मंगलवार को जिला पंचायत परिसर में प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा एवं सुशासन की नीतियों के आठ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित त्रि-दिवसीय कार्यक्रम का मुख्य अतिथि के रूप में दीप प्रज्जवलन कर शुभारम्भ किया। मंत्री  ने सर्वप्रथम जिला पंचायत परिसर में विभिन्न विभागों के द्वारा सरकार की उपलब्धियों, जनहित में क्रियान्वित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, परियोजनाओं, कार्यों पर आधारित लगायी गयी त्रि-दिवसीय प्रदर्शनी एवं मेला का फीता काटकर शुभारम्भ किया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर योजनाओं व महाकुम्भ-2025 के सफल आयोजन पर केन्द्रित दो लघु फिल्में भी दिखायी गयी।

सूचना विभाग द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी एवं विभिन्न विभागों के द्वारा लगाये गये 32 स्टॉलों का अवलोकन करते हुए विभागों की योजनाओं, कार्यों के बारे में सम्बंधित विभाग के अधिकारी से जानकारी प्राप्त की और सभी विभागों के द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी की प्रशंसा की। जिला पंचायत परिसर मेें वन विभाग, कृषि विभाग, जिला कार्यक्रम, बेसिक शिक्षा विभाग, खादी विभाग, उद्योग विभाग, पीओ नेडा, पुलिस विभाग, उद्यान विभाग, समाज कल्याण, प्रोबेशन विभाग, दिव्यांगजन, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, चिकित्सा विभाग, विद्युत विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, पूर्ति विभाग, पीओ डूडा, पर्यटन विभाग, नमामि गंगे, लोक निर्माण विभाग, सहित अन्य विभागों के द्वारा उनके विभाग से सम्बंधित कार्यों एवं योजनाओं के बारे में तीन दिवसीय प्रदर्शनी लगायी गयी है।

प्रभारी मंत्री  व अन्य  जनप्रतिनिधियों ने विभागों के द्वारा लगाये गये स्टॉलों एवं प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए सम्बंधित विभागों के अधिकारियों से योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए योजनाओं के बारे में अधिक से अधिक लोगो को जानकारी उपलब्ध कराने एवं पात्र लाभार्थिंयों को योजनाओं से लाभान्वित कराये जाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि एक ही स्थान पर सभी विभागों के द्वारा योजनाओं से सम्बंधित स्टॉल लगाये गये है, इससे यहां पर आने वाले लोगो को सभी विभागों की योजनाओं के बारे में एक ही स्थान पर जानकारी प्राप्त करने में सुविधा होगी तथा पात्र लोग योजनाओं से लाभान्वित होंगे। उन्होंने कार्यक्रम का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कराये जाने के लिए कहा है।

इस अवसर पर प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव  बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के स्टाल पर पहुंचकर दो बच्चों को अन्न-प्रासन कराया तथा तीन गर्भवती महिलाओं की गोदभराई भी की।  मंत्री ने इस अवसर पर दिव्यांगजन विभाग की ओर से लाभार्थिंयों को ट्राईसाइकिल, एम0आर0किट, स्मार्ट केन एवं ब्रेल किट भी वितरित किए एवं साथ ही साथ उन्होंने जिला पंचायत सभागार में आयोजित विभिन्न विभागों के लाभार्थिंयों को प्रशस्ति पत्र एवं चाभी दी।

कृषि विभाग के दो लाभार्थिंयों को, जिसमें एक लाभार्थी को कस्टम हायरिंग केन्द्र की स्थापना हेतु कुल लागत 30 लाख के सापेक्ष 24 लाख का अनुदान एवं दूसरे लाभार्थी को रोटा वेटर का 40 हजार अनुदान का डेमो चेक वितरित किया।

भवन अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित कन्या विवाह सहायता योजना के अन्तर्गत 16 लाभार्थिंयों को प्रशस्ति पत्र एवं हितलाभ का वितरण किया गया। ग्राम पंचायत जैतवार डीह के 10 व्यक्तियों के व्यक्तिगत शौचालय बनवाने हेतु किश्त की धनराशि अंतरित की गयी।

माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में सबका साथ-सबका विकास की नीति के साथ उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा 8 वर्ष में सेवा, सुरक्षा व सुशासन की दिशा में अर्जित अभूतपूर्व उपलब्धियों एवं अनेक नवीन जनकल्याणकारी योजनाओ, परियोजनाओ के बारे में जनसामान्य को अवगत कराये जाने के दृष्टिगत महिला सशक्तिकरण, युवा एवं रोजगार, श्रम कल्याण, सुरक्षित उद्यमी-समृद्ध व्यापार तथा अन्त्योदय से सर्वोदय थीम पर आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री जी ने ‘‘यूपी के उपयोगी 8 वर्ष’’  शीर्षक विकास पुस्तिका का विधायक शहर पश्चिमी सिद्धार्थनाथ सिंह,  विधायक फाफामऊ  गुरू प्रसाद मौर्या,विधान परिषद सदस्य  के0पी0 श्रीवास्तव जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ0 वी0के0 सिंह, पूर्व सांसद फूलपुर  केसरी देवी पटेल, मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत, जिलाधिकार रविन्द्र कुमार माँदड़, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त  डॉ0 अजय पाल शर्मा, भाजपा महानगर अघ्यक संजय गुप्ता, गंगापार अध्यक्ष निर्मला पासवान, यमुनापार अध्यक्ष राजेश शुक्ला व अन्य  जनप्रतिनिधिगणों के साथ विमोचन किया।

तत्पश्चात प्रभारी मंत्री  ने कहा कि मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ जी के सुशासन के मंत्र, गरीब कल्याण के संकल्प, समृद्धि के विजन, अन्त्योदय के संकल्प के साथ प्रगति और आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के लक्ष्य के साथ लगातार जारी प्रयासों से आज उत्तर प्रदेश कायाकल्प के केन्द्र के रूप में देश में स्थापित हुआ है। उत्तर प्रदेश आज ‘‘ग्रोथ गियर, गुड गवर्नेंस और गवर्निंग ग्रिट’’ के साथ देश का ग्रोथ इंजन, डेवलपमेंट हब बन गया है।

प्रभारी मंत्री जी ने प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश सरकार की 8 वर्षों की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी  रविन्द्र कुमार माँदड़ ने आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद, तहसील, ब्लाक स्तर पर आयोजित इस तीन दिवसीय कार्यक्रमों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगो को लोकहित की अनेक नवीन जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त होगी और विभिन्न लाभार्थींपरक योजनाओं से अनाच्छादित पात्र व्यक्ति योजना का लाभ ले सकेंगे।

प्रदेश सरकार की के 8 वर्ष इस अवसर पर सेंट एंथोनी कान्वेंट विद्यालयों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गयी। कृष्ण कुमार नाट्य कम्पनी के द्वारा महाकुम्भ पर आधारित नाटक का मंचन किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 प्रभाकर त्रिपाठी ने किया

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ कि राज्य कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई।
लखनऊ- राजधानी लखनऊ में 19 मार्च, 2025 उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के आवाहन पर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से प्राप्त सूचनाओं के अनुसार सभी मूल्यांकन केन्द्रों पर शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने बाहों में काली पटटी बांधकर मूल्याकंन कार्य किया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में लखनऊ में सम्पन्न राज्य कार्यकारिणी की बैठक में पुरानी पेंशन की बहाली, शिक्षकों की सेवा सुरक्षा धारा 21, शिक्षकों की पदोन्नति सम्बन्धी धारा 12, प्रधानाचार्य की तदर्थ पदौन्नति सम्बन्धी धारा 18 की बहाली, शिक्षकों को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा, वित्त विहीन विद्यालयों के शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन सम्बन्धी मांगों को लेकर चरणबद्व संघर्ष किए जाने का निर्णय किया गया था।

संगठन के प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डा0 आर0पी0 मिश्र एवं महामंत्री नरेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि संघर्ष के प्रथम चरण में दिनांक 25 फरवरी से 15 मार्च, 2025 तक स्टिकर अभियान चलाया गया और अब संघर्ष के दूसरे चरण में राज्य सरकार को प्रेषित मागों के समर्थन में प्रदेश के सभी मूल्याकनं केन्द्रों में शिक्षकों द्वारा बाहों में काली पटटी बाधकर मूल्याकनं कार्य शुरू किया गया है। शिक्षक नेताओं ने बताया कि यदि मूल्याकन की समप्ति तक राज्य सरकार द्वारा मागों पर प्रभावी कार्यवाही नही की जाती है तो दिनांक 14 अप्रैल, 2025 को कानपुर में आयोजित राज्य परिषद की बैठक में संघर्ष की अगली रूपरेखा निर्धारित की जाएगी।

केंद्र की मोदी सरकार प्रदेश की योगी सरकार ने योजनाओं के माध्यम से बढ़ाया महिलाओं का सम्मान - मयंकेश्वर शरण सिंह
गौरीगंज, अमेठी। गौरीगंज स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री तिलोई के विधायक मयकेश्वर शरण सिंह रहे। भाजपा जिला अध्यक्ष रामप्रसाद मिश्रा एवं महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष  आशा वाजपेई ने उपस्थित अतिथि एवं महिलाओं का पुष्प कुछ देकर के अभिनंदन किया। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि आज केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूरे हुए हैं।

इन 11 वर्षों में मोदी सरकार ने महिला आरक्षण विधेयक नारी शक्ति बंदन अधिनियम भारतीय संसद में प्रस्तुत किया गया इसके पारित होने से संसद में महिलाओं की भागीदारी 33% सुनिश्चित हो जाएगी इसी प्रकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना से मोदी सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है जो भारत की लड़कियों के जीवन को बेहतर बनाने में मदद कर रही है यह योजना 2015 में शुरू की गई है योजना के तहत बाल लिंगानुपात में सुधार और लड़कियों को शिक्षा में बढ़ावा देने पर अधिक काम किया गया है।

इसी तरीके से प्रधानमंत्री ने मात्र बंधन योजना से गर्भवती महिलाओं को आर्थिक लाभ के लिए अच्छी योजना चलाई महिला शक्ति केंद्र से महिलाएं सशक्त हुई सुकन्या समृद्धि योजना से बालिकाओं का भविष्य सुरक्षित हो रहा है उज्ज्वला योजना में महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाए मुस्लिम बहनों के लिए तीन तलाक पर प्रतिबंध लाकर के उनके जीवन को वेश्यावृत्ति से बचने का काम किया है महिला ई हार्ट से महिलाओं को व्यापार में अवसर प्राप्त हुआ प्रधानमंत्री महिला शक्ति केंद्रीय योजना सखी निवास कामकाजी महिला छात्रावास राष्ट्रीय महिला कोष योजना से महिलाओं को आसान लोन प्राप्त हुआ वन स्टाफ केंद्र योजना से महिलाएं मार्गदर्शन कर रही हैं।

इसी प्रकार उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मिशन शक्ति अभियान उत्तर प्रदेश में लाकर के महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सुरक्षा सम्मान और रोजगार के अवसर प्रदान किए गए महिला सुरक्षा बल एंटी रोमियो स्क्वायड यह है बाल महिलाओं और छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए गठित किया गया था महिला ग्राम प्रधान और पंचायत में भागीदारी उत्तर प्रदेश की सरकार ने पंचायत चुनाव में महिलाओं के लिए 50% सीट आरक्षित की की गई है जिससे वह राजनीति में आगे बढ़ सकें महिला सशक्तिकरण केंद्र कौशल विकास योजना में महिलाओं को विशेष प्रशिक्षण मिला।

इसी प्रकार रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान को उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से गरीब महिलाओं और बालिकाओं को बहुत सहयोग मिला पिंक बूथ और पिक पुलिस स्क्वायर से महिलाओं की सुरक्षा के लिए उत्तर प्रदेश में पिंक बूथ और महिला पुलिस बल्कि विशेष टुकड़ी बनाई गई जिससे उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष आशा वाजपेई ने आए हुए समस्त महिलाओं एवं अतिथियों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर जिला संयोजक प्रतिमा त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष भाजपा  उपमा सरोज, वन नेशन वन इलेक्शन की जिला संयोजक  प्रज्ञा त्रिपाठी, कुसुम सिंह, नीरज पांडे,बिंदु गुप्ता,बिन्दू गुप्ता ,अर्चना ओजस्वी सहित सभी प्रमुख महिलाएं उपस्थित रहीं।

हाई कोर्ट के आदेश के अधीन होगा शराब की दुकानों का आवंटन, सात अप्रैल को होगी सुनवाई!
प्रयागराज - इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने लाटरी के जरिये शराब की दुकानों के आवंटन के मामले में आदेश पारित करते हुए कहा है कि आवंटन प्रक्रिया न्यायालय के अंतिम निर्णय के अधीन रहेगी। इसके साथ ही न्यायालय ने राज्य सरकार को चार सप्ताह में जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है। मामले की अगली सुनवाई सात अप्रैल को होगी।

यह आदेश न्यायमूर्ति राजन राय व न्यायमूर्ति ओम प्रकाश शुक्ला की खंडपीठ ने सीतापुर के रामचन्द्र व अन्य की ओर से दाखिल याचिका पर पारित किया। याचियों ने लाटरी के जरिये शराब के दुकानों का नए सिरे से आवंटन करने संबंधी छह फरवरी, 2025 के शासनादेश को चुनौती दी है।

याचिकाओं का विरोध करते हुए राज्य सरकार की ओर से पेश अधिवक्ता एलपी मिश्रा ने दलील दी थी कि इसी विषय पर याचिकाएं इलाहाबाद हाई कोर्ट में एकल पीठ के समक्ष विचाराधीन हैं, लिहाजा वर्तमान याचिका भी एकल पीठ द्वारा ही सुनी जानी चाहिए।

हालांकि इस आपत्ति के संबंध में न्यायालय ने संबंधित अनुभाग से रिपोर्ट मंगाई, जिसके आधार पर याचिका को खंडपीठ द्वारा ही सुने जाने योग्य करार दिया। वहीं याचियों की ओर से दलील दी गई है कि लाटरी प्रक्रिया से आवंटन का शासनादेश संबंधित नियमावली के नियम पांच के विरुद्ध है।

कहा गया है कि राज्य सरकार ने तीन मार्च को नियमावली में संशोधन कर दिया है, लेकिन इस संशोधन से छह फरवरी का शासनादेश औचित्यपूर्ण नहीं माना जा सकता। उल्लेखनीय है कि बुधवार को न्यायमूर्ति पंकज भाटिया की एकल पीठ ने इसी विषय पर दाखिल दर्जनों याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई करते हुए उन्हें खारिज कर दिया था। एकल पीठ ने कहा कि शराब का व्यवसाय सांविधानिक अधिकार नहीं है।प्रदेश के सभी उप-निबंधन कार्यालय इस माह शाम छह बजे तक रजिस्ट्री का कार्य करेंगे। अब शाम चार बजे के बजाय पांच बजे तक का स्लाट बुक किया जा सकेगा। कार्यालयों को शाम छह बजे तक रजिस्ट्री का कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

महानिरीक्षक निबंधन अमित गुप्ता ने गुरुवार को इसके आदेश जारी कर दिए। स्टांप एवं पंजीयन मंत्री रवींद्र जायसवाल ने बताया कि वर्षी 2024-25 के वित्तीय समापन और मार्च में होली व नवरात्र के कारण इस माह अधिक संख्या में अचल संपत्तियों का पंजीकरण कराया जाना संभावित है।

इस माह त्योहारों के सार्वजनिक अवकाश होने से उपलब्ध कार्य दिवस कम होने के कारण यह निर्णय लिया गया है। मार्च में अवकाश के दिन व रविवार को भी उप-निबंधक कार्यालय खुले रहेंगे। उन्होंने बताया कि वर्तमान व्यवस्था के अनुसार आम जनता को शाम चार बजे तक रजिस्ट्री के लिए स्लाट उपलब्ध कराए जाते थे और शाम पांच बजे तक रजिस्ट्री का कार्य संपादित किया जाता था।

प्रदेश सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति पर डीएम कानपुर की बड़ी कार्रवाई
कानपुर। जिलाधिकारी कानपुर नगर जितेंद्र प्रताप सिंह द्वारा सरकारी विभागों में व्याप्त धांधली, लापरवाही व भ्रष्टाचार के प्रति लगाम कसना शुरू कर दिया है। अभी तक जिलाधिकारी तमाम विभागों में निरीक्षण कर रहे थे और वहां की खामियों को परख रहे थे। लेकिन अब उन्होंने बड़ी कार्रवाई करना शुरू कर दिया है  प्रदेश सरकार की भ्रष्टाचार के प्रति जिलों जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत जनपद के  तहसील सदर में निर्माणाधीन मल्टीलेवल पार्किंग में मिली खामियां को देखते हुए कार्यवाही की गई है। विगत 20 जनवरी 2025 को जिलाधिकारी कानपुर नगर जितेंद्र प्रताप सिंह द्वारा उक्त निर्माणाधीन मल्टीलेवल पार्किंग के निरीक्षण के क्रम में बड़ी कार्रवाई की गई है।

उक्त निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर बीम व कॉलम आदि में शटरिंग के जॉइंट पर सीमेंट की बोरियां लगी पाईं गईं तथा ग्राउंड फ्लोर पर बाहर की तरफ की बीम में ब्लागिंग पाए जाने पर अत्यधिक रोष व्यक्त किया गया था। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा व उसके उपरांत कई बार निर्माणाधीन पार्किंग के परियोजना प्रबंधक एस. के. वर्मा द्वारा संस्था से उक्त कमियों को ठीक करने को कहा गया लेकिन अब तक ठीक नहीं किया गया. इसलिए जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में परियोजना प्रबंधक के द्वारा निर्माण कार्य में मेसर्स गंगा इन्फ्रा बिल्ड  प्राइवेट लिमिटेड पर ₹5 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है  जिसकी कटौती उक्त संस्था के बीजक से की जाएगी।

इसके अतिरिक्त मनरेगा योजना अंतर्गत ग्राम पंचायत निवादा मगही विकासखंड शिवराजपुर में की जांच में दोषी पाए गए प्रधान कैलाश, निलंबित  ग्राम विकास अधिकारी मनोज वर्मा व तकनीकी सहायक अरविंद बाजपेई पर क्रमशः 22989 रुपए 22989 रुपए और 22988 रुपए जुर्माना लगाया गया। संबंधित ग्राम प्रधान पर जिला पंचायती राज अधिकारी द्वारा वसूली के साथ-साथ प्रशासनिक भी कार्रवाई  की जाएगी। संबंधित ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है साथ ही, खंड विकास अधिकारी, शिवराजपुर द्वारा वसूली भी किया जाएगा। वहीं, तकनीकी सहायक अरविंद बाजपेई से खंड विकास अधिकारी शिवराजपुर वसूली करेंगे साथ ही मुख्य विकास अधिकारी कानपुर नगर द्वारा उस पर प्रशासनिक कार्रवाई की भी जाएगी।