log preshan - Swatantra Prabhat

सैंती में हैंडपंप मरम्मत में घोटाले का आरोपः बिना काम के निकाल लिए 82 हजार रुपए, एक दिन में 3 बार निकाली रकम
टड़ियावां/, हरदोई विकास खंड टड़ियावा में हैंडपंप मरम्मत के नाम पर बड़ा घोटाला सामने आया है। सैंती ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान और सचिव ने मिलकर बिना काम कराए ही लाखों रुपये निकाल लिए। इस मामले में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से शिकायत की है।ग्राम पंचायत सैंती के निवासी मोनू गाजी ने डीएम को बताया कि गांव में पिछले 4 साल से कई इंडिया मार्का हैंडपंप खराब पड़े हैं। गर्मी के मौसम में इससे पानी की गंभीर समस्या हो सकती है। नाजिर के घर के पास, महेंद्र और भयन्नू के घर के पास लगे हैंडपंप पिछले 4 साल से काम नहीं कर रहे हैं।

वही मंगल बाग बाजार में भी हैंडपंप खराब है, जिससे राहगीरों को परेशानी होती है। शिकायत में बताया गया कि 11 मार्च को एक ही दिन में तीन बार नल मरम्मत के नाम पर पैसे निकाले गए। पहली बार 31,292 रुपये, दूसरी बार 31,141 रुपये और तीसरी बार 19,600 रुपये निकाले गए। कुल 82,033 रुपये का भुगतान किया गया, लेकिन एक भी हैंडपंप ठीक नहीं कराया गया।

टड़ियावां ब्लॉक के एडीओ पंचायत का कहना है कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि अभी तक कोई शिकायत पत्र नहीं मिला है। हालांकि उन्होंने आश्वासन दिया कि वे जांच करके दोषियों पर कार्रवाई करेंगे।

मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से लोग परेशान, बीमारियों का बढ़ा खतरा
खेतासराय(जौनपुर)- शाहगंज तहसील के ग्राम पंचायतों, नगर पंचायत व पालिका परिषद में मार्च के तीसरे सप्ताह में मच्छरों के आतंक से रात की नींद हराम हो गई है । जिम्मेदार कागज़ों की फ़ाइल दुरुस्त करने में व्यस्त है । मच्छरों की उपज से जानलेवा डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया की मरीजों के फेहरिस्त बढ़ाने में सहायक होती है । इनकी वृद्धि इस कदर है कि दिन के उजाले में भी दस्तक दे रहे है ।

मच्छरों से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है । इनकी वजह से कई गम्भीर बीमारी फ़ैलने का कारण बन रहा है । विकास खण्ड सोंधी, नगर पंचायत खेतासराय व पालिका परिषद शाहगंज मच्छरों की इस भयंकर आतंक से लापरवाह बना हुआ है । ग्रामीणों का कहना कि समय समय पर यदि जिम्मेदार दवा का छिड़काव कराए तो इस पर क़ाबू पाया जा सकता है ।

वही जिला प्रशासन की तरफ़ से अधिकारियों को जब आदेश जारी होता है तो नगर पंचायतों में एंटी लारवा या फाकिंग कराई जाती है । फ़िर जिम्मेदार भी इतिश्री लेकर गहरी निद्रा में चले जाते है जिससे मच्छरों के हालत बेक़ाबू हो जा रहे है ।ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि इस समस्या पर गम्भीरता नही दिखाई तो मच्छरों के प्रकोप बढ़ने के साथ स्वास्थ्य संकट भी गहरा सकता है ।

नगर पालिका और पंचायत दवाओं  का छिड़काव करें : एसडीएम

खेतासराय(जौनपुर) मौसम के अचानक करवट व मानसून से मच्छरों की संख्या में इजाफ़ा हो गया है । नगर पंचायत में यदा कदा दवा का छिड़काव हो भी जाता है लेकिन ग्राम पंचायतों में स्तिथि भयानक है । इस बाबत एसडीम शाहगंज राजेश चौरसिया से बात हुई तो उन्होंने बताया कि पूरे तहसील क्षेत्र, नगर पंचायत व पालिका परिषद को दवा का छिड़काव कराने के लिए जिम्मेदारो की हिदायत दी गई है । इस मे स्थिलता कतई बर्दाश्त नही की जाएगी ।

नाली चोक होने से सड़क पर बह रहा गंदा पानी लोग परेशान
सम्पूर्णानगर- खीरी।  पलिया विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत सिंगाही खुर्द में सफाई कर्मी के न होने से लोगों को हो रही भारी दिक्कत जिम्मेदार मौन। ग्राम पंचायत सिंगाही खुर्द में पिछले दो वर्षों से सफाई कर्मी की तैनाती न होने के कारण ग्राम पंचायत में  बनी नालियां पूरी तरह से चौक हो गई है जिसकी वजह से नालियों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है लोगों को मजबूरन गंदे पानी के अंदर से ही गुजरना पड़ रहा है ग्रामीणों ने बताया कि कई दफा ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य से शिकायत की जा चुकी है।

लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई सड़क पर गंदा पानी बहने की वजह से  रमजान माह में रोजेदारों को भी मजबूरन गंदे पानी के  किनारे किनारे से हो कर  गुजरना पड़ रहा है इस पर जब एडिओ पंचायत सर्वेश कुमार से बात की  तो उन्होंने बताया कि जल्द ही सफाई कर्मी की तैनाती कर दी जाएगी और रोस्टर लगाकर ग्राम पंचायत की सभी नालियों की सफाई  करा दी जाएगी।

ग्रामीण ने पीएम व सी एम से सरकारी धन का दुरुपयोग करने वालों के विरुद्ध जांच कराकर कार्यवाही किए जाने की की मांग
लखीमपुर खीरी- मामला जनपद खीरी में कदम कदम पर अपनी जड़े जमा चुके भ्रष्टाचार का है इस भ्रष्टाचार और अफसरशाही पर भारी नौकरशाही से तंग हाल और परेशान लोगों ने देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ से भ्रष्टाचार की जांच कराकर इसमें लिप्त दोषी लोगों एवं सरकारी धन का दुरुपयोग करने वाले कर्मचारियों एवं अफसरो के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने की मांग की है विश्वसनीय सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार ताजा मामला निर्माण विभाग के खंड एक के अंतर्गत आने वाले एलआरपी से सीतापुर की ओर जाने वाले स्टेट हाईवे 21 पर 1 किलोमीटर से 14 किलोमीटर तक हर किलोमीटर में गड्ढे ना होने के बावजूद   हर किलोमीटर में गड्ढे दिखाकर 40 लाख रुपए खर्च कर दिए जाने का मामला चर्चा का विषय बना है।

लोगों का आरोप है कि जिम्मेदारों द्वारा सड़क में गड्ढे ना होते हुए भी गड्ढे दिखाकर 40 लख रुपए का खर्च दशाकर अपनी-अपनी तिजोरिया भर ली गई हैं मजेदार  बात तो यह है कि इसी सड़क के रिन्यूअल के लिए करीब चार माह के अंदर ही शासन से लगभग 17 करोड रुपए मिले थे अब सवाल पैदा होता है जब एक 8 महीने के अंदर ही करीब 17 करोड रुपए खर्च कर सड़क का रिनुअल होना था तो फिर सड़क पर बगैर गड्ढा हुए गड्ढा दिखाकर 40 लख रुपए क्यों और कहां खर्च कर दिए गए?यह पहला मामला नहीं है दूसरा मामला ठीक इसी प्रकार का शारदा नगर रोड का भी है।

जहां पर भी जिम्मेदारो द्वारा बजट को ठिकाने लगाने की तरकीब ढूंढ़ निकाली गयीं जनता की जुबानी सत्य माने तो जनता का कहना है कि हमारे टैक्स से अर्जित धन का बेजह खर्च किए जाने के मामले की जांच होना  नितांत आवश्यक है और जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित अफसर के साथ-साथ जिम्मेदार सह कर्मियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई भी होना चाहिए जिससे इस तरह के भ्रष्टाचार व सरकारी धन के दुरुपयोग के मामलों की पुनरावृत्ति पर प्रभावी रोक लगाई जा सके लोगों ने उक्त मांगों को लेकर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के उपयोगी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मामले की जांच टीम गठित कर जांच कराए जाने की मांग की है।

खुले में बिक रहे हैं मांस मछली स्थानीय लोगों को हो रही है परेशानी
सोनभद्र- सोनभद्र के ओबरा में गजराज नगर क्षेत्र में खुलेआम सार्वजनिक स्थानों पर मांस-मछली की बिक्री हो रही है, जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शासन-प्रशासन के रोक के बावजूद भी दुकानदार नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं।दुकानदार अस्वस्थ बकरे और मुर्गों को काटकर बेच रहे हैं, जिससे लोगों में बीमारी फैलने का खतरा है।दुकानों पर साफ-सफाई न होने के कारण तेज दुर्गंध आती है, जिससे राहगीरों को परेशानी होती है।खुले में मांस की बिक्री से शाकाहारी लोगों की भावनाएँ आहत होती हैं।खुले में जानवरों को काटना पशु क्रूरता कानून का उल्लंघन है।

कई दुकानें बिना लाइसेंस के चल रही हैं, जो कि अवैध है।स्कूली बच्चों को भी इससे गुजरना पड़ता है, जो उनके मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डाल सकता है।भारत में पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 (Prevention of Cruelty to Animals Act, 1960) के तहत, जानवरों को अनावश्यक दर्द या पीड़ा देना एक दंडनीय अपराध है।मांस बिक्री की दुकानों के लिए लाइसेंस अनिवार्य है। जैसे की दुकानों पर साफ-सफाई का ध्यान रखना चाहिए और मांस को पर्दे या कपड़े से ढककर रखना चाहिए।कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मामले में तत्काल कार्रवाई करने की अपील की है।उन्होंने मांग की है कि अवैध रूप से चल रही मांस की दुकानों को बंद किया जाए और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।खुले में जानवरों को काटना न केवल अनैतिक है, बल्कि यह कानूनी रूप से भी गलत है। स्थानीय प्रशासन को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि पशु क्रूरता कानून का सख्ती से पालन किया जाए और अवैध मांस की दुकानों को बंद किया जाए।