जिला मुख्यालय - Swatantra Prabhat

सोनभद्र में जनसुनवाई जिलाधिकारी ने दिए आई.जी.आर.एस शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश, गुणवत्ता पर जोर
राजेश तिवारी ( क्राइम ब्यूरो रिपोर्ट)

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश-

बुधवार को सोनभद्र के जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक किया।इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आई.जी.आर.एस. (Integrated Grievance Redressal System) पोर्टल पर प्राप्त होने वाली जन शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की समीक्षा करना था. इसमें जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ-साथ अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद थे.

जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री की मंशा है कि जनता दर्शन, तहसील दिवस, आई.जी.आर.एस. और थाना समाधान दिवस में प्राप्त होने वाली शिकायतों का निस्तारण समय पर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से सुनिश्चित किया जाए, जिससे आम जनता की समस्याओं का समय पर समाधान हो सके।उन्होंने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि आई.जी.आर.एस. पोर्टल पर मिलने वाली शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारी स्थल पर जाकर शिकायतकर्ता का फीडबैक प्राप्त करें और शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि निस्तारण के दौरान स्थल पर की गई कार्यवाही संबंधी जी.पी.एस. फोटोग्राफ्स भी अपलोड करना अनिवार्य है। जिसके क्रम में उन्होंने अधिकारियों को प्रतिदिन आई.जी.आर.एस. पोर्टल लॉगिन करने और प्राप्त होने वाली शिकायतों का फीडबैक लेते हुए उनका समय पर निस्तारण सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया और उन्होंने चेतावनी दी कि असंतुष्ट फीडबैक प्राप्त होने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सहदेव कुमार मिश्रा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अश्वनी कुमार, डी.सी. मनरेगा रवीन्द्र वीर सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित कई अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। यह पहल सोनभद्र में जन शिकायतों के प्रभावी समाधान और सरकारी सेवाओं में पारदर्शिता लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

जिला विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान को दी गई भावभीनी विदाई।
अजीत सिंह ( ब्यूरो)

सोनभद्र/उत्तर प्रदेश-

जिला विकास अधिकारी श्री शेषनाथ चौहान को आज विकास भवन सभागार में जनपद सोनभद्र से संयुक्त आयुक्त मुख्यालय लखनऊ के रूप में स्थानांतरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।

इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री बीएन सिंह ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकारी सेवाओं में स्थानांतरण एक सामान्य प्रक्रिया है। जो व्यक्ति सरकारी सेवाओं में आया है, वह समय-समय पर स्थानांतरित होते हुए एक दिन सरकारी सेवा में एक-दूसरे स्थान पर जाता रहता है और सरकारी सेवाओं की अपनी एक सीमा है।

जिला विकास अधिकारी का कार्यकाल जनपद सोनभद्र में काफी सराहनीय रहा है, इनके द्वारा जनपद में किए गए सराहनीय कार्यों को याद किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि जो अधिकारी काफी मेहनती और ईमानदार होते हैं, उनके स्थानांतरण के फलस्वरूप विदाई देते वक्त मन भावुक हो जाता है।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने कहा कि ऐसे ही कर्मठ एवं लगनशील अधिकारी के रूप में जिला विकास अधिकारी ने सोनभद्र जिले में लगभग 04 वर्ष से अधिक बेहतरीन सेवा करते हुए स्थानांतरित होकर संयुक्त आयुक्त मुख्यालय लखनऊ के पद पर जा रहे हैं।

इस दौरान जिला विकास अधिकारी ने कहा कि जनपद सोनभद्र के कार्यकाल में काफी कुछ बातों को सीखने और समझने का अवसर प्राप्त हुआ। जिला प्रशासन के सहयोग से विभागीय कार्यों को बेहतर ढंग से संपन्न कराया गया। जनपद सोनभद्र हमारे लिए यादगार रहेगा, जनपद सोनभद्र का कार्यकाल मेरे सर्विस में काफी अच्छा कार्यकाल रहा है।

इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी, नव नियुक्त जिला विकास अधिकारी, डीसी मनरेगा, डीसी एनआरएलएम, जिला समाज कल्याण अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने जिला विकास अधिकारी श्री शेष नाथ चौहान को माल्यार्पण कर स्मृतिचिन्ह भेंट किए और विदाई समारोह में विकास से जुड़े सभी अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा कार्यकाल में किए गए कार्यों की सराहना की गई।