ओबरा नगर पंचायत - Swatantra Prabhat

ओबरा के अटल नगर में नाली और सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ एक नई सुबह की ओर
अजित सिंह ( ब्यूरो रिपोर्ट)

ओबरा/ उत्तर प्रदेश -

ओबरा नगर पंचायत के वार्ड 14, अटल नगर में लंबे समय से प्रतीक्षित नाली और सड़क निर्माण कार्य विधिवत रूप से शुरू हो गया है। यह परियोजना अटल नगर के निवासियों के लिए एक नई सुबह लेकर आई है, जिसका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना और स्थानीय निवासियों के जीवन स्तर को बेहतर बनाना है।

नगर पंचायत अध्यक्ष चांदनी देवी ने इस पहल को अटल नगर के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा, कई ऐसे क्षेत्र हैं जहाँ नालियों के उचित निर्माण न होने के कारण बारिश का पानी सीधे घरों में घुस जाता है, जिससे निवासियों को हर साल भारी परेशानी और आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ता है। इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए नाली निर्माण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है।

इस परियोजना के तहत बनने वाली पक्की नालियां और नई सड़कें, अटल नगर की जल निकासी व्यवस्था में क्रांतिकारी सुधार लाएंगी। नालियों के अभाव में होने वाले जल भराव से मुक्ति मिलेगी, जिससे बीमारियों के फैलने का खतरा कम होगा और घरों व संपत्तियों को होने वाले नुकसान से भी बचाव होगा। इसके साथ ही, सुगम और मजबूत सड़कों के निर्माण से क्षेत्र में आवागमन बेहतर होगा, जिससे निवासियों, खासकर बच्चों और बुजुर्गों को आने-जाने में सुविधा होगी।

यह परियोजना केवल जल निकासी और आवागमन तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह अटल नगर के समग्र विकास में सहायक होगी। बेहतर बुनियादी ढाँचा निवासियों को बेहतर शहरी सुविधाएं प्रदान करेगा और क्षेत्र में एक स्वच्छ व स्वस्थ वातावरण का निर्माण करेगा। उम्मीद है कि यह कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरा हो जाएगा, जिससे अटल नगर के लोगों को जल्द ही इसका लाभ मिल सके।

ओबरा नगर पंचायत वार्ड 15 में पेयजल संकट हुआ दूर, चांदनी देवी ने स्थापित करवाई नई टंकी
अजित सिंह ( ब्यूरो रिपोर्ट)

ओबरा/ सोनभद्र-

नगर पंचायत ओबरा के वार्ड 15 के निवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है! बतातें चलें कि नगर पंचायत अध्यक्षा चांदनी देवी ने क्षेत्र में 5000 लीटर की क्षमता वाली एक नई पेयजल टंकी स्थापित करवाई है जो कि वार्ड के उन भाइयों-बहनों को बड़ी राहत मिलेगी जो अब तक पानी के लिए टैंकरों पर निर्भर थे।

जिसके क्रम में नगर पंचायत अध्यक्षा चांदनी देवी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रिय नगरवासियों, आपके हर सुख-दुख में हमेशा आपके साथ हूँ, क्योंकि आपका भरोसा ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है! वार्ड 15 से एक नई शुरुआत हुई है 5000 लीटर की पेयजल टंकी की स्थापना किया गया है जो अब तक टैंकरों पर निर्भरता थे अब इस टंकी से हमारे भाइयों-बहनों को पानी की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी।

उन्होंने आगे अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि यह सिर्फ़ एक टंकी नहीं, बल्कि हमारी उस प्रतिबद्धता का प्रतीक है जो आपके जीवन को और आसान बनाने के लिए है। हर वार्ड में ऐसी व्यवस्था हमारा संकल्प है। आपके प्यार और सहयोग के बिना यह संभव नहीं। आइए, मिलकर अपने नगर को समृद्ध और सुखी बनाएं। इस नई पेयजल टंकी की स्थापना से वार्ड 15 के निवासियों को अब पानी के लिए टैंकरों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा और उन्हें सुगमता से पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। यह नगर पंचायत अध्यक्षा द्वारा अपने क्षेत्र के लोगों की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने की दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है, जो उनकी संवेदनशीलता और विकासोन्मुख दृष्टिकोण को दर्शाता है।

स्थानीय निवासियों ने इस सराहनीय पहल का खुलकर स्वागत किया है और चांदनी देवी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है। उनका कहना है कि यह टंकी विशेष रूप से गर्मी के मौसम में उनके लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी जबकि इन दिनों पानी की मांग अत्यधिक बढ़ जाती है और टैंकरों पर निर्भरता और भी मुश्किल हो जाती है। यह पेयजल टंकी न केवल वार्ड 15 के निवासियों को तात्कालिक राहत प्रदान करेगी, बल्कि यह चांदनी देवी की उस व्यापक प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है जिसके तहत वे अपने पूरे नगर के हर वार्ड में ऐसी ही आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संकल्पित है।

उनके इस प्रयास से निश्चित रूप से नगर के अन्य वार्डों के लोगों को भी प्रेरणा मिलेगी और वे भी अपने-अपने क्षेत्रों में विकास कार्यों को बढ़ावा देने के लिए सक्रिय रूप से आगे आएंगे। नगर अध्यक्षा का यह कार्य नगर पंचायत ओबरा के विकास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हो सकता है।

ओबरा नगर पंचायत में नाला निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, घटिया सामग्री के इस्तेमाल का वीडियो वायरल
अजित सिंह/आर.एन सिंह ( ब्यूरो रिपोर्ट)

ओबरा/सोनभद्र-

ओबरा नगर पंचायत में चोपन रोड पर चल रहे नाला निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं। स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य में निर्धारित मानकों को ताक पर रखकर घटिया सामग्री का इस्तेमाल किए जाने का दावा किया है। इस कथित भ्रष्टाचार का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें निर्माण कार्य में इस्तेमाल किए जा रहे मसाले की गुणवत्ता पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

वायरल वीडियो और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, चोपन रोड पर बन रहे नाले के निर्माण में ठेकेदार द्वारा मानकों को दरकिनार करते हुए पांच एक के मसाले का इस्तेमाल किया जा रहा है। तकनीकी विशेषज्ञों के अनुसार, नाला निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्य के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले मसाले का अनुपात निर्धारित होता है, ताकि निर्माण मजबूत और टिकाऊ हो सके।

आरोप है कि यहां ठेकेदार द्वारा दस तगाड़ी गिट्टी, दस तगाड़ी बालू के साथ मात्र दो तगाड़ी सीमेंट मिलाकर मसाला तैयार किया जा रहा है, जो कि निर्धारित मानकों से काफी कम है। इस तरह के घटिया मसाले का उपयोग नाले की गुणवत्ता और मजबूती को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकता है और यह निर्माण कार्य भविष्य में जल्द ही क्षतिग्रस्त हो सकता है।

स्थानीय निवासियों ने इस मामले पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उनका कहना है कि नगर पंचायत द्वारा जनता के टैक्स के पैसे से कराए जा रहे निर्माण कार्यों में इस तरह का भ्रष्टाचार अस्वीकार्य है। घटिया सामग्री का इस्तेमाल न केवल सरकारी धन की बर्बादी है, बल्कि यह निर्माण की गुणवत्ता को भी खतरे में डालता है, जिससे भविष्य में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से इस मामले की तत्काल जांच कराने और दोषी ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता की निष्पक्ष तकनीकी जांच होनी चाहिए और यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट किया जाना चाहिए और घटिया सामग्री से किए गए निर्माण को दोबारा कराया जाना चाहिए।

ओबरा नगर पंचायत में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और निगरानी प्रणाली पर गंभीर सवाल उठाती है। यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि नगर पंचायत प्रशासन इस वायरल वीडियो और स्थानीय लोगों की शिकायतों पर कितनी जल्दी संज्ञान लेता है और भ्रष्टाचार के इन आरोपों की निष्पक्ष जांच कराकर क्या कार्रवाई करता है। जनता को उम्मीद है कि इस मामले में पारदर्शिता बरती जाएगी और दोषियों को दंडित किया जाएगा ताकि भविष्य में इस प्रकार की अनियमितताओं पर अंकुश लगाया जा सके और विकास कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके।

ओबरा नगर पंचायत के वार्ड 5 और 11 में विकास का शंखनाद, नाली व सड़क नवीनीकरण कार्य का हुआ भूमि पूजन
अजित सिंह ( ब्यूरो रिपोर्ट)

ओबरा /सोनभद्र-

ओबरा नगर पंचायत के वार्ड संख्या 5 और 11 के निवासियों के लिए बुधवार के दिन विकास की नई उम्मीदें लेकर आया। लंबे समय से जलभराव और जर्जर सड़कों की समस्या से जूझ रहे इन वार्डों में आखिरकार नाली और सड़क के नवीनीकरण कार्य का भूमि पूजन सम्पन्न हुआ। नगर पंचायत श्रीमती चांदनी देवी और क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों - सरवन कुमार, सभासद नीलू कुमार, आनंद जायसवाल, राजू साहनी, नगर पंचायत कर्मचारी संतलाल, मुजफ्फर और बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों की उपस्थिति में इस महत्वपूर्ण परियोजना का विधिवत शुभारंभ किया गया।

भूमि पूजन समारोह में उमड़े जनसैलाब ने इस पहल के प्रति लोगों की गहरी आस्था और आवश्यकता को स्पष्ट रूप से दर्शाया। वर्षों से खस्ताहाल रास्तों और बरसात के मौसम में घरों तक पानी भर जाने की समस्या से त्रस्त नागरिकों के चेहरे पर इस शुभ शुरुआत से संतोष और प्रसन्नता की लहर दौड़ गई।

इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए नगर पंचायत अध्यक्षा चांदनी देवी ने कहा कि वार्ड संख्या 5 और 11 में जलनिकासी की समस्या एक गंभीर चुनौती बनी हुई थी, जिसने यहाँ के सामान्य जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया था। उन्होंने कहा कि नागरिकों की इस बुनियादी जरूरत को समझते हुए और इसे प्राथमिकता देते हुए ही आज नाली और सड़क के नव निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया है।

उन्होंने आगे अपने विकासोन्मुखी दृष्टिकोण को साझा करते हुए कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य ओबरा नगर पंचायत के प्रत्येक वार्ड में उच्च गुणवत्ता वाली मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने दृढ़ता से कहा कि यह नवीनीकरण कार्य निश्चित रूप से नगर पंचायत को विकास के पथ पर अग्रसर करने में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। स्थानीय निवासियों ने नगर पंचायत अध्यक्ष और सभी जनप्रतिनिधियों के इस सराहनीय प्रयास की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

उन्होंने उम्मीद जताई कि यह विकास कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा होगा, जिससे उन्हें अपनी दैनिक जीवन की कठिनाइयों से स्थायी रूप से निजात मिल सकेगी। यह विकास कार्य ओबरा नगर पंचायत प्रशासन की अपने नागरिकों के कल्याण और नगर के समग्र विकास के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का जीवंत प्रमाण है। स्थानीय लोगों को अब उम्मीद है कि आने वाले समय में नगर के अन्य वार्डों में भी इसी प्रकार के प्रगतिशील कार्य देखने को मिलेंगे, जिससे पूरे क्षेत्र में विकास की एक नई गाथा लिखी जाएगी।

ओबरा अटल नगर नई बस्ती में वर्षों पुरानी पेयजल समस्या का अंत, नई पाइपलाइन का शुभारंभ
अजित सिंह ( ब्यूरो रिपोर्ट)

ओबरा / सोनभद्र-

ओबरा अटल नगर के वार्ड नंबर 14 स्थित नई बस्ती के निवासियों के लिए आज एक ऐतिहासिक दिन साबित हुआ। इस क्षेत्र के लोग वर्षों से शुद्ध पेयजल की गंभीर समस्या से जूझ रहे थे और अपनी रोजाना की पानी की जरूरतों को पूरा करने के लिए टैंकरों पर निर्भर रहने को मजबूर थे। अब, इस दीर्घकालिक समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण और ठोस कदम उठाया गया है। आज, नई बस्ती में नई पेयजल पाइपलाइन बिछाने के कार्य का पारंपरिक रूप से नारियल तोड़कर विधिवत शुभारंभ किया गया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर स्थानीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिन्होंने इस पहल का दिल खोलकर स्वागत किया और अपनी गहरी प्रसन्नता व्यक्त की।

नगर पंचायत अध्यक्ष चांदनी देवी ने इस शुभ अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि नगर पंचायत अध्यक्ष के रूप में यह उनका निरंतर और सर्वोपरि प्रयास है कि सभी मूलभूत सुविधाएं समय पर हर घर तक पहुंचे। उन्होंने दृढ़ता से कहा कि यह परियोजना मात्र पाइपलाइन बिछाने का कार्य नहीं है, बल्कि यह क्षेत्र की जनता के विश्वास को बनाए रखने और उसे और मजबूत करने की दिशा में उनकी अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। श्रीमती देवी ने नई बस्ती के निवासियों को भरोसा दिलाया कि इस परियोजना को उच्च गुणवत्ता मानकों के साथ और निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाएगा, ताकि उन्हें जल्द से जल्द शुद्ध पेयजल की सुविधा उपलब्ध हो सके।

नई बस्ती के निवासियों ने इस महत्वपूर्ण पहल के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष चांदनी देवी और पूरे नगर पंचायत प्रशासन के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई पाइपलाइन के सफलतापूर्वक स्थापित होने से उनकी वर्षों पुरानी पेयजल की समस्या का स्थायी निदान हो सकेगा और उन्हें अब पानी के लिए टैंकरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

यह महत्वपूर्ण परियोजना ओबरा अटल नगर के वार्ड नंबर 14 स्थित नई बस्ती के निवासियों के जीवन में एक सकारात्मक और महत्वपूर्ण बदलाव लाएगी और उन्हें स्वस्थ एवं स्वच्छ जीवन जीने में सक्षम बनाएगी। नगर पंचायत प्रशासन की यह सराहनीय पहल उन अन्य क्षेत्रों के लिए भी एक प्रेरणा का स्रोत है, जहां आज भी मूलभूत सुविधाओं की कमी है। यह स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि यदि दृढ़ इच्छाशक्ति और सच्ची जनसेवा का भाव हो, तो किसी भी जटिल समस्या का प्रभावी समाधान निकाला जा सकता है।

ओबरा नगर पंचायत को राज्य स्तरीय स्वच्छता सम्मान: सी टी यू श्रेणी में प्रथम स्थान
अजीत सिंह / वीरेंद्र कुमार ( ब्यूरो रिपोर्ट)

ओबरा, सोनभद्र -

स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) के अंतर्गत वर्ष 2024 में आयोजित “स्वच्छता ही सेवा" में ओबरा नगर पंचायत ने पूरे प्रदेश में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सी टी यू श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि के लिए नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी मधुसुधन जायसवाल को लखनऊ में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रदेश के नगर विकास मंत्री की उपस्थिति में हुए इस सम्मान समारोह में ओबरा नगर पंचायत की कार्यप्रणाली, नियमित निगरानी, और टीम भावना को सराहा गया।

अधिशासी अधिकारी ने कहा की यह सम्मान ओबरा की पूरी टीम और नागरिकों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। स्वच्छता प्रहरी हर दिन जो समर्पण से कार्य करते हैं, उन्हीं की वजह से हम यह उपलब्धि हासिल कर सके हैं। हम भविष्य में भी इसी भावना से कार्य करते रहेंगे।

अध्यक्षा चाँदनी ने कहा की ओबरा नगर पंचायत की यह उपलब्धि पूरे नगर की जनता, कर्मठ कर्मचारियों और हमारी समर्पित टीम के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है। हमने जब कार्यभार संभाला था, तब यह ठाना था कि ओबरा को स्वच्छता के क्षेत्र में एक नई पहचान दिलानी है। इसी सोच के साथ पूरे नगर पंचायत परिवार ने मिलकर काम किया। हमारे स्वच्छता प्रहरी प्रतिदिन पूरे समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं और सभासदों ने भी समय-समय पर जमीनी सहयोग दिया। प्रदेश स्तर पर मिला यह सम्मान हम सबके सामूहिक प्रयासों की स्वीकृति है, और इससे हमारी जिम्मेदारी और बढ़ गई है।

ओबरा नगर पंचायत की यह सफलता केवल एक पुरस्कार नहीं, बल्कि एक सोच, एक प्रतिबद्धता और एक सकारात्मक बदलाव का परिणाम है। यह दिखाता है कि जब जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी और नागरिक एक साथ काम करें, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता। ओबरा अब प्रदेश के अन्य नगर निकायों के लिए एक मिसाल बन चुका है।

ओबरा में 100 करोड़ की लागत से वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और ओवरहेड टैंक का निर्माण
राजेश तिवारी (संवाददाता)

ओबरा/सोनभद्र-

स्थानीय नगर पंचायत क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 100 करोड़ रुपये की लागत से वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और ओवरहेड टैंकों का निर्माण किया जा रहा है।

इस परियोजना के पूरा होने के बाद नगरवासियों को शुद्ध और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।ओबरा में लंबे समय से शुद्ध पेयजल की समस्या बनी हुई थी। इस परियोजना के माध्यम से नगरवासियों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल मिलेगा, जिससे जलजनित रोगों में कमी आएगी।

नगर पंचायत अध्यक्षा ने कहा कि यह परियोजना नगरवासियों को शुद्ध और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ी पहल है। हम इसे समय से पूरा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी ने कहा कि हम इस परियोजना की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दे रहे हैं,

ताकि नगर को लंबे समय तक स्वच्छ जल आपूर्ति में कोई दिक्कत न हो।यह परियोजना ओबरा नगर के निवासियों के लिए एक बड़ी राहत लेकर आएगी और उन्हें स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

यह परियोजना ओबरा के विकास के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण कदम है।और स्वच्छ पेयजल हर नागरिक का अधिकार है।और इस परियोजना के माध्यम से ओबरा नगर पंचायत क्षेत्र में रहने वाले सभी लोगों को यह अधिकार मिलेगा।

काम करने के बाद अपना पैसा मांगने पर ठेकेदार के खिलाफ FIR दर्ज, जाँच की मांग
अजीत सिंह (ब्यूरो)

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश-

ओबरा नगर पंचायत में एक ठेकेदार ने सुंदरीकरण का काम किया था। जब उसने काम पूरा होने के बाद भुगतान माँगा तो अधिशासी अधिकारी ने उसे भुगतान नहीं किया और उलटे उस पर एफआईआर दर्ज करा दी। ठेकेदार का कहना है कि अधिकारी भुगतान में हेराफेरी कर रहे थे। जब ठेकेदार ने भुगतान के बारे में बात किया तो अधिकारी ने उस पर सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाकर एफआईआर दर्ज करा दी। पीड़ित ठेकेदार का कहना है कि जब वह भुगतान के बारे में बात करने गया था वहाँ बेटा साथ नहीं था, जबकि अधिकारी ने दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। ठेकेदार ने उच्च अधिकारियों से मामले की जाँच की माँग की है।

यह मामला ओबरा नगर पंचायत में चर्चा का विषय बन गया है। ठेकेदार का आरोप है कि अधिकारी मनमानी कर रहे हैं और ठेकेदारों पर अपनी हुकूमत चला रहे हैं।