kone - Swatantra Prabhat

कोन क्षेत्र में गहराया पेट्रोल-डीजल संकट, सुबह से लाइन में खड़े ग्रामीण—फिर भी खाली हाथ लौटने को मजबूर
सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश -

कोन थाना क्षेत्र में पेट्रोल-डीजल की किल्लत अब गंभीर रूप लेती जा रही है। बीते कई दिनों से ईंधन आपूर्ति बाधित होने के कारण आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि ग्रामीण भोर में 4 बजे से ही पेट्रोल पंपों पर पहुंचकर लंबी कतारों में लग जा रहे हैं, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी उन्हें पेट्रोल या डीजल नहीं मिल पा रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र के विभिन्न पेट्रोल पंपों—जैसे इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम—पर लगातार ईंधन की कमी बनी हुई है। सुबह से दोपहर तक लोग तेज धूप और उमस भरे मौसम में लाइन में खड़े रहते हैं, लेकिन जब उनकी बारी आती है तो पंप पर ईंधन खत्म होने की सूचना दे दी जाती है। इससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, पेट्रोल-डीजल की कमी का सीधा असर उनके दैनिक जीवन पर पड़ रहा है। मजदूरी करने वाले लोगों को काम पर जाने में दिक्कत हो रही है, वहीं छात्र-छात्राओं की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। किसानों का कहना है कि डीजल के अभाव में सिंचाई कार्य बाधित हो रहा है, जिससे फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है।

सबसे बड़ी समस्या यह है कि पेट्रोल पंपों पर किसी भी प्रकार की स्पष्ट सूचना उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। न तो यह बताया जा रहा है कि ईंधन कब तक पहुंचेगा और न ही कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर मौजूद दिख रहा है। इससे लोगों में असमंजस और नाराजगी दोनों बढ़ती जा रही है।

पेट्रोल पंप संचालकों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन अधिकांश मौके पर उपलब्ध नहीं मिले, जिससे इस संकट पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आ सकी। लोगों का आरोप है कि यदि समय रहते आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त की जाती, तो इस तरह की स्थिति उत्पन्न नहीं होती।

ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उनका कहना है कि पेट्रोल-डीजल की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और पंपों पर निगरानी बढ़ाई जाए, ताकि कालाबाजारी और अव्यवस्था पर रोक लगाई जा सके। साथ ही मौके पर जिम्मेदार अधिकारियों की तैनाती कर आमजन को सही जानकारी उपलब्ध कराई जाए।वहीं, इंडियन ऑयल के विक्रय प्रबंधक ने सेल फोन पर बताया कि गुरुवार शाम तक टैंकर पहुँचने की उम्मीद है ।

कोन में धूमधाम से मनी बाबा साहब की जयंती, निकली भव्य रैली
कोन / सोनभद्र -

नवसृजित विकास खंड कोन क्षेत्र अंतर्गत भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े ही हर्षोल्लास, श्रद्धा और सामाजिक एकता के साथ मनाई गई। अंबेडकर महासभा कोन के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों की बड़ी भागीदारी रही।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख एवं प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष लक्ष्मी कुमार जायसवाल रहे। विशिष्ट अतिथियों में विजय शंकर जायसवाल (व्यापार मंडल अध्यक्ष), अनुज कुमार त्रिपाठी (अधिवक्ता) सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राजमन भारती ने की। आयोजन को सफल बनाने में उपाध्यक्ष महंगू राम भारती, कोषाध्यक्ष उमेश भारती, सचिव प्रमोद कुमार भारती, संचालक शिवनारायण भारती, अनुज तिवारी एवं संरक्षक उमेश कुमार व राम नरेश भारती की महत्वपूर्ण भूमिका रही।इस दौरान बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उपस्थित लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के लिए उनके विचारों को आज भी प्रासंगिक बताया।

कार्यक्रम के अंतर्गत निकली भव्य रैली पुरानी बाजार (रैया बाबा स्थल) से प्रारंभ होकर कोन बाजार, बस स्टैंड मार्ग होते हुए पुनः प्रतिमा स्थल पर पहुंची। रैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और जय भीम के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।जगह-जगह निकली रैलियां, श्रद्धांजलि कार्यक्रमों की रही धूम, अंबेडकर जयंती के अवसर पर कोन क्षेत्र के विभिन्न गांवों में भी व्यापक आयोजन किए गए। ग्राम पंचायत निगाई एवं कोन न्याय पंचायत में भव्य रैलियां निकाली गईं।

निगाई की रैली रामगढ़ होते हुए बाबा साहब की प्रतिमा स्थल पहुंची, जहां माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। वहीं कोन न्याय पंचायत की रैली कोन बाजार व पुरानी बाजार से होते हुए रैया बाबा स्थित प्रतिमा स्थल पहुंचकर संपन्न हुई।चाची कला, देवाटन, खेतकटवा सहित अन्य गांवों में भी जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने बाबा साहब की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बढ़ेगी रंगत और जहाँ अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में क्षेत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है। कोन में आज कार्यक्रम आयोजित होंगे, जबकि निगाई में 19 अप्रैल 2026 को सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।पुलिस रही मुस्तैद  और गश्त के चलते सभी कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।इसी तरह गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की रैली भी निकली। बतादें कि अंबेडकर जयंती के अवसर पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी द्वारा हर्रा से रैली निकालकर कोन बस स्टैंड होते हुए नौडीहा में समापन किया गया।

महिला सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर कोन पुलिस का कड़ा प्रहार, नाबालिक छात्रा से छेड़खानी के आरोप में 06 अभियुक्त गिरफ्तार
सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करते हुए, पुलिस अधीक्षक जनपद सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक(मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के कुशल मार्गदर्शन में संचालित मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में सोमवार दिनांक 13.04.2026 को थाना कोन पुलिस द्वारा नाबालिक छात्रा के साथ छेड़खानी, अश्लील हरकत एवं धमकी देने के संबंध में पंजीकृत मु0अ0सं0 59/26 धारा 76, 352, 351(2) बीएनएस व 7/8 पाक्सो एक्ट में नामजद एवं वांछित कुल 06 अभियुक्तों को मुखबिर की सूचना पर विम्ढमगंज-कोन बस स्टैंड तिराहा, कस्बा कोन से गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण क्रमश :-यशवन्त पुत्र राजेन्द्र, निवासी कचनरवा टोला हडवरिया, थाना कोन, जनपद सोनभद्र (उम्र 35 वर्ष), सुमन्त कुमार पुत्र राजेन्द्र, निवासी कचनरवा टोला हडवरिया, थाना कोन, जनपद सोनभद्र (उम्र 30 वर्ष), शशि कुमार पुत्र अनन्त प्रसाद, निवासी कचनरवा टोला हडवरिया, थाना कोन, जनपद सोनभद्र (उम्र 21 वर्ष), राकेश पुत्र नागवन्त प्रसाद, निवासी कचनरवा टोला हडवरिया, थाना कोन, जनपद सोनभद्र उम्र 20 वर्ष, मनीष कुमार पुत्र बसन्त चन्द्रवंशी, निवासी गरवाँन, थाना नगर उटारी, जिला गढ़वा झारखण्ड उम्र 21 वर्ष, विकेश कुमार पुत्र जयराम चन्द्रवंशी, निवासी गरवाँन, थाना नगर उटारी, जिला गढ़वा झारखण्ड उम्र 26 वर्ष। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में मुख्य रूप से प्र0नि0 संजीव कुमार सिंह, थाना कोन जनपद सोनभद्र, व0उ0नि0 राकेश राय सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे।

कोन पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एनबीडब्लू/धारा 82/83 सीआरपीसी में वांछित फरार अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सोनभद्र एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा के मार्गदर्शन में शुक्रवार दिनांक 10.04.2026 को थाना कोन पुलिस द्वारा एक बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए काफी दिनों से फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त राजेन्द्र चेरो पुत्र लालजी चेरो उर्फ शीतल चेरो निवासी ग्राम अंजोरी (टोला कोल्हवा), थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र है, जिसके विरुद्ध मु0अ0सं0-20/2001 धारा 5/26 फॉरेस्ट एक्ट एवं 41/42, 379/411 भादवि व 3 लोक सम्पत्ति अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत था।

अभियुक्त काफी समय से फरार चल रहा था, जिसके विरुद्ध मा. न्यायालय अपर सिविल जज (जू0डि0)/न्यायिक मजिस्ट्रेट दुद्धी, सोनभद्र द्वारा NBW/धारा 82/83 CrPC जारी किया गया था। मुखबिर की सूचना पर थाना कोन पुलिस द्वारा अभियुक्त को उसके पैतृक आवास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के उपरांत अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उसके विरुद्ध जनपद सोनभद्र में लगभग 6-7 मुकदमे पंजीकृत हैं तथा गैंगस्टर एक्ट भी लगा है, जिसके कारण वह काफी दिनों से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह, थाना कोन,चौकी प्रभारी चकरीया उ0नि0 शिवप्रकाश यादव, का0 कृष्ण कुमार यादव, चौकी चकरीया, का0 सूरज कुमार, चौकी चकरीया शामिल रहे।

करहिया राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय व एएनएम सेंटर में लटक रहा ताला, डॉक्टर / एएनएम नदारद
सोनभद्र / उत्तर प्रदेश-

दुद्धी तहसील व विकास खण्ड कोन के ग्राम पंचायत करहिया में राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय और चिकित्सा उप केन्द्र / एएनएम सेंटर में वर्षो से लटक रहा है ताला और वहीं डॉक्टर व एएनएम नदारत है। बतातें चलें कि जनपद का सबसे पिछड़ा व आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र दुद्धी तहसील व विकास खण्ड कोन के ग्राम पंचायत करहिया का मामला सामने आया है जहाँ एक तरफ सूबे के मुख्यमंत्री आदिवासियों के लिए तरह तरह की योजनाएं व स्वास्थ्य सेवाएं दे रही है वहीं राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय में नियुक्त होम्योपैथिक चिकित्सक मिली जानकारी के अनुसार घर बैठे बैठे वेतन उठा रहे हैं और जिम्मेदार चुप्पी साधे बैठे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि न तो उप केन्द्र पर एएनएम हैं और न ही होम्योपैथिक चिकित्सक व अन्य स्टॉफ जिससे लोगों को ईलाज व टिकाकरण में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बतातें चलें कि उक्त स्वास्थ्य केंद्र अपनी दुर्दशा पर आँसू बहा रहा है और केन्द्र पर गंदगी और घास पुश् लगा हुआ जिससे देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है। जिसके क्रम में सोमवार को सुबह 11.22 बजे समाजसेवी कुंदन यादव की अगुवाई में जोरदार प्रदर्शन कर तत्काल गायब होम्योपैथिक चिकित्सक व एएनएम .के खिलाफ कठोर कार्यवाही की मांग किया है।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है एएनएम तो कभी कभार दो तीन महीने में एक दिन तो कुछ समय दिख जाती हैं पर उनकी भी उपस्थिति नहीं के बराबर रहती है और वहीं होम्योपैथिक चिकित्सक सहित अन्य स्टॉफ वर्षो से घर बैठे वेतन ले रहे है और जनपद के संबंधित अधिकारी मौन हैं। जिसके क्रम में स्थानीय निवासी रामनिहोर ने बताया कि वर्षों से राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय और उप केन्द्र / एएनएम सेंटर करहिया बंद पड़ा है जिससे स्थानीय लोगों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है जैसे कि राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सा व बच्चों / गर्भवती महिलाओं का टिकाकरण प्रभावित हो रहा है जिससे स्थानीय लोगों के जेब पर भारी पड़ने के साथ साथ बहु मूल्य समय नस्ट हो रहा है।

प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी व संबंधित विभाग का ध्यान आकृष्ट कराते हुए संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई और डॉक्टर / एएनएम की उपर नकेल कसने की मांग किया है। प्रदर्शन में मुख्य रूप से कुंदन, रामनिहोर, द्वारिका यादव, ब्रह्मदेव , दिनेश, विजय, बाबूलाल अक्लू आदि शामिल रहे । इस बावत प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी पंकज कुमार राय ने सेल फोन पर बताया कि मामले की जानकारी सीएचसी अधीक्षक दुद्धी से ही लेकर कुछ कह पाना संभव है। बहरहाल उन्होंने मामले को देखवा लेने की बात कही। वहीं जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी से संपर्क करने की कोशिश की गई किन्तु संपर्क नहीं हो सका।

आदिवासियों ने ओबरा तहसील के समक्ष किया प्रदर्शन,शिकायती पत्र देकर वन विभाग व पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप
सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश-

ओबरा तहसील क्षेत्र के आदिवासियों ने शनिवार को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश युवा अध्यक्ष एडवोकेट संतोष कुमार गौतम के नेतृत्व में ओबरा तहसील भवन के समक्ष प्रदर्शन किया। आदिवासियों ने शिकायती पत्र देकर वन विभाग और पुलिस पर परेशान करने का आरोप लगाया है। ओबरा तहसीलदार अंजनी गुप्ता ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए वन क्षेत्राधिकारी व कोन इंस्पेक्टर को आवश्यक कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

तहसील के समक्ष प्रदर्शन करने वाले बडेरा, हर्रा, निगाई, सलैयाडीह के आदिवासियों ने आरोप लगाया है कि वे अपने बाप-दादा के जमाने से घर बनाकर आबाद हैं और जमीन पर खेती बारी करते चले आ रहे हैं। बावजूद इसके वन विभाग और कोन पुलिस द्वारा आए दिन हैरान व परेशान किया जा रहा है। घर भी ढहा दिया गया है और फसल भी काटने नहीं दिया जा रहा है। आदिवासियों ने जमीन पट्टा कर खतौनी में नाम दर्ज कराए जाने की मांग भी की है। मामले को गम्भीरता से लेते हुए तहसीलदार ओबरा ने वन क्षेत्राधिकारी व कोन इंस्पेक्टर से नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई का आदेश दिया है।

प्रदर्शन करने वालों में नगेंदर, मुन्नी, राम दयाल, शिवकुमार, फुलदेवी, प्रभावती, उर्मिला, रामेश्वर,फुलबसिया, रमुनिया देवी, ललिता देवी आदि शामिल रही।

कोन ब्लॉक में आरटीआई बना मजाक, ग्राम पंचायतों की पोल खुलने का डर
कोन / सोनभद्र-

जनपद सोनभद्र के विकास खंड कोन अंतर्गत ग्राम पंचायत खेमपुर में सूचना का अधिकार (RTI) के तहत मांगी गई जानकारी को लेकर गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। यह मामला केवल प्रशासनिक लापरवाही तक सीमित नहीं दिखता, बल्कि सुनियोजित तरीके से सूचना छिपाने और संभावित वित्तीय अनियमितताओं की ओर इशारा करता है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेश कु. जायसवाल ने वर्ष 2021-22 से 2024-25 तक ग्राम पंचायत के खर्च, खरीद, भुगतान एवं संबंधित अभिलेखों की जानकारी RTI अधिनियम के तहत मांगी थी। नियमानुसार यह जानकारी 30 दिनों के भीतर उपलब्ध कराई जानी चाहिए थी, लेकिन निर्धारित समयसीमा में कोई जवाब नहीं दिया गया।

करीब 35 दिन बाद संबंधित विभाग द्वारा आवेदक से ₹8500 का नकल शुल्क मांगा गया। हैरानी की बात यह रही कि इस शुल्क के साथ न तो कुल पृष्ठों की संख्या स्पष्ट की गई और न ही शुल्क निर्धारण का कोई आधार बताया गया।शिकायतकर्ता का आरोप है कि यदि ₹2 प्रति पृष्ठ के मानक के अनुसार गणना की जाए, तो ₹8500 के बदले लगभग 4250 पृष्ठों की जानकारी उपलब्ध कराई जानी चाहिए थी।

डीपीआरओ सोनभद्र के आदेश के बाद आवेदक को मात्र 646 पृष्ठ ही उपलब्ध कराए गए। इनमें भी कई दस्तावेज धुंधले, अपठनीय और अधूरे पाए गए। इस प्रकार लगभग 3600 से अधिक पृष्ठों की जानकारी गायब पाई गई, जिससे पूरे मामले पर संदेह गहरा गया है।इस प्रकरण में जिला पंचायत राज अधिकारी ने स्वयं माना कि शुल्क की मांग नियमों के विरुद्ध थी।

उन्होंने आदेश जारी करते हुए निर्देश दिया कि आवेदक को बिना किसी शुल्क के 3 दिनों के भीतर पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाए। साथ ही चेतावनी दी गई कि आदेश का पालन न करने पर ₹250 प्रतिदिन (अधिकतम ₹25000) का जुर्माना लगाया जाएगा। इस पूरे घटनाक्रम ने कई अहम प्रश्न खड़े कर दिए हैं—

₹8500 का शुल्क किस आधार पर निर्धारित किया गया?, 4250 पृष्ठों का दावा कहां गया?,-केवल 646 पृष्ठों में ही पूरी जानकारी क्यों सीमित रही?क्या शेष दस्तावेज जानबूझकर छिपाए जा रहे हैं?, क्या यह किसी बड़े वित्तीय घोटाले को दबाने की कोशिश है?

यह मामला केवल एक ग्राम पंचायत तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उस व्यवस्था की खामियों को उजागर करता है जहां RTI जैसे पारदर्शिता के साधन का दुरुपयोग कर आम नागरिकों को हतोत्साहित किया जाता है।स्थानीय लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने निम्न मांगें उठाई हैं—पूरे मामले की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच (विजिलेंस/एंटी करप्शन ब्यूरो से), संबंधित अधिकारियों की व्यक्तिगत जवाबदेही तय की जाए, अवैध रूप से मांगे गए शुल्क की जांच की जाए, सभी अभिलेख डिजिटल माध्यम से सार्वजनिक किए जाएं,-दोषी पाए जाने पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई हो।

यदि इस मामले में शीघ्र और निष्पक्ष कार्रवाई नहीं होती है, तो यह संकेत होगा कि व्यवस्था स्वयं भ्रष्टाचार को संरक्षण दे रही है। वहीं, आम जनता अब इस मुद्दे पर मुखर हो रही है और पारदर्शिता की मांग तेज हो गई है।हर पन्ने का हिसाब होगा, हर जिम्मेदार से जवाब लिया जाएगा यही इस मुद्दे पर जनता का स्पष्ट संदेश है।

डॉ .भीमराव अंबेडकर युवा समिति नौडीहा ने किया बैठक , कार्य क्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से लिए महत्वपूर्ण निर्णय
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

कोन / सोनभद्र -

मंगलवार को नौडीहा में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती पूर्व की भांति संपन्न कराने के उद्देश्य से एक बैठक का आयोजन किया गया । जिसमें समिति के द्वारा निर्णय लिया गया कि सुबह में अंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण और दोपहर बाद एक मिशन गीत का भव्य प्रोग्राम रखा जाएगा । बैठक की अध्यक्षता कर रहे कमेटी के अध्यक्ष सिकंदर प्रसाद ने बताया कि आज भी लोगों में अंबेडकर जी के बारे मे जागरूकता की काफी कमी है। जिसे कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है ।

बैठक में मुख्य रूप से राम बहादुर त्यागी कमेटी कोषाध्यक्ष जवाहरलाल क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राम सकल गुप्ता प्रधान प्रतिनिधि उमेश भारती पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य महिमानंद यादव पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अनुज कुमार कनौजिया पूर्व लोकसभा प्रत्याशी राबर्ट्सगंज प्रमोद यादव पूर्व प्रधान प्रत्यासी मानदेव प्रजापति बाबूलाल यादव राजेंद्र प्रसाद यादव विकलेश भारती अजीत कनौजिया आदि लोग उपस्थित रहे।

कोन पुलिस को मिली सफलता, वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

कोन /सोनभद्र-

वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोन पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी ओबरा के मार्गदर्शन में चल रहे गिरफ्तारी अभियान के क्रम में थाना कोन पुलिस टीम ने मा. न्यायालय विशेष न्यायाधीश सोनभद्र द्वारा जारी वारंट के आधार पर वारंटी अभियुक्त विवेक कुमार उर्फ विकाश पुत्र नन्दलाल उर्फ नन्दु निवासी बगिया थाना कोन जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध एसटी नंबर 499/25 में धारा 115(2), 352, 351(2) बीएनएस तथा 3(1)(द), ध व 3(2)VA एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज है। कोन पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी।

रोरवा ग्राम पंचायत में नाली निर्माण में मानक की अनदेखी व कार्य अधूरा ,उठी जाँच की मांग
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

कोन / सोनभद्र -

नव सृजित विकास खण्ड कोन के ग्राम पंचायत रोरवा में भ्रष्टाचार थमने का नाम नहीं ले रहा है। बतातें चलें कि शिकायतकर्ता मदन गुप्ता ने अनियमितता के मामले में कई बार संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया किन्तु कोई ठोस कारगर पहल नहीं हुई। कोई कार्रवाई न होता देख शिकायतकर्ता ने नवम्बर 25 में नाली मरम्मत व ढक्कन् लगाए जाने के बावत् जिलाधिकारी को शपथ पत्र देकर नाली मरम्मत व ढक्कन लगाने की गुहार लगाई गई थी।

जिसके जाँच के क्रम में जिला पंचायत राज अधिकारी ने जाँच आख्या में दिखाया गया कि प्रकरण की जाँच ए डी ओ पंचायत कोन द्वारा कराया गया जिसकी जाँच में पाया गया कि नाली मरम्मत की अवश्यकता है और संबंधित सचिव द्वारा ग्राम पंचायत की कार्यवाही में सम्मिलित कर स्टीमेट तैयार कर लिया गया है।

जबकि शिकायतकर्ता द्वारा कई वर्षों से संबंधित खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय, ग्राम प्रधान , सचिव से बार बार संपर्क किया गया किन्तु ग्राम प्रधान / प्रतिनिधि की मनमानी व दबंगई के बदौलत कार्य पूरा नहीं हो सका वहीं संबंधित ब्लॉक के जिम्मेदार अधिकारी मौन धारण किए हुए हैं । जबकि ढक्कन के निर्माण में मानक की अनदेखी व भारी अनियमितता के संबंध में शिकायतकर्ता ने ब्लॉक के जिम्मेदार अधिकारियों को साक्ष्य के साथ अवगत कराया किन्तु जिम्मेदार अधिकारियों के द्वारा सिर्फ जाँच के नाम पर भ्रमित किया गया।

जिसके क्रम में शिकायतकर्ता मदन गुप्ता ने पुन : मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए विकास खण्ड कार्यालय में शिकायती पत्र सौंपकर जाँच की मांग करते हुए संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया है। वहीं कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष विनयकांत चतुर्वेदी ने  नाराजगी जताते हुए कहा कि केवल ब्लॉक अध्यक्ष को ठेंगा नहीं दिखाया बल्कि पूरे कांग्रेस पार्टी को ठेंगा दिखाते हुए मजाक उड़ाया गया है जिससे पार्टी के लोगों को आघात पहुंची है।

उन्होंने जिले के जिम्मेदार अधिकारियों व जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए तत्काल ग्राम प्रधान, प्रधान प्रतिनिधि व जिम्मेदार अधिकारियों के ऊपर कार्रवाई की मांग किया है। उन्होंने आगे स्पष्ट किया है कि अगर नाली कार्य तत्काल पूर्ण नहीं कराया गया तो जनपद के कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा कोन ब्लॉक में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने को विवश होंगे जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रसाशन की होगी। बतादें कि ग्राम पंचायत रोरवा में कथित भ्रष्टाचार व अनियमितता के मामले में जनपद स्तरीय तीन सदस्यीय जाँच कमेटी गठित की गई थी जो वर्तमान में जाँच प्रक्रिया प्रचलित है ।

जिसके क्रम में पूर्व सांसद/ राज्यमंत्री स्व. सूबेदार प्रसाद के नजदीकी रिश्तेदार नागेंद्र नाथ ने बताया कि ग्राम पंचायत रोरवा में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर किन्तु शिकायतकर्ताओं की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है। जिसके क्रम में एडीओ पंचायत सुनील पाल ने कहा कि मामले की जाँच के लिए संबंधित सचिव को अवगत करा दिया है अगर जाँच में मानक के विपरीत कार्य पाया गया तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी।वहीं जिला पंचायत राज अधिकारी ने स्पष्ट किया कि प्रकरण की जाँच कराकर कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी।

कोन बेचू वीर धाम मेला सकुशल संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बना बेचू वीर धाम
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

कोन /सोनभद्र-

जनपद के  कोन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मिश्री स्थित प्रसिद्ध बेचू वीर धाम का ऐतिहासिक एवं आस्था का प्रतीक मेला दिनांक 29 मार्च 2026 को रात्रि 12:00 बजे विधिवत रूप से संपन्न हो गया। चैत मास के पावन अवसर पर रामनवमी से प्रारंभ हुआ यह मेला एकादशी तक लगातार चलता रहा, जिसमें प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर दर्शन-पूजन किया और अपनी मनोकामनाएं मांगीं।

मेले के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा। दूर-दराज के गांवों के साथ-साथ अन्य जनपदों एवं राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचे। श्रद्धालुओं ने बेचू वीर बाबा के दरबार में मत्था टेककर सुख-समृद्धि, परिवार की खुशहाली और मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना की। स्थानीय लोगों के अनुसार यहां सच्चे मन से मांगी गई मुराद अवश्य पूरी होती है, जिसके कारण इस धाम के प्रति लोगों की गहरी आस्था और विश्वास बना हुआ है।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार इस धाम पर विशेष रूप से ऐसे दंपत्ति और परिवार बड़ी संख्या में आते हैं जिनके संतान नहीं होती। लोग यहां आकर बाबा से संतान प्राप्ति की मन्नत मांगते हैं। मान्यता है कि बाबा की कृपा से कई निःसंतान दंपत्तियों की मनोकामना पूरी हुई है, जिसके बाद वे दोबारा यहां आकर पूजा-अर्चना और भंडारा करते हैं। इसी मान्यता के कारण इस धाम की ख्याति दूर-दूर तक फैली हुई है और हर वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है।

मेले में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ पारंपरिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। जगह-जगह भजन-कीर्तन, जागरण, ढोल-नगाड़े और लोकगीतों की प्रस्तुतियों ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। रात भर श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते रहे और बाबा के जयकारों से पूरा मेला परिसर गूंजता रहा। मेले में बच्चों और युवाओं के लिए झूले, खिलौने, मिठाई, चाट, पकौड़ी, खिलौना दुकानों सहित विभिन्न प्रकार की अस्थायी दुकानें लगी रहीं, जिससे मेले की रौनक और बढ़ गई। ग्रामीण संस्कृति और परंपरा की झलक मेले में साफ देखने को मिली।इसी क्रम में

बेचू वीर धाम परिसर में स्थित बरही माई का मंदिर भी श्रद्धालुओं के लिए विशेष आस्था का केंद्र है। मेले में आने वाले श्रद्धालु बेचू वीर बाबा के दर्शन के साथ-साथ बरही माई मंदिर में भी पूजा-अर्चना करते हैं। ऐसी मान्यता है कि बरही माई माता की पूजा करने से परिवार की सुख-समृद्धि और संतान की रक्षा होती है। मेले के दौरान यहां भी दिनभर श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही।

मेले के दौरान विशेष पूजा-अर्चना, हवन-पूजन और भंडारे का आयोजन किया गया। अंतिम दिन रात्रि में विशेष पूजा के बाद गाजे-बाजे के साथ पुनः बाबा की पूजा-अर्चना कर मेला समापन की घोषणा की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने अपनी-अपनी श्रद्धा और मेहनत की कमाई चढ़ाकर बाबा से आशीर्वाद लिया और अगले मेले में पुनः आने की कामना की।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए थे, जिससे श्रद्धालुओं को आने-जाने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई।

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह मेला वर्ष में दो बार आयोजित होता है—एक बार चैत मास में रामनवमी से एकादशी तक और दूसरी बार कार्तिक मास में नवमी, दशमी और एकादशी के अवसर पर। वर्षों पुरानी परंपरा से जुड़ा यह मेला न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि क्षेत्र की सामाजिक, सांस्कृतिक और आपसी भाईचारे की मिसाल भी बन चुका है।

मेले के समापन के साथ ही श्रद्धालु अपने-अपने घरों को लौट गए, लेकिन उनके मन में बाबा के प्रति आस्था और अगले मेले का इंतजार साफ झलकता रहा। बेचू वीर धाम का यह मेला एक बार फिर अपनी भव्यता, बेहतर व्यवस्था और श्रद्धालुओं की अपार भीड़ के चलते यादगार बन गया।

कोन अस्पताल में चिकित्सकों की मांग को लेकर जनांदोलन तेज, सैकड़ों लोगों ने भरी हुंकार
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

कोन / सोनभद्र-

रविवार को राष्ट्रीय नवनिर्माण सेना ट्रस्ट के तत्वाधान में ग्राम पंचायत खेतकटवा चौराहे पर एक बड़ा जागरूकता अभियान और हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता   नव  निर्माण सेना ट्रस्ट  के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनन्द पटेल दयालु के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।

अभियान के बाद खेतकटवा चौराहे से एक विशाल जन जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में आम जनता पैदल मार्च करते हुए अपनी मांगों को बुलंद करती नजर आई। पूरे क्षेत्र में गगनभेदी नारों की गूंज सुनाई दी,

अस्पताल में महिला डॉक्टर और हड्डी के डॉक्टर नियुक्त हो

यह क्षेत्र का अधिकार है, हमें मिलना चाहिए

आनन्द पटेल दयालु संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं।

इस दौरान आनन्द पटेल दयालु ने कहा कि क्षेत्र की लगभग दो लाख आबादी को आज भी बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए 70 किलोमीटर दूर मुख्यालय जाना पड़ता है। एक मरीज के साथ दो लोगों का आना-जाना मिलाकर करीब 600 रुपये केवल किराये में खर्च हो जाते हैं, जबकि दवा और इलाज का खर्च अलग से होता है।उन्होंने कहा कि यदि कोन अस्पताल में महिला डॉक्टर और हड्डी रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति हो जाए, तो क्षेत्र की जनता को बड़ी राहत मिलेगी।

यह जनांदोलन तब तक चलता रहेगा जब तक जनता को न्याय नहीं मिल जाता। इसी क्रम में प्रदेश अध्यक्ष महताब आलम ने कहा कि जिस तरह तेलगुड़वा से कोन सड़क का संकल्प लेकर मात्र 5 महीने में उसे पास कराया गया, उसी तरह यह मांग भी पूरी कराई जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही अस्पताल में जरूरी डॉक्टरों की नियुक्ति होगी।इसी  तरह  प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष कनौजिया ने कहा कि यह लड़ाई और मजबूत की जाएगी और आम जनता को न्याय दिलाया जाएगा।

इस अभियान में प्रदेश सचिव विकास कुमार गौड़, सत्यनारायण पटेल, चंद्रशेखर पटेल, प्रदीप भारती, श्यामा प्रसाद पटेल, राम विश्वास, रामनाथ पटेल, डॉक्टर गजाधर, राम बदन, देवदत्त कनौजिया, गुलजारी देवी, सविता देवी, जसोधा देवी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में आनन्द पटेल दयालु ने कहा कि यह जनांदोलन जनता के लिए है और जनता को न्याय दिलाना हमारी जिम्मेदारी है।