obra - Swatantra Prabhat

आदिवासी बाहुल्य गांव बेलहत्थी टोला-आमी में स्कूल निर्माण की उठी मांग, ग्रामीणों ने आनन्द पटेल दयालु को सौंपा ज्ञापन
राजेश तिवारी ( ब्यूरो) के साथ  फोटोग्राफर  कु. रीता

ओबरा/ सोनभद्र -

आजादी के 75 वर्षों बाद भी ग्राम पंचायत बेलहत्थी के टोला-आमी के बच्चों को शिक्षा के लिए 7 किलोमीटर दूर जंगलों के रास्ते पैदल स्कूल जाना पड़ रहा है। इस गंभीर समस्या को लेकर गांव के लोगों ने अपना दल एस युवा मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय नवनिर्माण सेना ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनन्द पटेल दयालु को ओबरा स्थित कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर गांव में प्राथमिक विद्यालय निर्माण की मांग की।

ग्रामीणों ने बताया कि टोला-आमी के छोटे-छोटे बच्चे प्रतिदिन जंगल के रास्ते खरछनवा और कोडरी स्थित स्कूलों में पढ़ने जाते हैं, जो गांव से लगभग 7 किलोमीटर दूर हैं। रास्ते में जंगली जानवरों का खतरा हमेशा बना रहता है और पूर्व में कई घटनाएं भी हो चुकी हैं। ऐसे में अभिभावकों के मन में हमेशा भय बना रहता है।

ग्रामीणों ने कहा कि आजादी के इतने वर्षों बाद भी यदि बच्चों को शिक्षा के लिए इतनी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है तो यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। गांव में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समाज के लोग निवास करते हैं, लेकिन आज तक यहां शिक्षा की मूलभूत सुविधा उपलब्ध नहीं हो सकी।

ग्रामीणों ने आनन्द पटेल दयालु से मांग किया कि गांव में जल्द से जल्द नया स्कूल बनवाने की पहल की जाए, ताकि बच्चों को नजदीक में शिक्षा मिल सके और भविष्य की पीढ़ी को इस समस्या से मुक्ति मिल सके।

ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आनन्द पटेल दयालु ने गांव वासियों को विश्वास दिलाया कि उनकी मांग पूरी तरह जायज है और इस मुद्दे को हर हाल में पूरा कराने के लिए वह पूरी मजबूती से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि आदिवासी एवं गरीब परिवारों के बच्चों को शिक्षा के लिए इतनी कठिनाइयों का सामना करना पड़े, यह बेहद चिंताजनक विषय है।

श्री दयालु ने आश्वासन दिया कि जरूरत पड़ने पर वह इस विषय को अपना दल एस की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल तक पहुंचाकर गांववासियों को न्याय दिलाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं होने दिया जाएगा।

इस दौरान जनाब महताब आलम प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक मंच भी मौजूद रहे। ज्ञापन देने वालों में रविंद्र कुमार, राजाराम, अमरनाथ शास्त्री, भगवान दास, धर्मराज सिंह, महेंद्र एवं हरि नारायण सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

संपूर्ण समाधान दिवस में अधिवक्ताओं ने सौंपा ज्ञापन, सड़क निर्माण में अनियमितताओं का आरोप
ओबरा /सोनभद्र-

तहसील ओबरा में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर अधिवक्ताओं व स्थानीय नागरिकों ने तेलगुड़वा से कोन तथा कोन से विंढमगंज मार्ग के निर्माण में अनियमितताओं को लेकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाते हुए मानकों के अनुरूप कार्य कराने की मांग की गई।

अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण के दौरान पानी का छिड़काव न के बराबर किया जा रहा है, जिससे सड़क ठीक से बैठ नहीं पा रही और धूल का गुबार उड़ रहा है। इससे आमजन, राहगीरों व आसपास के निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। धूल के कारण सांस संबंधी बीमारियों, दमा और अन्य रोगों के बढ़ने की आशंका भी जताई गई है।

ज्ञापन में यह भी कहा गया कि सड़क निर्माण के दौरान जगह-जगह गड्ढे रह जा रहे हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। कई स्थानों पर आरसीसी ड्रेन और सड़क के जोड़ सही तरीके से नहीं किए गए हैं, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलटने की घटनाएं सामने आ रही हैं। वहीं तेलगुड़वा से कोटा कनहर तक बनी सड़क पर दोपहिया वाहनों के चलने से ही निशान पड़ जा रहे हैं, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

अधिवक्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि बिना पुरानी सड़क हटाए ही सोलिंग डाल दी गई है, जो भारी वाहनों के दबाव में जल्द ही क्षतिग्रस्त हो सकती है। आरटीआई के माध्यम से बार-बार मानक की जानकारी मांगे जाने के बावजूद संबंधित विभाग द्वारा कोई स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई।

ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि सड़क निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप कराया जाए, निर्माण मानक की प्रमाणित प्रति उपलब्ध कराई जाए तथा धूल नियंत्रण के लिए नियमित रूप से पानी का छिड़काव सुनिश्चित किया जाए। साथ ही किसानों की मदद से भी पानी छिड़काव कराने का सुझाव दिया गया।

ज्ञापन देने वालों में प्रभास कुमार पांडेय एडवोकेट, संपूर्णानंद एडवोकेट, विनय कुमार कनौजिया एडवोकेट, अजीत कुमार एडवोकेट, प्रभाकर दुबे, सुदामा दुबे, राधेश्याम, विकास कुमार, दिवाकर कनौजिया, मुकेश कनौजिया, हरिशंकर यादव, ईश्वर जायसवाल एडवोकेट सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

भलुआ टोला में स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली गई जागरूकता रैली , रैली के माध्यम से बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का संयुक्त प्रयास
ओबरा / सोनभद्र -

मंगलवार को राष्ट्रीय नव निर्माण सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनन्द पटेल दयालु एवं शिक्षा खंड शिक्षा अधिकारी लोकेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा किया गया। परिषदीय विद्यालयों में 06 से 14 वर्ष के समस्त बच्चों शत प्रतिशत नामांकन हेतु विकास खंड चोपन के भलुआ टोला में समुदाय के बीच डोर टू डोर नामांकन अभियान चलाया गया।अभियान में विकास खंड चोपन के समस्त एआरपी वंशदीप,प्रशांत एवं ज्ञान प्रकाश के साथ प्प्राथमिक विद्यालय भलुआ टोला,बिल्ली प्रथम के सभी शिक्षक शिक्षा मित्र द्वारा नामांकन में सहयोग किया गया और डोर टू डोर कार्यक्रम में समुदाय से संपर्क द्वारा कुल 51 बच्चे नामांकन हेतु चिह्नित किए गए।चिह्नित 51 बच्चों में से कुल 20 बच्चों का नामांकन किया गया।

शेष का नामांकन आगामी वर्किंग डे पर किया जाएगा।समुदाय को बच्चों को विद्यालय में शासन द्वारा उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी देते हुए बताया गया कि शिक्षा विभाग द्वारा बच्चों को निःशुल्क यूनिफॉर्म,स्वेटर,जूते मोजे, स्कूल बैग हेतु डीबीटी से 1200/- निःशुल्क पाठ्य पुस्तक, निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर,गरमा गर्म मध्याह्न भोजन,प्रत्येक बुधवार को दूध, सोमवार को फल दिया जाता है । अभिभावकों से अपील किया कि अपने पात्र पाल्यो का नजदीकी विद्यालय में नामांकन अवश्य कराएं।शिक्षा हर बच्चे का अधिकार है।जिसमें बच्चे के मां और पिता की महत्वपूर्ण भूमिका होती है ।

रैली के बाद आनन्द पटेल दयालु के नेतृत्व में भलुआ टोला में विशेष अभियान चलाया गया, जहां ऐसे बच्चों पर फोकस किया गया जो कबाड़ बिनते हैं, स्कूल नहीं जाते हैं या दुकानों पर काम करते हैं। इन बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए घर घर जाकर समझाया गया और अभिभावकों से संवाद स्थापित किया गया।बच्चों को बताया गया कि शिक्षा ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है और मजबूत भारत की नींव यही बच्चे हैं। यदि ये बच्चे स्कूल जाएंगे तो वे न केवल खुद का भविष्य सुधारेंगे बल्कि देश के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

जिसके क्रम में दयालु ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल रैली निकालना नहीं है बल्कि हर उस बच्चे को स्कूल तक पहुंचाना है जो आज भी शिक्षा से वंचित है। जब तक भलुआ टोला का हर बच्चा स्कूल नहीं जाएगा तब तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा। शिक्षा ही वह ताकत है जो बच्चों को आत्मनिर्भर और जागरूक नागरिक बनाती है, इसलिए हम हर हाल में बच्चों को मुख्य धारा से जोड़ेंगे।वहीँ खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्कूल चलो अभियान का उद्देश्य हर बच्चे को शिक्षा से जोड़ना है।

इसके लिए विभाग पूरी तरह प्रतिबद्ध है और समाज के सहयोग से ही यह अभियान सफल होगा। अभिभावकों को चाहिए कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजें ताकि उनका भविष्य सुरक्षित हो सके।बच्चों से कहा गया कि पढ़ाई से ही जीवन में आगे बढ़ने का रास्ता खुलता है। स्कूल जाने से ज्ञान, समझ और आत्मविश्वास बढ़ता है। जो बच्चे आज पढ़ाई से दूर हैं उन्हें आगे बढ़कर स्कूल जाना चाहिए और अपने सपनों को साकार करना चाहिए।इस दौरान अध्यापकों के साथ मुख्य रूप से संतोष कनौजिया प्रदेश उपाध्यक्ष, सोनी खान प्रदेश अध्यक्ष महिला, जनाब शरीफ खान, विकास कुमार गौड़ प्रदेश सचिव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

ओबरा में विश्व हिंदू महासंघ संगठन की भव्य शोभायात्रा, गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग
सोनभद्र/उत्तर प्रदेश -

विश्व हिंदू महासंघ संगठन के तत्वावधान में सोमवार को ओबरा नगर में एक भव्य एवं विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा प्रातः 9:00 बजे पुराना थाना स्थित शिव मंदिर से प्रारंभ होकर तहसील मुख्यालय ओबरा तक हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ निकाली गई। यात्रा के दौरान जय श्री राम एवं जय गौमाता के जयघोष से पूरा नगर गुंजायमान रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश मंत्री नागेश्वर प्रसाद गोंड एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश किन्नर प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष सोनभद्र एवं सनातनी किन्नर अखाड़ा की महामण्डलेश्वर किरन नंदगिरी व विश्व हिंदू महासंघ संगठन के जिलाध्यक्ष सोनभद्र विजय यादव वशिष्ठ अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन ब्रिजेंद्र कुमार मिश्र (गौरक्षा प्रकोष्ठ, सोनभद्र) द्वारा किया गया।शोभायात्रा के समापन के पश्चात तहसील मुख्यालय पहुँचकर उप-जिलाधिकारी (SDM) के माध्यम से प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल को संबोधित एक औपचारिक ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में प्रमुख रूप से निम्नलिखित मांगें -उत्तर प्रदेश में देशी गोवंश (वेदलक्षणा गौमाता) को राज्य माता का दर्जा प्रदान किया जाए।गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने हेतु केंद्र सरकार को राज्य सरकार द्वारा औपचारिक अनुशंसा भेजी जाए।प्रत्येक जनपद में निराश्रित गोवंश की सुरक्षा एवं समुचित देखभाल हेतु प्रभावी एवं स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए,गो-आधारित प्राकृतिक कृषि’ को बढ़ावा देकर रासायनिक उर्वरकों के विकल्प के रूप में अपनाया जाए, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ किया जा सके।

कार्यक्रम के दौरानप्रदेश मंत्री नागेश्वर प्रसाद गोंड ने अपने संबोधन में कहा कि गौमाता भारतीय संस्कृति, परंपरा एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था की आधारशिला हैं। उनकी सुरक्षा, सेवा एवं सम्मान सुनिश्चित करना प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है।

इस अवसर पर जिला मंत्री राज कुमार यादव, जिला मंत्री विनय श्रीवास्तव, हिमांशु कुमार, शिवा जी, जिला महामंत्री राधा, जिला उपाध्यक्ष पूजा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में ब्रिजेंद्र कुमार मिश्रा ने सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित जनसमूह के प्रति आभार व्यक्त किया।

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री वायरल करने वाले आरोपी को ओबरा पुलिस ने किया गिरफ्तार
ओबरा / सोनभद्र -

जनपद सोनभद्र में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर अनिल कुमार के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक ओबरा सदानन्द राय के नेतृत्व में थाना ओबरा पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई।

थाना ओबरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0-290/25 धारा 69, 351(3) बीएनएस व 67 आईटी एक्ट से संबंधित फरार अभियुक्त राज जायसवाल पुत्र बेचू जायसवाल निवासी महुआ कोठी सिरसा, थाना मेजा, जनपद प्रयागराज, उम्र करीब 31 वर्ष को दिनांक 16.04.2026 को समय 23:10 बजे थाना सैनी, जनपद कौशाम्बी के सामने ओवरब्रिज हाईवे (कानपुर रोड) से दिल्ली भागने के प्रयास के दौरान गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पीड़िता द्वारा थाना ओबरा पर लिखित प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि अभियुक्त द्वारा उसके निजी फोटो एवं वीडियो अपने पास रखकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (व्हाट्सएप एवं फेसबुक) के माध्यम से उसे तथा उसके परिजनों/रिश्तेदारों को भेजकर वायरल किया गया। विरोध करने पर अभियुक्त द्वारा पुनः वायरल करने की धमकी दी जा रही थी, जिससे पीड़िता मानसिक रूप से अत्यंत परेशान थी।प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना ओबरा पर उपरोक्त धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई थी।

गिरफ्तार अभियुक्त राज जायसवाल पुत्र बेचू जायसवाल निवासी महुआ कोठी सिरसा, थाना मेजा, जनपद प्रयागराज, उम्र करीब 31 वर्ष के पास से एक अदद वीवो मोबाइल फोन बरामद। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सदानन्द राय, थाना ओबरा जनपद सोनभद्र सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे।

ओबरा में धूमधाम से मनी बाबा साहब की 135वीं जयंती बच्चों को बांटी गई पाठ्य सामग्री, गूँजा शिक्षा का संदेश
ओबरा /सोनभद्र-

नगर पंचायत ओबरा के वार्ड संख्या 13 स्थित साईं मंदिर परिसर में आज भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती अत्यंत हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने बाबा साहब के पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस जयंती समारोह का मुख्य आकर्षण बच्चों के बीच शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना रहा। बाबा साहब के शिक्षित बनो के नारे को चरितार्थ करते हुए उपस्थित नन्हे-मुन्ने बच्चों को मिठाई खिलाई गई और उन्हें पुस्तकें, कॉपियाँ, पेंसिल व पेन वितरित किए गए।

वक्ताओं ने बच्चों को प्रेरित किया कि वे मेहनत से पढ़ाई कर बाबा साहब के सपनों का भारत बनाने में अपना योगदान दें। मुख्य वक्ता बिपिन सिंह कश्यप और विशिष्ट वक्ता खुर्शीद आलम ने संयुक्त रूप से बाबा साहब के ऐतिहासिक संघर्षों पर प्रकाश डाला। उन्होंने विशेष रूप से हिंदू कोड बिल की चर्चा करते हुए कहा आज महिलाएं यदि संपत्ति में अधिकार प्राप्त कर रही हैं और समाज के हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं, तो इसका श्रेय बाबा साहब की दूरगामी सोच को जाता है।

उन्होंने न केवल दलितों बल्कि महिलाओं और वंचितों के सशक्तिकरण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड संख्या 13 के सभासद एवं समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव अजीत कन्नौजिया ने की। उन्होंने बाबा साहब को सामाजिक समरसता का प्रतीक बताया। पूरे कार्यक्रम का कुशल संचालन नागेश्वर सिंह द्वारा किया गया।

इस भव्य आयोजन में निम्नलिखित गणमान्य व स्थानीय निवासी उपस्थित रहे। अजीत कन्नौजिया अध्यक्ष सभासद, बिपिन सिंह कश्यप (मुख्य वक्ता), खुर्शीद आलम (वक्ता), नागेश्वर सिंह (संचालक), समाजसेविक रमेश सिंह यादव, ओबरा नगर पंचायत सभासद संजय कनौजिया ,प्रदीप कनौजिया मजदूर नेता,दलित समाज के वरिष्ठ नागरिक एवं बस्ती के उत्साहित बच्चे। समारोह का समापन इस सामूहिक संकल्प के साथ हुआ कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक शिक्षा की अलख जगाई जाएगी। बच्चों के चेहरे पर किताबों और मिठाइयों को पाकर आई मुस्कान ने जयंती के इस उत्सव को और भी खास बना दिया।

ओबरा पुलिस ने किया छेड़खानी के आरोप में एक नफर अभियुक्त को गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में महिलाओ सम्बन्धित अपराधों व अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के निकट पर्वेक्षण में थाना ओबरा पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा के प्रति जीरो टालरेंस की नीति अपनाते हुए महिला से छेड़खानी करने वाले वांछित एक नफर अभियुक्त आशीष जयसवाल पुत्र मोहन जयसवाल निवासी चूड़ी गली थाना ओबरा जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 37 वर्ष को गिरफ्तार कर मा. न्यायालय भेजा जा रहा है ।

दिनांक 11.04.2026 को थाना ओबरा क्षेत्रान्तर्गत रहने वाली महिला की लिखित तहरीर के आधार पर थाना ओबरा पर मु0अ0सं0-69/2026 धारा 74, 110, 1181, 1152, 352, 3512, 333 बीएनएस विरुद्ध आशीष जयसवाल पुत्र मोहन जयसवाल निवासी चूड़ी गली थाना ओबरा जनपद सोनभद्र के पंजीकृत किया गया मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त आशीष जयसवाल उपरोक्त को गिरफ्तार करने हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा विशेष दिशा निर्देश दिया गया था उक्त निर्देश के क्रम में रविवार दिनांक 12.04.2026 को थाना ओबरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर सुभाष तिराहा हनुमान मन्दिर के पास से गिरफ्तार कर अभियुक्त उपरोक्त को मा0न्या0 भेजा जा रहा है ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 जयशंकर सिंह थाना ओबरा जनपद सोनभद्र , हे0का0 अनिल गुप्ता , का0 धर्मेन्द्र राजभर शामिल रहे।

भाजपा ओबरा मण्डल की सत्यापन बैठक संपन्न, बूथों की मजबूती पर जोर
ओबरा / सोनभद्र -

भारतीय जनता पार्टी ओबरा मण्डल के मण्डल अध्यक्ष शिवनाथ जायसवाल की अध्यक्षता में ओबरा मण्डल के मण्डल सत्यापन की बैठक आहूत की गई। जिसके मुख्य अतिथि ओबीसी मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बी एन गुप्ता और विशिष्ट अतिथि निवर्तमान मण्डल अध्यक्ष चोपन सुनील सिंह द्वारा मण्डल सत्यापन कार्यक्रम का शुभारंभ पं० दीन दयाल उपाध्याय एवं डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्पार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम के शुभारंभ में मण्डल उपाध्यक्ष सीमा देवी ने अपने मण्डल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ का परिचय देते हुए मण्डल सत्यापन कार्यक्रम हेतु निवर्तमान मण्डल अध्यक्ष चोपन सुनील सिंह को आमंत्रित किया।जिसके क्रम में उन्होंने आगामी २०२७ के चुनाव को ध्यान में रखते हुए भाजपा शीर्ष नेतृत्व द्वारा आए हुए मण्डल सत्यापन कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ को जानकारी दी और इस बात के लिए भी आश्वत  किया कि आगामी चुनाव के प्रति संगठन बहुत सख्त कदम उठाने वाली है।

आगे संगठन द्वारा बूथ सत्यापन का कार्यक्रम भी किया जाना है। ताकि हर बूथों को सुदृढ़ किया जा सके, क्योंकि पार्टी का मानना है कि बूथ जीते तो चुनाव जीते । इसी क्रम में मुख्य अतिथि  ने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं को उनकी शक्ति से परिचय कराया और कहा कि आपको आगामी चुनाव में अपनी सारी शक्ति चुनाव में लगाना है क्योंकि कार्यकर्ता ही पार्टी की शक्ति है और पार्टी उनके शक्ति के बल पर ही चुनाव जीतती है।इसलिए आप सभी अपने अपने बूथों को सुदृढ़ करें ताकि चुनाव जीता जा सके।

कार्यक्रम के अन्त में मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम के अंत में सीमा देवी ने आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की। इस अवसर पर उमेश सिंह जी, बृजेश पाण्डेय, विशाल गुप्ता, राम यश पाण्डेय, रविन्द्र गर्ग,अनुज त्रिपाठी, सरिता सिंह, सुनील सिंह, नित्यानंद दूबे, सुशील कुशवाहा, पवन मिश्रा, आदित्य सिंह, आशीष तिवारी, पुष्पा दूबे, जितेन्द्र गौंड, दशरथ शुक्ला, मीडिया प्रभारी शिशिर शर्मा इत्यादि समस्त भाजपा कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

ओबरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई तेज आवाज वाली बुलेट गाड़ियों पर कसा शिकंजा, साइलेंसर उतरवाए
ओबरा /सोनभद्र-

औद्योगिक नगरी ओबरा की सड़कों पर तेज आवाज और कर्कश शोर मचाकर शांति भंग करने वाले बुलेट सवारों के खिलाफ स्थानीय पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। ओबरा क्षेत्राधिकारी (CO) के नेतृत्व में चलाए गए एक विशेष अभियान के दौरान यातायात नियमों को ताक पर रखकर दौड़ रही दर्जनों बुलेट मोटरसाइकिलों की सघन जांच की गई और उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ मौके पर ही कड़ी कार्रवाई की गई।

ओबरा क्षेत्राधिकारी के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने शहर के प्रमुख चौराहों और मुख्य मार्गों पर नाकाबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस का मुख्य निशाना वे बाइक सवार थे जिन्होंने अपनी बुलेट में कंपनी के मानक के विपरीत मॉडिफाइड साइलेंसर लगवा रखे थे। जैसे ही किसी बाइक से पटाखे जैसी या तेज आवाज सुनाई दी, पुलिस टीम ने उसे घेरकर तुरंत रुकवा लिया।

जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि कई चालकों ने अपनी बाइकों में ऐसे साइलेंसर लगवाए थे जो मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रतिबंधित हैं। ये मॉडिफाइड साइलेंसर न केवल भारी ध्वनि प्रदूषण फैलाते हैं, बल्कि सड़कों पर चलने वाले राहगीरों, बुजुर्गों और मरीजों के लिए भी भारी परेशानी का सबब बनते हैं। पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए पकड़ाए गए वाहनों से मौके पर ही अवैध साइलेंसर हटवाए। इसके साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले दर्जनों वाहन चालकों पर भारी जुर्माना लगाया गया।

पुलिस ने चालकों को दोबारा पकड़े जाने पर वाहन सीज करने की चेतावनी भी दी।इस कार्रवाई के संबंध में पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक सड़कों पर अनुशासन बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। तेज आवाज के जरिए दहशत फैलाने या आम जनता की शांति में खलल डालने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। यह अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा ताकि सड़क सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनी रहे।इस कार्रवाई से क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों और आम जनता ने राहत की सांस ली है और पुलिस प्रशासन के इस कदम की सराहना की है।

ओबरा में ब्लॉक स्तरीय स्कूल चलो अभियान रैली को हरी झंडी दिखाकर बीएसए ने किया रवाना
ओबरा / सोनभद्र -

सोमवार दिनांक 06 अप्रैल 2026 को ब्लॉक संसाधन केन्द्र चोपन से ब्लॉक स्तरीय स्कूल चलो अभियान की रैली जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सोनभद्र मुकुल आनंद पाण्डेय के नेतृत्व में ओबरा के बिल्ली गांव, वीआईपी रोड,डिग्री कॉलेज चौराहे से होते हुए ब्लॉक संसाधन केंद्र चोपन पर समाप्त हुई। रैली का संयोजन खंड शिक्षा अधिकारी लोकेश मिश्रा ने किया ।रैली में उच्च प्राथमिक विद्यालय बिल्ली, खैरटियां,कोठा टोला,प्राथमिक विद्यालय बिल्ली मारकुंडी, भलुआ टोला, बिल्ली प्रथम, खैरटिया सहित विभिन्न विद्यालयों के पांच सौ से ज्यादा बच्चों ने प्रतिभाग किया।

रैली को संबोधित करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने उपस्थित जन समुदाय से अपने अपने 6 से 14 वय वर्ग के पाल्यों का नजदीकी परिषदीय विद्यालयों में नामांकन कराने का अनुरोध किया गया। विद्यालय में शासन द्वारा प्रदत्त सुविधाओं जैसे निःशुल्क यूनिफॉर्म,बैग ,जूता मोज़ा,स्वेटर हेतु डीबीटी के माध्यम से 1200/- रुपए अभिभावकों के खाते में भेजना,निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण,मध्याह्न भोजन,प्रत्येक विद्यालय में सक्रिय पुस्तकालय,3 से 6 वय वर्ग के बच्चों के लिए बाल वाटिका,स्कूल रेडिनेस जैसी सुविधाओं के बारे में बताया गया।

विशिष्ट उपस्थिति खंड शिक्षा अधिकारी म्योरपुर सुनील कुमार रहे ।खंड शिक्षा अधिकारी चोपन द्वारा बच्चों के शत प्रतिशत नामांकन के साथ नियमित विद्यालय भेजने,आंगनवाड़ी/ बाल वाटिका,दीक्षा एप, मीना मंच, बाल संसद के बारे में बताया गया।राज्य संदर्भ समूह के सदस्य विद्या सागर द्वारा मदर ओरिएंटेशन,इको क्लब और दीक्षा कोर्स के बारे में जानकारी दी गई।आज के इस कार्यक्रम के साथ बेसिक शिक्षा में 39 वर्षों के सफल सेवा के बाद सेवा निवृत्त शिक्षक सरफराज अहमद खां के बिदाई और सम्मान कार्यक्रम भी किया गया।

जिसमें सरफराज के निर्बाध सेवा पर सह शिक्षकों द्वारा अपनी बात रखी गई।इसके साथ स्कूल चलो अभियान और बिदाई समारोह में संत जेवियर पब्लिक स्कूल डाला के प्रबंधक जितेंद्र यादव ,एआरपी ज्ञान प्रकाश,प्रशांत अवस्थी,वंशदीप सिंह, वरिष्ठ संकुल शिक्षक अजीत सिंह,रुद्र प्रसाद मिश्रा रजनीश श्रीवास्तव,अनिरुद्ध यादव,सुनील वर्मा,इंद्रदेव सिंह,राजेश सिंह,राकेश सिंह,सुरेश राम, रामाशंकर ,मैनेजर प्रसाद ,रजनी प्रजापति सहित सभी संकुल शिक्षक उपस्थित रहे ,रैली में विभिन्न विद्यालयों की शिक्षिका अंजू जायसवाल, शीलावती यादव,सविता यादव,सीमा सिंह,मीरा सिंह सहित बहुत सारे शिक्षक शिक्षिका उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन सुमन सिंह और आनंद त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से किया गया ।

समाधान दिवस पर श्रमिक भुगतान व प्रदूषण का मुद्दा उठा, सौंपा ज्ञापन
ओबरा / सोनभद्र -

तहसील दिवस के अवसर पर शनिवार को ओबरा तहसील में जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर एक शिकायती पत्र प्रस्तुत किया गया। यह ज्ञापन सोन चेतना सामाजिक संगठन के संस्थापक अभिषेक अग्रहरी द्वारा अधिकारियों के समक्ष रखा गया।

ज्ञापन में तापीय विद्युत परियोजना में कार्यरत ठेका श्रमिकों की स्थिति को प्रमुखता से उठाया गया। इसमें उल्लेख किया गया कि कई श्रमिकों को समय पर मजदूरी का भुगतान नहीं हो रहा है, जिसके कारण वे आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। साथ ही श्रम कानूनों के अनुपालन, पारदर्शिता की कमी तथा ठेकेदारों की कार्यप्रणाली पर भी प्रश्न उठाए गए हैं।

इसके अतिरिक्त तापीय परियोजना से निकलने वाली राख (फ्लाई ऐश) एवं दूषित जल के कारण क्षेत्रीय जलस्रोतों, विशेषकर रेणुका नदी, के प्रदूषण का मुद्दा भी उठाया गया। ज्ञापन में कहा गया कि यह प्रदूषण आगे चलकर सोन एवं गंगा नदी तंत्र को प्रभावित कर सकता है, जिससे जनस्वास्थ्य एवं कृषि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है।

प्रस्तुत ज्ञापन में श्रमिकों के बकाया भुगतान की व्यवस्था सुनिश्चित करने, श्रम कानूनों के अनुपालन, प्रदूषण नियंत्रण के प्रभावी उपाय करने तथा प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था करने की मांग की गई है।तहसील दिवस के दौरान अधिकारियों द्वारा प्रकरण को संज्ञान में लिया गया तथा आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

भाजपा ओबरा मण्डल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान का भव्य समापन
ओबरा/सोनभद्र-

भारतीय जनता पार्टी ओबरा मण्डल में हो रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान २०२६  के तहत मण्डल प्रशिक्षण वर्ग के अन्तिम सत्र का समापन  आज राम मंदिर के प्रांगण में स्थित मानस भवन में हुआ। आज के कार्यक्रम के पहले सत्र के मुख्य वक्ता आशुतोष चतुर्वेदी ने भाजपा की कार्य पद्धति, संरचना और ग्रहण करना टॉपिक पर अपने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए उसे अपने कार्यशैली में उतारने का प्रशिक्षण दिया।

आज के प्रशिक्षण का अन्तिम सत्र जिला अध्यक्ष नन्द लाल गुप्ता ने लिया जो समापन का सत्र था। इस सत्र में ओबरा मण्डल के मण्डल अध्यक्ष शिव नाथ जायसवाल ने जिला अध्यक्ष नन्द लाल गुप्ता स्वागत वंदन और अभिनंदन करते हुए उनका माल्यार्पण व अंग वस्त से सम्मानित किया। प्रशिक्षण के अन्तिम सत्र में जिला अध्यक्ष नन्द लाल गुप्ता ने अपने प्रशिक्षण ले रहे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बूथ के गठन, मन की बात और  बैठक के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी।ताकि सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता गण बूथ का अच्छे से गठन और प्रबंधन कर सके।

इस इस अवसर पर विशाल पाण्डेय, बृजेश पाण्डेय, उमेश सिंह पटेल, सुख नन्दन चौरसिया, निशांत कुशवाहा, विशाल गुप्ता, राम निवास तोमर, मनोज सिंह, रंजना सिंह, हेमलता जायसवाल, सतीश पाण्डेय, सुनीता पाण्डेय, महेश जायसवाल,मोहित पटेल, संजय सिंह,अनुज त्रिपाठी, सरिता सिंह,विवेक सिंह तोमर, सुशील कुशवाहा, निलेश मिश्रा, दशरथ शुक्ला, राज कुमार यादव, पंकज गौतम, मीडिया प्रभारी शिशिर शर्मा, गौरव सिंह, विकास सिंह, आनन्द जायसवाल, सुनील सिंह, नित्यानंद दूबे, आदर्श सिंह सहित भाजपा ओबरा मण्डल के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण प्रशिक्षण सत्र में उपस्थित रहे।