bjp victory - Swatantra Prabhat

राष्ट्रहित और जनहित के कार्य करने वालों को ही जनादेश
देश में हाल ही में पाँच राज्यों में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों के परिणामों की यदि ईमानदारी से व्याख्या की जाए, तो यह स्पष्ट दिखाई देता है कि जनता ने उन्हीं दलों और नेताओं को जनादेश दिया है जिनकी छवि साफ, स्वच्छ और ईमानदार रही है। भारतीय जनता पार्टी को बिहार के बाद पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में जो व्यापक जनसमर्थन मिला, उसके पीछे केंद्र की भाजपा  की नरेंद्र मोदी  सरकार की राष्ट्रहित और जनहित में कार्य करने वाली नीतियों की बड़ी भूमिका रही है। इन नीतियों के कारण देश न केवल आंतरिक रूप से, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी अधिक मजबूत और सशक्त हुआ है। विधानसभा चुनावों के परिणाम देश के राजनीतिक दलों और नेताओं के लिए यह स्पष्ट संदेश है कि इक्कीसवीं सदी के आधुनिक और जागरूक भारत में जात-पात और धर्म के नाम पर राजनीति कर सत्ता प्राप्त करना अब आसान नहीं रहा।

आज का मतदाता पंच से लेकर प्रधानमंत्री तक के चुनाव में विकास, सुरक्षा और सुशासन की गारंटी चाहता है। वह उसी व्यक्ति और दल को अपना समर्थन देता है, जो उसकी अपेक्षाओं पर खरा उतरता है। भारत में डेढ़-दो दशक पहले तक कई राज्यों में जातिवाद और धर्म आधारित राजनीति के सहारे सरकारें बनती रही हैं। इसका परिणाम यह हुआ कि प्राकृतिक संसाधनों और व्यापारिक संभावनाओं से सम्पन्न कई राज्य भी भय, भूख और भ्रष्टाचार के प्रतीक बनकर रह गए।  केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद देश की राजनीति में बड़ा परिवर्तन देखने को मिला है। जाति और धर्म की राजनीति करने वाले दलों का जनाधार लगातार कमजोर पड़ता दिखाई दे रहा है। प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों और उनकी व्यक्तिगत ईमानदार छवि के कारण भारत आज विश्व की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। देश आंतरिक और बाहरी दोनों स्तरों पर अधिक सुरक्षित, सक्षम और आत्मनिर्भर बनता जा रहा है।

आज यदि देश के दो दर्जन के आसपास राज्यों में भाजपा अथवा उसके सहयोगी दलों की सरकारें है, तो इसके पीछे केंद्र सरकार की विश्वसनीय और जनहितकारी छवि का महत्वपूर्ण योगदान है। इस नेतृत्व ने देशवासियों के मन में व्याप्त भय, भूख और भ्रष्टाचार के वातावरण को कम करने का प्रयास किया है तथा विकसित और सुरक्षित भारत का विश्वास जगाया है। लगातार आ रहे विधानसभा चुनावों के परिणाम विपक्षी दलों के लिए भी एक स्पष्ट संदेश हैं। यदि उन्हें राजनीति में प्रासंगिक बने रहना है, तो जात-पात और धर्म की संकीर्ण राजनीति से ऊपर उठकर विकास, रोजगार, सुरक्षा और जनकल्याण जैसे मुद्दों पर जनता का विश्वास जीतना होगा। दरअसल, आज देश का मतदाता स्वार्थ और तुष्टिकरण की राजनीति से अधिक राष्ट्रहित, विकास और सुशासन को महत्व देने लगा है। यही कारण है कि केवल सत्ता प्राप्ति के उद्देश्य से की जाने वाली राजनीति को जनता लगातार नकारती जा रही है।

अरविंद रावल

भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर कानपुर में बंटी मिठाई
कानपुर। दिल्ली में 27 वर्षों के उपरांत भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने और रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी के कानपुर क्षेत्रीय कार्यालय में भव्य उत्सव मनाया गया।   इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल के नेतृत्व में जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह, दीपू पांडे, दिनेश कुशवाहा, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी, सहित सैकड़ों पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर एवं आतिशबाजी कर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया।

इस ऐतिहासिक विजय पर क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि यह जीत दिल्ली की जनता की आशाओं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी की जीत है। यह भारतीय जनता पार्टी की नीतियों, विकास कार्यों और सेवा भाव का परिणाम है कि दिल्ली की जनता ने पार्टी को प्रचंड बहुमत देकर सरकार बनाने का अवसर प्रदान किया। उन्होंने आगे कहा कि यह विजय पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और जनता के विश्वास का प्रमाण है। आने वाले समय में भाजपा सरकार दिल्ली में सुशासन, विकास और जनता की सेवा हेतु समर्पित रहेगी।

इस अवसर पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाजपा के प्रति अपनी निष्ठा प्रकट की और दिल्ली में पार्टी की जीत को ऐतिहासिक क्षण बताया।

मिष्ठान वितरण में जसविंदर सिंह, प्रकाश वीर आर्य, आनंद मिश्रा, गौरव पांडे, अर्जुन बेरिया, दीपू पासवान, सुमीत तिवारी, अमित सिंह परिहार, दीपांकर मिश्रा, सनी जायसवाल, विनित दुबे, अंकित शर्मा, अनीता त्रिपाठी, मीरा भदौरिया, एम पी सलोनिया, अर्चना आर्या वीरेंद्र दिवाकर, गोलू शुक्ला, पार्षद अशोक पाल, विकास सविता आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

क्या दिल्ली में सत्ता के साथ व्यवस्था बदलेगी
अन्ना हजारे के नेतृत्व और उनके आमरण अनशन के साथ 2011 के अगस्त महीने में भ्रष्टाचार और लोकपाल के मुद्दे पर दिल्ली के रामलीला मैदान से एक देशव्यापी आंदोलन का आरंभ हुआ। भ्रष्टाचार के खिलाफ अन्ना की इस मुहिम में अरविंद केजरीवाल, किरण बेदी, प्रशांत भूषण, बाबा रामदेव एवं अन्य अनेक प्रसिद्ध समाजसेवी शामिल हुए। इस आंदोलन ने तत्कालीन केंद्र की कांग्रेस सरकार और दिल्ली कांग्रेस सरकार की जड़े हिला कर रख दी।

इसी अन्ना आंदोलन से सुर्खियों में आए अरविंद केजरीवाल ने आंदोलन से जुड़े कुछ सहयोगियों की मदद से परन्तु अन्ना की रजामंदी के बगैर एक राजनीतिक दल 26 नवम्बर 2012 को आम आदमी पार्टी के नाम से बनाया। भ्रष्टाचार मुक्त भारत का सपना दिखा, ना घर लूंगा ना गाड़ी लूंगा ना सिक्योरिटी लूंगा का नारा बुलंद कर कट्टर ईमानदार की छवि के साथ अरविंद केजरीवाल एण्ड पार्टी ने चुनाव लड़ा और अप्रत्याशित प्रदर्शन करते हुए 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में झाड़ू चुनाव चिन्ह के साथ  28 सीटों पर कब्जा कर लिया। कोई दल सरकार बनाने की स्थिति में नही था।

कांग्रेस के समर्थन के साथ आप ने सरकार बनाई। लेकिन 49 दिनों के बाद कांग्रेस पर असहयोग के आरोप लगा केजरीवाल की सरकार ने त्यागपत्र दे दिया। इसके बाद अन्ना आंदोलन से उठा यह हवा का झोंका तूफान में बदल गया। देश में मोदी लहर चल रही थी परन्तु 2015 में दिल्ली विधानसभा चुनाव में फ्री बिजली, फ्री पानी, स्वास्थ्य सुविधाए, अच्छे स्कूलों का वादा कर केजरीवाल की आप ने कुल 70 विधानसभा सीटों में से 67 सीटें जीत सभी पार्टियों का सूपड़ा साफ कर पूरे 5 साल सरकार चलाई।

देश में मोदी और भाजपा की लहर प्रचण्ड हो गई थी। बड़े-बड़े सूरमा धराशाई हो रहे थे। भाजपा ज्यादातर राज्यों में विधानसभा चुनाव जीत रही थी। कांग्रेस बिल्कुल हाशिए पर चली गई। उस समय में भी 2019 के दिल्ली व‍िधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल की आप ने नरेंद्र मोदी की भाजपा को जबरदस्त पटखनी दी और दिल्ली की 70 में से 62 सीटों पर कब्जा कर के अपना दम दिखाया था। पूरे देश में केजरीवाल का नाम गूंजने लगा। दिल्ली के बाहर भी पार्टी चुनाव लड़ने लगी और कुछ राज्यों में कुछ सीटें भी जीती।

पंजाब व‍िधानसभा चुनावों में आप ने अन्य दलों को जड़ से उखाड फैंका और दिल्ली की तरह वहां भी एकतरफा जीत के साथ सरकार बनाई। इस जीत ने केजरीवाल को एक ब्रांड दिया। आप को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिला परन्तु शायद यह केजरीवाल की किस्मत मे आखिरी खुशी की तरह था। इसके बाद उनके बुरे दौर की शुरूआत हुई। एल.जी से टकराव, सहयोगीयों और केजरीवाल पर भ्रष्टाचार के इल्जामों व ईडी के शिकंजे ने केजरीवाल सहित आप के प्रमुख नेताओं को जेल के पीछे पहुंचा दिया।

साथ ही साथ मुख्यमंत्री के अलीशान शीशमहल का मुद्दा गर्मा गया। लोगों को लगने लगा आम आदमी बन कर जो सत्ता में आया था वो आज महाराजा वाला शाही जीवन जी रहा है। दिल्ली में केजरीवाल सरकार विकास कर नही पा रही थी। बस मामला फ्री बिजली-पानी, स्कूलों तक रह गया था। मोहल्ला क्लीनिक बदहाल हो गए थे। प्रदूषित हवा, पानी, बरसातों में डूबती दिल्ली, रोज के सड़कों पर जाम और अन्य समस्याओ ने दिल्ली सरकार के खिलाफ लोगों में गुस्सा भर दिया।

केंद्र की भाजपा सरकार भी लोगों का यह गुस्सा भड़काने में अहम भूमिका एल.जी के हस्तक्षेप द्वारा निभाती रही। केंद्र की एजेंसियों के हत्थे चढ़ने के बाद केजरीवाल बहुत कुछ गंवा बैठे। भ्रष्टाचार के इल्जामों ने ‘ब्रांड केजरीवाल' के साथ जुड़े तमाम चमकदार विशेषणों को बेरंगत कर दिया। दो बार ठसक और धमक के साथ दिल्ली की सत्ता पर काबिज हो 2025 के व‍िधानसभा चुनाव में  केजरीवाल मुंह के बल गिरे। पार्टी के सभी धुरंधर चुनाव हार गए। खुद केजरीवाल अपना चुनाव हार गए। बीजेपी 27 वर्ष बाद दिल्ली की सत्ता में वापिस आई है।

दिल्ली विधानसभा के पुनर्गठन के बाद हुए पहले 1993 के चुनाव में भाजपा की सरकार बनी थी, तब 5 साल के कार्यकाल में भाजपा की अंदरूनी गुटबाजी के कारण सरकार बनने के बाद दो बार मुख्यमंत्री को बदला गया। इस सरकार का गठन मदनलाल खुराना को मुख्यमंत्री बना कर हुआ। फिर कुछ सालों बाद खुराना को हटा साहिब सिंह वर्मा को मुख्यमंत्री बनाया गया। वर्मा को भी कुछ समय बाद हटना पड़ा और उनकी जगह पदभार संभाला सुषमा स्वराज ने, अब दिल्ली की जनता की बहुत उम्मीद भाजपा सरकार से है। अब जबकि दिल्ली में आप साफ हो गई तो आने वाले समय में आईएनडीआईए की राजनीति पर इसका क्या असर होगा यह विपक्ष के लिए विचारणीय होगा।

आप का विस्तार पहले से ही ठहरा हुआ था, विस्तार की संभावना अब और कम हो जाएगी। अब अगले 5 साल केजरीवाल देश की जगह दिल्ली में अपने वजूद को वापिस पाने पर फोकस करने के लिए मजबूर हो सकते हैं। ऐसा हुआ तो दूसरे राज्यों में पार्टी के विस्तार की संभावनाएं और कम हो जाएंगी। बमुश्किल आठ महीने पहले हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और आप दिल्ली में साझीदार थे। खुद नेहरू गांधी परिवार ने आप के उम्मीदवार को वोट किया था परन्तु अब आईएनडीआईए की एकजुटता पर प्रश्न चिन्ह लग गया है।

बेशक बिहार में केजरीवाल का कोई वजूद नही है परन्तु दिल्ली के नतीजों के बाद बीजेपी विरोधी पार्टियों के बीच जो आपसी खिंचातान शुरू होगी, उसका असर बिहार चुनाव में महागठबंधन की राजनीति पर पड़े बिना नहीं रहेगा। कांग्रेस पर दिल्ली में आप का खेल बिगाड़ने के आरोप लगेंगे। यदि यह सब हुआ तो बिहार में महागठबंधन की चुनावी संभावनाओं को नुकसान जरूर पहुंच सकता है। भाजपा के लिए दिल्ली में अब कुछ कर दिखाने का समय है। अब देखना होगा दिल्ली में सत्ता के साथ व्यवस्था भी बदलती है या नही। प्रदूषण मुक्त, ट्रैफिक जाम मुक्त, यमुना को साफ कर एवंम अन्य समस्याओ से छुटकारा दिला भाजपा दिल्ली को अन्य प्रदेशों की जनता के सामने उदाहरण बना पेश कर सकती है।

भाजपा की दिल्ली जीत पर भाजपाइयों में खुशी का माहौल, किया मिष्ठान वितरण
वीरेंद्र कुमार (संवाददाता)

डाला(सोनभद्र) बीजेपी ने दिल्ली विधानसभा और यूपी के मिल्कीपुर उपचुनाव में बड़ी जीत पर डाला मण्डल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष संदीप सिंह पटेल के नेतृत्व में एक दूसरे को मीठा खिलाकर जश्न मनाया। और मिठाइयाँ बांटी गईं तथा एक-दूसरे को बधाइयाँ दी गई। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष ने कहा कि लोक सभा चुनाव में आशा से कम सीटें जिताने की भरपाई जनता देशवासियों ने हरियाणा, महाराष्ट्र और अब दिल्ली में एकतरफा जीत से की है।

मोदी जी के नेतृत्व में पूरे देश की जनता अब राष्ट्रवाद और विकास के साथ है। इस अवसर पर किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष महेश सोनी, शक्ति केंद्र संयोजक राजेश पटेल, सभासद विशाल गुप्ता, सभासद संतोष, अवनीश पांडे, श्रीनिवास यादव, बृजेश जैन, अजय, दीपक कुशवाहा, पंकज पांडे, रामरक्षा, अमन रावत, संदीप, शमशेर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा की दिल्ली में जीत पर ब्लॉक प्रमुख ने दी वहां की जनता को बधाई सनातन की जीत
बरेली/अपने को भाजपा कार्य करता बताने वाले भदपुरा विकासखंड के ब्लॉक प्रमुख रवि शंकर गंगवार ने दिल्ली में भाजपा की बंपर जीत पर उन्होंने वहां की जनता को बधाई दी और कहा 10 वर्ष बाद वहां की जनता ने पहले गंदगी को हटाकर पुनः देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा जताते हुए दिल्ली में कमल खिलाने का कार्य किया है इसके लिए वहां की जनता बधाई की पात्र है।

उन्होंने स्वतंत्र प्रभात से बात करते हुए कहा 10 वर्षों से वहां पर घोटालेबाजों की सरकार कार्य कर रही थी जिससे वहां की जनता त्रस्त होकर अब उसने भाजपा का दामन पकड़ा है इतना ही नहीं उन्होंने उत्तर प्रदेश के अयोध्या में मिल्कीपुर विधानसभा सीट से भी भाजपा प्रत्याशी की बंपर जीत होने पर उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निष्पक्ष एवं निर्भीकता पूर्वक न्यायोचित शासन चलाने के लिए वहां की जनता ने लोकसभा चुनाव की भूल सुधारने का कार्य ही नहीं किया है।

बल्कि विरोधियों को संदेश देने का कार्य किया है की जनता अब तुम्हारे क्रियाकलापों से संतुष्ट नहीं है जनता अब अन्य दलों की सरकारों के साथ ही भाजपा सरकार से भी तौल नाप कर रही है जिसमें भाजपा की सरकार के कार्य जनता को अत्यंत पसंद है बिना किसी भेदभाव के सभी के साथ विकास कार्यों में पूर्ण सहयोग कर रही है उन्होंने दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने पर दिल्ली वासियों के लिए राहत की सांस मिलने की बात कही

भाजपा  झूठे वादे नहीं करेगी परंतु धरातल पर विकास दिल्ली में भी दिखाई देगा इसीलिए परचम लहराता जा रहा है किसी के साथ कोई अन्य नहीं किया जा रहा है सबका साथ सबका विकास का नारा सिद्ध होता जा रहा इसीलिए लोग भाजपा के प्रति अपना विश्वास व्यक्त करते हुए नजर आए रहे हैं।

गरीब लाचारों ने झुग्गीवासीयों व पूर्वांचलियों का करारा जवाब, जड़ से उखाड़ फेंका पटेल नगर से चर्नी उखाड़ने वालों को
नई दिल्ली - दिल्ली पटेल नगर में कल चुनाव परिणाम आने के बाद यह देखने को मिला कि दिल्ली की जनता ने मुफ्त की रेवड़ी बांटने वाली सरकार के बदले उनको बेहतर समझी जिसने सबका साथ और सबके विकास की बात की। जनता सर्वोच्च है जिसने जो उचित समझा वही किया। इस बार के चुनाव परिणाम ने कांग्रेस के वोट प्रतिशत को भी बढ़ाया जिससे कांग्रेस के अंदर भी ऊर्जा का प्रवाह तेज हुआ।

दिल्ली की जनता जहां आपदा को हटाने का काम किया वही पटेल नगर विधान सभा के लोग भी चुनाव परिणाम आने के बाद खुशी हो गए। हमारे विशेष संवाददाता से बात करते हुए क्षेत्र के ही एक जागरूक मतदाता और समाज के चिंतक दुर्गेश शर्मा ने वार्तालाप में बताया कि पटेल नगर की जनता ने स्वयं के जागरूक होने का परिचय सभी पार्टियों को दे दिया और यह भी सभी पार्टियों को बताया कि समाज के प्रति संवेदना, विकास और सम्मान जो नहीं करेगा उसे पटेल नगर की जनता स्वीकार नहीं करेगी।

जनता से यह भी बताया कि आप कितने भी बड़े पैसा वाले हो पैसे के ही बल पर चुनाव नहीं जीता जा सकता जनता के मान सम्मान का ख्याल रखना ही पड़ेगा नहीं तो जनता ऐसे ही उखाड़ फेकेगी। बीजेपी उम्मीदवार ने जिस तरीके का व्यवहार पटेल नगर विधान सभा के जन सेवक सामाजिक कार्यकर्ता एस के चौबे के साथ किया कि जनता के बीच में उनकी चर्नी उखाड़ने की बात की जिसके बाद चौबे ने मात्र एक बार जनता से भावनात्मक अपील किया कि कोई भी जीते लेकिन बीजेपी को यहां से मत जीतने देना जिसके बाद क्षेत्र की जनता ने बीजेपी की जीती हुई सीट को हार में बदल कर रख दी और बीजेपी को जड़ से उखाड़ कर फेक दी।

जनता ने आज यह साबित कर दिया कि जो जनता के हित की बात करेगा जनता उसके मान सम्मान पर आंच नहीं आने देगी (साक्षातम किम प्रणाणं) जिस एस के चौबे के विषय में राजकुमार आनन्द ने धमकाने का काम किया उसी चौबे के एक निवेदन पर जनता ने बीजेपी के हर सुविधा का लाभ उठाया लेकिन मतदान ठीक उनके प्रतिद्वंदी को देकर अपने दिन रात में सुख दुःख के साथी के अपमान का बदला ले ली।

एस के चौबे ने समाज को बहुत कुछ दिया है बिना किसी क्षेत्रवाद, जाति पाती व धर्म को देखे मात्र समाजहित की बात किया करते है यह समाज को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप में दिखता है। आज एस के चौबे क्षेत्र के लिए एक तमाम युवाओं, हमउम्रों के लिए आइडियल बन चुके है और चौबे किसी विधायक, पार्षद से जनता के लिए कम नहीं है आज चौबे के साथ तमाम क्षेत्र के लोग जुड़े है और उसका फायदा भी उठाते है। बीजेपी या अन्य राजनीतिक दल भविष्य में अब ऐसी गलती नहीं करेंगे क्योंकि किसी भी सामाजिक व्यक्ति के साथ जनता अन्याय नहीं होने देगी जो कि इस चुनावी परिणाम ने बता दिया।

छोटे अहंकार की बड़े अहंकार से मात
दिल्ली जीतने के लिए भाजपा नेतृत्व को हार्दिक बधाई।  ब्धाई दे रहा हूँ क्योंकि ये बधाई बनती है।  मै  भाजपा की तरह न ' तंग-दिल ' हूँ और न 'संग-दिल 'इसलिए तमाम असहमतियों के रहते हुए मुझे देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी को बधाई देने में कोई संकोच नहीं है।  मोदी की भाजपा ने 27  साल की लम्बी तपस्या का फल हासिल कर लिया है। अब बड़ी दिल्ली और छोटी दिल्ली दोनों भाजपा के हाथ में हैं।  भाजपा ने बड़ी ही हिकमत  अमली से केजरीवाल से उनकी दिल्ली छीन ली है।

दिल्ली विधानसभा चुनावों को लेकर आपने तमाम मीमांसाएँ,समीक्षाएं,विश्लेषण देखे और पढ़े होंगे ,लेकिन मैंने शरू से कहा था कि इस बार दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ठीक उसी तरह घेरे जा चुके हैं जैसे 2019  के लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश   में अजेय सिंधिया ज्योतिरादित्य को घेरकर हराया गया था।  सिंधिया ने पराजय के बाद भाजपा में शामिल होकर दोबारा से जय हासिल कर ली किन्तु अरविंद केजरीवाल की किस्मत में ये भी मुमकिन नहीं है , क्योंकि वे देश केप्रधानमंत्री को ' चौथी पास राजा ' कह चुके हैं और उस विधानसभा में कह चुके हैं जिसके रिकार्ड को विलोपित करना भाजपा के लिए भी आसान नहीं है ,भले ही उसे 27  साल बाद दिल्ली में प्रचंड,अखंड या ' बम्पर ' बहुमत मिला है।

दिल्ली में आम आदमी पार्टी की हार आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की हार नहीं है ,ये नीतियों की भी हार नहीं है ,ये ईमानदारी और बेईमानी की भी हार नहीं है। ये हार दरअसल अहंकार की हार है। दुर्भाग्य ये कि दिल्ली का छोटा अहंकार देश  के बड़े अहंकार से हार गय। अर्थात दिल्ली को अभी भी अहंकार  से निजात नहीं मिली है। यदि दिल्ली में कुशासन हारा है तो दुशासन से हारा है। सुशासन   के लिए तो कहीं कोई जगह है ही नहीं आज की राजनीति में।  सुशासन कहीं दुबका हुआ बैठा होगा। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की नाव वहां डूबी है जहां पानी कोई कोई कमी नहीं थी ,कमी थी तो विनम्रता की।  आम आदमी पार्टी ने अपने खिलाफ एक साथ दो शत्रु खड़े  कर लिए थे।

आप मानकर चलिए कि दिल्ली के विधानसभा चुनाव जिस कड़वे माहौल में हुए हैं उसके फलस्वरूप दिल्ली की सियासत में कोई सुधा बरसने वाली नहीं है। आने वाले दिन आम आदमी पार्टी के आम कार्यकर्ता के साथ ख़ास नेताओं तक के लिए भरी पड़ने वाले हैं ,क्योंकि भाजपा है कमान आम आदमी पार्टी के आमो-खास को मुआफ करने वाली नहीं है ।  भाजपा की केंद्रीय और अब दिल्ली की सरकार चुन-चुनकर केजरीवाल ऐंड कम्पनी से बदला लेगी। केजरीवाल से लेकर मनीष सिसौदिया को एक बार फिर से जेल-यात्राएं   करना होंगी।  अदालतें भी शायद उनकी मदद न कर पाएं।

ये विधानसभा चुनाव क्षेत्रीय दलों के लिए अपशकुन हैं तो क्षेत्रीय दलों के लिए एक संकेत भी। कि वे अकेले किसी भी सूरत में भाजपा का मुकाबला नहीं कर सकते । उन्हें कांग्रेस   के साथ चलना ही होगा। दिल्ली के चुनाव परिणाम कांग्रेस के लिए भी एक नयी चुनौती हैं।  भाजपा का इतिहास रहा है कि उसने अपने तमाम समर्थकों और विरोधियों को निर्ममता के साथ समाप्त किया है।  भाजपा के नेतृत्व ने पार्टी के भीतर जब विरोधियों को नहीं बख्शा तो बाहर के विरोधियों को बख्शने का सवाल ही नहीं उठता।

जैसा कि माननीय मोदी जी के विजयोत्स्व के भाषण से साफ़ है कि अब केवल बंगाल की तृण मूल कांग्रेस ही नहीं अपितु बिहार की उनकी अपनी सहयोगी जेडीयू भी भाजपा के निशाने पर है।  भाजपा अब टीडीपी को भी कोई उड़ान नहीं भरने देगी।  गोबर पट्टी में विजय पताकाएं   फहराते हुए आगे बढ़ रही भाजपा अब दक्षिण और पूरब की और रुख करेगी और 2028  से पहले अपने अखिल भारत विजय के अभियान को पूरा करना चाहेगी।
संदर्भ के लिए याद दिला दूँ कि भाजपा ने जब अपनी पुरानी सहयोगी उड़ीसा की बीजद  को नहीं छोड़ा तो आम आदमी पार्टी को वो कैसे छोड़ देती ?

भाजपा अपने तमाम  सहयोगी दलों की या तो बलि ले चुकी है या फिर उन्हें दो-फांक   कर अपने साथ खड़ा कर चुकी  है। अकाली हों या शिवसेना वाले कोई भाजपा की मार से बचे नही।  एक आंकड़ा बताता है कि भाजपा के मौजूदा नेतृव ने पिछले 10  साल में अपने 24  छोटे-बड़े सहयोगी दलों की निर्मम हत्या की है। आम आदमी  पार्टी के संस्थापक को जीतकर भाजपा ने नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू को भी संकेत दे दिए हैं की वे किसी गफलत में न रहें। गफलत में देश को भी नहीं रहना चाहिए और कांग्रेस को भी। भाजपा की अक्षोहणी सेना  हर चुनाव में पूरी तैयारी के साथ उतरती है।  भाजपा ने यदि झारखण्ड ,तेलंगाना और कर्नाटक नहीं जीत पाया तो ये नहीं समझा जाना चाहिए कि भाजपा की जीतने कोई भूख मर गयी है। भाजपा चौबीस   घंटे युद्धरत रहती है।

दिल्ली के विधानसभा चुनाव ये संकेत दे चुके हैं की क्षेत्रीय  दलों को निगलने के बाद उसका अगला और अंतिम निशाना कांग्रेस ही है। कांग्रेस चूंकि ' हप्पा ' नहीं है इसलिए उसे निगलने में भाजपा को वक्त लगेगा ,लेकिन भाजपा हार मानकर बैठने वाली नहीं है।  उसकी नफरत की आंधी और अदावत के तूफ़ान भारतीय राजनीति को हलकान किये रहेंगे। इसलिए मेरा मश्विरा है कि स्थितिप्रज्ञ होकर फ़िलहाल ' तेल देखिये और तेल की धार देखिये '