ओबरा - Swatantra Prabhat

ओबरा तापीय परियोजना में गणतंत्र दिवस पर 2320 मे.वा. विद्युत उत्पादन के साथ ओबरा बना देश की अग्रणी इकाई ,ओबरा-डी का कार्य प्रारंभ
अजित सिंह / राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)

ओबरा /सोनभद्र-

मुख्य महाप्रबंधक इं0 आर.के. अग्रवाल ने किया ध्वजारोहण और 500 छात्र-छात्राओं की सहभागिता ने समारोह को बनाया भव्य। ओबरा ताप विद्युत परियोजना के संकुल स्थित गांधी मैदान में सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य महाप्रबन्धक इं0 आर0के0 अग्रवाल ने प्रातः 08.30 बजे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।

अपने संबोधन में उन्होंने भारतीय संविधान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए लोकतंत्र, समता और पंथनिरपेक्षता के मूल्यों को जीवन में उतारने का आह्वान किया। सी.जी.एम. ने परियोजना की तकनीकी उपलब्धियों का विवरण साझा करते हुए बताया ओबरा (ब) की 200 मे0वा0 की पाँचों इकाइयाँ अपनी पुरानी उम्र के बावजूद वर्ष 2025 में विगत वर्षों की तुलना में बेहतर उत्पादन कर रही हैं। कोरोना जैसी विषम परिस्थितियों को मात देकर ओबरा ‘सी‘ की दोनों इकाइयाॅं (2×660 मे0वा0) वर्तमान में पूर्ण क्षमता पर परिचालित हैं।

आज ओबरा परियोजना 2320 मे0वा0 के कुल विद्युत उत्पादन के साथ देश की अग्रणी इकाइयों में शुमार है। 800 मे0वा0 की दो इकाइयों वाली ‘ओबरा डी’ परियोजना का कार्य अब प्रारंभिक चरण में है। उन्होंने इसे राष्ट्रीय महत्व की परियोजना बताते हुए स्थानीय जनता से सहयोग की अपील की। इं0 अग्रवाल ने पर्यावरण संतुलन पर जोर देते हुए कहा कि तापीय परियोजनाओं के संचालन के साथ-साथ हमें प्रदूषण नियंत्रण, जलवायु परिवर्तन और वन्यजीव संरक्षण जैसे मुद्दों पर भी सकारात्मक कदम उठाने होंगे।

उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों की कुशलता पर गर्व व्यक्त करते हुए उन्हें सस्ती और स्थिर ऊर्जा आपूर्ति बनाए रखने हेतु प्रेरित किया। इस वर्ष समारोह में विभिन्न विद्यालयों के लगभग 500 छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी रही, जिससे आयोजन की भव्यता और अनुशासन देखते ही बनता था। समारोह में मुख्य रूप से मुख्य अभियन्ता इं0 एस0एन0 मिश्रा, इं0 एस0के0 सिंघल, इं0 दिवाकर स्वरूप, सी0आई0एस0एफ0 कमाण्डेट

एस0के0 सिंह, अधीक्षण अभियन्ता इं0 मणि शंकर राय, इं0 डी0 के0 सिंह, इं0 सुधान्शु यादव, उप महाप्रबन्धक (लेखा) अखिलेश त्रिपाठी, सी0एम0ओ0 डा0 पी0के0 सिंह सहित भारी संख्या में अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन अनुराग मिश्र द्वारा किया गया। ओबरा परियोजना का गौरव इसकी पुरानी इकाइयों का निरंतर बिजली देना और नई परियोजनाओं (ओबरा सी और डी) का विस्तार है। यह उत्तर प्रदेश के विकास मानचित्र पर ओबरा के बढ़ते कद का प्रतीक है।

ओबरा में उमड़ा देशभक्ति का ज्वार तिरंगा यात्रा में घर कब आओगे गीत ने किया सबको भावुक
अजित सिंह ( ब्यूरो) के साथ कु. रीता की रिपोर्ट

ओबरा /सोनभद्र-

26 जनवरी, 2026 गणतंत्र दिवस के अवसर पर ओबरा नगर पंचायत में शान से निकली तिरंगा यात्रा, सरहद पर तैनात वीर जवानों को किया गया नमन। 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आज ओबरा नगर पंचायत में एक विशाल और भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। हाथों में तिरंगा लिए हजारों की संख्या में उमड़े जनसैलाब ने पूरे नगर को देशभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया। भारत माता की जय और वन्दे मातरम के जयघोष से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा।

यात्रा का सबसे भावुक क्षण तब आया जब लाउडस्पीकर पर देशभक्ति गीत संदेशे आते हैं... घर कब आओगे की धुन गूंजी। इस गीत के बोल सुनकर यात्रा में शामिल हर व्यक्ति की आँखें नम हो गईं और हर दिल अपने उन सैनिक भाइयों के सम्मान में झुक गया जो कड़कड़ाती ठंड और दुर्गम पहाड़ियों पर हमारी रक्षा के लिए डटे हुए हैं। यह संगीत सिर्फ एक धुन नहीं, बल्कि उन परिवारों का दर्द और गौरव था जिनके लाल सरहद पर देश की सुरक्षा के लिए जाग रहे हैं। यात्रा के दौरान वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि हमें यह आज़ादी और गणतंत्र यूँ ही नहीं मिला है।

इसके पीछे अनगिनत वीर शहीदों का बलिदान और हमारे जवानों की रातों की नींद है। आज की यह तिरंगा यात्रा उन्हीं शूरवीरों को समर्पित रही, जो अपने घर-परिवार से मीलों दूर देश की अस्मत के लिए सरहद पर तैनात हैं। इस भव्य तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से सभासद दशरथ शुक्ला, राहुल श्रीवास्तव, आनंद जयसवाल, विकास सिंह, संजय कनौजिया एवं समाजसेवी सौरभ अग्रवाल सहित भारी संख्या में स्थानीय नागरिक और युवा उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर राष्ट्र के प्रति अपनी अटूट निष्ठा व्यक्त की।

सरहद पर कोई जाग रहा है, तभी हम अपने घरों में चैन से गणतंत्र का उत्सव मना पा रहे हैं। ओबरा की यह धरती और यहाँ का हर नागरिक आज अपने वीर सपूतों को सलाम करता है

जायसवाल समाज (कलवार) की स्वजातीय बैठक व सहभोज कार्यक्रम संपन्न
अजित सिंह / राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश-

ओबरा स्थित क्लब नंबर-4 में अध्यक्ष महेश जायसवाल के नेतृत्व में जायसवाल समाज (कलवार) की एक महत्वपूर्ण स्वजातीय बैठक एवं सहभोज कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जायसवाल समाज के वरिष्ठजनों और युवाओं की सराहनीय सहभागिता देखने को मिली।

बैठक के दौरान समाज की एकता, आपसी सहयोग, सामाजिक उत्थान एवं भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श कर उपस्थित लोगों को जागरूक किया गया। वहीं समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने युवाओं को शिक्षा, संस्कार और संगठन की मजबूती पर विशेष ध्यान देने का संदेश भी दिया।

कार्यक्रम के अंत में सहभोज का आयोजन किया गया, जिसमें सभी उपस्थित लोगों ने आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ सहभागिता की। यह आयोजन समाज में एकजुटता, आपसी प्रेम और सामाजिक समरसता का प्रतीक बना। इस कार्यक्रम में उपस्थित उपाध्यक्ष विशाल गुप्ता, प्रकाश जायसवाल, राकेश जायसवाल, इश्वर जायसवाल श्री निवास जायसवाल धर्मेंद्र जायसवाल महामंत्री प्रमोद जायसवाल, कोषाध्यक्ष आदित्य

जयसवाल, सहकोषाध्यक्ष पवन जायसवाल, मंत्री विनोद जायसवाल, नीरज जायसवाल, जयप्रकाश जयसवाल, धीरज जायसवाल, आनंद जायसवाल, अभिषेक जायसवाल, अनिल जायसवाल, संगठन मंत्री संतोष जायसवाल, धनेश जायसवाल, पप्पू जायसवाल, रामलाल जायसवाल , मनोज जायसवाल शेषधर जायसवाल, एवं महिला अध्यक्ष हेमलता जायसवाल सहित सैकड़ो से ऊपर में जयसवाल समाज के लोग उपस्थित थे ।वहीं समाज के लोगों ने ऐसे आयोजनों को नियमित रूप से करने की आवश्यकता पर बल दिया, जिससे सामाजिक संबंध और अधिक सुदृढ़ हो सकें।

ओबरा ऊर्जा की राजधानी में सेवा का महायज्ञ, 26वें सप्ताह भी जारी रहा खिचड़ी का विशाल भंडारा
राजेश तिवारी (क्रा.ब्यूरो) के साथ कु. रीता की रिपोर्ट

ओबरा /सोनभद्र -

उत्तर प्रदेश की दूसरी सबसे बड़ी नगर पंचायत और ऊर्जा की राजधानी के नाम से विख्यात ओबरा में जनसेवा की एक अनुपम मिसाल पेश की जा रही है। यहाँ नर सेवा ही नारायण सेवा के मंत्र के साथ स्थानीय सुभाष चौराहा स्थित हनुमान मंदिर के प्रांगण में पिछले छह महीनों से अनवरत चल रहा खिचड़ी भंडारा शनिवार को अपने 26वें पड़ाव पर पहुँच गया।

जन-प्रतिनिधियों ने बढ़ाया सेवा का हाथ

इस सप्ताह के भंडारे का सफल आयोजन ओबरा नगर पंचायत के वार्ड संख्या 12 के सभासद दशरथ शुक्ला पिता परमेश्वर शुक्ला के सौजन्य से संपन्न हुआ। जन-प्रतिनिधियों की इस सक्रिय सहभागिता ने न केवल आयोजन को भव्यता प्रदान की, बल्कि सेवा समिति के मनोबल को भी और सुदृढ़ किया है। श्री राम सेवा समिति ने सभासद परिवार के इस उदार सहयोग के लिए उनका हृदय से आभार व्यक्त किया।

पत्रकार अजीत सिंह के संकल्प से बनी जन-क्रांति

इस पुनीत कार्य की नींव संस्थापक व वरिष्ठ पत्रकार अजीत सिंह ने वर्ष 2026 की शनि अमावस्या को एक संकल्प के साथ रखी थी। भूखे भजन न होय गोपाला के सिद्धांत को जीवन में उतारते हुए अजीत सिंह ने अकेले यह सफर शुरू किया था, जो आज ओबरा में एक व्यापक जन-आंदोलन बन चुका है। संघर्षों के बीच बोया गया यह बीज आज ओबरा के गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों के लिए एक बड़ा सहारा साबित हो रहा है। भंडारे की इस निरंतरता और सफलता के पीछे एक नि:स्वार्थ टीम की कड़ी मेहनत है। संस्थापक अजीत सिंह के साथ कंधे से कंधा मिलाकर निम्नलिखित सदस्य अपनी सेवाएँ दे रहे हैं।

नेतृत्व एवं प्रबंधन बाबूराम सिंह ,ओम प्रकाश सिंह, संकट मोचन झा और सर्वेश दुबे आदित्य वर्मा,। महिला शक्ति रीता कुमारी, सरिता सिंह अनीताशुक्ला और पुष्पा दुबे। सहयोगी दल करण जोगले, अमित गुप्ता, दीपक माली, दिलीप दत्त, सुजीत सिंह और।प्रत्येक शनिवार को आयोजित होने वाला यह भंडारा न केवल लोगों की क्षुधा शांत कर रहा है, बल्कि समाज में एकता और समरसता की नई इबारत लिख रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि ऊर्जा की इस राजधानी में बिजली के उत्पादन के साथ-साथ अब सेवा की रोशनी भी चारों ओर फैल रही है, जो पूरे सोनभद्र जिले के लिए एक प्रेरणा है।

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा में सड़क सुरक्षा पर विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत
अजित सिंह ( ब्यूरो) के साथ कु. रीता की रिपोर्ट

ओबरा / सोनभद्र -

शुक्रवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा, सोनभद्र में महाविद्यालय के सड़क सुरक्षा क्लब द्वारा जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा पर आधारित भाषण प्रतियोगिता ,नुक्कड नाटक प्रतियोगिता एवं रील बनाने की प्रतियोगिता का आयोजन हुआ । जिसका संचालन सड़क सुरक्षा क्लब के संयोजक डॉक्टर आलोक यादव ने किया ।जिसमें राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा, राजकीय महाविद्यालय दुद्धी ,ननकू राम पीजी कॉलेज एवं वनवासी पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य, प्रोफेसर (डॉ ) प्रमोद कुमार द्वारा सर्वप्रथम महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के नियमों से अवगत कराया गया, तत्पश्चात सड़क सुरक्षा पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताओ की शुरुआत हुई। जिसमें सैकङो छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।निर्णायक मंडल में मीरा यादव ,डॉक्टर विकास कुमार, डॉक्टर विभा पांडे, डॉक्टर मिथिलेश कुमार गौतम ,डॉक्टर ओम शंकर तिवारी इत्यादि ने मिलकर निर्णायक की भूमिका निभाते हुए प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग किया।

प्रमाण पत्रों के लेखन एवं विजेताओं को मेडल आवंटन में डॉक्टर संघमित्रा ने अपना अमूल्य सहयोग प्रदान किया ।भाषण प्रतियोगिता में राजकीय पीजी कॉलेज ओबरा की बिनु तिवारी ने प्रथम , राजकीय महाविद्यालय दुद्धी के शिवम कुमार ने द्वितीय एवं रोहित कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । रील प्रतियोगिता में राजकीय पीजी कॉलेज ओबरा के विकास कुमार ने प्रथम , राजकीय महाविद्यालय दुद्धी के रोहित कुमार ने द्वितीय एवं शिवम कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।

नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में राजकीय पीजी कॉलेज ओबरा की सीमा यादव की टीम ने प्रथम, राजकीय महाविद्यालय दुद्धी के रोहित कुमार की टीम ने द्वितीय तथा राजकीय पीजी कॉलेज ओबरा की मोनिका गुप्ता की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के दौरान कॉलेज के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रोफेसर सुभाष राम ने समारोहक की भूमिका निभाई एवं प्रतियोगिताओं के संचालन में उपेंद्र कुमार, डॉ विनोद कुमार सिंह एवं डॉक्टर अंजली मिश्रा, डॉक्टर वैशाली शुक्ला, डॉ संतोष कुमार सैनी ने सहयोग किया।

इन प्रतियोगिताओं में प्राध्यापकगणों के साथ साथ राजेश्वर रंजन ने प्रतिभागियों ,प्राध्यापकों एवं कॉलेज में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं के लिए जलपान की व्यवस्था की । इस मौके पर धर्मेंद्र कुमार, महेश पांडेय, सरफुद्दीन , मनीष कुमार इत्यादि कर्मचारीगण व छात्रावास के छात्र एवं महाविद्यालय के सैकड़ो छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

अडानी फाउंडेशन के तत्वावधान में ओबरा गाँव मे स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
अजित सिंह ( ब्यूरो) के साथ कु. रीता की रिपोर्ट

ओबरा / सोनभद्र-

अडानी सीमेंट सलाईबनवा के प्रोजेक्ट हेड नीरज त्रिपाठी के कुशल मार्गदर्शन में पनारी पंचायत के ओबरा गाँव में सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अन्तर्गत सामान्य स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 242 लोगों की जांच कर दवा का वितरण किया गया।

इस अवसर पर अडानी फाउंडेशन के सी.एस.आर. हेड मनोज चौबे ने बताया कि अडानी फाउंडेशन स्वास्थ्य, शिक्षा, आजीविका, पशुधन विकास,जल संरक्षण,ग्रामीण अवसंरचना, कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार के क्षेत्र में सतत् प्रयासरत है।

इस अवसर पर अडानी फाउंडेशन के कम्युनिटी वालेंटियर सत्यम एवं राहुल कुमार, डाॅक्टर अरुण चौबे, डाक्टर एकता, बसंत, राव विरेंद्र,गाँव की आशा, आंगनबाड़ी और गांव के अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

परियोजना प्रसाशन की मनमानी को लेकर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य सहित प्राध्यापकों ने राज्य मंत्री को सौंपा पत्रक
अजित सिंह / राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)

ओबरा / सोनभद्र

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा, सोनभद्र के प्राचार्य एवं प्राध्यापकों ने अनुसूचित जाति/जनजाति एवं समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) से मिलकर उन्हें ओबरा तापीय विद्युत परियोजना प्रबंधन/ प्रशासन द्वारा टूट क्षेत्र से बाहर ओबरा तापीय परियोजना कॉलोनी में उन्हें उनके पद के अनुरूप अन्य कोई समुचित आवास आवंटित किए बिना, परियोजना कॉलोनी में उन्हें वर्तमान में आवंटित आवासों को खाली करने के लिए, की जा रही मनमानी एवं बनाए जा रहे अनुचित दबाव के संबंध में जानकारी देते हुए उन्हें पत्रक देकर उन्हें अवगत कराया कि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा, सोनभद्र उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा विभाग के स्वामित्व वाली पूर्णतः सरकारी संस्था है।

इसके प्राचार्य एवं प्राध्यापक सभी प्रथम श्रेणी के राजपत्रित अधिकारी हैं। इस महाविद्यालय की स्थापना 1982 में तत्कालीन उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद द्वारा अपने सामाजिक दायित्व के निर्वहन के अंतर्गत अपने अधिकारियों, कर्मचारियों एवं यहां के नागरिकों को ओबरा में ही उच्च शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश शासन से अनुरोध करके यहां पर करवाई थी तथा महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापको एवं कर्मचारियों को निगमीय कर्मचारियों की भांति परियोजना कॉलोनी में ही आवास, विद्युत, पानी एवं चिकित्सा सुविधायें उपलब्ध कराने का वचन देते हुए उन्हें उक्त सुविधायें परियोजना कॉलोनी में ही उपलब्ध कराई गई थी।

इसी कारण उस समय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा, सोनभद्र के निर्माण की कार्यदायी संस्था तत्कालीन उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद द्वारा महाविद्यालय परिसर में आवासों का निर्माण नहीं किया गया था बल्कि परियोजना कॉलोनी में ही महाविद्यालय के प्राचार्य, प्राध्यापको एवं कर्मचारियों को आवास आवंटित किए गए थे। राजकीय स्नातकोत्तर, महाविद्यालय ओबरा द्वारा भी प्रवेश में ओबरा के बच्चों को अतिरिक्त अधिभार (वेटेज)अंक प्रदान कर ओबरा के बच्चों को प्रवेश में वरीयता दी जाती रही है।

आज ओबरा तापीय परियोजना प्रबंधन/प्रशासन द्वारा 1982 में ओबरा में इस स्नातकोत्तर महाविद्यालय की स्थापना के लिए उत्तर प्रदेश सरकार/ उच्च शिक्षा विभाग को दिए गए वचनों से मुकरते हुए ओबरा डी परियोजना के नाम पर महाविद्यालय के प्राचार्य एवं प्राध्यापकों से निजी संस्था के कर्मचारी मानते हुए उनसे अवैधानिक रूप से आवास रिक्त करने के संबंध में अपनी मनमानी करते हुए उन पर अनुचित दबाव बनाया जा रहा है। एक तरफ महाविद्यालय के प्राचार्य/ प्राध्यापकों के ठीक बगल में, समीप में एवं उसी कॉलोनी में निगमीय अधिकारी/कर्मचारी रह रहे हैं, दूसरी तरफ महाविद्यालय के प्राध्यापकों/ कर्मचारियो से ओबरा डी परियोजना के नाम पर आवास खाली करने को कहा जा रहा है।

लग रहा है कि ओबरा डी परियोजना का बॉयलर,टरबाइन, कोल हैंडलिंग प्लांट, स्विचयार्ड सब चुन -चुन कर राजकीय महाविद्यालय के प्राध्यापकों/कर्मचारियो के आवासों में ही केवल लगाया जाएगा। यह ओबरा डी परियोजना के नाम पर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा के प्राध्यापकों/कर्मचारियो से आवास खाली करने की सोची समझी साजिश, षड्यंत्र मात्र प्रतीत हो रहा है। परियोजना प्रबंधन की इस प्रकार की कार्यवाही पूर्णतः अनुचित एवं अन्याय पूर्ण है।

किसी भी परियोजना की स्थापना के लिए सामाजिक दायित्व के निर्वहन के अंतर्गत परियोजना प्रबंधन/ प्रशासन द्वारा वहां के लोगों के आवास, चिकित्सा, शिक्षा, विद्युत,पानी इत्यादि आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं उनके निमित्त स्थापित संस्थाओं के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी उक्त समुचित सुविधाएं उपलब्ध कराना अनिवार्य है।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्राध्यापको ने ओबरा तापीय परियोजना प्रबंधन प्रशासन द्वारा की जा रही मनमानी, सौतेले व्यवहार एवं अनुचित दबाव का विरोध करते हुए, परियोजना प्रबंधन प्रशासन, अध्यक्ष, प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड सहित मा. राज्यपाल ,मुख्यमंत्री , अनुसूचित जाति जनजाति एवं समाज कल्याण राज्य मंत्री सहित जिलाधिकारी एवं उप जिलाधिकारी से अनुरोध किया है कि ओबरा एक अत्यंत छोटी सी जगह है जहां पर निजी आवासीय सुविधा न के बराबर है।

अतः महाविद्यालय परिसर में ही महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं कर्मचारियों के लिए आवासों का निर्माण कराया जाए तथा जब तक आवासों का निर्माण नहीं हो जाता, तब तक ओबरा तापीय परियोजना,उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड द्वारा महाविद्यालय की स्थापना के समय दिए गए वचन का पालन करते हुए अपने अधिकारियों, कर्मचारियों की भांति महाविद्यालय के प्राध्यापको एवं कर्मचारियों को भी अपनी परियोजना कॉलोनी में ही आवास उपलब्ध कराए। टूट क्षेत्र से बाहर परियोजना कॉलोनी में बिना दूसरा आवास आवंटित किए, उनसे वर्तमान आवास रिक्त न कराया जाए । जिससे वे लोग बिना किसी मानसिक तनाव के स्वस्थ मन से अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निर्वहन कर सकें।

मास्टर ब्लास्टर T-20 कप का आगाज लखनऊ की अल्फाबेट टीम ने सिंगरौली को बड़े अंतर से हराया
अजित सिंह / राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)

ओबरा /सोनभद्र-

सोनभद्र के खेल प्रेमियों के लिए आज का दिन उत्साह से भरा रहा। ओबरा परियोजना के खेल मैदान पर आठवां मास्टर ब्लास्टर T-20 कप 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। इस उद्घाटन मुकाबले में अल्फाबेट लखनऊ ने अपने हरफनमौला प्रदर्शन के दम पर सिंगरौली बॉयज को 80 रनों के बड़े अंतर से करारी शिकस्त दी। प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन मुख्य अतिथि राजेंद्र कुमार अग्रवाल (सीजीएम, ओबरा परियोजना) ने फीता काटकर किया।

उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और खेल को खेल भावना से खेलने की प्रेरणा दी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अल्फाबेट लखनऊ की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में विपक्षी गेंदबाजों की जमकर खबर ली। टीम ने मात्र 4 विकेट खोकर 210 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया। आदर्श यादव ने मात्र 46 गेंदों में 10 चौकों और 1 छक्के की मदद से 68 रन बनाए। आर्यन शुक्ला ने भी 46 गेंदों का सामना करते हुए 61 रनों की तेजतर्रार पारी खेली।

सिंगरौली बॉयज की ओर से शुक्ला ने सधी हुई गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 38 रन देकर 2 विकेट प्राप्त किए, लेकिन अन्य गेंदबाजों का साथ न मिलने से लखनऊ की टीम बड़ा स्कोर बनाने में सफल रही। 211 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिंगरौली बॉयज की टीम शुरुआत से ही दबाव में दिखी। लखनऊ के गेंदबाजों की सटीक लाइन-लेंथ के सामने सिंगरौली के बल्लेबाज तू चल मैं आया की तर्ज पर पवेलियन लौटते रहे। पूरी टीम 130 रनों पर ढेर हो गई, जिससे लखनऊ ने यह मैच 80 रनों से अपने नाम कर लिया।

शानदार बल्लेबाजी के लिए आदर्श यादव को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। उन्हें यह सम्मान एसपी सिंह एवं प्रवीण कुमार सिंह द्वारा प्रदान किया गया। इस मौके पर ए.के. राय (अधीक्षण अभियंता), चांदनी देवी (अध्यक्ष, नगर पंचायत ओबरा), अखिलेश कुमार सिंह (अधिशासी अधिकारी), श्रवण पासवान, राहुल कुमार सिंह, रमेश सिंह यादव, अमरेश यादव, एसपी सिंह, अनुराग मिश्रा और सत्येंद्र सिंह जैसे गणमान्य लोग मौजूद रहे। अंपायरिंग की जिम्मेदारी प्रवीण कुमार सिंह व सोनू राय ने निभाई, जबकि स्कोरिंग अक्षय पटेल ने की। टूर्नामेंट को सफल बनाने में सचिव सूर्य प्रकाश चौरसिया, राहुल गुप्ता, काजू खान और मुजफ्फर सलमान का विशेष योगदान रहा।

ओबरा में पतंजलि योगपीठ के तत्वावधान में पांच दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ
अजित सिंह ( ब्यूरो) के साथ कु. रीता की रिपोर्ट

ओबरा /सोनभद्र-

पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के तत्वावधान में सोनभद्र जिले के भारत स्वाभिमान ट्रस्ट एवं महिला पतंजलि योग समिति के संयुक्त सहयोग से पांच दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ सोमवार को प्रातः 10 बजे किया गया। योग शिविर का आयोजन जूनियर हाईस्कूल, बिल्ली, ओबरा सोनभद्र के प्रांगण में किया जा रहा है।

योग शिविर का शुभारंभ जिला प्रभारी वीरेंद्र योगी एवं महिला पतंजलि योग समिति की जिला प्रभारी ममता के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या शैलेन्द्र राय सहित शिक्षिकाएं सुमन सिंह, सिप्रा वर्मा, नीतू यादव, चन्द्र कान्ति शुक्ला, सरिता यादव, अनीता कुमारी तथा खेल शिक्षक महेश गिरी सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।

यह पांच दिवसीय योग शिविर दिनांक 19.01.2026 से 24.01.2026 तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें बच्चों एवं महिलाओं को योग, प्राणायाम एवं आयुर्वेद के माध्यम से लंबाई बढ़ाने, घुटने व कमर दर्द, एड़ी दर्द, मोटापा, थायराइड, प्रोस्टेट, यूरिक एसिड, साइटिका, गठिया, सर्वाइकल, कब्ज, गांठ आदि रोगों से बचाव एवं समाधान की जानकारी दी जा रही है।

योग प्रशिक्षक वीरेंद्र योगी ने बताया कि योग से न केवल शारीरिक रोगों का निवारण होता है, बल्कि बच्चों के भीतर संस्कार, अनुशासन और संपूर्ण शरीर का विकास भी होता है। शिविर के दौरान विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराते हुए स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।

महिला पतंजलि योग समिति की जिला प्रभारी ममता ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि योग को अपनाकर महिलाएं स्वयं स्वस्थ रहकर अन्य बहनों को भी योग सिखा सकती हैं और योग शिक्षक बनकर समाज को स्वस्थ दिशा दे सकती हैं।शिविर में उपस्थित शिक्षिकाओं एवं प्रतिभागियों ने योगाभ्यास में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ एवं प्रार्थना के साथ किया गया।

ओबरा तापीय परियोजना के विस्तारीकरण में उजड़ रहे संविदा कर्मी, नगर पंचायत कर्मी एवं गरीब जनमानस द्वारा निकाली गई शांतिपूर्ण जनसंपर्क यात्रा
ओबरा / सोनभद्र - ओबरा तापीय परियोजना के विस्तारीकरण के तहत परिसर क्षेत्र में 35 से 40 वर्षों से निवास कर रहे गरीब जन मानस को बेघर करने हेतु पुन: चल रही प्रक्रिया में गरीब जनता द्वारा जन-जन संपर्क यात्रा निकाली गयी। जिसमें परियोजना क्षेत्र में निवास कर रहे संविदा सफाई कर्मी, नगर पंचायत कर्मी एवं झुग्गी झोपड़ी में निवास कर रही गरीब जनता थी।

इस यात्रा के दौरान जनमानस का कहना रहा की हम यहां लगभग 35 से 40 वर्षों से निवास कर रहे हैं एवं इस विस्तारीकरण प्रक्रिया में विस्थापित हम सभी को लगभग 2 वर्ष पूर्व सभी जनता को लिखित आश्वासन भी दिया गया की सरकार की मंशा के अनुरूप पात्र व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना या अन्य आवास योजना के तहत स्थाई बसाया भी जाएगा परंतु सरकार की मनसा को ताक पर रखकर पुनः हमें उजाड़ने का अल्टीमेटम दिया जा रहा है।

जबकि हमारी दो-तीन पीढ़ियां यहां पर निरंतर किसी ने किसी माध्यम से परियोजना से जुड़कर न्यूनतम मजदूरी से भी कम मजदूरी पर रहकर झुग्गी झोपड़ी लगाकर परियोजना एवं परियोजना से जुड़े लोगों की निरंतर सेवा करते रहे तथा आज स्थिति यह है कि हम सभी की मजदूरी भी न्यूनतम से भी कम है जिससे हम अपने परिवार का भरण पोषण, बच्चों की शिक्षा भी किसी तरह कर पा रहे हैं और अब स्थिति यह आ गई है कि बेघर होने पर परिवार एवं बच्चों समेत हम जनमानस सड़क के किनारे रहने को मजबूर होंगे गरीब जनमानस का कहना है कि अब जल्द ही गरीब जनता एकत्रित होकर जिलाधिकारी महोदय एवं मुख्यमंत्री महोदय के समक्ष अपनी पीड़ा रखेगी।

ओबरा तापीय परियोजना विस्तारीकरण आशियाना बचाने की गुहार के साथ सड़कों पर उतरा जनमानस
अजित सिंह/ राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)

सोनभद्र (ओबरा) / उत्तर प्रदेश-

उत्तर प्रदेश की महत्वपूर्ण ओबरा तापीय परियोजना के विस्तारीकरण की सुगबुगाहट के बीच अब वहां दशकों से रह रहे गरीबों और श्रमिकों के अस्तित्व पर संकट मंडराने लगा है। परियोजना क्षेत्र से बेदखल किए जाने के नोटिस और अल्टीमेटम के विरोध में संविदा सफाई कर्मियों, नगर पंचायत कर्मियों और झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले परिवारों ने एक विशाल शांतिपूर्ण जनसंपर्क यात्रा निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया।

परियोजना परिसर में पिछले 35 से 40 वर्षों से निवास कर रहे इन परिवारों का दर्द अब सड़कों पर छलक आया है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उनकी दो-तीन पीढ़ियां इसी परियोजना की सेवा में खप गईं। इनमें से अधिकांश लोग न्यूनतम मजदूरी से भी कम वेतन पर काम कर रहे हैं, जो ओबरा तापीय परियोजना और उससे जुड़े अधिकारियों व कर्मियों की सेवा में निरंतर लगे रहे। जनसंपर्क यात्रा के दौरान प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन और परियोजना प्रबंधन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया।

निवासियों के अनुसार, लगभग दो वर्ष पहले उन्हें लिखित आश्वासन दिया गया था कि सरकार की मंशा के अनुरूप पात्र व्यक्तियों को चिन्हित किया जाएगा। उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना या अन्य सरकारी योजनाओं के तहत स्थाई रूप से बसाने का वादा किया गया था। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि अब इन आश्वासनों को दरकिनार कर उन्हें बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के उजाड़ने का अल्टीमेटम दिया जा रहा है। यात्रा में शामिल संविदा कर्मियों ने अपनी व्यथा सुनाते हुए कहा कि उनकी मजदूरी इतनी कम है कि वे बमुश्किल अपने बच्चों की शिक्षा और परिवार का भरण-पोषण कर पा रहे हैं। ऐसी स्थिति में यदि उन्हें उनके घरों से बेदखल किया गया, तो हजारों की संख्या में लोग सड़क पर आ जाएंगे।

हम परियोजना के लिए दिन-रात पसीना बहाते हैं, लेकिन आज जब विस्तारीकरण की बात आई तो हमें ही सबसे पहले बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है। हमारे पास नई जमीन खरीदने या घर बनाने के लिए संसाधन नहीं हैं। एक प्रदर्शनकारी श्रमिक इस शांतिपूर्ण यात्रा के माध्यम से गरीब जनमानस ने एकजुटता का परिचय दिया है। आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार नहीं किया गया, तो वे जल्द ही एक बड़े प्रतिनिधिमंडल के साथ जिलाधिकारी (DM) और मुख्यमंत्री (CM) के समक्ष उपस्थित होकर अपनी पीड़ा साझा करेंगे।

सोनभद्र गुप्त काशी की पावन धरा पर सेवा का संकल्प, ओबरा में 23वें खिचड़ी भंडारे का सफल आयोजन
अजित सिंह ( ब्यूरो) के साथ कु. रीता की रिपोर्ट

ओबरा /सोनभद्र-

अपनी प्राकृतिक सुंदरता और धार्मिक महत्ता के कारण गुप्त काशी के रूप में विख्यात सोनभद्र जनपद में इन दिनों सेवा की एक अनूठी अलख जगी हुई है। जनपद के ओबरा नगर में श्री राम सेवा समिति के तत्वावधान में मानवता की सेवा का संकल्प निरंतर जारी है। इसी कड़ी में बीते शनिवार को समिति द्वारा 23वें साप्ताहिक खिचड़ी भंडारे का भव्य आयोजन किया गया।प्रत्येक शनिवार की भांति इस बार भी ओबरा नगर में शाम 5:00 बजे से प्रसाद वितरण का कार्यक्रम शुरू हुआ।

इस आयोजन की खास बात यह रही कि यहाँ पहुँचने वाले लोगों में विभिन्न भाव देखने को मिले। जहाँ बड़ी संख्या में राहगीरों और स्थानीय निवासियों ने इसे प्रसाद मानकर श्रद्धा के साथ ग्रहण किया, वहीं कई जरूरतमंदों के लिए यह तृप्त करने वाला भोजन साबित हुआ। अनेक लोगों ने न केवल मौके पर पेट भर भोजन किया, बल्कि अपने परिवार के लिए साथ में लेकर भी गए। समिति का यह प्रयास समाज के हर वर्ग तक पहुँच रहा है, जिससे न केवल लोगों की क्षुधा शांत हो रही है, बल्कि नर सेवा ही नारायण सेवा का जीवंत संदेश भी प्रसारित हो रहा है।

इस आयोजन में विशेष रूप से ओबरा नगर पंचायत के सभासद विकास सिंह ने शिरकत की। उन्होंने न केवल कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, बल्कि स्वयं अपने हाथों से श्रद्धालुओं और राहगीरों को खिचड़ी वितरित कर सेवा कार्य में हाथ बँटाया। उनके इस प्रयास की समिति और स्थानीय लोगों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की।

इनके सहयोग से मिली अभियान को गति इस 23वें चरण के भंडारे को सफल बनाने में मुख्य रूप से नीरज चौबे, बाबू राम सिंह, राजन वर्मा, आदित्य वर्मा, पंकज गौतम, संगीता सिंह और सरिता सिंह का विशेष सहयोग रहा। इनके आर्थिक योगदान और व्यक्तिगत श्रमदान ने इस पुनीत आयोजन को भव्यता प्रदान की। आयोजन को सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए श्री राम सेवा समिति के कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ डटे रहे।

व्यवस्था संभालने और वितरण कार्य में सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। अजीत सिंह, ओम प्रकाश सिंह और संकट मोचन झा,सर्वेश दुबे, सरिता सिंह और रीता कुमारी,करण जोखले, आदित्य वर्मा और मनोज कुमार, अमित गुप्ता, अविनाश श्रीवास्तव समिति के सदस्यों ने सामूहिक रूप से अपना संकल्प दोहराते हुए कहा कि यह अभियान भविष्य में भी इसी प्रकार अनवरत जारी रहेगा। उनका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए और समाज में आपसी भाईचारे व समरसता की भावना सुदृढ़ हो सके।