dhull ki sadak - Swatantra Prabhat

खजनी में धूल से पटी सड़कों की हालत से ग्रामीण परेशान, विरोध के बाद जगी तहसील प्रशासन, जाँच शुरू
खजनी, गोरखपुर। खजनी तहसील क्षेत्र के नैपुरा गांव में जाने वाली लिंक मार्ग की दशा विगत कई माह से धूल से सनी हुई है। इस मार्ग पर धूल की मोटी परतें जमी हुई हैं, जिसके कारण ग्रामीणों का जीना दूभर हो गया है। धूल के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

इस समस्या को लेकर क्षेत्र के दर्जनों युवाओं ने जगरनाथ चौबे के नेतृत्व में खजनी तहसील में  बीते 22 जनवरी को प्रदर्शन कर एसडीएम खजनी को ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन में ग्रामीणों ने सड़क की सफाई कर मरम्मत की मांग की गई थी

ग्रामीणों की शिकायत पर एसडीएम खजनी सचिन कुँवर सिंह ने नायब तहसीलदार और कानूनगो की टीम बनाकर जांच करने के आदेश दिए। मंगलवार को नायब तहसीलदार सूरजराम और राजस्व निरीक्षक गंगा राम मिश्रा ने नैपुरा लिंक मार्ग का भौतिक सत्यापन किया। जांच के दौरान मार्ग पर तीन इंच तक मिट्टी की परत जमी पाई गई।

नायब तहसीलदार खजनी सूरज राम ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि जगरनाथ चौबे के शिकायती पत्र पर एसडीएम खजनी के आदेश पर जांच की गई है। जांच रिपोर्ट तहसील में भेजकर जिले को भेजी जाएगी, जिसके बाद उचित कार्यवाही की जाएगी।

ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन जल्द ही सड़क की  सफाई कर मरम्मत कराएगा, जिससे उन्हें धूल  और मिटी की मोटी परतों से निजात मिल सकेगी।