Environment - Swatantra Prabhat

तालाब में 30 कुंतल मछलियां मरीं,मत्स्य पालक को लाखों का नुकसान
लालगंज (रायबरेली)

सरेनी थाना क्षेत्र के तिवारीपुर कला गांव में तालाब में पाली गई मछलियों के संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिलने का मामला सामने आया है।घटना से मत्स्य पालक को लाखों रुपये के नुकसान का दावा किया गया है। पीड़ित ने गांव के ही एक युवक पर तालाब में जहरीला पदार्थ डालने का संदेह जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।तिवारीपुर कला निवासी हरिश्चंद्र पुत्र गोवर्धन के अनुसार,उन्होंने तालाब में मत्स्य पालन कर रखा था।

उनका कहना है कि 27 जून की सुबह जब वह तालाब पर पहुंचे तो वहां लगभग सभी मछलियां मृत अवस्था में तैरती मिलीं।पीड़ित की मानें तो करीब 30 कुंतल मछलियां मर गईं,जिससे उन्हें लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है।हरिश्चंद्र ने बताया कि तालाब में जहरीला पदार्थ डाल दिया,जिसके कारण मछलियों की मौत हुई।उन्होंने गांव के पिंटू निर्मल पर संदेह जताते हुए सरेनी थाने में तहरीर देकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।पीड़ित का आरोप है कि भोजपुर पुलिस चौकी में शिकायत करने के बावजूद उसे अब तक न्याय नहीं मिला।

वहीं रविवार को पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर भी मामले की शिकायत की है।पीडित का कहना है कि वह पुलिस चौकी भोजपुर और सरेनी कोतवाली के बीच लगातार चक्कर लगाने को मजबूर हैं,लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।वहीं,सूत्रों की मानें तो चौकी इंचार्ज भोजपुर द्वारा मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।अब क्या सच क्या झूठ यह पुलिस की जांच का विषय है।

वन विभाग ने मनाया बर्ड फेस्टिवल के रूप में विश्व आर्द्रभूमि दिवस
बस्ती। बस्ती जिले में सामाजिक वानिकी वनप्रभाग जनपद बस्ती के तत्वावधान में कप्तानगंज रेंज के चन्दो ताल परिक्षेत्र में विश्व आर्द्रभूमि दिवस (02 फरवरी, 2025) को वर्ल्ड फेस्टिवल के रूप में मनाया गया ।  दिवस का विषय वस्तु "हमारे सामान्य भविष्य के लिए आर्द्रभूमि की रक्षा" पर आधारित रहा । जिला वन अधिकारी के नेतृत्व में नगर बाजार के स्वामी विवेकानंद स्कूल के विद्यार्थियों एवं पोखरानी /अठदमा ग्रामीण वासियों को पर्यावरण और वन्य जीवन के बारे में जागरूक करने के लिए चन्दो ताल पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला वन्य अधिकारी बस्ती ने चंदों ताल में बच्चों को चिड़ियों और नम भूमि के बारे में बताया।बच्चों को पर्यावरण और वन्य जीवन के प्रति जागरूक करना और उन्हें प्रकृति के साथ जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।

डीएफओ बस्ती ने नम भूमि के बारे में भी बताया, जैसे कि उनके प्रकार, उनके महत्व, और उनके संरक्षण के तरीके। कार्यक्रम में बच्चों ने बहुत रुचि दिखाई और उन्होंने वन्य जीवन और पर्यावरण के बारे में बहुत कुछ सीखा। बच्चों को पर्यावरण और वन्य जीवन के प्रति जागरूक करने में कार्यक्रम सफल रहा और उन्हें प्रकृति के साथ जुड़ने के लिए प्रेरित करते हुए आर्द्रभूमि दिवस के बारे में विस्तृत जानकारी दिए गए। क्षेत्रीय वनाधिकारी राजू प्रसाद ने युवाओं के मध्य विविधता के अर्थ पर चर्चा करते हुए अपने आसपास उपस्थित विभिन्न विविधताओं को पहचान कर उनके महत्व को जानने के लिए कहा।

सचल दल प्रभारी बस्ती मंडल सुनील गौड़ ने वेटलैंड को पर्यावरण का पूरक  बताते हुए कहा कि जिस प्रकार हमारे शरीर के किडनी का रक्त शोधन का कार्य करती है उसी प्रकार वेटलैंड भू जल को स्वच्छ करती हैं  । कार्यक्रम के समापन पर सभी को पक्षियों व आद्रभूमि की शपथ दिलाई गई । कार्यक्रम में वन विभाग के समस्त अधिकारीगण, व कर्मचारीगण,स्वामी विवेकानंद स्कूल के विद्यार्थियों एवं पोखरनी अठदमा ग्रामीण वासियों की उपस्थित रही।