swachchata abhiyan - Swatantra Prabhat

गंदगी और बीमारियों के बीच जी रहे हैं लोग, प्रशासन की नाकामी पर उठ रहे सवाल
चित्रकूट। कर्वी नगर पालिका: कांशीराम शहरी गरीब आवास लोधवारा में रह रहे लोग गंदगी और बीमारियों के साए में जीने को मजबूर हैं। यह क्षेत्र नगर पालिका की उपेक्षा का शिकार है, जहां सफाई के अभाव में स्थानीय निवासियों को गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। यहां के लोग अपने आस-पास की गंदगी और नालियों के चोक होने की समस्या को लेकर कई बार नगर पालिका और उच्च अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है।

कांशीराम शहरी गरीब आवास का यह क्षेत्र अब गंदगी और कीटाणुओं से भर चुका है। इंग्लिश मीडियम कंपोजिट स्कूल लोधवारा के पास गंदगी का अंबार लगा हुआ है। नालियां पूरी तरह से चोक हो गई हैं, और चेंबर भी टूट चुके हैं। इस गंदगी के कारण मच्छरों और कीटाणुओं का प्रकोप बढ़ गया है, जिसके चलते यहां के लोग बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। आवास के लोग बताते हैं कि उन्होंने कई बार नगर पालिका से सफाई कराने की गुहार लगाई, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई।

जब पूरे देश और राज्य में स्वच्छता अभियान जोर-शोर से चल रहा है और सरकार सफाई के लिए कई कदम उठा रही है, वहीं कर्वी नगर पालिका क्षेत्र के इस कांशीराम आवास में गंदगी का आलम पूरी तरह से विपरीत है। यह सरकार की योजनाओं और उनके प्रभाव का सवाल उठाता है। यहां के लोग साफ-सफाई की कमी और प्रशासनिक उपेक्षा से मानसिक रूप से परेशान हैं। कांशीराम शहरी गरीब आवास, जिसे पूर्व बहुजन समाज पार्टी की सरकार द्वारा बनवाया गया था, अब वर्तमान सरकार की नज़रअंदाज़ी का शिकार हो गया है। यहां न तो सफाई हो रही है और न ही कोई अन्य मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं।

गंदगी के कारण यहां के लोग मच्छरों, कीटाणुओं और बीमारियों के बीच अपनी जिंदगी जीने को मजबूर हैं। इससे स्थानीय निवासी कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे हैं, जिनमें डेंगू, मलेरिया, हैजा और अन्य संक्रामक बीमारियां प्रमुख हैं। यह स्थिति लोगों के लिए एक गंभीर चिंता का विषय बन चुकी है, क्योंकि स्वास्थ्य संकट के समाधान के लिए प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।

इस स्थिति में सवाल यह उठता है कि क्या सरकार की योजनाओं का वास्तविक लाभ आम जनता तक पहुंचेगा या फिर यह योजनाएं केवल कागजों और इंटरनेट तक ही सीमित रहेंगी? कांशीराम शहरी गरीब आवास के निवासियों का कहना है कि वे स्वच्छता और मूलभूत सुविधाओं की उम्मीद में प्रशासन से बार-बार संपर्क कर चुके हैं, लेकिन उनकी किसी भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। सरकार के प्रयासों की विफलता ने यहां के लोगों में असंतोष बढ़ा दिया है।

कांशीराम शहरी गरीब आवास लोधवारा में लोग गंदगी और बीमारियों के बीच जी रहे हैं, और इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। अब यह देखना होगा कि सरकार इस क्षेत्र में कब ध्यान देती है और यहां के निवासियों को राहत देने के लिए क्या कदम उठाती है। क्या यहां की गंदगी और स्वास्थ्य संकट से जूझ रहे लोग एक साफ-सुथरी और सुरक्षित जीवन प्राप्त कर पाएंगे, या वे इसी असमर्थता की स्थिति में जीवन बिताने को मजबूर रहेंगे?

कुष्ठ, टीबी रोगियों से कोई भेदभाव न करे – पप्पू पांडेय
कुशीनगर। शुक्रवार को वरिष्ठ भाजपा नेता पप्पू पांडेय के नेतृत्व में विशुनपुरा ब्लॉक अन्तर्गत ग्राम सभा बिंदवलिया के मुसहर बस्ती में कुष्ठ रोग क्षय रोग निवारण अभियान के तहत जागरूकता का शपथ दिलाकर स्वच्छता के प्रति प्रोत्साहित किया गया।

इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पप्पू पांडेय ने कहा कि कुशीनगर जनपद के हर दलित व मुसहर बस्ती में हर दिन किसी ना किसी गांव में जाकर कुष्ठ रोगियों व क्षय रोगियों को गंभीर बीमारियों से बचने हेतु एक सुसंगठित व वैज्ञानिक तरीके से जानकारी देते हैं कहा कि कुष्ठरोग को समय पर इजाज शुरू कर दिया जाए तो कुष्ठरोग का जड़ से खात्मा किया जा सकता है, कुष्ठरोग का लक्षण शरीर पर धब्बा और सफेद होना प्रमुख है अगर कही भी शरीर पर सुन्नता और सफेद होने पे नजदीकी डॉट सेंटर पर जाकर जांच कराके तत्काल दवा शुरू करना चाहिए।

कुष्टरोग और टीबी सरकार द्वारा जांच और दवाई निःशुल्क किया जाता है।इसमें किसी प्रकार की घबड़ाने की जरूरत नहीं है , नियमित शरीर और घर की साफ सफाई रखे अगल बगल पानी इक्कठा ना होने दे, क्योंकि स्वच्छ समाज से ही स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण होता है ।और उनके परिवार के सभी सदस्यों को कीटाणुनाशक साबुन, नहाने का साबुन, शैंपू व बच्चो को खाने के लिए बिस्कुट व चॉकलेट वितरित किया जाता है तथा स्वच्छता प्रतियोगिता आयोजित करके प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले परिवार के महिलाओं को 1000/500/250रुपए नकद पुरस्कार दिया जाता है।

यह अभियान लगातार 15 सालों से चलाया जा रहा है जिससे सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वछता अभियान को सफल बनाने में काफी मदद मिलती है।इस अवसर पर प्रमुख रूप से विशुनपुरा मण्डल मंत्री व पूर्व ग्राम प्रधान मनोज कुमार गौंड, जिरिया देवी, आशा देवी, कौशील्या देवी, जहरी देवी, ज्ञांति देवी, सुरसती देवी, तारा देवी, सुगंती देवी, सोनिया देवी, किसमती देवी, चंदा देवी, चंद्रमुखी देवी, तारा देवी, ऊर्मिला देवी, मुनिया देवी, सुरजावती देवी, लीलावती देवी, चैनी देवी, रंभा देवी, सहित सभी मुसहर बस्ती के लोग उपस्थित रहे।