van bhumi per kabza - Swatantra Prabhat

सोनभद्र। वन माफियाओं का उत्पात, हजारों हेक्टेयर वन भूमि पर कब्जा
सोनभद्र- उत्तर प्रदेश सोनभद्र जिले के कोन वन रेंज में वन माफियाओं का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। बागेसोती और भालूकुदर क्षेत्र में कीमती पेड़ों की अंधाधुंध कटाई और वन भूमि पर कब्जा का सिलसिला तेजी से बढ़ रहा है। वन विभाग के अधिकारियों की उदासीनता के कारण वन माफियाओं का हौसला बुलंद है और वे बेखौफ होकर अपना कारनामा जारी रखे हुए हैं।ग्रामीणों के अनुसार, बागेसोती के अंतरराज्यीय सीमा पर झारखंड वासियों ने उत्तर प्रदेश के वन क्षेत्र में घुसकर अवैध रूप से घर बना लिए हैं।

इसके अलावा, बागेसोती बीट के खोहिया के जंगल, बड़ाप के ललुआ खोह और भालुकूदर सेक्सन के धरनवा बॉर्डर पर भी वन माफियाओं ने बड़े पैमाने पर वन भूमि पर कब्जा कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक, वनकर्मियों की मिलीभगत से सैकड़ों एकड़ वन भूमि पर कब्जा कर मकान तक बना लिए गए हैं।स्थानीय लोगों ने कई बार मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल और संबंधित विभागों के अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

आज तड़के, वरिष्ठ समाजसेवी जोखन प्रसाद के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने अंतरराज्यीय सीमा पर प्रदर्शन किया और दोनों राज्यों के वन विभाग से संयुक्त कार्रवाई करने की मांग की।प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि वन विभाग के अधिकारी क्षेत्र में रहते तक नहीं हैं और न ही नियमित गस्त करते हैं। जिसके कारण वन माफियाओं का हौसला बुलंद है और वे बेखौफ होकर अपना कारनामा जारी रखे हुए हैं।