upnews - Swatantra Prabhat

उत्तर पुस्तिका में नकदी मिली तो तुरंत सील, कार्रवाई तय
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं को पूर्णतः नकलमुक्त और पारदर्शी बनाने के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। बोर्ड सचिव भगवती सिंह द्वारा सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों (डीआईओएस) को भेजे गए पत्र में स्पष्ट कहा गया है कि परीक्षा केंद्रों पर किसी भी प्रकार की अनियमितता या अनुचित साधन का उपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बोर्ड ने निर्देश दिए हैं कि केंद्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षक और संबंधित शिक्षक यह सुनिश्चित करें कि परीक्षा का संचालन केवल विद्यार्थियों की योग्यता और परिश्रम के आधार पर हो। किसी भी प्रकार के शॉर्टकट, बाहरी सहायता या भ्रामक सामग्री के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। यदि किसी उत्तर पुस्तिका में मुद्रा (छाप), लिखित संकेत या कोई अन्य अनुचित सामग्री पाई जाती है, तो उसे तत्काल अनुचित साधन की श्रेणी में माना जाएगा।

पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि ऐसी स्थिति में उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम, 2024 के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। दोषी पाए जाने पर केंद्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षक और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ कानूनी प्रावधानों के तहत दंडात्मक कदम भी उठाए जा सकते हैं।

बोर्ड ने सभी परीक्षा केंद्रों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी, सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता, स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती और उड़नदस्तों की नियमित जांच सुनिश्चित करने को कहा गया है। उत्तर पुस्तिकाओं में नए सुरक्षा फीचर्स भी लागू किए गए हैं ताकि किसी प्रकार की छेड़छाड़ या फर्जीवाड़े को रोका जा सके।

गौरतलब है कि यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च 2026 तक चलेंगी। प्रदेश भर में लाखों छात्र-छात्राएं इस परीक्षा में सम्मिलित होंगे। बोर्ड प्रशासन का कहना है कि परीक्षा की शुचिता और विश्वसनीयता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

नदियों का जलस्तर बढ़ने से रहस्यमई तरीके से घर की फर्श से निकल रहा पानी
इटावा। बरसात आते ही नदियों का जलस्तर बढ़ने लगता है। जिससे आए पास रहने वालों के लिए हर साल एक मुसीबत तैयार रहती है। ऐसे लोगों को अक्सर अपने घर छोड़ने पड़ जाते है। कभी कभी जनहानि अधिक हो जाती है। ऐसे में जिम्मेदार प्रतिवर्ष आने वाली आपदा से बचाव का कोई बेहतर विकल्प या उपाय करने में असमर्थ रहते हैं।

श्याम कॉलोनी लोहिया नगर इटावा रोड गोपाल मंदिर बकेवर तहसील- भरथना के शिवराम सिंह चौहान के मकान से रहस्मयी तरीके से फर्श के नीचे से प्रेशर से पानी आ रहा है जिसकी शिकायत शिवराम ने चेयरमैन और डीएम से कर चुका है लेकिन अभी तक कही से कोई सुनवाई नहीं हुई है। शिवराम को डर है कि कहीं उसका मकान जमींदोज न हो जाए। यदि ऐसा हो गया तो वह बरबाद हो जायेगा उसका परिवार कैसे पलेगा। लगातार उसे ये डर सता रहा है।

एसएचओ के खिलाफ एसीपी को दी गई जॉच।
स्वतंत्र प्रभात
प्रयागराज ।

गंगानगर में एसएचओ हंडिया धर्मेंद्र कुमार दुबे के द्वारा पीड़ित" नाम से ट्विटर अकाउंट  बनाए जाने के मामले में फिलहाल जांच बैठा दी गई है। एसीपी ह डिया को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रिपोर्ट के आधार पर इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई तय होगी।

फिलहाल इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार दुबे अवकाश पर चले गए हैं। अवकाश से आने के बाद उनसे पूछताछ होगी। दरअसल, ट्विटर पर एसएचओ हंडिया धर्मेंद्र कुमार "दुबे के द्वारा पीड़ित" नाम से जनवरी 2023 में एक एकाउंट बनाया गया है। इस अकाउंट के संक्षिप्त परिचय में लिखा है कि एक बार  न्याय मांगने आइए खुद अपराधी बना देगी पुलिस"।

खास बात यह है कि इस पर 1200 से ज्यादा ट्वीट हो चुके हैं और इस अकाउंट को 300 से ज्यादा लोग फॉलो भी कर चुके हैं। इसमें ज्यादातर शिकायतें हंडिया थाने से संबंधित हैं। सोशल मीडिया पर जब यह मामला ट्रेड करने लगा और मीडिया में खबरें सामने आई तक पुलिस महकमा जगा और इसकी जांच कराने की बात सामने आई। अब डीसीपी गंगानगर अभिषेक भारती ने जांच के आदेश दिए हैं। बताया कि एसीपी हंडिया को जांच कर रिपोर्ट देने को निर्देशित किया गया है। एसीपी  सुधीर कुमार ने बताया कि फिलहाल इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार दुबे अवकाश पर हैं।

उनके वापस आने पर इस संबंध में पूछताछ की जाएगी। सबसे बड़ा सवाल यह है कि इस ट्रविटर अकाउंट के बने 6 महीने बीत चुके हैं और पुलिस की सोशल मीडिया टीम की नजर इस पर क्यों नहीं पड़ी। इस अकाउंट पर लोगों ने अपने अपने मामलों में भी उच्चाधिकारियों से जांच और न्याय की गुहार लगाई है। बावजूद इसके अभी तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई?। शिकायतें ट्वीट करते समय जिला पुलिस को भी टैग किया गया है। उसके बाद भी अभी तक इस मामले को गंभीरता से क्यों नहीं लिया गया यह बड़ा सवाल है।

कुशीनगर: पढ़े आज की फटाफट ताजा खबरें
ओमप्रकाश भास्कर

छितौनी,कुशीनगर। मंत्री मत्स्य संजय निषाद द्वारा आज रविवार को पनियहवा में आयोजित रिवर रैचिंग कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर मत्स्य संपदा के उत्पादन व उत्पादकता को बढ़ाने हेतु रिवर रैचिंग कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजनांतर्गत राष्ट्रीय मत्स्यिकी विकास बोर्ड हैदराबाद द्वारा प्रायोजित रिवर रैचिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर

काशी पीठ से आए विद्वान पंडित अनुराग पांडेय द्वारा माँ नारायणी धाम पनियहवा घाट विधिवत पूजा पाठ की तैयारी की गई थी। इनके द्वारा कराई गई मंत्रोच्चारण के साथ मत्स्य मंत्री संजय निषाद एवं उपस्थित खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय द्वारा पूजा पाठ किया गया और रोहू कतला ग्रास आदि प्रजाति की एक लाख मछली नदी में छोड़ा गया।

इस अवसर पर मंत्री ने कहा की सरकार को और अपने कार्यकर्ताओं एवं विभाग को धन्यवाद देता हूं कि मत्स्य विभाग कम साधन संसाधन में मर्यस्य योजनाओं का क्रियान्यवान कर रहा था। उन्होंने कहा कि एक दो पैसे का मछली पोखरे में डालने के बाद ढाई तीन महीने में दो ढाई रुपया का हो जाता है। अब योजना को बढ़ावा देने के लिए जिस तरह की सहयोग की जरूरत पड़ेगी उस प्रकार से मदद कर योजना को आगे बढ़ाने का कार्य किया जायेगा।

इस कार्यक्रम में उपनिदेशक मतस्य गोरखपुर बृजेश कुमार व कुशीनगर के सहायक निदेशक आनंद कुमार यादव मौजूद रहे। वही माँ नारायणी धाम के श्री त्यागी जी महाराज और खड्डा थाने की प्रभारी उमेश कुमार सिंह सालिकपुर चौकी इंचार्ज राजेश कुमार गौतम अपने दल बल के साथ और हनुमानगंज थाना अध्यक्ष रामसहाय चौहान अपने दल बल के साथ सहयोग में लगे रहे। इस कार्यक्रम में जनार्दन निषाद कर्मवीर साहनी विकाऊ निषाद दशरथ पांडे संजय सिंह ओम प्रकाश गुप्ता ध्रुव साहनी अशोक निषाद प्रशांत पांडे अरविंद पांडे उमेश चौधरी दीप लाल साहनी रमेश गुप्ता चंद्रिका निषाद शंभू निषाद जोगिंदर निषाद संतोष जयसवाल राम जी भुवाल गौड़ आदि साधु संत समाज लोग मौजूद रहे।

ग्राम सभा की खुली बैठक में छाया रहा नाली पानी पेंशन योजना का मुद्दा

एस कुशवाहा

नेबुआ नौरंगिया, कुशीनगर। ब्लाक क्षेत्र के मड़ार विंदवलिया में मनरेगा जागरूकता कार्यक्रम व ग्राम सभा की खुली बैठक हुई। बैठक में ग्रामीणों से मूलभूत कार्यों के लिए सुझाव लिया गया व समस्याओं को सुना गया। अवैध रूप से रह रहे लोगों से भूमि खाली करने प्रस्ताव पर ग्रामीणों ने सहमति जताई।

मड़ार विंदवलिया के क्रांति चौराहे पर स्थित पंचायत भवन परिसर में रविवार को प्रधान रविन्द्र यादव की अध्यक्षता में ग्राम सभा की खुली बैठक आयोजित किया गया। बैठक में ग्रामीणों ने जल निकास नाली निर्माण, विधवा,बृद्धा, विकलांग पेंशन , शौचालय निर्माण कराने का मुद्दा छाया रहा।

दुसाधी पट्टी टोले के रवि शर्मा ने सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग रखी गई।पात्र व्यक्तियों को आवास और भूमि पट्टा देने के लिए सर्वे कराने व राजस्व के लम्बित मामले का समयावधि के अंदर निस्तारण कराने की सहमति बनी। ग्राम सचिव हृदयनरायण प्रसाद ने शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दिया। लेखपाल रामचंद्र ने राजस्व से सम्बंधित मामले को सुना और निस्तारण करने का आश्वासन दिया। इस दौरान राजेश गुप्ता, शैलेश दूबे, सुभाष साहनी, रामजी,चानमती देवी, विकास दूबे, अर्जून साहनी, धर्मेन्द्र रावत,कपिलदेव यादव, टुन्ना पाण्डेय,लालमन कुशवाहा, वासुदेव कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

वायरल वीडियो से क्षुब्ध युवती कर ली थी आत्महत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

महेंद्र पांडेय

कोटवा बाजार, कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के एक गांव में आपत्तिजनक वीडियो वायरल से क्षुब्ध युवती द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले के मुख्य आरोपी को पुलिस गिरफ्तार करते हुए अग्रिम कार्यवाई में जुटी हुई है।

गत शुक्रवार को उक्त गांव निवासी एक युवती अपने वायरल वीडियो से क्षुब्ध लोकलाज के डर से आत्म हल्या कर ली। युक्त मृतिका के पिता की तहरीर पर पुलिस सम्बंधित धाराओं के तहत केश दर्ज करते हुए आरोपियों के धरपकड़ के लिए प्रयासरत थी, इसी कड़ी में पुलिस ने उक्त मामले से जुड़े मुख्य आरोपी अबरार अंसारी निवासी सौरहा बुजुर्ग टोला जारही को गिरफ्तार किया। उक्त गिरफ्तारी टीम के थानाध्यक्ष अतुल कुमार श्रीवास्तव के साथ हेड का.अमित शर्मा, अरविंद गिरी,अखिलेश कुमार,मानवेन्द्र सिंह व म.का.ज्योति भारती शामिल रही।

निपुण उन्मुखीकरण कार्यशाला में लक्ष्य हासिल करने का लिया संकल्प

- अभियान की सफलता के लिए आपसी समन्वयक स्थापित करने की बीईओ ने की अपील

-समाज की रीढ़ है बेसिक शिक्षा, इसकी लौ को और तेज करने की जरूरत: विवेकानन्द पांडेय

एस कुशवाहा

नेबुआ नौरंगिया, कुशीनगर।

खड्डा के विधायक विवेकानंद पांडेय ने कहा कि बेसिक शिक्षा समाज की रीढ़ है। इसकी लौ को और तेज करने की जरूरत है। शिक्षक, अभिभावक, जनप्रतिनिधियों के सहयोग से इसमें महारत हासिल किया जा सकता है। आपसी तालमेल, समन्वय के बिना किसी भी लक्ष्य का हासिल करना कठिन हो जाता है। इसे सरल बनाने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है।

विधायक ने नौरंगिया ब्लाक समन्वयक केंद्र परिसर में ब्लॉक स्तरीय एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। निपुण भारत मिशन को जन आन्दोलन बनाने की शासन की इच्छा के अनुरूप कार्य करने की अपील करते हुए कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य सभी प्रधानाध्यापक, ग्राम प्रधान, जनप्रतिनिधि, विद्यालय प्रबन्ध समिति अध्यक्ष एवं मुख्यानिक प्रशासनिक अधिकारी गण में समन्वयक स्थापित करना एवं कायाकल्प के अन्तर्गत विद्यालयों में बाउंड्रीवाल, शौचालय, पेयजल आदि बिन्दुओं का संतृप्तीकरण तथा हमारा विद्यालय स्वच्छ विद्यालय आदि बिंदुओं पर चर्चा की।

विशिष्ट अतिथि पवन कुमार शाही विधान परिषद सदस्य प्रतिनिधि ने शासन की योजनाओं को जमीन पर उलारने के लिए सभी का सहयोग मांगा। जिला बेसिक अधिकारी ने निपुण लक्ष्य को आत्मसात करने व इसकी सम्प्राप्ति हेतु विद्यालय स्तरीय कार्य योजना बनाकर लक्ष्य के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने पर जोर दिया।

अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव ने भी उन्मुखीकरण अभियान को गति देने के लिए समन्वय पर जोर दिया। कहा कि मैं विश्वास दिलाता हूँ कि सभी ग्राम प्रधानों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए विकास खण्ड के सभी विद्यालयों में सफाई एवं कायाकल्प कराने का प्रयास करूँगा।

इस अवसर पर शेषनाथ यादव ने प्राथमिक विद्यालय कोटवा कला में बच्चों के लिए निःशुल्क पेयजल. प्लांट का उद्घाटन भीं किया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष हेमन्त शुक्ल, राजेन्द्र पाल ग्राम प्रधान सेखुई खास ने भी संबोधन किया।

अंत में मुख्य अतिथि खड्डा के विधायक ने कायाकल्प के अन्तर्गत उत्कृष्ट कार्य कराने वाले पाँच ग्राम प्रधानों को अंग वस्त्र एवं निपुण लक्ष्य देकर सम्मानित किया। खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं शिक्षक प्रतिनिधियों द्वारा आए हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर श्री बृजेश मिश्रा मण्डल अध्यक्ष भाजपा, अमरनाथ तिवारी, पुरुषोत्तम दूबे, डी० एन० यादव, अमित तिवारी, मसऊद अख्तर, विजय चैहान, अभिलाष, अजय राय, भगवन्त प्रसाद आदि उपस्थित रहें।

खेल कूद प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को किया गया पुरस्कृत

महेंद्र पांडेय,

कोटवा बाजार, कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के सरस्वती शिशु मंदिर कोटवा के परिसर में दो दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे रविवार को विजेता रहे जनपद स्तरीय विद्यालय के बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

पडरौना बाल शिक्षा समिति द्वारा आयोजित दो दिवसीय जनपदीय खेल कूद प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को पुरस्कृत करते हुए उपस्थित बतौर मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि सह ब्लाक प्रमुख खड्डा शशांक दूबे ने कहा कि खेल कूद से बच्चों में जहा शारीरिक विकास व मानसिक विकास होता है वही उच्चाई तक पहुंचने के रास्ते भी मिलते है।

इस कार्यक्रम में जनपद स्तर के विद्यालय के बच्चों ने कब्बड्डी, खोखों,दौड़, कूद इत्यादि में भाग लिया। जिसमे शिशु वर्ग में प्रथम स्थान पर कोटवा,द्वितीय स्थान खड्डा, तृतीय स्थान माधोपुर, इसी प्रकार बाल वर्ग में प्रथम स्थान कोटवा,द्वितीय माधोपुर, तृतीय कसया के विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया।इस दौरान राजकिशोर सिंह,राजेंद्र सिंह,रामजी सिंह,केदार गुप्ता मनिंद्र सिंह,छोटेलाल,रमाशंकर ,पियूष आदि मौजूद रहे।