श्रवण धाम - Swatantra Prabhat

जनपद के विभिन्न विकास खण्डों के साथ-साथ श्रवण धाम में आयोजित हुआ बृहद योग शिविर
अम्बेडकरनगर।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में चल रहे योग सप्ताह के अंतर्गत जनपद के समस्त विकास खंडो के साथ-साथ पौराणिक एवं धार्मिक महत्व के स्थल श्रवण धाम क्षेत्र में आज एक बृहद योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दर्शनार्थियों, ग्रामीण जनसामान्य एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए योगाभ्यास किया तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

योग शिविर में उपस्थित प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षकों द्वारा योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की जानकारी देते हुए नियमित योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने प्रतिदिन योग करने तथा अपने परिवार एवं समाज को भी योग के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी जिला पंचायतराज अधिकारी एवं क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी की देखरेख में आयोजित इस शिविर में श्रवण धाम क्षेत्र के आसपास के ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। योगाभ्यास के दौरान प्रतिभागियों में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा योग के माध्यम से स्वस्थ एवं निरोग जीवन के प्रति जागरूकता का संदेश प्रसारित किया गया।

इसी क्रम में योग सप्ताह के अंतर्गत जिला कारागार में भी विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पुरुष एवं महिला बंदियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। इस अवसर पर जिला जेल अधीक्षक सहित कारागार के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी योगाभ्यास में भाग लिया। योग प्रशिक्षकों द्वारा बंदियों को योग के महत्व एवं तनावमुक्त जीवन में इसकी उपयोगिता के बारे में जानकारी दी गई।

जनपद में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित योग सप्ताह के विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन को योग के प्रति जागरूक किया जा रहा है। प्रशासन द्वारा लोगों से अधिक से अधिक संख्या में योग कार्यक्रमों में सहभागिता कर स्वस्थ भारत एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने की अपील की गई है।

प्रभारी मंत्री करेंगे त्रिदिवसीय महोत्सव का उद्घाटन
अम्बेडकरनगर।

उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के सहयोग से जिला प्रशासन द्वारा जनपद अंबेडकरनगर के विकास खंड कटेहरी अंतर्गत श्रवण क्षेत्र, चिउटीपारा में आयोजित होने वाले श्रवण धाम महोत्सव–2026 का भव्य शुभारंभ दिनांक आज (रविवार) को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण, उत्तर प्रदेश तथा प्रभारी मंत्री अम्बेडकरनगर गिरीश चंद्र यादव द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर सदस्य विधान परिषद हरिओम पांडे, विधायक कटेहरी धर्मराज निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा (साधू वर्मा) सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।

महोत्सव को भव्य एवं आकर्षक स्वरूप प्रदान करने हेतु समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। संपूर्ण श्रवण धाम परिसर को रंग-बिरंगे फूलों, आकर्षक विद्युत सज्जा एवं सांस्कृतिक प्रतीकों से सुसज्जित किया गया है, जिससे श्रद्धालुओं एवं आगंतुकों को दिव्यता एवं भव्यता का अनूठा अनुभव प्राप्त हो सके। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सुव्यवस्थित प्रवेश-निकास, बैठने की उत्तम व्यवस्था तथा आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं।

शुभारंभ दिवस के कार्यक्रमों की रूपरेखा के अनुसार प्रातः 09:00 बजे से 10:00 बजे तक पूजन एवं हवन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके उपरांत 10:00 बजे से 10:30 बजे तक स्थानीय कलाकारों द्वारा भक्ति प्रस्तुतियां, 10:30 बजे से 11:00 बजे तक स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, 11:00 बजे से 11:30 बजे तक लोकगीत एवं भक्ति संगीत, तथा 11:30 बजे से 12:00 बजे तक लोक नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। दोपहर 12:00 बजे से 01:00 बजे तक सनातन भजन एवं 01:00 बजे से 03:00 बजे तक महिला सशक्तिकरण से संबंधित विभागीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके उपरांत 03:30 बजे से 04:30 बजे तक ब्रज क्षेत्र के कलाकारों द्वारा फूलों की होली एवं मयूर नृत्य, 04:30 बजे से 06:00 बजे तक भव्य गंगा आरती एवं दीपोत्सव का आयोजन होगा। सायंकाल 06:00 बजे से 09:00 बजे तक सुप्रसिद्ध भजन गायक श्री अनुप जलोटा जी द्वारा भव्य भजन संध्या प्रस्तुत की जाएगी, जो महोत्सव का प्रमुख आकर्षण होगी।
इस महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं एवं आगंतुकों की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पार्किंग, स्वच्छता, पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, विद्युत सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था के समुचित प्रबंध किए गए हैं। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ अपने-अपने दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया है।

यह महोत्सव धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक चेतना एवं सामाजिक समरसता का प्रतीक बनकर जनपद अंबेडकरनगर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान प्रदान करेगा। साथ ही इस आयोजन से ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तथा स्थानीय कलाकारों, हस्तशिल्प एवं लोकसंस्कृति को प्रोत्साहन प्राप्त होगा।

देव दीपावली पर 21 हजार दीपों से जगमग हुआ श्रवण धाम
अंबेडकरनगर।

कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर श्रवण क्षेत्र धाम में भव्य “श्रवण क्षेत्र धाम महोत्सव” का आयोजन बड़े हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के वातावरण में संपन्न हुआ। देव दीपावली के अवसर पर सम्पूर्ण श्रवण धाम क्षेत्र 21,000 से अधिक दीपों की रौशनी से आलोकित होकर दिव्यता और आस्था का अद्भुत संगम बन गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसे सदस्य विधान परिषद हरिओम पाण्डेय एवं विधायक कटेहरी धर्मराज निषाद ने संयुक्त रूप से संपन्न किया। दीप प्रज्ज्वलन से पूर्व सभी अतिथियों एवं श्रद्धालुओं ने श्रवण क्षेत्र धाम में विधिवत पूजा-अर्चना की और भगवान की आराधना के साथ देव दीपावली का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर, मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट उपजिलाधिकारी अकबरपुर प्रतीक्षा सिंह, क्षेत्राधिकारी अकबरपुर नीतीश तिवारी, परियोजना निदेशक (डीआरडीए) अनिल कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी, वरिष्ठ भाजपा नेता रमाशंकर सिंह, महन्त शिवबाबा धाम ओम प्रकाश गोस्वामी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

दीप प्रज्वलन में स्काउट गाइड, एनसीसी कैडेट्स तथा स्थानीय जनसामान्य महिलाएं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे संपूर्ण श्रवण क्षेत्र दिव्य प्रकाश से नहाया हुआ प्रतीत हुआ। भक्ति और उत्सव के इस वातावरण में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर श्रवण धाम की पवित्र भूमि को आलोकित किया।

महोत्सव के अंतर्गत सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय कलाकारों एवं सांस्कृतिक संस्थाओं ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से भारतीय संस्कृति, लोककला और परंपराओं का सुंदर संगम देखने को मिला। इस अवसर पर भव्य आतिशबाजी भी की गई।

कार्यक्रम के सफल संचालन में श्रवण क्षेत्र धाम महोत्सव न्यास के अध्यक्ष एवं संस्कार भारती के जिला अध्यक्ष डॉ. अनुपम पाण्डेय एवं उनकी टीम के सदस्य मधुकर पाण्डेय, विनोद मिश्रा, भाजपा नेता संगम पाण्डेय, विवेक पाण्डेय, मंच संचालक की भूमिका में हरीश चतुर्वेदी, संस्कार भारती से जुड़े कार्यकर्ताओ व अन्य सदस्य गणों का विशेष योगदान रहा। भव्य दीपोत्सव के इस आयोजन ने न केवल श्रवण क्षेत्र धाम की धार्मिक गरिमा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया, बल्कि जिले के सांस्कृतिक जीवन में भी एक नई ऊर्जा का संचार किया।

5 नवंबर को श्रवण धाम पर 21000 दीपों से आलोकित होगी देव दीपावली, भजन संध्या का होगा आयोजन
अंबेडकरनगर।

अंबेडकरनगर: चिउंटीपारा (श्रवण धाम) - मातृ-पितृ भक्ति के प्रतीक महात्मा श्रवण की पावन तपोस्थली, श्रवण धाम पर, इस वर्ष देव दीपावली के अवसर पर एक अभूतपूर्व और भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। 5 नवंबर 2025 (बुधवार) को आयोजित होने वाला यह उत्सव, अंबेडकरनगर जिले को धार्मिक पर्यटन के मानचित्र पर एक नई पहचान दिलाएगा।

इस दिव्य आयोजन की रूपरेखा आयोजक श्रवण क्षेत्र महोत्सव न्यास, जिला प्रशासन अंबेडकरनगर एवं संस्कार भारती इकाई अंबेडकरनगर, सामाजिक प्रतिष्ठित लोगो,क्षेत्रवासियों,जनपद वासियों के  के संयुक्त तत्वावधान में दिव्य आयोजन तैयारी की गयी है।

श्रवण धाम परिसर में स्थित विभिन्न घाटों, मंदिरों और पवित्र नदियों के संगम तट को 21000 दीपों से जगमग किया जाएगा। जिससे संपूर्ण क्षेत्र एक अलौकिक 'देवलोक' जैसा प्रतीत होगा। सभी भक्तों एवं क्षेत्रवासियों से आग्रह है कि वे एक दीपक महात्मा श्रवण के नाम और एक दीपक अपने दिवंगत पूर्वजों के नाम जलाकर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दें और स्वयं को पुण्य का भागी बनें।

इस वर्ष भजन संध्या को विशेष रूप से भव्यता प्रदान की जा रही है। देश के ख्याति प्राप्त भजन गायकों और स्थानीय कलाकारों द्वारा माता-पिता की भक्ति, प्रभु राम और भगवान शिव को समर्पित भजनों की सरस प्रस्तुति दी जाएगी। भजन संध्या के माध्यम से भक्ति, संगीत और आध्यात्मिकता का एक ऐसा समागम होगा जो सभी श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर देगा।

शाम ढलने पर आसमान को रंगीन बनाने वाली मनमोहक आतिशबाजी का प्रदर्शन किया जाएगा। संस्कार भारती के सहयोग से धाम परिसर में विशाल एवं कलात्मक रंगोलियों का निर्माण किया जाएगा, जो भारतीय संस्कृति और लोक कला का अद्भुत परिचय देंगी। स्थानीय संस्कृति को दर्शाते हुए विविध प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

आयोजन समिति, जिला प्रशासन, और संस्कार भारती अंबेडकरनगर इकाई, समस्त क्षेत्रवासियों, धर्मप्रेमियों और श्रद्धालुओं से यह हृदय से आग्रह किया है कि आप सभी इस भव्य दीपोत्सव में सपरिवार, यथाशक्ति सम्मिलित होकर श्रवण धाम की महत्ता को देश-विदेश तक पहुंचाएं और इस धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन को एक अविस्मरणीय सफलता प्रदान करें। आपका आगमन ही इस महोत्सव की शोभा है!

श्रवण धाम में बने अंत्येष्टि स्थल पर सुविधाएं नदारद
श्रवण क्षेत्र, अम्बेडकरनगर।

विकास खण्ड कटहरी का एक मुख्य अंत्येष्टि स्थल जो कि श्रवण धाम में बना हुआ है। यह अंत्येष्टि स्थल बनने के बाद से इसकी तरफ किसी भी अधिकारी या जनप्रतिनिधि का ध्यान नहीं जा रहा है जिसका खामियाजा अपने दुख से व्यथित पहुंचने वाली जनता भुगत रही है। हर चुनाव में बड़े बड़े दावे करने वाले नेता भी जीतने के बाद पांच साल के लिए जनता का दर्द भूल जाते हैं और जब चुनाव आता है तो जनता के सारे दर्द नेता जी के होते हैं। इन पांच साल के मालिकों की जी हुजूरी करने में जिम्मेदार अधिकारी भी अपनी आंखें बंद किए रहते हैं। इसी का दंश भोली भाली जनता को हमेशा झेलना पड़ता है।

बताते चलें कि इस अंत्येष्टि स्थल पर समस्याएं इस कदर हावी हैं कि एक लोटा जल के लिए लोगों को लगभग 500 मीटर श्रवण धाम स्थल पर जाना पड़ता है। साफ सफाई की तो पूछिए न बनी हुई बाउंड्री वाल के अन्दर बाहर उगी हुई घासफूस और झाड़ी भी जहरीले जीवों के घर के रूप में विकसित हैं। स्थिति ऐसी है कि मानो कभी इस अंत्येष्टि स्थल की साफ सफाई से किसी को कोई मतलब ही न हो।

स्नानघर दुर्व्यवस्था का शिकार

वर्तमान स्थिति को देखने से यह प्रतीत होता है यहां दुर्व्यवस्थाओं का बोलबाला है। सभी जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारी से मुँह मोड चुके हैं। इस परिसर के अन्दर बना हुआ स्नानघर पूरी तरीके से दुर्व्यवस्था एवं उपेक्षा का दंश झेल रहा है उसका खामियाजा शवयात्रा में जाने वाले परिजन भुगत रहे हैं। इस स्नानघर में न तो दरवाजे हैं न ही पानी और सफाई, बचा है तो सिर्फ सर्पों और बिच्छुओं का बसेरा।

रास्ते की दुर्दशा अंत्येष्टि स्थल तक पहुंचना दूभर

जहां इस शवदाह गृह में बने हुए एल्वेस्टर शेड कहीं कहीं टूट गए हैं वहीं शेड के नीचे की कहीं कहीं मिट्टी भी नदारद है लगता है जैसे मिट्टी की पटाई ही न हुए हो। लोगों का कहना है शवदाह के लिए बनाए गए शेड में जब मिट्टी डालकर बराबर नहीं जा रहा है तो ईंट लगाए जाने की बात तो सिर्फ दीवा स्वप्न ही होगा। यहां के रास्तों का तो पूछिए ना, इतनी कम बरसात होने पर भी इस रास्ते की इतनी बुरी दशा हो जाती है कि चलना दूभर हो जाता है। इस कच्चे रास्ते पर फैले कीचड़ में कब कोई फिसलकर गिरे और कूल्हा खिसक जाए यह भी ताज्जुब की बात नहीं होगी।

मजे की बात तो यह है कि आए दिन इस श्रवण धाम में जिम्मेदार अधिकारियों का आना जाना भी रहता है इसके बावजूद भी इस अंत्येष्टि स्थल की इतनी दुर्दशा है। जिसका खामियाजा अपने दुख से व्यथित होकर अंत्येष्टि स्थल तक पहुंचने वाली भोली भाली जनता भुगत रही है।

खण्ड विकास अधिकारी ने कहा

जब उपरोक्त के बारे में खण्ड विकास अधिकारी कटहरी से वार्ता किया गया तो उनके द्वारा रास्ते के बारे में बताया गया कि बीच में कहीं थोड़ा सा जमीन की समस्या है जिसके कारण रास्ता नहीं बन पा रहा है। साफ सफाई और पानी की अव्यवस्था पर कोई सटीक जवाब नहीं दिया गया। अब सवाल यह उठता है यदि रास्ते में थोड़ा जमीन का मामला है तो उसे कौन निस्तारित करेगा, आम जनमानस या सक्षम अधिकारी?

श्रवण क्षेत्र धाम में जिलाधिकारी द्वारा भगवान श्री राम जी की प्रतिमा का किया गया अनावरण
अंबेडकरनगर।

जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने श्रवण क्षेत्र धाम में भगवान श्री राम की प्रतिमा का मंत्रों उच्चार तथा धार्मिक रीति रिवाज के साथ अनावरण किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि सरवन क्षेत्र धाम को उसकी पौराणिक एवं ऐतिहासिक महत्व को दृष्टिगत रखते हुए एक बड़े आधुनिक पर्यटन स्थल के रूप में विकास किया जा रहा है, यहां बाहर से आने वाले श्रद्धालु के लिए गेस्ट हाउस के निर्माण कार्य चल रहा है, नया आधुनिक पंचायत घर बनवाया गया है,

नई पुलिस चौकी बनवाई गई है इसके साथ ही साथ हवन, भंडारा आदि करने के लिए यहां पर एक अलग टीन सेड का निर्माण किया गया है।

श्रवण धाम मंदिर को एक प्रयटन स्थल के रूप में विकसित किया गया है। मा0 मुख्यमंत्री जी के विजन के अनुसार धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देते हुए एवं स्थानीय रोजगार का सृजन करते हुए वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के सपने को साकार रूप दिया जा रहा है माननीय मुख्यमंत्री के विजन के अनुरूप पूरे क्षेत्र को धार्मिक पर्यटन के रूप में विकसित किया जा रहा हैं।

जो लोग अयोध्या आते हैं वह लोग भी यहां पर अवश्य आए। और यहां पर पर्यटकों के ठहरने के लिए व्यवस्थाएं की जा रही है। मुख्य सड़क पर दशरथ नंदन नाम से एक गेट का निर्माण कराया जा रहा है। तथा मातृ पितृ भक्ति के प्रतीक श्रवण कुमार की निर्वाण स्थली श्रवण धाम में पांच दिवसीय ऐतिहासिक मेले का शुभारंभ आज अगहन पूर्णिमा स्नान के साथ हो गया।

मेला क्षेत्र में दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने तमसा नदी के संगम तट पर स्नान कर पूजा अर्चना की। श्रवण क्षेत्र का घाट तीन नदियों से तमसा नदी, विसुही नदी तथा मडहा  नदी के उद्गम का पौराणिक संगम स्थल है। सर्वविदित है कि श्री अयोध्या तीर्थ के बाद प्रमुख पौराणिक श्रवण कुमार की तपोस्थली श्रवण धाम है। माता-पिता की भक्ति के प्रतीक श्रवण कुमार की तपोस्थली श्रवणक्षेत्र के नाम से प्रसिद्ध है।

श्रवण क्षेत्र का उल्लेख पुराणों में भी मिलता है। हिंदू समाज के लोगों में इस स्थान को लेकर गहरी आस्था है। वर्ष भर में ऐसे कई मौके होते है। जब श्रवण धाम आस्था का बड़ा गवाह बनता है। सप्तकोशी परिक्रमा व पूर्णिमा स्नान पर यहां श्रद्धालु पहुंचकर संगम तट पर स्नान करते हैं और श्रवण कुमार की उपासना करते हैं। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा मेले में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ सदानंद गुप्ता, उप जिलाधिकारी अकबरपुर,जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी/खण्ड विकास अधिकारी कटेहरी अनुपम सिंह तथा अन्य अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौके पर उपस्थित रहे।