Union Minister - Swatantra Prabhat

केंद्रीय मंत्री के कब्जे से खाली करायी जाएगी 15 एकड़ जमीन, जेसीबी लेकर पहुंचे अधिकारी।
कर्नाटक में राजस्व विभाग ने हाईकोर्ट के आदेश पर केंद्रीय मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी और अन्य के खिलाफ अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है. इस अभियान के तहत 12 सर्वेक्षण नंबरों में फैली 15 एकड़ जमीन को खाली कराया जाएगा, जिस पर अवैध कब्जे का आरोप है.।

रामनगर के जिला मजिस्ट्रेट यशवंत वी. गुरुकर अन्य अधिकारियों के साथ कोर्ट के आदेश और सर्वे रिपोर्ट लेकर कुमारस्वामी के आवास के पास केथागनहल्ली पहुंचे. केंद्रीय मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी से जुड़ी कथित रूप से अतिक्रमित भूमि को खाली कराने का अभियान शुरू किया गया. डिप्टी कमिश्नर गुरुकर ने मीडिया को बताया, "अदालत के निर्देश के अनुसार, हमने अतिक्रमित भूमि को खाली कराने का काम शुरू कर दिया है. अभियान पूरा होने के बाद एक विस्तृत रिपोर्ट अदालत को सौंपी जाएगी."।

राजस्व विभाग के प्रधान सचिव ने कथित अतिक्रमण की जांच के लिए पहले एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया था. सर्वेक्षण संख्या 7, 8, 9, 10, 16, 17 और 79 के अंतर्गत बिदादी के केथागनहल्ली में विभिन्न भूमि खंडों में सर्वेक्षण किया था.।

कुमारस्वामी ने बताया राजनीतिक साजिश

केंद्रीय मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि विवादित जमीन चार दशक पहले कानूनी तौर पर खरीदी गई थी. नई दिल्ली रवाना होने से पहले उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "मैंने कभी किसी अवैध गतिविधि में भाग नहीं लिया. यह जमीन 40 साल पहले खरीदी गई थी और मैं कानूनी तरीकों से।

इस राजनीतिक साजिश का मुकाबला करूंगा."

कर्नाटक के दो बार मुख्यमंत्री रह चुके कुमारस्वामी ने मामले को लेकर सरकार के रवैये की आलोचना की. उन्होंने कहा, "कानून के अनुसार किसी भी बेदखली से पहले 15 दिन पहले नोटिस देना अनिवार्य है, यहां तक कि आम नागरिक के लिए भी. हालांकि, मुझे अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है." उन्होंने आगे आरोप लगाया कि मौजूदा प्रशासन उन्हें गलत तरीके से निशाना बना रहा है. बेंगलुरु के कुप्रबंधन और भ्रष्टाचार को नजरअंदाज किया जा रहा है, जबकि भूमि संबंधी मामले में मेरे खिलाफ एसआईटी गठित की गई है।

कुमारस्वामी ने मीडिया से रिपोर्ट करने से पहले तथ्यों की पुष्टि करने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि पिछले 40 वर्षों में इस भूमि की कई बार जांच की जा चुकी है. भूमि निकासी अभियान अगले कुछ दिनों तक जारी रहने की उम्मीद है, जिसके पूरा होने पर अधिकारी न्यायालय को अंतिम रिपोर्ट सौंपेंगे. आने वाले हफ्तों में इस मामले में कानूनी और राजनीतिक बहस छिड़ने की संभावना है।

इसके पहले अक्तूबर 24 में केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी मुश्किल में घिरते नजर आ रहे हैं.कुमारस्वामी के खिलाफ जबरन वसूली और आपराधिक धमकी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस ने गुरुवार को बताया कि कुमारस्वामी के साथ-साथ, जदएस के पूर्व विधान पार्षद रमेश गौड़ा पर भी अमृतहल्ली थाने ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया है।

विजय टाटा नामक एक व्यवसायी ने आज शहर के अमृतहल्ली पुलिस स्टेशन में केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी और पूर्व विधान परिषद सदस्य रमेश गौड़ा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसमें आरोप लगाया गया कि उन्होंने 50 करोड़ रुपये देने की धमकी दी. पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है।

इससे पहले कुमारस्वामी और रमेश गौड़ा के खिलाफ एनसीआर दर्ज करने वाली पुलिस ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की और अब एफआईआर दर्ज की. एफआईआर में रमेश को पहला आरोपी और कुमारस्वामी को दूसरा आरोपी बनाया गया है. शिकायतकर्ता विजय टाटा, दशरहल्ली निवासी हैं और रियल एस्टेट व्यवसायी हैं. वे 2018 से जेडीएस पार्टी में पहचाने जाते हैं और वर्तमान में पार्टी के सोशल मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष हैं।

शिकायतकर्ता विजय टाटा ने आरोप लगाया कि साल 2019 में वह जेडीएस के इंटरनेट मीडिया प्रभाग के उपाध्यक्ष थे. उन्होंने कहा, ‘"2019 के मांड्या लोकसभा चुनाव के दौरान मैंने जेडीएस उम्मीदवार निखिल कुमारस्वामी की ओर से सोशल मीडिया पर प्रचार किया था और इस पर व्यक्तिगत रूप से करोड़ों रुपये खर्च किए थे." विजय टाटा ने आरोप लगाया कि 24 अगस्त को पूर्व एमएलसी रमेश गौड़ा घर आए और अपने फोन से कुमारस्वामी को फोन किया. मंत्री ने उनसे कहा कि पार्टी को चन्नापटना उपचुनाव के लिए 50 करोड़ रुपये की जरूरत है।

इस पर विजय ने तुरंत जवाब दिया, ''सर, मेरे पास इतने पैसे नहीं हैं, मुझे अपने रियल एस्टेट प्रोजेक्ट पूरे करने हैं, इसलिए मैं पार्टी के काम में शामिल होने की कोशिश करूंगा.' उन्होंने कहा, कुमारस्वामी मेरी बातों से नाराज हो गए और कहा 'मुझे नहीं पता कि अगर आप 50 करोड़ रुपए तैयार नहीं करेंगे तो मैं क्या करूंगा. न केवल आप बेंगलुरु में रियल एस्टेट का कारोबार चलाएंगे, बल्कि यहां रहना भी मुश्किल हो जाएगा,' उन्होंने धमकी दी और फोन काट दिया।

" विजय टाटा ने शिकायत में बताया, "मेरे सामने बैठे रमेश गौड़ा ने धमकी दी कि कुमारन्ना (कुमारस्वामी) के कहे अनुसार 50 करोड़ तैयार रखो और 'मैं एक मंदिर और एक स्कूल बना रहा हूं, उसके लिए 5 करोड़ दो'. उन्होंने जोर देकर कहा कि 'अगर तुम यह पैसा नहीं दोगे, तो तुम्हें परेशानी का सामना करना पड़ेगा.'विजय ने दावा किया कि जब उन्होंने रुपये देने में असमर्थता जताई तो कुमारस्वामी ने कथित तौर पर उन्होंने गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

भारतीय रेल ने खर्च किए महाकुंभ तैयारियों के लिए 2 वर्षों में 5000 करोड़ रुपये से अधिक : अश्विनी वैष्णव।
प्रयागराज। केंद्रीय मंत्री, रेल, सूचना एवं प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिक्स, सूचना प्रौद्योगिकी,  अश्विनी वैष्णव ने प्रयागराज क्षेत्र में महाकुम्भ-2025 के लिए की जा रही तयारियों का अवलोकन किया । केंद्रीय रेल मंत्री ने प्रयागराज में सबसे पहले झूंसी रेलवे स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों एवं महाकुंभ -2025 की तैयारियों का निरीक्षण किया तत्पश्चात झूंसी स्टेशन के निकट गंगा नदी पर प्रयागराज –वाराणसी रेल मार्ग दोहरीकरण कार्य के अंतर्गत बने नए  ब्रिज संख्या -111 का निरीक्षण किया । केंद्रीय रेल मंत्री ने निरीक्षण के अगले क्रम में पुनर्विकास योजना के अंतर्गत फाफामऊ स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यो का जायजा लिया ओर संबधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।

इसी क्रम में उन्होंने प्रयाग जं स्टेशन का भी निरीक्षण किया और महाकुंभ 2025 की तैयारियों को परखा। इस निरीक्षण के दौरान उन्होंने यात्री सेवा एवं यात्री हितों की दिशा में किए जा रहे सभी रेल कार्यों तथा निर्माणाधीन परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा इस विषय में संबंधितों को महत्वपूर्ण सुझाव देते हुए आवश्यक निर्देश पारित किए। उन्होंने मेला अवधि में इन स्टेशनों पर यात्री सुविधा संबंधी, आपातकालीन, चिकित्सा तथा आकस्मिक सेवा संबंधी, स्वच्छता और सौंदर्यीकरण संबंधी, यात्री सुरक्षा एवं संरक्षित तथा समयानुसार गाड़ी परिचालन संबंधी सभी व्यवस्थाओं का गहनतापूर्वक अवलोकन किया।

इसके साथ ही माननीय रेलमंत्री, मेला के दौरान रेलवे द्वारा निर्धारित की जाने वाली अन्य विशेष तथा वैकल्पिक व्यवस्थाओं से भी भलीभांति अवगत हुए। इसके अतिरिक्त उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से यात्री एवं भीड़ प्रबंधन की नीतियों एवं मेला के सुगम और सुचारु रूप से संचालन करने की दिशा में किए जाने वाले अन्य प्रयासों के विषय में भी क्रमबद्ध रूप से जानकारी प्राप्त की। इस दौरान माननीय रेलमंत्री ने फाफामऊ जं से प्रयाग जं तथा प्रयाग जं से प्रयागराज जं. तक विंडो ट्रेलिंग करते हुए रेलपथ की संरक्षा की जानकारी भी प्राप्त की तथा इस अवसर पर इन दोनों स्टेशनों पर उपस्थित जन प्रतिनिधियों तथा स्थानीय नागरिकों से भेंट की।

केंद्रीय रेल मंत्री, श्री अश्विनी वैष्णव ने निरीक्षण के अगले क्रम में प्रयागराज जंक्शन पर महाकुंभ -2025 के लिए की जा रही तयारियों का निरीक्षण किया । ध्यातव्य है कि प्रयागराज जंक्शन को स्टेशन पुनर्विकास योजना के अंतर्गत विकसित किया जा रहा है । केंद्रीय रेल मंत्री ने प्रयागराज जंक्शन पर यात्री आश्रय का निरीक्षण कर आश्रय के बाहर टिकट काउंटर, कलर कोडिंग और उपलब्ध साइनेज का जायजा लिया । यात्री आश्रयों में कलर कोडिंग की व्यवस्था की गई है । इसे कलर कोडिंग के अनुसार यात्री दिशावर यात्रा के लिए सुनिश्चित प्लेटफार्मों पर गाएँगे और अपने गंतव्य की ओर यात्रा करेंगे ।

केंद्रीय रेल मंत्रीने यात्री आश्रय में खानपान, प्रकाश, पेयजल, चिकत्सा बूथ, जन सुविधाएँ, सुरक्षा व्यवस्था को बारीकी से देखा । महाकुंभ -2025 के दौरान स्टेशन पर यात्रियों के प्रवेश और निकास योजना पर जानकारी के साथ स्टेशन पर यात्रियों को दिशावार यात्रानुसार गेट से प्रवेश से लेकर गाड़ी तक भेजने की व्यवस्था, यात्रियों को टिकट काउंटर पर भेजना, यात्रियों को टिकट उपलब्ध करवाना, सही गाड़ी की जानकारी देना, भीड़ को नियंत्रित करना, यात्रियों के प्लेटफ़ॉर्म पर पहुँचने पर उन्हें सुरक्षित रूप से गाड़ी के अंदर भेजना और गाड़ी में पर्याप्त यात्री हो जाने पर गाड़ी को प्रस्थान करवाने के लिए प्लेटफार्म से कंट्रोल टावर को सूचना भेजना और अन्य विभागों से समन्वय की कार्यप्रणाली पर भी जानकारी ली ।

केंद्रीय रेल मंत्री, श्री अश्विनी वैष्णव ने प्रयागराज जंक्शन की सुरक्षा प्रणाली और आपात स्थिति के लिए की गई तैयारियों की भी जानकारी ली । निरीक्षण के दौरान केंद्रीय रेल मंत्री ने रैपिड एक्शन टीम एवं क्विक रेस्पोंस टीम और फायर फाईटिंग टीम के कर्मचारियों से बातचीत कर उनकी कार्यप्रणाली को परखा, और बेहतर कार्य करने के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए । स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए एवं आपात स्थिति से निपटने के लिए रैपिड एक्शन टीम एवं क्विक रिस्पांस टीम और फायर फाइटिंग टीम की व्यवस्था की गयी है। आपात स्थति के लिए सिविल लाइन साइड में फुट ओवर ब्रिज  संख्या -3 के निकट एवं सिटी साइड में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट के निकट रैपिड एक्शन टीम टीम तैनात  रहेगी।  रैपिड एक्शन टीम में रेलवे के विभिन्न विभागों के 20 कर्मचारी  किसी भी स्थिति से निपटने के लिए 24x7 तैयार रहेंगी ।

केंद्रीय रेल मंत्री, श्री अश्विनी वैष्णव ने निरीक्षण के अगले क्रम में 18 स्क्रीन से सुसज्जित सीसीटीवी कक्ष युक्त मेला टॉवर का निरीक्षण किया । मेला टॉवर से भीड़ नियंत्रण, गाड़ियों का आगमन-प्रस्थान, सिविल प्रशासन के साथ समन्वय, आपात स्थिति से निपटना, यात्रियों की सहायत इत्यादि जैसे कार्यों को किया जाता है । मेला टॉवर के सीसीटीवी कक्ष में प्रयागराज क्षेत्र के स्टेशनों और सिविल एरिया के सीधे प्रसारण को देखकर नियंत्रण और निर्देश की प्रणाली स्थापित की गयी है। कक्ष में तैनात कर्मचारियों से सीसीटीवी के विषय में जानकारी ली और बेहतर समन्वय और त्वरित कार्यप्रणाली के लिए आवश्यक निर्देश दिए ।

केंद्रीय रेल मंत्री, श्री अश्विनी वैष्णव ने निरीक्षण के अगले क्रम में स्टेशन रिडेवलपमेंट के अंतर्गत विकसित किये जा रहे प्रयागराज जंक्शन के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया और कार्य को गुणवत्ता और समय के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए ।  केंद्रीय रेल मंत्री, श्री अश्विनी वैष्णव ने प्रयागराज जंक्शन पर आयोजित प्रेस वार्ता में मीडिया कर्मियों को संबोधित करते हुये कहा कि महाकुंभ -2025 में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने के संभावना को देखते हुये  गत 2½ वर्षों से वृहत स्तर पर तैयारियाँ चल रही हैं ।

इससे संबंधित कार्यों में गत 2 वर्षों में प्रयागराज क्षेत्र में 5000 करोड़ रुपये से अधिक धनराशि खर्च की गई है । इस धनराशि से बड़े स्तर पर विकास किए गए हैं  । प्रयागराज क्षेत्र में सुगम रेल परिचालन के लिए 21 रोड ओवर ब्रिजों और रोड अंडर ब्रिजों का निर्माण किया गया है । महाकुंभ -2025 के दौरान 3000 स्पेशल गाडियाँ सहित 13000 से अधिक रेल गाडियाँ चलायी जाएंगी जब कि गत कुम्भ मेला में 7000 गाड़ियों का संचालन किया गया था । छोटी दूरी के लिए बड़ी संख्या में मेमू ट्रेन का इंतजाम किया जा रहा है ।

इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि, यदि आवश्यकता हो तो होल्डिंग एरिया की क्षमता और बढ़ाई जाए एवं मेला अवधि में अधिकतम ट्रेनो का परिचालन किया जाए। इसी के साथ ही अयोध्या, चित्रकूट एवं विंध्याचल के लिए भी ज्यादा से ज्यादा ट्रेन चलाने की बात की। उन्होंने चित्रकूट एवं विंध्याचल में भी होल्डिंग एरिया विकसित करने के निर्देश दिए । इसी क्रम में श्री वैष्णव ने स्वच्छ एवं प्लास्टिक फ्री कुंभ की दिशा में प्रयास करने की बात कही। उन्होंने मेडिकल के संबंध यदि आवश्यकता हो तो बाहर से अतिरिक स्टाफ हायर करने और यात्रियों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के निर्देश दिए।

अपने संबोधन में रेल मंत्रने कानपुर एरिया को  बुंदेलखंड,  लखनऊ एवं आगरा के दिशा में जाने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए वहां भी क्षमता बढ़ाने के लिए प्रयास की आवश्यकता जताई। अंत में उन्होंने जिला प्रशासन एवं रेल विभाग को समन्वय से काम करने के निर्देश दिए और मेला को सुचारु और सुरक्षित बनाने के सभी प्रयास करने की बात कही। इस दौरान अध्यक्ष रेलवे बोर्ड श्री सतीश कुमार सहित उत्तर मध्य रेलवे, उत्तर रेलवे एवं पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक एवं संबंधित मंडल रेल प्रबंधकों के साथ अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।