सामूहिक विवाह - Swatantra Prabhat

शिव बाबा धाम में 312 जोड़ो का रीति रिवाज के साथ विवाह होना सुनिश्चित तैयारियां पूर्ण
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह की सभी तैयारियां पूर्ण - डीएम

अम्बेडकरनगर।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत दिनांक 22 अगस्त 2026 को शिवबाबा धाम, अकबरपुर में आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह कार्यक्रम को सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां पूरी। जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु विभिन्न अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने परियोजना निदेशक, ग्राम्य विकास अभिकरण को नोडल अधिकारी नामित किया गया है, जबकि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी को कानून एवं सम्पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। इसी के साथ ही मंच एवं स्वागत संबंधी व्यवस्थाओं का दायित्व संबंधित अधिकारियों को सौंपा गया है।

कार्यक्रम स्थल पर विवाहिता जोड़ों के पंडाल की देखरेख, भोजन पंडाल एवं काउंटर की व्यवस्था, साज-सज्जा पंडाल, सामग्री वितरण तथा स्वच्छता की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करते हुए व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया गया है।
कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई की व्यवस्था, अग्निशमन वाहन एवं आवश्यक व्यवस्था, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच, पेयजल की उपलब्धता तथा मोबाइल टॉयलेट की संचित व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियो को निर्देशित किया गया है।
स्वास्थ्य सुविधाओं के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल पर चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती के साथ मोबाइल मेडिकल वैन की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया गया है। वहीं, यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त संख्या में महिला एवं पुरुष सुरक्षाकर्मियों की तैनाती के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्य विकास अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले सभी 312 जोड़ों एवं उनके परिजनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा कार्यक्रम स्थल पर स्वच्छता, पेयजल, भोजन, चिकित्सा, सुरक्षा, यातायात एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं उच्च स्तर की रहें। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा उक्त योजना के अंतर्गत प्रति जोड़ा एक लाख रुपए दिया जाता है जिसमें लाभार्थी के खाते में 64 हजार रुपए डीबीटी के माध्यम से सीधे खाते में और 21 हजार रुपए का दैनिक उपयोगी सामान तथा 15  हजार रुपए बारातियों/ परिजनों के स्वागत सत्कार, भोजन, नाश्ता, टेंट आदि व्यवस्थाओं पर खर्च किया जाता है। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी महोदया के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम को सकुशल, गरिमापूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना : सामाजिक समरसता और आर्थिक सहयोग की एक सशक्त पहल
(आदर अदीब पावेल बन्धु)

जिला सूचना अधिकारी मण्डलीय जिला सूचना कार्यालय लखनऊ।

भारत जैसे विविधतापूर्ण देश में विवाह केवल दो व्यक्तियों का मिलन नहीं बल्कि दो परिवारों, संस्कृतियों और परंपराओं का संगम होता है। किन्तु समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए विवाह एक बड़ी चुनौती बन जाता है। बढ़ते खर्च, सामाजिक दबाव और परंपरागत रीति-रिवाजों के कारण गरीब परिवारों को अपनी बेटियों के विवाह में भारी आर्थिक बोझ उठाना पड़ता है। इसी समस्या के समाधान के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अक्टूबर 2017 को "मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना" का शुभारंभ किया गया है। यह योजना न केवल आर्थिक सहायता प्रदान करती है, बल्कि समाज में समानता, सादगी और सामूहिकता की भावना को भी बढ़ावा देती है।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों का विवाह सम्मानपूर्वक संपन्न कराना है। इसके अंतर्गत सरकार एक ही स्थान पर कई जोड़ों का सामूहिक विवाह कराती है, जिससे विवाह में होने वाला अनावश्यक खर्च कम होता है। इसके साथ ही यह योजना दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों को समाप्त करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।

वहीं, गरीब परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करना, विवाह में सादगी को बढ़ावा देना, दहेज प्रथा पर रोक लगाना, सामाजिक समरसता और समानता को बढ़ावा देना, महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा को सुनिश्चित करना इस योजना के मुख्य उद्देश्य हैं। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की कई महत्वपूर्ण विशेषताएँ हैं, जो इसे समाज के लिए अत्यंत उपयोगी बनाती हैं। इसमें पात्र को अब रू0 1 लाख तक (जिसमें रू० 35,000-रू0 60,000 नकद, रू0 10,000 रू0 25,000 का सामान, और शेष आयोजन खर्च के लिए) आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

यह राशि सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है, जिससे पारदर्शिता बनी रहती है। सामूहिक आयोजन में विवाह समारोह एक ही स्थान पर कई जोड़ों के साथ आयोजित किया जाता है। इसमें सभी धार्मिक रीति-रिवाजों का ध्यान रखा जाता है। राज्य सरकार द्वारा दुल्हन को विवाह के लिए आवश्यक सामग्री जैसे कपड़े, आभूषण, घरेलू उपयोग की वस्तुएँ आदि भी उपलब्ध कराई जाती हैं।

यह योजना सभी धर्मों और वर्गों के लोगों के लिए खुली है, जिससे सामाजिक एकता को बढ़ावा मिलता है। पात्र लाभार्थी ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से आसानी से आवेदन कर सकते हैं। पात्रता मानदंड के अंतर्गत आवेदक राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए, परिवार की आय निर्धारित सीमा से कम होनी चाहिए, विवाह योग्य आयु (लड़की 18 वर्ष और लड़का 21वर्ष) पूरी होनी चाहिए, परिवार आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (BPL या अन्य श्रेणी) में आता हो इस योजना का लाभ उठाने के लिए कुछ आवश्यक पात्रता शर्ते निर्धारित की गई हैं।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अनेक सामाजिक और आर्थिक लाभ हैं जैसे-गरीब परिवारों को विवाह के लिए कर्ज लेने की आवश्यकता नहीं पड़ती, जिससे वे आर्थिक संकट से बच जाते हैं। सामूहिक विवाह के कारण दहेज की मांग स्वतः कम हो जाती है, जिससे समाज में सकारात्मक परिवर्तन आता है। इस योजना के तहत सभी वर्गों के लोग एक साथ विवाह करते हैं, जिससे भेदभाव कम होता है। सरकार द्वारा दी जाने वाली सहायता महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में मदद करती है। यह योजना भव्यता के बजाय सादगीपूर्ण विवाह को प्रोत्साहित करती है।

इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना ने समाज पर गहरा सकारात्मक प्रभाव डाला है। पहले जहां गरीब परिवार अपनी बेटियों के विवाह के लिए चिंतित रहते थे, अब उन्हें एक सुरक्षित और सम्मानजनक विकल्प मिल गया है। यह योजना सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने में भी सहायक सिद्ध हो रही है। सामूहिक विवाह में दहेज की परंपरा कम हो जाती है। विभिन्न जाति और धर्म के लोग एक मंच पर आते हैं। आर्थिक सहायता से गरीब परिवारों की स्थिति बेहतर होती है।

व्यापक प्रचार-प्रसार, पारदर्शी व्यवस्था और डिजिटल भुगतान, समाज में जागरूकता अभियान चलाना इस योजना की महत्वपूर्ण चुनौतियां एवं सुझाव हैं। निसंदेह, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना एक ऐसी पहल है, जो समाज के कमजोर वर्गों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही है। यह न केवल आर्थिक सहायता प्रदान करती है, बल्कि सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने और समानता स्थापित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यदि इस योजना का प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन किया जाए और अधिक से अधिक लोगों तक इसकी जानकारी पहुँचाई जाए, तो यह समाज में एक नई दिशा प्रदान कर सकती है।

अंततः यह योजना "सादगी, समानता और सम्मान के सिद्धांतों पर आधारित एक प्रेरणादायक कदम है, जो न केवल गरीब परिवारों के लिए सहारा है बल्कि पूरे समाज के लिए एक आदर्श भी प्रस्तुत करती है।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 92 नवदंपत्तियों का संपन्न हुआ विवाह।
स्वतंत्र प्रभात ।

प्रयागराज।

समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत शनिवार को जनता इंटर कॉलेज, रूदापुर सहसों में भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कुल 92 नवदंपत्तियों का विधि-विधान एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह संपन्न कराया गया। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह, उल्लास और सामाजिक समरसता का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम में विकास खंड फूलपुर के 15, बहरिया के 31, बहादुरपुर के 24 तथा सहसों के 22 जोड़ों सहित कुल 92 जोड़ों ने वैवाहिक बंधन में बंधकर अपने नए जीवन की शुरुआत की। विवाह उपरांत सभी नवविवाहित दंपत्तियों को सरकार की ओर से निर्धारित उपहार सामग्री भी प्रदान की गई, जिससे उनके नए जीवन की शुरुआत सुगम हो सके।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित ब्लॉक प्रमुख सहसों गीता सिंह तथा अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों ने नवदंपत्तियों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखी, समृद्ध एवं खुशहाल दांपत्य जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हो रही है और इससे सामाजिक समानता को भी बढ़ावा मिल रहा है।

इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रयागराज, मुख्य विकास अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी तथा संबंधित विकास खंडों के खंड विकास अधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने पूरे आयोजन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया।

कार्यक्रम का सफल संचालन वैभव सिंह ने किया। समारोह में बड़ी संख्या में परिजन, क्षेत्रीय नागरिक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने नवदंपत्तियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद भविष्य की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।

म्योरपुर ब्लॉक परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 135 जोड़ों का विवाह हुआ सम्पन्न
नितीश कुमार (संवाददाता)

दुद्धी / सोनभद्र-

म्योरपुर ब्लॉक परिसर में मंगलवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 135 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नवदंपतियों ने सात फेरे लिए। शादी में वर-वधू पक्ष के लोगों के साथ सैकड़ों ग्रामीणों ने भी शिरकत की। माहौल खुशी और उल्लास से भरा रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोड और बीडीओ लालजी शुक्ला ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव, सोना बच्चा अग्रहरि, दीपक कुमार, रामविचार, जनकधारी, प्रेमचंद यादव, बर्फी लाल समेत कई अधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे। विवाह संस्कार को विधिवत संपन्न कराने के लिए वाराणसी से विशेष रूप से ब्राह्मणों की टीम बुलाई गई थी, जिन्होंने वैदिक मंत्रों के साथ रीति-रिवाजों से विवाह संपन्न कराया।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत प्रत्येक नवविवाहित जोड़े को 51 हजार रुपये की सहायता प्रदान की गई। इसमें 35 हजार रुपये दुल्हन के खाते में जमा किए गए, जबकि 10 हजार रुपये का घरेलू सामान उपहार स्वरूप दिया गया। शेष 6 हजार रुपये विवाह आयोजन पर खर्च किए गए।विवाह संपन्न होने के बाद सभी नवदंपतियों को सामूहिक आशीर्वाद और उपहार दिए गए। इस अवसर पर नवविवाहित जोड़े बेहद खुश नजर आए। उन्होंने सरकार की इस योजना के लिए आभार व्यक्त किया।

सोहावल एक दूजे के हुए 200 जोड़े, अतिथियों ने दिया वर वधुओं कोआशीर्वाद
अयोध्या। सोहावल विकास खण्ड प्रांगण में बृहस्पतिवार को आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 200 जोड़ें विवाह बंधन में बंधे तथा 11 मुस्लिम जोड़े भी शामिल रहे,अतिथियों ने नव दंपतियों को आशीर्वाद, उपहार व प्रमाण पत्र भेंट किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीकापुर विधायक डा० अमित सिंह चौहान ने किया। उन्होंने ने कहा कि परिणय सूत्र में बंधे सभी नव दम्पतियों का जीवन खुशहाली से भरा रहे।

योगी जी के नेतृत्व में प्रदेश का विकास हो रहा है,सभी विकास खण्डों में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है, जिले में सबसे ज्यादा सामुहिक विवाह का आयोजन सोहावल में हुआ है और इस बार 200 की संख्या रिकॉर्ड जोड़ों की शादी हो रही है। योगी जी की सोच सभी के प्रति बराबर की सोच है, यदि आप पात्र हैं तो बग़ैर जाति धर्म देखें लाभ मिल रहा है। पूर्व की सरकारों ने गरीबों का ध्यान नहीं दिया सनातन धर्म में कहा गया है सबसे बड़ा दान कन्या दान। उत्तर प्रदेश सरकार प्रति जोड़ें पर 51 हजार रुपए खर्च कर रही है, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री जी की सोच है जबतक गांव का विकास नहीं होगा तब-तक प्रदेश का विकास नहीं होगा सड़क,बिजली शौचालय, किसान सम्मान निधि,पेंसन , किसान दुर्घटना बीमा आयुष्मान योजना का लाभ आसानी से सभी पात्रों के पास पहुंच रहा है, योगी जी प्रदेश को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं ।
कार्यक्रम का संचालन कवि पंकज मिश्रा ने किया।
भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विवेक पांडेय की टीम द्वारा प्रस्तुत मांगलिक गीतों ने लोगों का मन मोहा। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि सूर्य प्रसाद श्रीवास्तव, ब्लॉक प्रमुख अनिल कुमार, सर्वेश सिंह स चौहान, जिला समाज कल्याण अधिकारी रण विजय सिंह एडियो समाज कल्याण रवीस मिश्रा, खण्ड विकास अधिकारी अनुपम वर्मा,एडियो पंचायत अनिरूद्ध वर्मा, रंजीत त्रिपाठी,अनिल सिंह, मां शारदा परिवार की तरफ से वर वधुओं को निशुल्क मैहर माता दर्शन कराया जाएगा इस मौके पर व एवं वधू पक्ष के तमाम लोग मौजूद रहे।