fire department - Swatantra Prabhat

लखनऊ के अलीगंज में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग, तार के सहारे कूदकर बचाई जान, कई झुलसे, कई लोगों के फंसे होने की आशंका
लखनऊ, संवाददाता।

राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक बहुमंजिला व्यावसायिक इमारत में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इमारत की तीसरी मंजिल पर स्थित गेमिंग जोन और सॉफ्टवेयर ऑफिस में लगी, जिसने देखते ही देखते पूरे फ्लोर को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के समय कार्यालय में बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद थे। आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जान बचाने के लिए कई लोगों को इमारत के बाहर लटक रहे तार के सहारे नीचे उतरना पड़ा, जबकि कुछ लोगों ने दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगते ही पूरे परिसर में धुआं भर गया और लोगों के बीच भगदड़ मच गई। बाहर निकलने का सुरक्षित रास्ता न मिलने पर कर्मचारियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर इमारत से बाहर निकलने का प्रयास किया। इस दौरान कई लोग घायल हो गए, जिनमें एक युवती के भी घायल होने की सूचना है। कुछ घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

बताया जा रहा है कि यह कार्यालय अलीगंज स्थित एक पेट शॉप के ऊपर संचालित हो रहा था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग तीसरी मंजिल से शुरू हुई और तेजी से फैलती चली गई। उस समय कार्यालय में 30 से अधिक कर्मचारी कार्यरत थे। अचानक आग लगने से लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला और पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू किया और फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। हालांकि प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आग लगने के बाद कुछ समय तक दमकल की गाड़ियां मौके पर नहीं पहुंच सकीं, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। बाद में कई दमकल वाहन घटनास्थल पर पहुंचे और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया।

फिलहाल दमकल विभाग की टीमें आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं। अधिकारियों ने आशंका जताई है कि इमारत के भीतर अभी भी कुछ लोग फंसे हो सकते हैं। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार 6 से 7 लोगों के अंदर फंसे होने की संभावना है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है। बचाव दल लगातार तलाशी और राहत कार्य में जुटा हुआ है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने तत्काल संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और प्रभावित लोगों की हरसंभव सहायता सुनिश्चित करने को कहा है।

दमकल विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, लेकिन आग पर पूरी तरह काबू पाने और जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

स्थानीय लोगों के अनुसार, इमारत में पर्याप्त अग्नि सुरक्षा व्यवस्था और आपातकालीन निकास की व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। घटना के बाद प्रशासन ने पूरे मामले की विस्तृत जांच के संकेत दिए हैं।

समाचार लिखे जाने तक राहत एवं बचाव कार्य जारी था और दमकल कर्मी आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे थे।

ई-रिक्शा को ओवरलोड गन्ना लदे एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें ई-रिक्शा सवार दंपती की मौके पर ही मौत
बस्ती। बस्ती जिले मे बुधवार दोपहर नगर थाना क्षेत्र के फुटहिया ओवर ब्रिज के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। शादी समारोह से लौट रहे ई-रिक्शा को ओवरलोड गन्ना लदे एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें ई-रिक्शा सवार दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक बच्चा और एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ई-रिक्शा ओवर ब्रिज से नीचे उतर रहा था, तभी अनियंत्रित ट्रक सीधे रिक्शा पर चढ़ गया। ट्रक पर गन्ने का अत्यधिक वजन होने के कारण ई-रिक्शा बुरी तरह दब गया और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस और फायर विभाग मौके पर पहुंचा। ट्रक को हटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी, जिसके बाद जेसीबी मशीन की मदद ली गई। मृतक दंपती की पहचान कलवारी थाना क्षेत्र के निवासियों के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल बच्चे और बुजुर्ग को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद फुटहिया ओवर ब्रिज क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा।

अज्ञात कारणों से लगी आग से 25 घर जलकर खाक
लखीमपुर खीरी- तहसील व विकासखंड मितौली क्षेत्र के गांव सभा इनायत चीफ ग्राट भट्ठा नया पूरवा में अज्ञात कारणों से लगी आग से लगभग 25 से 30 घर जलकर खाक हो जाने का मामला प्रकाश में आया हैl आग की चपेट में आयी बाइक सहित अन्य सामान गैस सिलेंडर शहित काफी सामान जलकर राख हो गयाl मामले की जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक थाना मितौली मौके पर पहुंचे साथ ही अग्निशमन विभाग के राहुल कुमार फायर ब्रिगेड अफसर अपनी पूरी टीम के साथ आग बुझाने में लग रहेl

वहीं राजस्व विभाग के नायब तहसीलदार अखिलेश मौर्य ने अपनी पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार के लोगों को कंबल वितरित किए l आगजनी के इस भीषण घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व राज्यसभा सांसद भाजपा जुगल किशोर मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों को ₹1000 प्रति परिवार की के हिसाब से आर्थिक मदद कीl