child death - Swatantra Prabhat

सिद्धार्थनगर: स्कूल से घर के लिए निकला बालक का शव पोखरे से बरामद हुआ
बिस्कोहर। (सिद्धार्थनगर )। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत फूलपुर पांडेय गांव में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाला घटना सामने आया है। यहां स्कूल से घर लौट रहा एक सात वर्षीय मासूम संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया, जिसका शव शाम को गांव के पास स्थित एक तालाब से बरामद हुआ। बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में  सन्नाटा पसर गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, फूलपूर पांडे निवासी राजन प्रजापति का सात वर्षीय पुत्र शिवांश प्रजापति शुक्रवार को सुबह गांव के पास ही स्थित फूलपुर राजा कंपोजिट विद्यालय में पढ़ने गया था।

दोपहर करीब डेढ़ बजे विद्यालय में छुट्टी होने के बाद वह अन्य बच्चों के साथ घर के लिए निकला था। जब दोपहर दो बजे तक मासूम शिवांश अपने घर नहीं पहुंचा, तो परिजनों को चिंता हुई। परिवार के लोगों ने तत्काल विद्यालय में फोन कर पूछताछ की, जहां से जानकारी मिली कि बच्चा काफी पहले ही घर के लिए रवाना हो चुका है। अनहोनी की आशंका से घबराए परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर बच्चे की खोजबीन शुरू की।

काफी तलाश करने के बाद शाम करीब साढ़े चार बजे फूलपुर राजा गांव के दक्षिण दिशा में स्थित एक तालाब में बच्चे की चप्पल उतराती हुई दिखाई दी। इस पर ग्रामीणों ने तुरंत तालाब में उतरकर खोजबीन की, तो शिवांश का शव बरामद हुआ। पानी से बाहर निकाले जाने तक मासूम की मौत हो चुकी थी। कंपोजिट विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका ने बताया कि शिवांश का आधिकारिक रूप से विद्यालय में नामांकन नहीं हुआ था। वह पिछले दो चार दिनों से गांव के अन्य बच्चों के साथ केवल पढ़ने के लिए विद्यालय आ रहा था।

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की। मामले में बिस्कोहर चौकी प्रभारी अमित कुमार शाही ने बताया कि परिजनों ने इस घटना को एक हादसा मानते हुए किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई करने से साफ इनकार कर दिया है। परिजनों की लिखित सहमति और मांग के बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को अंतिम संस्कार के लिए उनके सुपुर्द कर दिया है।

ई-रिक्शा की चपेट में आया बच्चा मौत, तेज रफ्तार में हुआ हादसा, घर के पास खड़ा था बच्चा
चित्रकूट। भरतकूप थाना क्षेत्र के भारतपुर गांव में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया है जिसमें 5 वर्षीय अभिषेक पुत्र विक्रम यादव की तेज रफ्तार ई-रिक्शा की चपेट में आने से मौत हो गई।जानकारी के अनुसार अभिषेक अपनी मां के घर भारतपुर आया हुआ था और घर के पास सड़क किनारे खड़ा था। दोपहर करीब 1 बजे एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अभिषेक रिक्शा के अगले टायर में फंसकर काफी दूर तक घसीटता हुआ गया।घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। परिजन तत्काल अभिषेक को भरतकूप के अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे प्रयागराज रेफर कर दिया।

परिजन उसे प्रयागराज ले जाने के बजाय सतना ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही अभिषेक ने दम तोड़ दिया।सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी ई-रिक्शा चालक की तलाश में जुट गई है।इस हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। अभिषेक की मां और पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से आरोपी ई-रिक्शा चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।