fire safety system - Swatantra Prabhat

जिलाधिकारी ने यूरिया प्लांट फूलपुर का लिया जायजा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
ब्यूरो प्रयागराज- जिलाधिकारी  मनीष कुमार वर्मा के द्वारा बुधवार को फूलपुर स्थित इफ्को यूरिया प्लांट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने यूरिया प्लांट, अमोनिया प्लांट एवं नैनो यूरिया प्लांट प्रोडक्शन यूनिट का भ्रमण कर निरीक्षण करते हुए प्लांट की उत्पादन क्षमता, पर्यावरण एवं सुरक्षा मानकों का अनुपालन, आपदा प्रबंधन, श्रमिक सुरक्षा मानक सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सभी सम्बंधित अधिकारियों से यूरिया व नैनो यूरिया के प्रोडक्शन व मांग की जानकारी लेते हुए नैनो यूरिया की मांग में विगत वर्षों में कितनी वृद्धि हुई है तथा मांग के सापेक्ष पर्याप्त भण्डारण  के बारे में जानकारी ली।

उन्होंने नैनो यूरिया के उपयोग से होने वाले लाभों का ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार कराने के लिए कहा। उन्होंने फायर सेफ्टी, इमरजेंसी शटडाउन सिस्टम एवं लीक डिटेक्शन सिस्टम की जानकारी लेते हुए श्रमिकों की समय-समय पर सेफ्टी टेªनिंग कराये जाने तथा उनके लिए गैस मास्क भी रखने के लिए कहा है।

उन्होंने ईटीपी प्लांट का निरीक्षण करते हुए पर्यावरण सुरक्षा के लिए उत्सर्जन को मानक सीमा में रखने एवं ग्रीन बेल्ट बढ़ाये जाने हेतु सघन वृक्षारोपण कराये जाने व जलशोधन के पश्चात ही लिक्विड डिस्चार्ज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि प्लांट से निकलने वाले किसी भी प्रकार के लिक्विड एवं सॉलिड वेस्ट से स्थानीय लोगो को किसी भी प्रकार की समस्या न हो। उन्होंने प्लांट की रियल टाइम एमिशन मानीटरिंग की व्यवस्था करने के लिए कहा है।। श्रमिकों के लिए कैंटीन, प्राथमिक उपचार केन्द्र व पीने के पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी फूलपुर जूही प्रसाद, तहसीलदार फूलपु सुरेश चन्द्र सहित इफ्को प्लांट के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

अलर्ट : जिलेभर में सरकारी, निजी अस्पतालों में अफसरों ने परखी अग्नि सुरक्षा की व्यवस्था
लखीमपुर खीरी । चिकित्सालयो में विद्युत सुरक्षा और फायर सेफ्टी प्रबंध को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रविवार को सीडीओ अभिषेक कुमार ने सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता, सीएफओ डॉ एआर शर्मा संग जिला अस्पताल मोतीपुर (ओयल) एवं सभी एसडीएम, एमओआईसी ने अपने तहसील क्षेत्र के सरकारी और निजी अस्पतालों का निरीक्षण किया। अग्नि सुरक्षा और विद्युत सुरक्षा के इंतजामों को परखा।

रविवार को सीडीओ अभिषेक कुमार पूरे दलबल के साथ अचानक जिला चिकित्सालय पहुंचे, अस्पताल में सीडीओ के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने आग से निपटने के लिए लगाए गए फायर यंत्रों की जांच की। सीडीओ ने खुद अस्पताल में लगे सेंट्रल फायर सिस्टम को चेक किया और उचित दिशा निर्देश दिए। इसके अलावा वार्डों में लगाए गए अग्निशमन यंत्रों की भी जांच की गई और जिसमें उनके एक्सपायरी भी देखी गई।

सीडीओ अभिषेक कुमार ने सीएमएस को निर्देशित किया कि अस्पताल में सुरक्षा मानकों, इमरजेंसी हालात से निपटने की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। अधिकारियों ने अस्पतालों में आग बुझाने संबंधी व्यवस्थाओं का लिया जायजा लेकर पैरामेडिकल स्टाफ को समय समय पर अग्निशमन यंत्र से आग बुझाने का प्रशिक्षण प्रदान किए जाने के निर्देश दिए।

सीडीओ ने जिला चिकित्सालय में 02 दिन के भीतर फायर सेफ्टी ड्रिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने क्रमशः एनआरसी, चिल्ड्रन वार्ड, पीकू वार्ड में विद्युत एवं अग्नि सुरक्षा के इंतजामों की पड़ताल की। उन्होंने भर्ती बच्चों के संबंध में तिमारदारों एवं प्रभारी सीएमएस डॉ आरपी वर्मा से जानकारी ली। उन्होंने फायर पंप का भी जायजा लिया। निर्देश दिए कि पंप चलाकर जहां-जहां लीकेज आदि की समस्या दिखे उसे तत्काल दुरुस्त कराए। इस कार्य में किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चिकित्सालय में फायर सेफ्टी के लिए अत्याधुनिक उपकरणों की क्रियाशीलता को भविष्य में भी सुनिश्चित रखा जाए।

जिलेभर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं निजी चिकित्सालय में एसडीएम की अगुवाई में एमओआईसी, अग्निशमन विभाग के उत्तरदाई अफसरो ने विद्युत एवं फायर सेफ्टी प्रबंधन की जमीनी हकीकत जानी और संबंधित को जरूरी दिशा निर्देश दिए। वही उप जिलाधिकारी सदर अश्विनी कुमार सिंह ने सीएफओ के साथ निजी चिकित्सालय अनुपम नर्सिंग होम गुप्ता नर्सिंग होम सृजन नर्सिंग होम सहित अन्य चिकित्सालयों का निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों के संबंध में गहन पड़ताल की।

एसडीएम की अध्यक्षता में तहसील स्तर पर टीमें गठित, करेंगी फॉयर एवं विद्युत ऑडिट डीएम ने जनपद लखीमपुर-खीरी के समस्त सरकारी एवं निजी चिकित्सालयों का फॉयर एवं विद्युत ऑडिट कराये जाने के उद्देश्य से उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्रत्येक तहसील स्तर पर टीमें गठित की गई है। इस टीम मेंअधिशासी अभियन्ता, विद्युत वितरण खण्ड (संबंधित तहसील) मुख्य अग्निशमन अधिकारी / अग्निशमन अधिकारी (संबंधित तहसील) शामिल है।