shahdol news - Swatantra Prabhat

रेत माफियाओं का बड़ा खेल उजागर: 200 घनफीट के नाम पर 130 घनफीट रेत,जनता से खुली लूट
शहडोल। जिले में रेत कारोबार से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसमें आम नागरिकों के साथ खुलेआम धोखाधड़ी किए जाने का आरोप लगाया गया है। इस संबंध में घेरोला मोहल्ला निवासी समाजसेवी अशरफ खान द्वारा कलेक्टर शहडोल को लिखित शिकायत सौंपकर पूरे मामले की जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। शिकायत में जो तथ्य सामने आए हैं, वे न सिर्फ चौंकाने वाले हैं बल्कि प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करते हैं।

रेत की गाड़ियों में बड़ा खेल, 70 प्रतिशत तक धोखाधड़ी का आरोप

शिकायत पत्र में बताया गया है कि शहडोल जिले में चल रही रेत की गाड़ियों/डंपरों में से लगभग 70 प्रतिशत गाड़ियां आम जनता को धोखा दे रही हैं। यदि कोई व्यक्ति रेत खरीदता है, तो उसे 180 से 200 घनफीट रेत बताकर दी जाती है, जबकि वास्तविकता में मात्र 130 घनफीट रेत ही उपलब्ध कराई जाती है।

गाड़ियों में की जा रही है तकनीकी हेराफेरी

मामले का सबसे गंभीर पहलू यह है कि रेत की गाड़ियों की बॉडी के अंदर एंगल की पट्टियां लगाकर और उनमें लोहे की चादर फिट कर दी जाती है। इससे गाड़ी की ऊंचाई 8 से 10 इंच तक कम हो जाती है, लेकिन बाहर से देखने पर गाड़ी पूरी भरी हुई और बड़ी दिखाई देती है। इस तरह ग्राहकों को भ्रमित कर कम रेत देकर पूरा पैसा वसूला जाता है।

खाली कराने के बाद खुलती है पोल

शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि जब गाड़ी को खाली कराकर उसकी वास्तविक माप ली जाती है, तब जाकर इस धोखाधड़ी का खुलासा होता है। गाड़ी में कम रेत होने के बावजूद ग्राहकों से पूरा पैसा लिया जाता है, जिससे आम लोगों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

भोले-भाले लोगों को बनाया जा रहा शिकार

समाजसेवी अशरफ खान ने अपने पत्र में लिखा है कि जिले के सीधे-साधे और भोले-भाले लोग इस धोखाधड़ी का शिकार हो रहे हैं। जीवनभर की कमाई से अपना घर बनाने का सपना देखने वाले लोगों के साथ इस तरह की ठगी उनके सपनों पर कुठाराघात कर रही है।

हाईवा और ट्रॉली सिस्टम से भी हो रही गड़बड़ी

शिकायत में रेत व्यापारियों की एक और चाल का खुलासा किया गया है। बताया गया है कि व्यापारी हाईवा से रेत लाकर एक स्थान पर गिरवा देते हैं, फिर उसी रेत को छोटी ट्रॉलियों के माध्यम से अलग-अलग ग्राहकों तक पहुंचाया जाता है। एक हाईवा की रेत से 5 से 6 ट्रिप बनाकर बेची जाती है, जिससे मुनाफा कई गुना बढ़ जाता है।

ग्रामीण और अनजान जनता सबसे ज्यादा प्रभावित

पत्र में यह भी कहा गया है कि जानकारी के अभाव में ग्रामीण और गरीब तबके के लोग इस धोखाधड़ी को समझ नहीं पाते। यदि वे गाड़ी खाली करवाकर लंबाई और चौड़ाई नाप लें, तो सच्चाई सामने आ सकती है, लेकिन अधिकांश लोग ऐसा नहीं कर पाते और ठगी का शिकार बन जाते हैं।

कीमत में भी बड़ा अंतर, 5000 की रेत के लिए 8000 की वसूली शिकायत के अनुसार, आम जनता से रेत के लिए 8000 रुपये तक वसूले जा रहे हैं, जबकि वास्तविक मूल्य लगभग 5000 रुपये के आसपास होना चाहिए। यानी कम मात्रा देने के साथ-साथ अधिक कीमत वसूलकर दोहरी मार दी जा रही है।

प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग

समाजसेवी अशरफ खान ने कलेक्टर से मांग की है कि जिले में चल रही सभी रेत गाड़ियों, विशेषकर 912 मॉडल डंपरों की जांच कराई जाए और दोषी व्यापारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि भविष्य में कोई भी व्यापारी आम जनता की मेहनत की कमाई को इस तरह न लूट सके।

संबंधित विभागों को भी दी गई सूचना

इस पूरे मामले की जानकारी जिला खनिज अधिकारी एवं नाप-तौल विभाग के अधिकारियों को भी दी गई है, ताकि संयुक्त रूप से कार्रवाई कर इस गोरखधंधे पर रोक लगाई जा सके। जनता में आक्रोश, कार्रवाई का इंतजार। इस मामले के सामने आने के बाद क्षेत्र में लोगों के बीच आक्रोश का माहौल है। अब सभी की निगाहें प्रशासन पर टिकी हैं कि आखिर कब तक इस अवैध और धोखाधड़ी भरे कारोबार पर लगाम लगाई जाती है। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या प्रशासन इस शिकायत को गंभीरता से लेकर ठोस कार्रवाई करेगा या फिर रेत माफियाओं का यह खेल यूं ही चलता रहेगा?

मलेरिया से बचाव हेतु घरो के आसपास जल का जमाव न होने दें- सीएमएचओ
शहडोल- मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश मिश्रा ने नागरिको को वर्षा ऋतु में मुख्य रूप से दूशित जल के उपयोग से होने वाली बीमारियों से बचने की सलाह दी है। वर्षाकाल में दूषित जल के सेवन से टाइफाइड, पीलिया, डायरिया, पेचिस एवं हैजा जैसी बीमारियां फैलती हैं। भोजन बनाने एवं पेयजल के उपयोग में शुद्ध उबला हुआ जल का उपयोग करें। कुछ भी खाने के पहले व शौच के पश्चात साबुन से अवश्य हाथ धोयें। शुद्ध पेयजल की कमी के कारण देश में जलजनित रोगों से सबसे अधिक यानि लगभग 80 प्रतिशत मौतें होती हैं। पानी और अस्वच्छ आदतों से फैलने वाली बीमारियों में मोटे तौर पर दस्त, कृमि संक्रमण, त्वचा और आंखों के रोग, मच्छरों एवं मक्खियों से फैलने वाले रोग सम्मिलित हैं। बच्चों में दूशित पानी और खाद्य पदार्थों के कारण उल्टी-दस्त का प्रकोप अधिक गंभीर रूप धारण कर सकता है। सड़े-गले फल एवं खाद्य पदार्थाे का उपयोग न करें।

उन्होंने कहा कि खुले में शौच न करें एवं शौचालय का उपयोग करें। घर के आसपास साफ-सफाई रखें, दस्त लग जाने पर ओ.आर.एस. एवं जिंक सल्फेट गोली का उपयोग चिकित्सक की सलाह अनुसार करें। खाने-पीने की वस्तुओं को ढंककर रखें, मक्खियों से बचाव करें। हरी सब्जी एवं फलों को साफ पानी से धोकर ही उपयोग करें। मानसून के दौरान बहुत से लोगों को आंखो के रोग हो जाते हैं। इस रोग को आई-फ्लू, कंजक्टिवाईटिस या आखें आना के रूप में जाना जाता है। इस रोग से बचाव के लिए बार-बार अपने हाथ एवं चेहरे को ठंडे पानी से धोयें, परिवार के सभी सदस्य अलग-अलग तौलिये एवं रूमाल का उपयोग करें, स्वच्छ पानी का उपयोग करें, बार-बार आंखों को हाथ न लगायें, धूप के चश्मे का प्रयोग करें, चिकित्सक को दिखायें।

बरसात में मलेरिया और डेंगू रोग भी फैलता है जिसमें मरीज को ठण्ड लगकर बुखार आता है। प्रायः खेत, तालाब, गड्डे, खाई, घर के आसपास रखे हुए टूटे-फूटे डब्बे, पुराने टायर, पशु के पानी पीने का नाद इत्यादि में बरसात के दिनो में जल जमा हो जाता है। जिसमें मच्छर के लार्वा पैदा होते हैं जो बाद में मच्छर बनकर रोग फैलाते हैं। मलेरिया से बचाव हेतु घर के आसपास जल जमा न होने दें, रूके हुए पानी में मिट्टी का तेल या जला हुआ ऑईल डालें। कूलर, फूलदान, फ्रिज ट्रे आदि को सप्ताह में एक बार अवश्य साफ करें। सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें। कीटनाशक का छिडकाव करवायें, मलेरिया रोग हो जाने पर खून की जांच अवश्य करायें एवं चिकित्सक की सलाह से पूर्ण उपचार लें।

शहडोल में नया शॉपिंग डेस्टिनेशन: 'शुभ लक्ष्मी शुभ कदम
शहडोल, मध्य प्रदेश:-  शहडोल, जो अब एक विकसित शहर के रूप में तेजी से उभर रहा है, वहाँ के निवासियों के लिए एक नया शॉपिंग ठिकाना खुला है. सिंहपुर रोड पर, न्यू बस स्टैंड रोड के पास और ICICI बैंक के ठीक सामने, 'शुभ लक्ष्मी शुभ कदम' नाम की एक नई दुकान ने अपनी शुरुआत की है.

यह दुकान अपने ग्राहकों को कम कीमत में बेहतरीन क्वालिटी के सामान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खोली गई है. यहाँ फुटवियर से लेकर कपड़ों तक, हर तरह की **क्लोथिंग एक्सेसरीज़** और परिधान मौजूद हैं. दुकान में सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए कपड़े और जूते-चप्पल उपलब्ध हैं.

शहर के बढ़ते शॉपिंग कल्चर के बीच, 'शुभ लक्ष्मी शुभ कदम' का उद्देश्य है कि वह किफायती दामों में फैशन और गुणवत्ता का सही मिश्रण प्रदान कर सके. इस दुकान के खुलने से स्थानीय लोगों को अब कपड़ों और एक्सेसरीज़ के लिए दूर जाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी, और वे एक ही जगह पर अपनी सारी ज़रूरतें पूरी कर सकेंगे.

शहडोल: अमलाई में तमंचे की नोक पर ₹4000 की सनसनीखेज लूट, विरोध करने पर व्यापारी के घर हवाई फायरिंग!
शहडोल, मध्य प्रदेश- शहडोल जिले का अमलाई क्षेत्र बीती रात उस वक्त दहल उठा जब दो बेखौफ बदमाशों ने एक धर्म कांटे पर तमंचे की नोक पर ₹4000 की लूट को अंजाम दिया। व्यापारी द्वारा विरोध करने पर, लुटेरों ने उसके घर जाकर हवाई फायरिंग भी की, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। इस वारदात के मुख्य आरोपी का पुराना और संगीन आपराधिक रिकॉर्ड सामने आने से पुलिस भी हैरत में है।

पीड़ित बजरंगी कुमार राय ने बताया कि बुधवार रात शहडोल निवासी प्रतीक सिंह (पिता के.के. सिंह) और उसका साथी लकी सिंह, निवासी कल्याणपुर, शहडोल एक बाइक पर सवार होकर धर्म कांटे पर पहुंचे। आते ही उन्होंने तमंचा दिखाकर दहशत फैलाई, गाली-गलौज की, और काउंटर से ₹4000 नकद छीन लिए।

लूट के दौरान वहां मौजूद व्यापारी बद्री पांडे ने जब इस वारदात का विरोध किया, तो दोनों आरोपी उनसे भी उलझ गए। इतना ही नहीं, लूट को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने बद्री पांडे के घर जाकर हवाई फायरिंग की, जो उनकी दबंगई और कानून को खुलेआम चुनौती देने का सबूत है।

मुख्य आरोपी का खूनी इतिहास और जिलाबदर:

इस सनसनीखेज लूट के मुख्य आरोपी प्रतीक सिंह का आपराधिक इतिहास बेहद चौंकाने वाला है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, प्रतीक सिंह पर पहले से ही 'जान से मार देने का आरोप' (धारा 307 - हत्या के प्रयास) जैसी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज है, जो अब बढ़कर धारा 315 में तब्दील हो चुका है। इससे भी अधिक गंभीर बात यह है कि उस पर पहले से ही जिलाबदर की कार्रवाई भी हो चुकी है, जिसका मतलब है कि उसे जिले की सीमा से बाहर रहने का आदेश दिया गया था। बावजूद इसके, वह न सिर्फ जिले में मौजूद था, बल्कि उसने एक और गंभीर वारदात को अंजाम दे डाला।

पुलिस ने बताया है कि आरोपियों की तलाश में टीमें लगा दी गई हैं और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना ने अमलाई क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, खासकर जब एक आदतन अपराधी खुलेआम घूमकर ऐसी वारदातों को अंजाम दे रहा

प्रतीक सिंह

है।

गोहपारु तो क्या सरपंच सचिव के भ्रष्टाचार के आगे नतमस्तक हुए जिम्मेदार, भ्रष्टाचार की बैतरणी में गोते लगा रहे सरपंच दृ सचिव, टेन्ट के बिल में लाइट फिटिंग दर्शाकर निकले 49 हजार
शहडोल - तो क्या सरपंच सचिव के भ्रष्टाचार के आगे नतमस्तक हुए जिम्मेदार, भ्रष्टाचार की बैतरणी में गोते लगा रहे सरपंच दृ सचिव , टेन्ट के बिल में लाइट फिटिंग दर्शाकर निकले 49 हजार बी.पी.तिवारी- ज्ञात हो कि लगातार ग्राम पंचायत लोढ़ी जनपद गोहपारू में सरपंच प्रभा सिंह व सचिव आशुतोष गौतम के विरुद्ध लगातार ग्राम पंचायत अंतर्गत व्यापक वित्तीय अनिमितताओं को लेकर वहां के स्थानीय जनों के द्वारा बार-बार शिकायत की जा रही है लेकिन अब तक प्रशासन द्वारा किसी भी प्रकार की कोई भी कार्यवाही सरपंच सचिव के ऊपर नहीं की गई।

ग्रामीणों ने बताया कि 5 फरवरी 2025 को ग्राम लोढ़ी के ग्रामीणों ने कलेक्टर केदार सिंह से मुलाकात की एवं उन्हें ग्राम पंचायत स्तर पर चल रहे व्यापक भ्रष्टाचार से अवगत कराया। लेकिन ग्रामीणों को कहना था कि अब तक प्रशासन की तरफ से किसी भी प्रकार का कोई भी सकारात्मक रवैया इस प्रकरण को लेकर नहीं दिखाया गया है। जिससे ग्रामीणों में रोष है।

पंचायत में चल रहा बिल डालो पैसा निकालो योजना

5 फरवरी 2025 को कलेक्टर के समक्ष ग्रामीणों द्वारा लाइट फिटिंग के नाम पर भारत विशाल टेंट हाउस एंड एजेंसी का फर्जी बिल लगातार 49000 की राशि सरपंच सचिव द्वारा आधारित करने की शिकायत की गई थी।

दरअसल यह लाइट फिटिंग का कार्य पंचायत भवन में कराया जाना था। जिसको लेकर कथित ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों के द्वारा पंचायत भवन में लाइट फिटिंग के नाम पर टेंट हाउस का बिल लगाया हुआ 49 हजार रुपए कि आहरित कर ली।

लाखों की शासकीय राशि का शासन को लगाया चूना

इतना ही नहीं ग्राम पंचायत की सरपंच प्रभा सिंह व सचिव आशुतोष गौतम के द्वारा लगातार विभिन्न प्रकार के निर्माण कार्य में फर्जी बिल लगाकर व्यय की गई राशि को छुपाते हुए । लाखों का घोटाला ग्राम पंचायत लोढ़ी में कर दिया है। जिस पर जिला पंचायत से जांच हो चुकी है बावजूद इसके कार्यवाही नहीं हो रही है।

भ्रष्टाचारियों के बुलंद हौसले

ग्रामीणों के बताएं अनुरूप ग्राम पंचायत सरपंच व सचिव दोनों ही कथित तौर पर व्यापक अनियमितताओं व अनगिनत लाखों का भ्रष्टाचार कर चुके हैं लेकिन कार्यवाही न होने की वजह से इन भ्रष्टाचारियों के हौसले बुलंद हैं।

अलग-अलग टेबलों में घूम रही भ्रष्टाचारियों कि फाइल

रामनारायण ,गोविंद , विनय , दुर्गेश , कुलदीप , सत्येंद्र व अशोक समेत समस्त ग्राम लोढ़ी के ग्रामीणों ने बताया कि विगत कई महीनो से वह कहीं जनपद तो कहीं जिला पंचायत तों कहीं कलेक्ट्रेट के चक्कर काट रहे हैं। यहां तक की कथित ग्राम पंचायत की शिकायत उन्होंने कमिश्नर को भी की है इसके बावजूद भी। प्रशासन किसी भी प्रकार से इस विषय में संज्ञान नहीं ले रहा है। जगह-जगह शिकायत कॉपी इस टेबल से उसे टेबल घूम रही है। जिस पर प्रशासन अपनी कोई खास रुची नहीं दिखा रहा है। जिसे देख ऐसा लग रहा है कि मानो सरपंच  सचिव के भ्रष्टाचार के आगे प्रशासन के जिम्मेदार इनके आगे नतमस्तक हो चुके हैं।

प्रशासनिक प्रतिक्रिया इस मामले में जिला पंचायत से जांच हो चुकी है मामला प्रचलन में है। जल्द से जल्द इस पर कार्यवाही होगी। वेद मणि मिश्रा (सीईओ) जनपद पंचायत गोहपारु जिला शहडोल

सिविल न्यायालय बुढ़ार में आयोजित हुए नेशनल लोक अदालत में रेगूलर प्रकरणों में 189 लंबित प्रकरण का निपटारा
शहडोल - मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के गार्गदर्शन एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष महोदय एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, शहडोल के निर्देशन में श्रीमती सुमन उईके जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति, बुढ़ार की अध्यक्षता में दिनांक 08.03.2025 को नेशनल लोक अदालत का उद्घाटन किया जाकर तहसील न्यायालय, बुढ़ार में आयोजन किया गया। उक्त नेशनल लोक अदालत में 05 खण्डपीठ संचालित रही।

जिसमें जिला न्यायाधीश श्रीमती सुमन उईके न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री विजेन्द्र सिंह रावत, श्रीमती आकांक्षा तेकाम, श्री ऋषव दीक्षित, श्री लक्ष्मण रोहित न्यायिक मजिस्ट्रेट बुढ़ार द्वारा कार्यवाही की गयी। साथ ही जयकांत मिश्रा, अध्यक्ष अधिवक्ता संघ बुढार की उपस्थिति एवं नगरपालिका बुढ़ार/धनपुरी एवं समस्त बैंक, एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में नेशनल लोक अदालत आयोजित की गयी।

जिसमें न्यायालय के रेगुलर लंबित प्रकरणों में से कुल 189 प्रकरण का निपटारा किया गया तथा जिसमें 445 लोग लाभांवित हुए एवं राशि 3197493 (शब्दों में इकतीस लाख चार सौ तिरान्वे रूपये मात्र) की राशि अवार्ड की गई। इसी प्रकार नगरपालिका के जलकर व संपत्तिकर के मामले, बैंक, एवं विद्युत विभाग के लंबित मामलों का निपटारा किया गया।

न्यायालयीन प्रकरणों के निराकरण में न्यायिक अधिकारी के साथ-साथ न्यायिक कर्मचारी व शासन के सभी विभागों एवं अधिवक्तागणों की महत्वपूर्ण सहभागिता रही।

चार की गलती की सजा भुगत रहा पूरा गांव, गजब है सरकारी महकमे का ये नियम
शहडोल - ब्यौहारी के पपरेड़ी गांव में बोर्ड एग्जाम के समय बिना सूचना के बिजली काट दी गई। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली न आने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इतना ही नहीं बिजली के अभाव में खेतों में भी काफी असर पड़ा है। सिंचाई के लिए किसानों को पानी भी नहीं मिल पा रहा है। परेशान होकर ग्रामीण अब गांव की सड़क पर धरने में बैठ गए हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि ब्यौहारी के पपरेड़ी गांव में तीन दिन पहले अचानक बिजली कट गई। गांव के लोगों को लगा कि कुछ दिक्कत की वजह से लाइट चली गई है, जल्द ही आ जाएगी। पूरी रात गुजर गई। तीन दिन होने के बाद ग्रामीणों ने जब बिजली विभाग के अधिकारियों से जानकारी ली तो विभाग ने बताया कि आपके गांव का कनेक्शन काट दिया गया है।

ग्रामीण अजय सिंह ने बताया कि जब गांव की बिजली तीन दिन से नहीं आई तो हमने बिजली विभाग के जेई रमेश यादव से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि गांव के चार घरों का बिजली बिल बकाया है, जिसकी वजह से गांव का कनेक्शन काट दिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में लगभग 50 घर हैं। चार घरों का बिजली बिल अगर बकाया है तो गांव की बिजली विभाग ने क्यों काटी है। चार घरों के कारण पूरे गांव का बिजली विभाग ने कनेक्शन ही काट दिया है, जिससे अब एग्जाम दे रहे बोर्ड के छात्रों को एक बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीण सुरेंद्र सिंह का कहना है कि बच्चों को लालटेन जलाकर पढ़ाई करनी पड़ रही है। कनेक्शन कटने की वजह से मोबाइल फोन भी चार्ज नहीं हो पा रहा है। अब बिना ओटीपी के राशन भी हमें नहीं दिया जा रहा है। आशीष सिंह ग्रामीण से जब हमने बात की तो उन्होंने कहा कि सिंचाई के लिए खेतों में पानी भी बिजली न होने से नहीं मिल पा रहा है, जिससे अब फसले भी सूख सकती हैं। चार घरों की गलतियां पूरा गांव झेल रहा है।

नाराज ग्रामीणों ने गांव की सड़क पर ही बैठकर धरना दे दिया है।

लोग का कहना है कि चार घरों की गलतियों की वजह से पूरे गांव में बिजली काट गई है। अब खेती किसानी के साथ छात्र-छात्राओं को पढ़ाई में भी दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों का कहना है की जल्द से जल्द अगर समस्या का निराकरण नहीं हुआ तो वह बिजली विभाग के सामने जाकर धरने में बैठेंगे।

स्टाफ डैम में गुणवत्ता हीन कार्य को सफल बनाने में लगे हैं अधिकारी
शहडोल- जिले के ग्राम पंचायत करकटी भ्रष्टाचार की भारी रिकॉर्ड तोड़ चुका है। जी बात करे तो हाल ही में ग्रामीण यंत्री सेवा के मद से 34 लाख 21 हजार रुपए की लागत से बन रहे स्टाप डैम का कार्य घटिया सामग्री के साथ 12 एमएम की छड़ के साथ कार्य को किया जा रहा है जिसमें लोकल सीमेंट का भी उपयोग में लाया जा रहा है। स्टीमेट के विरुद्ध जाकर निर्माण एजेंसी अपने मनमानी तरीके से कार्य को संपूर्ण करने में जुटा हुआ है। जबकि नियम व प्रावधानों को दरकिनार करते हुए कार्य की गुणवत्ता भी एकदम से घटिया कार्यों को  किया जा रहा है।  जिसकी  शिकायत भी इंजीनियर के पास कई बार गया और पेपर के माध्यम से भी पत्राचार हुआ,  पर आज तक आज दिनांक तक कोई कार्यवाही नहीं हुई।   और ना ही इसकी गुणवत्ता की जांच की गई है ।

नगर पालिका में बहे एक करोड रुपए की पुलिया इसकी संकेत तो नहीं दे रहा ग्राम पंचायत करकटी

अभी हाल ही में धनपुरी नगर पालिका के द्वारा एक करोड रुपए की लागत से स्टॉप डैम निर्माण कार्य किया जा रहा था।  जिससे कि लोगों की ज़रूरतें वह पानी की समस्याएं को दूर किया जा सके पर ठेकेदार की मनमानी और इंजीनियर की मिली भगत के एक करोड रुपए तो बह गयाक्योंक इसकी शिकायतें बार बार हो रही थी, और पत्राचार के माध्यम से भी कई बार गुणवत्ताहीन कार्य को लेकर पत्राचार हुआ था।  पर इसकी जांच ना करके ठेकेदार के साथ घटिया निर्माण कर को पूर्ण किया जा रहा था , तभी बारिश हुई और एक करोड रुपए डह गया।

जिसकी शिकायत पर आज दिनांक तक कार्यवाही के नाम पर केवल आश्वासन ही मिल रहा है और कुछ नहीं , ठीक इसी प्रकार ग्राम पंचायत करकटी में बना रहे 34 लाख रुपए की लागत से स्टाफ डेम को भी घटिया सामग्री के साथ गुणवत्ताहीन कार्य किया जा रहा है, जिसकी शिकायत सीएम हेल्पलाइन में भी दर्ज हैं।  गुणवत्ता की जांच ना की जाए और निर्माण कर एजेंसी अपने मन मुताबिक कार्य को पूर्ण करने में जुट जाए ऐसा पुलिया कब तक टिके रहेगा।  यह एक जांच का विषय है-

सेफ्टी के नाम पर जीरो फिर भी निर्माण एजेंसी हीरो

ग्राम पंचायत करकटी में बन रहे 34 लाख 21 हजार रुपये की लागत से बन रहे स्टाप डैम में किसी भी प्रकार का कोई  सेफ्टी नहीं दी जा रही हैं। जिससे कि एक बड़ी दुर्घटना का बुलावा दिया जा रहा हैं। जबकि मजदूरों के लिए छाया का व्यवस्था और फर्स्ट एंड किट ,पीने का पानी तक का व्यवस्था निर्माण कार्य एजेंसी को किया जाना चाहिए।

निरीक्षण गुडवत्ता नियंत्रण एवं मॉनिटरिंग किसकी

निर्माण कार्य एजेंसी अपने मन मुताबिक कार्य को किया जा रहा हैं जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। जिसकी शिकायत तहसील से लेकर जिले तक हुआ पर आज दिनाँक तक कोई भी कार्य का निरीक्षण गुडवत्ता और मोनिटरिंग के नाम पर कोई भी अधिकारी इस ग्राम पंचायत में आने से कतरा रहे हैं। क्या अधिकारी की मिलीभगत से इस घटिया कार्य को किया जा रहा हैं। यह भी एक जांच का विषय हैं।

प्रशासन के स्थगन आदेश को दिखाता ठेंगा
शहडोल- भूमियों पर अवैध कब्जा का मामला दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। आए दिन जमीनी विवाद के मामले सुर्खियों में बने रहते हैं। जिस प्रकार भू माफिया अलग-अलग जगह पर भूमियों को चिन्हित कर उसे पर प्लाटिंग कर उसे बेचते हैं ठीक उसी तर्ज पर एक मामला ब्यौहारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम साखी में जहां आखेटपुर तहसील में शासकीय शिक्षक पर निजी पट्टे की भूमि पर अवैध कब्जा का मामला सामने आया है।

ऐसा है पूरा मामला दरअसल ग्राम सखी निवासी राजकिशोर साकेत , रामसरोवर साकेत पिता बाबूलाल साकेत ने शिकायत पत्र में उल्लेख कर बताया है कि उनके निजी पट्टे की भूमि जो आखेटपुर तहसील में स्थित है जिसका खसरा नंबर 942ध् 2 रखवा 0. 125 ह0 के अंश भाग 31 डिसमिल भूमि पर अनावेदक राजमणि साकेत और उसका साथी सूर्यवली साकेत जो की दोनों निवासी ग्राम सखी तहसील ब्यौहारी के रहने वाले हैं।

राजमणि साकेत जो कि खुद शासकीय शिक्षक है। एवं उसका साथी भी तेंदूपत्ता संग्रहण समिति का प्रबंधक है।

शिकायतकर्ता के बताएं अनुरूप दोनों ही शासकीय कर्मचारी हैं। जो कि दोनों ने मिलकर शिकायतकर्ता की निजी आरजी पट्टे की भूमि पर अवैध कब्जा कर रखे हैं। तहसीलदार के स्थगन आदेश को बताते धात

शिकायतकर्ता ने बताया कि राजमणि साकेत शासकीय शिक्षक व सूर्यवली साकेत प्रबंधक तेंदूपत्ता समिति दोनों के द्वारा भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जिस पर शिकायतकर्ता के द्वारा 7 फरवरी 2025 को स्थगन आदेश भी उक्त भूमि पर ले रखा है जिसकी तामिली ने तहसील कार्यालय से ब्यौहारी पुलिस को भी दी गई है लेकिन उक्त भूमि पर स्थगन होने के बावजूद भी दोनों ही शासकीय कर्मचारियों के द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

स्थगन आदेश को अनदेखा कर दोनों ही शासकीय कर्मचारी उल्लिखित भूमि पर निर्माण कर रहे हैं शिकायतकर्ता का आरोप है कि यह दोनों कर्मचारी अपने धन दृ बल के दम पर ब्यौहारी पुलिस अपने साथ मिला लिए हैं जिसकी वजह से उन पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। पर सवाल यह उठता है कि प्रशासन की रोक के बाद भी यदि कोई व्यक्ति निर्माण कर रहा है तो कहीं ना कहीं दाल में तो कुछ काला है। और धनबल का आरोप कई हद तक सही है। और क्या शासकीय कर्मचारी प्रशासनिक आदेश की धज्जियां इस प्रकार उड़ा सकते हैं यह भी पहलू विचारणीय है इस पूरे मामले में।

नौकरी और मुआवजे की मांग को लेकर दर्जनों ग्रामीण पहुंचे जीएम ऑफिस
शहडोल- जिले के सोहागपुर एस. ई.सी.एल द्वारा आज कई वर्षों से ग्रामीणों की भूमि पर एस.ई.सी.एल ने अपना कब्जा जमाया हुआ है। ना तो वह किसान जरूरत पड़ने पर उस भूमि का क्रय विक्रय कर सकता है और ना ही एसईसीएल के द्वारा अब तक उन ग्रामीणों को नौकरी और मुआवजा की राशि भी प्रदान नहीं की गई लगातार आज कई वर्षों से किसान इस समस्या से जूझ रहे हैं। इन्हीं सब समस्याओं को लेकर दर्जनों की संख्या में ग्रामीण किसान मंगलवार को  एस ई सी एल के जीएम ऑफिस धनपुरी पहुंचे।

जहां उन्होंने सोहागपुर क्षेत्र के जीएम श्रीकृष्णन जी से मुलाकात कर अपनी समस्याओं को रूबरू कराया और किसानों ने अपनी कुछ मांगों को भी रखा जिसमें उन्होंने मौखिक रूप से यह कहा की कुछ किसानों के पास यदि 2 एकड़ से कम की भूमि है तो उन्हें भी नौकरी मुहैया कराई जाए जिससे उस परिवार को भी एक रोजगार मिल सके। वही ग्राम पंचायत अतारिया के सरपंच एवं समस्त ग्रामवासी एकजुट होकर दिनांक मंगलवार को जिला कलेक्टर शहडोल कमिश्नर शहडोल एसडीएम शहडोल एवं तहसीलदार बुढार एवं जीएम सोहागपुर एरिया को अपनी समस्याओं को लेकर ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया

क्या थी ज्ञापन पत्र में किसानों की मांग

ग्राम रामपुर बटूरा खुली खदान में ग्राम अतरिया का अंश भाग अर्जित कर लिया गया है आधी अधूरी भूमि का अधिग्रहण करना न्याय उचित नहीं है जबकि एसईसीएल द्वारा अधिग्रहित नक्शा में संपूर्ण अतारिया एवं की भूमि सम्मिलित है ऐसी स्थिति में ग्रामीण आक्रोश में एसईसीएल का विरोध करने के लिए बाध्य हो जाएंगे।

1...ग्राम राजस्व अतारिया की संपूर्ण आरजी को एक साथ एसईसीएल द्वारा अधिग्रहित किया जाए....

2..ग्राम अतरिया की अर्जित अंश भाग भूमि पर धारा 9 (1) की अंतिम प्रकाशन तिथि 13.07. 2015 है अतः उक्त  तिथि से संपूर्ण ग्राम के भूखंड को धारा 9(1 )स्वीकृत किया जाए.....

3...अंश भाग अधिग्रहण से समस्त ग्रामीणों को होने वाले प्रदूषण धूल ब्लास्टिंग एवं जल संकट से जूझेंगे और जीवन अस्त व्यस्त हो जाएगा।......

4...अंश भाग में अर्जित भूमि से किसानों ग्रामीणों का रोजगार प्रभावित होगा क्योंकि जिनका छोटा-छोटा रकवा अधिग्रहण किया है वे सहमति में भूमि नहीं जुटा पाएंगे।.....

5....एसईसीएल प्रबंधन एवं ग्राम की अर्जित भूमि के किसानों के द्वारा साथ गांठ करते हुए DRCC गुप्त तरीके से ना हो डीआरसीसी की बैठक ग्राम पंचायत अतारिया में हो अन्यथा ऐसी स्थिति में ग्रामीण उसकी अवहेलना करेंगे।

6.....संपूर्ण अतारिया की भूमि को अधिग्रहण करते हुए एसईसीएल सभी प्रभावित किसानों का मुआवजा रोजगार पुनर्वास की उचित व्यवस्था एक साथ करें।

अनियंत्रीत होकर टकराई सिलेंडर से भरी, गैस एजेंसी कि गाड़ी
शहडोल/- विगत दिनों घरेलू गैस से भरी गैस एजेंसी कि गाड़ी बूढ़ार पुल के नीचे स्थित दुकान में तेजी से जा टकराई, इस घटना के दौरान कई सब्जी के विक्रेता ठेला में, व जमीन पर बैठे थे, जहां पर लोग अनियंत्रीत वाहन को देखते हुए सूझ बुझ के कारण वहां से बच निकले नहीं तो गंभीर घटना का हो जाना लाजमी था, इत्तेफाक यह था कि गैस एजेंसी कि गाड़ी किसी आग के स्थान में, भट्टी इत्यादि में नहीं जा टकराई नहीं तो गंभीर त्रासदी भी हो सकती थी।

पुरानी गाड़ियों से ढोते हैं गैस

बात यह नहीं है कि गैस एजेंसी कि जो गाड़िया घरेलू व औद्योगिक गैस ढोते हैं उनके बीमा है या नहीं और है भी, फिर भी आज तक भंगार जैसे गाड़ियों ,से कई वर्षों पुरानी गाड़ियों से गैस सिलेंडर कि सप्लाई होती है। यह बात अलग है कि  इस घटना से जान मॉल को कोई गंभीर छती नहि पहुंची मगर प्रश्न यह है कि अनफिट गाड़ियों से सप्लाई का कार्य कब तक होगा।

होटल दुकानों में घरेलू गैस का उपयोग

नगर के कई होटल दुकानों,चाय के ठेलो, चाट फुल्की के दुकानों में घरेलू गैस का धड़ल्ले से प्रयोग हो रहा है जबकि उपरोक्त व्यक्तियो को औद्योगिक गैस का उपयोग करना चाहिए, नियमानुसार गाइडलाइन भी यहीं है मगर गाइडलाइन की धज्जियां उड़ रही हैं, और गाइड लाइन की धज्जियां भी क्यो न उड़े जब उन्हें घरेलू गैस का इस्तेमाल निसंकोच करने का अधिकार जो प्राप्त है, मगर इस ओर अधिकारियों की नज़र न के बराबर है, ।