overloading - Swatantra Prabhat

अवैध टैक्सी स्टैण्ड संचालन, डग्गामार वाहन व बिना नम्बर के वाहनों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश
एआरटीओ व पुलिस विभाग को  गाड़ियों में लगी काली फिल्म को हटाये जाने  बिना हेलमेट वाहन चलाने, सीट बेल्ट का प्रयोग न करने व वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने वालो का चालान करने तथा उनके डीएल के निलम्बन की करें कार्यवाही।

स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो प्रयागराज।

जिलाधिकारी  की अध्यक्षता में शुक्रवार को संगम सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने नगर क्षेत्र में वृहद जाम के दृष्टिगत शहर को जाम से मुक्त किये जानें हेतु चिन्हित किए गए 16 स्थायी होल्डिंग्स एरिया में ही बस व ट्रक की पार्किंग कराये जाने के लिए कहा है।

बैठक में जिलाधिकारी ने पुलिस, सम्भागीय परिवहन अधिकारी व परिवहन विभाग के अधिकारियों को संयुक्त रूप से डग्गामार बसों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। उन्होंने बिना नम्बर की ट्रकों व गाड़ियों व अपंजीकृत वाहनों पर कार्रवाई तेज करने हुए सघन प्रवर्तन की कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि यदि किसी चालक के द्वारा बार-बार यातायात नियमों का उल्लघंन किया जाना पाया जाता है, तो उसका ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। उन्होंने मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के संचालन में आ रही समस्याओं को दूर करने तथा मेजा व करछना के रूटों पर बसों के संचालन को प्रभावी तरीके से करने के लिए कहा है। उन्होंने ताशकंद मार्ग पर कटों को बंद कराते हुए 23 जून तक अवगत कराये जाने के लिए कहा है। जिलाधिकारी ने एनएचएआई व एनएच को मार्गों पर भारी क्रेन की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा आपात स्थिति में पुलिस विभाग को क्रेन उपलब्ध कराये जाने के लिए कहा है।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि लोक निर्माण विभाग, एनएचएआई, एनएच, नगर-निगम एवं पीडीए द्वारा निर्मित मार्गों के किनारे रेलिंग, डिवाइडर इत्यादि सरकारी सम्पत्ति को किसी व्यक्ति विशेष द्वारा क्षति पहुंचायी गयी हो तो सम्बंधित के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि यदि इन सम्पत्तियों को नुकसान पहुंचाये जानें में किसी स्थानीय मैरेज हाल, पेट्रोल पम्प संचालक, होटल संचालक की संलिप्तता पायी जाती है तो उनके विरूद्ध सुसंगत धाराओं में मुकद्मा दर्ज करते हुए विधिक रूप से कार्यवाही की जाये। बैठक में जिलाधिकारी ने अवैध टैक्सी स्टैण्ड संचालित न हो तथा डग्गामार वाहन व बिना नम्बर के वाहन न चलने पाये, इसपर निगरानी रखने तथा अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को नेशनल हाईवे व सड़क के किनारे स्थित हॉस्पिटलों की जिओटैगिंग कराये जाने तथा एम्बुलेंस को उन लोकेशनों पर स्थापित कराये जाने का निर्देश दिया है कि जिससे कि रिस्पांश टाइम कम से कम तथा पर्याप्त संख्या में एम्बुलेंस की तैनाती रहे। उन्होंने नेशनल हाईवे पर निर्धारित दूरी पर एम्बुलेंस व क्रेन की उपलब्धता अवश्य हो, के निर्देश दिए है। उन्होंने सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए चिकित्सकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए है।

उन्होंने सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी व पुलिस विभाग के अधिकारियों को ब्लाइंड स्पॉटों पर क्या सुधार किए जा सकते है, के लिए योजना बनाये जाने के लिए कहा है। उन्होंने स्टंट बाजी पर रोक लगाये जाने हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। उन्होंने अवैध खनन पर रोक लगाये जाने हेतु गठित टॉस्क फोर्स को ओवर लोडिंग अवैध खनन पर रोक लगाये पर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने बिना हेलमेट वाहन चलाने, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग न करने व वाहन चालते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने पर सम्बंधित का चालान करने तथा डीएल के निलम्बन की कार्यवाही किए जाने के लिए कहा है।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह, पुलिस उपायुक्त नगर श्री मनीष कुमार शांडिल्य, अपर जिलाधिकारी नगर श्री सत्यम मिश्र, अधिशासी अभियन्ता/सचिव/सदस्य, जिला सड़क सुरक्षा समिति-श्री पी0के राय, श्री विनोद चन्द्र दुबे, अध्यक्ष एवं श्री रमाकान्त रावत, महामंत्री, टेम्पो टैक्सी यूनियिन एवं अन्य उपस्थित अधिकारीगण व यूनियन के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

किराया वृद्धि, जाम और ओवरलोडिंग के खिलाफ प्रदर्शन
सोनभद्र। ऊर्जांचल क्षेत्र में किराया वृद्धि, भीषण सड़क जाम, और ओवरलोड राख के अभिवहन (परिवहन) पर रोक लगाने की मांग को लेकर आज ऊर्जांचल ट्रक आनर्स एसोसियेशन के बैनर तले ट्रक मालिकों, राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन के तहत, सभी प्रदर्शनकारी ककरी मोड़ से लेकर परियोजना द्वार तक पदयात्रा करते हुए पहुंचे और परियोजना के अधिकारियों को अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य रूप से निम्नलिखित तीन समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई की मांग की एनसीएल की कृष्णशिला कोयला खदान से रेनुसागर पावर डिवीजन तक कोयला अभिवहन (Coal Transportation) करने वाले मालवाहकों के किराये में वृद्धि की जाए।

कोलगेट से लेकर अनपरा मोड़ तक मालवाहकों के कारण लगने वाले भीषण जाम की समस्या का समाधान किया जाए। ओवरलोड राख के अभिवहन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए। परियोजना द्वार पर ज्ञापन लेने पहुंचे अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि वे जल्द ही बैठक आयोजित कर इन समस्याओं का समाधान करने की दिशा में कार्य करेंगे। इस विरोध प्रदर्शन में पप्पु सिंह, ओम प्रकाश द्विवेदी, एनएसयुआई सचिव अंकुश दुबे, सुशील तिवारी, पवन सिंह, रवि रंजन, सतीश सिंह, राहुल शर्मा, सोनु यादव, मिथिलेश भारती मिट्ठु, पिंटु सोनी, रिंकु दुबे, एल.के मेहता, सत्यम सिंह बिट्टु, गोलु यादव, अकबर हुसैन आदि सहित बड़ी संख्या में मोटर मालिक, सामाजिक कार्यकर्ता और राजनीतिक दल के सदस्य मौजूद रहे।

खनिज को मुंह चिढ़ा रहा अवैध खनन का काला कारोबार
बांदा। जिले में लाल सोने की लूट का काला कारोबार में बेंदा खदान पहलवानी का जादू चल रहा है। तो वहीं मड़ौली खदान में अवैध खनन मंे विवेक से काम लेते हुए खदान संचालक को अवैध खनन से संतोष नहीं हो रहा है। वहीं पथरी खदान में बबेय के एक महाराज की छत्रनाया में नवीन तरीके से अवैध खनन पूरी ताकत के साथ किया जा रहा है। वहीं बरियारी खदान में बलात्कार के आरोपी का डंका खुलेआम बज रहा है। पुलिस की आंख में धूल झोंककर गुपचुप तरीके से बलात्कारी आरोपी यादव अवैध खनन की मलाई बरियारी में काटने में लगा हुआ है।

सूत्रों की मानंे तों आधा दर्जन से अधिक खदानों में अधिकारियों की लापरवाही से जमकर ओवरलोडिंग व नियमों के विपरीत खनन जारी है खदान संचालकों और मनैजमेँट, तक्का बाज व खदान से लेकर बाँदा के चौराहो से तकड़ा मकड़जाल फैला है रसूख का आलम यह है कि एनजीटी, खनिज व अन्य नियमों के उलंघन दबंगई की खबरें सुर्खियों में लगातार बनी हुई है संयुक्त टीम की लोकेशन बाजो द्वारा जानकारी मिलते हीं अवैध खनन  में रोक लग जाता है वहीं दर्जनों हैवीवेट मशीनरी को गरीब किसानों की तैयार खड़ी फसलों से रौंदते हुए गायब कर दी गई।

बेचारे किसान खदान संचालक के पाले गुर्गों के आतंक से भयभीत होकर विरोध करने से भी बचते नजर आए नाम ना उजागर करने की बात कहते हुए क्षेत्रीय जनों ने बताया कि खनन माफिया के साथ बड़े कद्दावर सत्ता धारी नेता व प्रशासनिक अधिकारियों की सांठगांठ है जिससे पूर्व में जो कार्यवाही संयुक्त टीम द्वारा की गई हैं वह पिछले साल व वर्तमान में करोड़ों रुपए राजस्व लूट को बैलेंस करने की चाल।मिली सूत्रों से जानकारी कि मंडौली व पथरी खदान से प्रतिदिन लगभग तीन से चार सैकड़ा ओवरलोड ट्रक बड़ी बड़ी पोकलैंड मशीनरी से 900 से 1000 रूपए बाकेट में भरकर बिक्री लगातार की जा रही है जिससे दोनों खदानों से प्रतिदिन दस से पंद्रह लाख रुपए बचत का लाभ उठा रहे हैं।

इसलिए पांच साल के लिए आवंटित खनिज की मात्रा कुछ माह में समाप्त कर खदानों में बालू ना होने का बहाना बनाकर पांच साल में लगने वाले सरकारी राजस्व का चूना लगा रहे हैं।वहीं मड़ौली खदान के पट्टाधारक व संचालक ने भी एक दर्जन से हैवीवेट मशीनरी नदी की जलधारा में उतार कर तय मानक से कई गुना अधिक बालू ट्रकों में भरकर बिक्री जारी कर रखी हैं। लेकिन जिम्मेदार अधिकारी एनजीटी, खनिज व अन्य नियमों के साथ ही जिलाधिकारी व प्रदेश के मुख्यमंत्री के निर्देशों का पालन कराने में रूचि नहीं लेते दिखाई दे रहे हैं। जिससे उनकी इस कार्यशैली से उनकी भूमिका संदिग्ध लग रही है।

कहीं इस लूट तंत्र अवैध खनन व ओवरलोडिंग में मौन स्वीकृति से धनार्जन का लाभ तो नहीं हो रहा है। जिससे मड़ौली, पथरी  व अन्य खदानों में बेधड़क नदियों में नियमों के इतर भारी भरकम प्रतिबंधित मशीनरी का प्रयोग के दुष्प्राभाव से दूषित पर्यावरण व भयंकर जलसंकट की सौगात जनपदवासियों को उपहार स्वरूप मिलने वाली है। वहीं खनिज पदार्थों की उपलब्धता भी समाप्त होने का खतरा मंडराता नजर आ रहा है। आने वाले समय में प्रदेश सरकार को प्रतिवर्ष मिलने वाले राजस्व के श्रोत को समाप्त कर दिया जाय।

वहीं दूसरी ओर  माफियाओं, नेताओं व प्रशासनिक अफसरों की मिलीभगत नदियों का अस्तित्व व पर्यावरण को दूषित कर एकबार फिर से पूर्व वर्ती सरकारों में बुंदेलखंड में खनिज संपदा लूट का हजारों करोड़ रुपए का रिकॉर्ड बनाकर इनकी तिजोरियां में बंद हो जाएं। आमजन बूंद बूंद पानी के लिए तरसता हुआ जहरीले वातावरण में जीने को मजबूर हो जाएं। कहीं ऐसा ना हो कि भाजपा सरकार व ईमानदार मुख्यमंत्री की छवि को धूमिल कर सरकार विरोधी प्रदर्शन व माहौल तैयार ना हो जाएं। क्योंकि नदियों से जहां पेयजल आपूर्ति के साथ ही किसानों को सिंचाई के लिए निर्भर रहना पड़ता है।

पथरी खदान में उड़ रही खनिज नियमावली धज्जियां
बांदा। जनपद में संचालित पथरी खदान में अधिकारियों की लापरवाही से जमकर ओवरलोडिंग व नियमों के विपरीत खनन जारी है। पथरी खदान संचालक और मनैजमेँट, तक्का बाज व खदान से लेकर बाँदा के चौराहो से तकड़ा मकड़जाल फैला है रसूख का आलम यह है कि एनजीटी, खनिज व अन्य नियमों के उलंघन दबंगई की खबरें सुर्खियों में लगातार बनी हुई है संयुक्त टीम की लोकेशन बाजो द्वारा जानकारी मिलते हीं अवैध खनन में रोक लग जाता है वहीं दर्जनों हैवीवेट मशीनरी को गरीब किसानों की तैयार खड़ी फसलों से रौंदते हुए गायब कर दी गई। बेचारे किसान खदान संचालक के पाले गुर्गों के आतंक से भयभीत होकर विरोध करने से भी बचते नजर आए नाम ना उजागर करने की बात कहते हुए क्षेत्रीय जनों ने बताया कि खनन माफिया के साथ बड़े कद्दावर सत्ता धारी नेता व प्रशासनिक अधिकारियों की सांठगांठ है जिससे पूर्व में जो कार्यवाही संयुक्त टीम द्वारा की गई हैं।

वह पिछले साल व वर्तमान में करोड़ों रुपए राजस्व लूट को बैलेंस करने की चाल।मिली सूत्रों से जानकारी कि मंडौली व पथरी खदान से प्रतिदिन लगभग तीन से चार सैकड़ा ओवरलोड ट्रक बड़ी बड़ी पोकलैंड मशीनरी से 900 से 1000 रूपए बाकेट में भरकर बिक्री लगातार की जा रही है। पथरी खदान से प्रतिदिन दस से पंद्रह लाख रुपए बचत का लाभ उठा रहे हैं। इसलिए पांच साल के लिए आवंटित खनिज की मात्रा कुछ माह में समाप्त कर खदानों में बालू ना होने का बहाना बनाकर पांच साल में लगने वाले सरकारी राजस्व का चूना लगा रहे। लेकिन जिम्मेदार अधिकारी एनजीटी, खनिज व अन्य नियमों के साथ ही जिलाधिकारी व प्रदेश के मुख्यमंत्री के निर्देशों का पालन कराने में रूचि नहीं लेते दिखाई दे रहे हैं। जिससे उनकी इस कार्यशैली से उनकी भूमिका संदिग्ध लग रही है।

कहीं इस लूट तंत्र अवैध खनन व ओवरलोडिंग में मौन स्वीकृति से धनार्जन का लाभ तो नहीं हो रहा है। पथरी खदान में बेधड़क नदियों में नियमों के इतर भारी भरकम प्रतिबंधित मशीनरी का प्रयोग के दुष्प्राभाव से दूषित पर्यावरण व भयंकर जलसंकट की सौगात जनपदवासियों को उपहार स्वरूप मिलने वाली है। वहीं खनिज पदार्थों की उपलब्धता भी समाप्त होने का खतरा मंडराता नजर आ रहा है। आने वाले समय में प्रदेश सरकार को प्रतिवर्ष मिलने वाले राजस्व के श्रोत को समाप्त कर दिया जाय।

वहीं दूसरी ओर माफियाओं, नेताओं व प्रशासनिक अफसरों की मिलीभगत नदियों का अस्तित्व व पर्यावरण को दूषित कर एकबार फिर से पूर्व वर्ती सरकारों में बुंदेलखंड में खनिज संपदा लूट का हजारों करोड़ रुपए का रिकॉर्ड बनाकर इनकी तिजोरियां में बंद हो जाएं। आमजन बूंद बूंद पानी के लिए तरसता हुआ जहरीले वातावरण में जीने को मजबूर हो जाएं। कहीं ऐसा ना हो कि भाजपा सरकार व ईमानदार मुख्यमंत्री की छवि को धूमिल कर सरकार विरोधी प्रदर्शन व माहौल तैयार ना हो जाएं। क्योंकि नदियों से जहां पेयजल आपूर्ति के साथ ही किसानों को सिंचाई के लिए निर्भर रहना पड़ता है।

डीएम की हिदायत के बाद जारी ओवरलोडिंग, अवैध खनन परिवहन
बांदा -  जनपद में मानसून सत्र की समाप्ति के बाद शुरू हुआ खनन करोबार एकबार फिर से नदियों के मूलस्वरूप को छिन्न-भिन्न कर पर्यावरण को दूषित कर रहा है। जिसके लिए प्रदेश की भाजपा सरकार ने तेजतर्रार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पर्यावरण सन्तुलन के साथ राजस्व पूर्ति उद्देश्य को पूरा करने के लिए खनन नीति में अमूल चूल परिवर्तन किया और ई टेंडर प्रक्रिया से नदी तल पर जमा मोरम बालू के छोटे छोटे खंड बनाकर नीलामी की गई।

लेकिन पट्टाधारकों, प्रशासनिक अधिकारियों व नेताओं की जुगलबंदी ने पूरे नियमों कानून को धता बताकर पूर्व वर्ती सरकारों के जैसे अप्रत्यक्ष सिंडीकेट का जाल बनाकर दैत्याकार हैवीवेट मशीनरी के साथ लगातार खनन जारी रखा है। एनजीटी नियमों, प्रदूषण नियंत्रण व अन्य नियमों का पालन खाली एग्रीमेंट स्टाम्प पेपर में लिखा गया धरातल पर नीलामी दर से दस गुना अधिक दरो पर रव्वनै या एनआर तय मानक से चार से पांच गुना अधिक खनिज वाहनों में बालू भरकर खदानों से विक्री जारी है। जिसमें दिखावे के लिए लगें धर्म कांटे व हाई-फाई पी जेड सीसीटीवी कैमरे मानों सफेद हांथी की तरह मौजूद हैं।

जनपद में डीएम के  कमान संभालने के कुछ समय बाद शुरू हुआ खनन पर उनके द्वारा दिए गए कड़े दिशा-निर्देशों का असर शुरुआत में दिखाई दिया। जिसके फलस्वरूप खनिज, राजस्व, परिवहन व पुलिस की संयुक्त टीम ने सभी संचालित खदानों का निरीक्षण किया और कुछ पर लाखों का जुर्माना लगाया। वहीं  शहरी जनों में आम चर्चा हो गई की अब खनिज माफियाओं की खैर नहीं अवैध खनन परिवहन व ओवरलोडिंग की रफ्तार को डीएम की सख्ती से ब्रेक लग जाएगा।

लेकिन उसके विपरीत चिल्ला थाना अंतर्गत बेंदा खदान, पैलानी तहसील अन्तर्गत मंडोली व सदर तहसील थाना मटौंध अन्तर्गत मरौली खंड 5 खनिज विभाग, परिवहन, क्षेत्रीय राजस्व व क्षेत्रीय पुलिस की धृतराष्ट्र नीति के कारण खनन, प्रदूषण व एनजीटी नियमों को तार-तार कर नदियों की कोख को उजाड़  रहे है। जिसके लिए मीडिया ठेकेदारों को एक्टिव कर गली चौराहे पर नीलामी का ठेका दिया है। जिलाधिकारी को खनिज अधिकारी पूर्व की जुर्माना व निरीक्षण कार्यवाही को दिखाकर लगातार खनिज माफियाओं के एजेंट के रूप में कार्य कर रहे हैं।

हद जब हो जाती है जब कोई जिम्मेदार पत्रकार  खनिज सम्बंधित किसी भी जानकारी के लिए खनिज अधिकारी अर्जुन फोन काल करते हैं तो काॅल उठाना या वापस करना भी जरूरी नहीं समझते। जबकि बार बार मुख्यमंत्री व आलाकमान द्वारा चेतावनी दी गई है कि सीयुजी फोन को उठाकर हर संभव मदद या निदान करना उनकी जिम्मेदारी है। लेकिन जनपद में बैठे खनिज अधिकारी पर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री के आदेश नहीं लागू होता है। इसी तर्ज पर खनिज विभाग जिलाधिकारी की सख्ती को दरकिनार कर अवैध खनन‌ व ओवरलोडिंग की रफ्तार को रोकने में रूचि नहीं रखते।