love jihad - Swatantra Prabhat

संपादकीय पेज के लिए समसामयिक आलेख
देश में इन दिनों मजहबी आतंकवाद ने लवजेहाद का मुखौटा पहन लिया है। लव जिहाद सिर्फ श्रद्धा वालकर, साक्षी, सीमा गौतम, अनामिता, यशोदा, रबिता पहाड़िन, तनिष्का शर्मा, निकिता तोमर, चयनिका और टिक-टॉक स्टार शिवानी जैसी सैकड़ों हिंदू लड़कियों की कहानियां नहीं हैं। वास्तविकता में लव जिहाद आतंकवाद का ही दूसरा चेहरा है। यह हिंदू बेटियों पर अंतहीन अत्याचार, उनके धर्मांतरण और जिहाद की जुगुत्सा का बेहद वीभत्स और जीवंत चित्रण है। लव जिहाद या रोमियो जिहाद एक षड्यंत्र है, जिसके तहत मुस्लिम लड़के, गैर-मुस्लिम लड़कियों के साथ प्यार का ढोंग करके उनका धर्म-परिवर्तन कराते हैं। ये सिर्फ उनकी अस्मत ही नही लूटते है वरन उनके अश्लील वीडियो एमएमएस बना कर ब्लेक मेल कर उनको दूसरी हिन्दू लड़कियों को चंगुल मे फंसाने के लिए मजबूर करते हैं इतना ही नहीं जाल में फंसी इन लड़कियों को अब सुनियोजित तरीके से नशे की डोज देकर नशे की आदत डालने का धंधा भी चल रहा है इसके साथ ही इनको फुसलाकर और की बार ब्लेक मेल कर और जबरन धर्म परिवर्तन करने के लिए मजबूर किया जाता है इसके साथ ही इनका आर्थिक शोषण भी किया जाता है यदि शिकार लड़की अच्छे सम्पन्न परिवार से सम्बद्ध है तो उसे परिवार की बदनामी का भय दिखा कर लाखों रुपए की रकम बार बार वसूली जाती है।

हाल ही में महाराष्ट्र के नागपुर से एक ऐसा खौफनाक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे देश को सन्न कर दिया है। यहां भारतीय वायुसेना  के एक अधिकारी की 24 साल की पत्नी को न सिर्फ 'रेप' और ब्लैकमेल का शिकार बनाया गया, बल्कि 'काला जादू' (काला जादू) कर उसका निजी धर्म भी बदल दिया गया। इस खतरनाक वायरस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है, आरोप है कि नागपुर में भारतीय वायु सेना के अधिकारी की पत्नी के साथ ये दरिंदगी की गई। पीड़िता का आरोप है कि उसे नशीली दवा देकर रेप किया गया, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया गया और उससे लाखों रुपये ऐंठे गए. इन सबके बाद धर्म बदलने के लिए दबाव डाला गया।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मदारे और अमीन शेख को गिरफ़्तार कर लिया है, जबकि मध्य प्रदेश के तामिया निवासी तीसरे आरोपी हजरत मौलाना की तलाश जारी है.पुलिस के मुताबिक, पीड़ित महिला का पति एयरफोर्स अधिकारी और अन्य शहर में अधिकारी है। महिला नागपुर में नौकरानी डीलिंग का काम करती है। इसी बात की फ़ायदेमंदी उसके स्कूल के पुराने क्लासमेट अय्याज़ ताज मदारे (26) ने रची है। पुलिस के मुताबिक शिकायत करने वाली 24 साल की महिला के पति इंडियन एयर फ़ोर्स में हैं और अभी दूसरे शहर में तैनात हैं. पीड़िता प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करती है. फरवरी 2025 में अयाज़ ने कथित तौर पर एक प्लॉट खरीदने के बहाने उससे संपर्क किया और उसे वर्धा रोड पर एक होटल में बुलाया. महिला का आरोप है कि उसने उसे नशीला पदार्थ मिला हुआ जूस पिलाया और बेहोशी की हालत में उसके साथ रेप किया, साथ ही इस हरकत का वीडियो और फ़ोटो भी बनाए और कथित तौर पर उससे 3.09 लाख रुपये ऐंठे. पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि उस पर इस्लाम अपनाने का दबाव डाला गया और धार्मिक रीति-रिवाजों के नाम पर उससे कई तरह की चीजें कराई गईं.

पुलिस ने बलात्कार, बार-बार यौन उत्पीड़न, जबरन वसूली, ब्लैकमेल और जबरन धर्म परिवर्तन के आरोपों के साथ-साथ काला जादू विरोधी कानून की धाराओं को भी लागू किया है। नागपुर पुलिस की एक टीम उस मौलाना की तलाश कर रही है जिसने कथित तौर पर धर्म परिवर्तन कराया था।

डीसीपी सुरेश रेड्डी ने कहा, "महिला ने अपनी शिकायत में बलात्कार, जबरन वसूली, धर्मांतरण और काला जादू का आरोप लगाया है। जब्त किए गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का फोरेंसिक विश्लेषण किया जा रहा है। यह सबूत बेहद अहम साबित होगा। धर्मांतरण कराने वाले मौलाना की तलाश में पुलिस की एक टीम दूसरे राज्य गई है। गहन जांच जारी है।"  नागपुर पुलिस ने अय्याज मदारे और अमीन शेख को गिरफ्तार कर लिया है।

इससे पहले अभी अप्रैल माह में महाराष्ट्र के अमरावती जिले के अचलपुर-परतवाड़ा इलाके से एक बेहद गंभीर यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग मामले ने पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी . पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी मोहम्मद अयान ऊर्फ मोहम्मद तनवीर को गिरफ्तार किया गया . प्राथमिक जांच में पता चला  कि आरोपीएआइएमआइएम का कार्यकर्ता है और लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाकर उनका अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था.

अमरावती में 180 युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर 350 अश्लील वीडियो बनाए गए. आरोपियों ने ब्लैकमेल कर कई बार शोषण किया. पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच शुरू की.स्थानीय सांसद डॉ. अनिल बोंडे के अनुसार, यह मामला किसी बड़े संगठित गिरोह से जुड़ा हो सकता है. उन्होंने बताया कि मोहम्मद अयान और मोहम्मद जोयान सहित अन्य आरोपियों ने 180 से अधिक लड़कियों के करीब 350 आपत्तिजनक वीडियो बनाए. इन वीडियो के जरिए उन्हें देह व्यापार में धकेलने के लिए ब्लैकमेल किया गया इससे पहले यूपी के मिर्जापुर में जिम की आड़ में चल रहे एक बड़े धर्मांतरण रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है. इस गिरोह का संचालन पुलिस का एक सिपाही और उसके साथी मिलकर कर रहे थे. इंस्टाग्राम से दोस्ती, ब्लैकमेलिंग और फिर धर्म परिवर्तन के इस काले खेल में अब तक 6 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई .मिर्जापुर पुलिस ने जिम के जरिए संचालित हो रहे एक सुनियोजित धर्मांतरण नेटवर्क का खुलासा किया है. जीआरपी में तैनात सिपाही इरशाद खां और उसके शागिर्द फरीद अहमद ने 'आयरन फायर' और 'KGN 2.0' जिम की आड़ में 50 से अधिक लड़कियों को जाल में फंसाया.

ये आरोपी इंस्टाग्राम के जरिए युवतियों से संपर्क बढ़ाते थे और बाद में प्रेम जाल या आपत्तिजनक वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर उन पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाते थे. पुलिस ने मुख्य सरगना लकी अली के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया , जबकि सिपाही इरशाद और मुठभेड़ के बाद ट्रेनर फरीद को गिरफ्तार किया गया.

इन सभी वारदातों के मद्देनज़र यह साफ  है हिन्दू लड़कियों को फुसलाकर लवजेहाद में फंसा कर अय्याशी नशाखोरी और ब्लैकमेलिंग कर उनके धर्मांतरण का सिलसिला चल रहा है इस के पीछे सुनियोजित साजिश है और मजहबी वित्त व लीगल मदद भी भूमिका निभा रही हैं इस सम्बंध में अधिकाधिक जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है। (लेखक वरिष्ठ पत्रकार हैं पिछले 40 वर्ष से लेखन और पत्रकारिता से जुड़े हैं) सम्पर्क 9219179431

लव जेहाद में मौत का मामला, बजंरग दल ने किया दोषियों के गिरफ्तारी की मांग
बस्ती। बस्ती जिले में शुक्रवार को बजंरग दल के जिला संयोजक मनमोहन त्रिपाठी के नेतृत्व में पदाधिकारियों, सदस्यों ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा। मांग किया कि रूधौली थाना क्षेत्र के सुगिया गांव में लव जेहाद की शिकार दलित गर्भवती महिला की हत्या और शव को दफना देने के मामले में दोषियों को तत्काल प्रभाव से गिरफ्तार किया जाय। चेतावनी दिया कि यदि मामले में दोषी गिरफ्तार न किये गये तो बजरंग दल आन्दोलन को बाध्य होगा।

ज्ञापन देने के बाद बजंरग दल के जिला संयोजक मनमोहन त्रिपाठी ने बताया कि मामले में सूचना मिलने पर बजरंग दल कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे तो पता चला कि कुछ दिन पहले एक मुस्लिम युवक मोहम्मद इस्लाम ने दलित युवती लक्ष्मी देवी को प्रेम जाल में फंसा लिया। मुकदमा दर्ज होने पर वह जेल भी गया और बाद में उसी युवती से फिर शादी किया। शादी के बाद एक बेेटा और एक बेटी भी हुई। संदिग्ध परिस्थितियों में लक्ष्मी देवी की मौत हो गई। उसके शव को दफना दिया गया। उच्चाधिकारियों से शिकायत के बाद शव को कब्र से निकाला गया और पोस्टमार्टम कराया जायेगा। मांग किया कि लक्ष्मी देवी की हत्या मामले में दोषी को गिरफ्तार किया जाय।

इसी कड़ी में बजरंग दल ने डीएम के प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन देकर मांग किया कि बस्ती सदर विकास खण्ड के परासी गांवसभा में मुस्लिमों द्वारा गड़ही पर कब्जा कर मकान बनवा लेने और घरों के नाली का पानी हिन्दुओं के आस्था के तालाब में गिराये जाने हेतु नाली निर्माण कराये जाने के मामलों की जांच कराकर गड़ही की जमीन को खाली कराकर नाली निर्माण रोका जाय। गौरक्षा प्रमुख स्नेह पाण्डेय ने चेतावनी दिया कि यदि नाली का निर्माण एक सप्ताह के भीतर न रोका गया तो आन्दोलन किया जायेगा। मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से राहुल पाण्डेय, अनिल कुमार, अशोक यादव, माइकल, अनिल प्रजापति, विजय चौरसिया, अजय मिश्रा, राजन मिश्रा, डॉ सुधांशु, राजकुमार कनौजिया, कृष्णा चौधरी, राजकुमार गौतम, सोनू चौहान, दुर्गा चौरसिया, संदीप प्रजापति आदि शामिल रहे।

लवजेहाद रोकने में क्यों नाकाम है कानून?
दिल्ली के नांगलोई में लवजेहाद का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. सलीम उर्फ संजू ने अपने 2 साथियों के साथ मिलकर 19 साल की सोनी कुमारी की हत्या कर दी. सलीम सोनी का प्रेमी है और विशेष समुदाय से ताल्लुक रखता है. उसने इस जुर्म को रोहतक में अंजाम दिया. पीड़ित सोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थी. सोशल मीडिया पर उसके 6 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. वह अपने इंस्टाग्राम पर अपनी और संजू की कई फोटो और वीडियो डालती रहती थी। देश भर में लवजेहाद की सैकड़ों वारदातों में हिन्दू लड़कियों को प्रेम जाल में फंसा कर उनके साथ दरिंदगी और बर्बरता की वारदातों को अंजाम देने का सिलसिला जारी है। सोनी की हत्या के बाद लव-जिहाद का जिन्न एक बार फिर बोतल से बाहर घूमता दिख रहा है. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान से लेकर छतीसगढ़ और झारखंड तक देश के किसी न किसी कोने से हर रोज ऐसी खबरें सामने आ रही हैं, जिसमें आरोप लग रहा है कि मुस्लिम युवक मोहब्बत के नाम पर धोखा करके हिंदू लड़कियों को सता रहे हैं. कई जगह हत्याएं भी हुई हैं।

शहर-शहर मोहब्बत के नाम पर मजहबी साजिश और प्यार के नाम पर अवैध धर्मांतरण की साजिशों के आरोप लग रहे हैं. ये सारे केस पुलिस के पास हैं. हालांकि, पुलिस की जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि सोनी की हत्या के पीछे लवजेहाद का मामला होने कितनी सच्चाई है? आपको बता दें कि सोनी के प्यार का खौफनाक अंजाम सोनी और सलीम दोनों ही इंस्टाग्राम पर एक दूसरे का नाम डालकर खुलेआम अपने प्यार का इजहार कर चुके थे. घरवाले ये तो जानते थे कि उसका कोई दोस्त है, लेकिन जब उसका नाम पूछते थे तो वह जानकारी नहीं देती थी . जानकारी के मुताबिक सोनी 7 महीने से प्रेग्नेंट थी और सलीम पर शादी के लिए दबाव बना रही थी. वहीं दूसरी तरफ सलीम इस बच्चे को गिरना चाहता था और  शादी के लिए फिलहाल तैयार नहीं था. इसी बात पर दोनों के बीच लड़ाई होती थी.21 अक्टूबर को सोनी अपने घर से समान लेकर सलीम के पास पहुंच गई. सलीम अपने दो दोस्तों के साथ उसे रोहतक ले गया।

उसने सोनी की हत्या कर उसके शव को जमीन में दफना दिया. वह कहां जानती थी कि जिस प्यार पर वह इतना भरोसा जता रही है वह उसे मौत देने जा रहा है. वहीं सोनी का परिवार भी इस बात से अंजान था कि उसका बॉयफ्रेंड दूसरे समुदाय से ताल्लुक रखता है.पुलिस ने आरोपी सलीम और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है. एक आरोपी अभी भी फरार है। इस हत्या के पीछे लव जिहाद का कितना एंगल है, ये पुलिस की जांच के बाद सामने आएगा. लेकिन देश की राजधानी में जब एक केस सामने आता है तो देश के दूसरे हिस्सों से भी ऐसे मुकदमों की चर्चा और खबरें आनी शुरू हो जाती हैं जहां मुस्लिम युवकों पर हिंदू लड़कियों के साथ अत्याचार और हत्या तक के आरोप लगे हैं. चलिए आपको छत्तीसगढ़ और राजस्थान के दो ऐसे ही मामले के बारे में बताते हैं जहां छत्तीसगढ़ में तो युवती की मौत भी हो चुकी है।

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में भी ऐसा ही दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है. यहां 8 मार्च को बिलासपुर के सिम्स हॉस्पिटल में ज्यादा खून बहने की वजह से एक युवती की मौत हो गयी थी. पीड़िता दानिश नाम के युवक के साथ लिव इन में रह रही थी. उसने समीर बनकर दोस्ती की थी. मौत से पहले पीड़िता का रिकॉर्ड किया हुआ एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उसने दानिश पर खुद को ताले में बंद रखने, मारपीट करने का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई थी. लड़की ने मांग की थी कि उस दरिंदे को बख्शा नहीं जाए जिसने सच छिपाकर इसके साथ मोहब्बत के नाम पर धोखा किया।

राजस्थान के उदयपुर में पुलिस ने आसिफ, उसके भाई और उसके पिता अब्दुल रज्जाक को गिरफ्तार किया है. तीनों पर एक युवती को जबरन धर्म परिवर्तन करने के लिए जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है. आरोप है कि उदयपुर के अम्बामाता थाना इलाके के आयड़ में रहने वाले आसिफ ने इस लड़की को धर्म परिवर्तन नहीं करने और हिजाब नहीं पहनने पर दिल्ली के साक्षी मर्डर केस की तरह हत्या करने की धमकी दे रहा था. पीड़िता का आरोप है कि आसिफ ने पहले धोखे से उसके साथ दोस्ती की और जब पीड़िता को सच का पता लगा तो वो आसिफ से दूर होने की कोशिश करने लगी लेकिन तभी आसिफ और उसके परिवार वालों भी पीड़िता को धर्मांतरण का दबाव बनाने लगे थे. फिलहाल पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया है और आगे की जांच कर रही है।

दिल्ली के पास ही हापुड़ से कथित लव जिहाद का ऐसा ही खतरनाक मामला सामने आया है. यहां एक हिंदू लड़की के साथ वसीम ने रेप किया और फिर उसे ब्लैकमेल किया गया. इसके बाद धर्मांतरण कराकर निकाह भी करा दिया गया. बात यहीं जाकर खत्म नहीं हुई. इसके बाद लड़की को घर के दूसरे मर्दों के साथ भी शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया जाने लगा तो पीड़िता ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है. हैरानी की बात ये है कि आरोपी खुद दिल्ली पुलिस में है और उसके पिता भी दिल्ली पुलिस से रिटायर हैं. पीड़िता का आरोप है कि पहले उसके साथ रेप किया गया. फिर भाई की हत्या का डर दिखाकर इस पर इतना दबाव बना दिया गया कि उसे धर्म परिवर्तन करना पड़ा. धर्मांतरण के बाद इसका नाम इकरा रख दिया गया और फिर जब इस युवती ने एक बेटे को जन्म दिया. तो ब्लैकमेलिंग का सिलसिला और बढ़ गया. आरोप है कि 11 मई की रात गला दबाकर इसकी हत्या की कोशिश भी की गई और इसे श्रद्धा वाल्कर की तरह 36 टुकड़े में मार डालने की धमकियां भी दी गईं.  हापुड़ पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज है लेकिन आरोपियों ने दिल्ली हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर रोक ले रखी है, उसी हिसाब से कार्रवाई की जा रही है।

एक अन्य वारदात में झारखंड की मानवी की मॉडलिंग के दौरान तनवीर से दोस्ती हुई. बाद में ये प्यार में बदल गई. अब मॉडल मानवी ने तनवीर पर गंभीर आरोप लगाए हैं. आरोप है कि तनवीर ने अपनी असली पहचान छिपाकर उसे ब्लैकमेल करने, नशा देकर यौन शोषण करने, जान से मारने की कोशिश करने और उसका धर्म बदलकर शादी के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया था. एफआईआर में मॉडल ने पुलिस को बताया कि उसके पास कई ऐसे सबूत हैं, जो तनवीर के खिलाफ हैं. कानपुर से लव जिहाद  का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि एक मुस्लिम युवक ने स्कूटी ठीक कराने आई महिला को हिंदू नाम बताकर अपने जाल में फंसाया. फिर उसका शोषण किया. इसके बाद उसने महिला पर निकाह करने के लिए धर्म परिवर्तन का दबाव डाला. महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

मामले में एडीसीपी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है. उसका आरोप है कि उसे एक युवक ने धर्म और नाम बदलकर संबंध बनाएं. फिर उसके जमा किए हुए रुपये खर्च करवा दिए और जेवर बिकवा दिए. इसके बाद धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की है. उसकी असलियत पता चली, तो महिला पुलिस से शिकायत करने आई है. मामले में जांच की जा रही है. सही तथ्य सामने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उत्तर प्रदेश के बरेली में सलीम और शकील को दो नाबालिग बहनों को फुसलाकर अपहरण करने की कोशिश में गिरफ्तार किया गया . मामला बरेली के भोजीपुरा का है. पुलिस ने दोनों पर पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की है. आरोप है कि सलीम और शकीलना बालिग बहनों को फुसलाकर भगा ले जा रहे थे. तभी

ग्रामीणों ने पकड़ लिया. जिसके बाद उनको पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

देश का कोई प्रदेश या जनपद ऐसा नहीं है जहां इस तरह की वारदातों की झड़ी न लगी हो। कई प्रदेशों में राज्य सरकार ने लवजेहाद के मामलों पर नियंत्रण के लिए लवजेहाद व धर्मांतरण रोकने के लिये कानून भी बनाए  लेकिन इस के बावजूद लगातार ऐसे मामलों की झड़ी लगी है जरूरत है की किशोर व नवयुवा लड़कियों को लवजेहाद से बचाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाए ताकि मासूम बच्चियों के जीवन को दरिंदों के जाल में फंसने से बचाया जा सके।

मनोज कुमार अग्रवाल