khanan mafiya - Swatantra Prabhat

डीएम का अवैध खनन पर कड़ा प्रहार, सोमवार तड़के सात बजे खुद संभाली कमान कई अवैध खनन गतिविधियों का हुआ पर्दाफाश
गोण्डा। जिले में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सुबह तड़के छापेमारी अभियान चलाया। खुद जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने इस ऑपरेशन की अगुवाई की, जिसमें कई अवैध खनन गतिविधियों का पर्दाफाश हुआ। डीएम के नेतृत्व में चली इस कार्रवाई में दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की गईं, जबकि एक गांव में 100 घनमीटर अवैध बालू का भंडारण पकड़ा गया।डीएम के निर्देश पर उपजिलाधिकारी तरबगंज ने यह प्रवर्तन अभियान चलाया। ट्रैक्टर-ट्रॉली को जांच के दौरान पकड़ा गया। मौके पर मौजूद वाहन स्वामी राजकुमार और चालक मनोज कुमार से वैध खनन परिवहन पास मांगा गया, लेकिन वे दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।

जांच में पाया गया कि इस ट्रैक्टर-ट्रॉली में 5.72 घनमीटर बालू लोड था। नियमानुसार इस वाहन को उमरीबेगमगंज में जब्त कर लिया गया।छापेमारी के दौरान प्रशासन ने ग्राम ऐली परसोली, तहसील तरबगंज में प्रधान मनिराम यादव के ठिकाने पर भी जांच की। वहां 100 घनमीटर अवैध रूप से संचित बालू पाया गया। ग्राम प्रधान ने सफाई दी कि यह बालू गांव में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण के लिए लाया गया है, लेकिन वैध दस्तावेज न होने के कारण प्रशासन ने खनन विभाग (EMMII) को रिपोर्ट सौंपने और आवश्यक जांच के निर्देश दिए। इसी अभियान में प्रशासन ने एक अन्य ट्रैक्टर-ट्रॉली वाहन संख्या UP 43 T 2460 को भी पकड़ा।

इस वाहन में लगभग 30 घनमीटर बालू लोड था, लेकिन चालक अनिल कुमार निवासी सुभागपुर, थाना कौड़िया के पास वैध अभिवहन पास नहीं था।इसके अलावा, जांच के दौरान राहुल सिंह (निवासी अनभुला, भाग नकंवा, गोंडा) भी अवैध खनन गतिविधियों में संलिप्त पाए गए। प्रशासन ने इन सभी के खिलाफ खनिज नियमावली 2021 के नियम 72(1) तथा खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 4 एवं 21 के तहत कार्रवाई की।पकड़े गए सभी वाहनों को नियमानुसार जब्त कर उमरीबेगमगंज में जिलाधिकारी की निगरानी में रखा गया है। अब ये वाहन अदालत के आदेश तक प्रशासन की अभिरक्षा में रहेंगे।

इस बड़ी कार्रवाई के बाद जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने स्पष्ट संदेश दिया कि जिले में अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगे भी इस तरह के औचक निरीक्षण और छापेमारी अभियान जारी रहेंगे, ताकि खनन माफियाओं पर पूरी तरह लगाम लगाई जा सके। जांच से जुड़ी संपूर्ण रिपोर्ट खनन विभाग को भेज दी गई है, ताकि विधिक प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अवैध खनन पर नजर रखी जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

अवैध बालू खनन को लेकर माफियाओं से भयंकर झगड़ा, कई लोग घायल
चित्रकूट-  जिले के सरधुवा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत चिल्लीमल के मजरा दुबे का पुरवा में अवैध बालू खनन को लेकर बालू माफियाओं से भयंकर झगड़ा हुआ है। इस घटना में घायल हुए एक व्यक्ति ने करीब डेढ़ दर्जन बालू माफियाओं के खिलाफ तहरीर दी है। यह घटना स्थानीय ग्रामीणों के लिए चिंता का विषय बन गई है, क्योंकि इलाके में अवैध बालू खनन का धंधा लंबे समय से चल रहा है, और अब यह हिंसक रूप ले चुका है।

मुन्ना पांडे पुत्र अवधेश पांडे ने अपनी तहरीर में बताया कि रात के समय कुछ बालू माफिया चुपके से खनन कर रहे थे, और उनके खेतों से बालू भरे ट्रैक्टर निकल रहे थे। मुन्ना ने मना किया, जिसके बाद माफियाओं ने उन पर हमला कर दिया। हमले में मुन्ना पांडे और उनके बेटे हर्षित पांडे को गंभीर चोटें आईं। आरोप है कि माफिया के करीब डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों ने मिलकर उन पर जानलेवा हमला किया।

मुन्ना पांडे ने बताया कि अवैध बालू खनन की शिकायत उन्होंने कई बार खनन अधिकारियों और जिले के उच्च अधिकारियों से की थी। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। हाल ही में इस खनन का वीडियो भी वायरल हुआ था, लेकिन पुलिस की निष्क्रियता के कारण माफिया के हौसले बुलंद हो गए थे। प्रतिदिन अवैध बालू का खनन जारी था, और जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो माफियाओं ने उन्हें धमकाया और उनकी आवाज को दबाने की कोशिश की।

घटना के बाद मुन्ना पांडे और उनके बेटे ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय जाकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई और दोनों घायलों का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया। मुन्ना पांडे का कहना है कि पुलिस की मिलीभगत के कारण उन्हें पहले न्याय की उम्मीद नहीं थी, लेकिन अब पुलिस अधीक्षक के आदेश से मामला दर्ज किया गया है।

तिरहार क्षेत्र के यमुना पट्टी के कई गांवों में बालू माफियाओं द्वारा अवैध खनन जोरों पर किया जा रहा है। इस खनन के कारण माफियाओं और ग्रामीणों के बीच विवादों की स्थिति पैदा हो गई है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि माफियाओं द्वारा फायरिंग की जाती है, जिससे गांव में दहशत फैल जाती है। माफिया अपने अवैध खनन को खुलेआम चलाने के लिए भय मुक्त माहौल बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

इस घटनाक्रम ने यह स्पष्ट कर दिया है कि क्षेत्र में अवैध बालू खनन का धंधा बड़े पैमाने पर फल-फूल रहा है, और प्रशासन की निष्क्रियता इसे और भी बढ़ावा दे रही है। अब देखना यह होगा कि पुलिस और प्रशासन इस मामले में सख्ती से कार्रवाई करते हैं या नहीं, और क्या ग्रामीणों को उनके अधिकार मिल पाते हैं।

मिट्टी का खनन जोरों पर,जिम्मेदार बेखबर
मलिहाबाद, लखनऊ। मलिहाबाद तहसील क्षेत्र में खनन माफियाओं का कारोबार खूब फल-फूल रहा है। उन्हें पुलिस और खनन विभाग का डर नहीं है।इसे जिम्मेदारों की मिलीभगत समझी जाए या फिर लापरवाही। आपको बता दें कि मलिहाबाद तहसील क्षेत्र के कई गांवों में खनन माफिया धरती का सीना चीरकर मिट्टी निकाल रहे हैं। प्रशासन की तरफ से भी खनन माफियाओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही।इस दिनों तहसील क्षेत्र अंतर्गत मिट्टी खनन का कार्य जोरों पर है।

खनन माफिया धरती का सीना चीर रहे हैं। जिम्मेदार मूकदर्शक बने हुए हैं। इस समस्या पर लगाम लगाने को लेकर जिम्मेदार अधिकारी संजीदा दिखाई नहीं देते। जिससे खनन माफियाओं का अवैध धंधा खूब फल-फूल रहा है।लोगों का आरोप है कि माफिया तहसील प्रशासन और पुलिस को मोटी रकम देकर यह धंधा कर रहे हैं।

जिम्मेदारों पर भी सवाल

मलिहाबाद तहसील क्षेत्र अंतर्गत बेरोकटोक खनन का कार्य जोरों पर चल रहा है। जिससे तहसील प्रशासन व पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में है।

सह या अनदेखी

शासन व प्रशासन के लाख प्रयास के बावजूद खनन पर रोक नहीं लग पा रही है। खनन माफिया द्वारा धड़ल्ले से अवैध मिट्टी का करोबार किया जा रहा है और खनन विभाग को इसकी भनक तक भी नहीं है या यह कहे कि उनकी सरपरस्ती में ही यह खेल खेला जा रहा है। इस कारोबार से जहां खनन माफिया मालामाल हो रहे हैं, वहीं हर महीने सरकार को करोड़ों के राजस्व की भी हानि हो रही है। अवैध खनन का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। खनन का गोरखधंधा बेरोकटोक चल रहा है।

कानून महज कागजों में दर्ज हैं। जमीनी हकीकत कुछ और ही है। मिट्टी खनन के खेल में लिप्त माफियाओं और दबंगों से लेकर सफेदपोश हस्तियों के हाथ में है। कोई इसका विरोध नहीं कर सकता।मलिहाबाद तहसील क्षेत्र में खनन माफियाओं का कारोबार खूब फल-फूल रहा है। उन्हें पुलिस और खनन विभाग का डर नहीं है।इसे जिम्मेदारों की मिलीभगत समझी जाए या फिर लापरवाही।

आपको बता दें कि मलिहाबाद तहसील क्षेत्र के कई गांवों में खनन माफिया धरती का सीना चीरकर मिट्टी निकाल रहे हैं। प्रशासन की तरफ से भी खनन माफियाओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही।इस दिनों तहसील क्षेत्र अंतर्गत मिट्टी खनन का कार्य जोरों पर है। खनन माफिया धरती का सीना चीर रहे हैं। जिम्मेदार मूकदर्शक बने हुए हैं। इस समस्या पर लगाम लगाने को लेकर जिम्मेदार अधिकारी संजीदा दिखाई नहीं देते। जिससे खनन माफियाओं का अवैध धंधा खूब फल-फूल रहा है।लोगों का आरोप है कि माफिया तहसील प्रशासन और पुलिस को मोटी रकम देकर यह धंधा कर रहे हैं।

जिम्मेदारों पर भी सवाल.........

मलिहाबाद तहसील क्षेत्र अंतर्गत बेरोकटोक खनन का कार्य जोरों पर चल रहा है। जिससे तहसील प्रशासन व पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में है।

सह या अनदेखी.......

शासन व प्रशासन के लाख प्रयास के बावजूद खनन पर रोक नहीं लग पा रही है। खनन माफिया द्वारा धड़ल्ले से अवैध मिट्टी का करोबार किया जा रहा है और खनन विभाग को इसकी भनक तक भी नहीं है या यह कहे कि उनकी सरपरस्ती में ही यह खेल खेला जा रहा है। इस कारोबार से जहां खनन माफिया मालामाल हो रहे हैं, वहीं हर महीने सरकार को करोड़ों के राजस्व की भी हानि हो रही है।

अवैध खनन का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। खनन का गोरखधंधा बेरोकटोक चल रहा है। कानून महज कागजों में दर्ज हैं। जमीनी हकीकत कुछ और ही है। मिट्टी खनन के खेल में लिप्त माफियाओं और दबंगों से लेकर सफेदपोश हस्तियों के हाथ में है। कोई इसका विरोध नहीं कर सकता।

गोरखपुर: नैपुरा लिंक मार्ग पर धूल का कहर, भट्ठा संचालकों की उड़ी नींद !
गोरखपुर - जनपद के खजनी क्षेत्र में भट्ठा संचालकों और खनन माफियाओं की वजह से नैपुरा लिंक मार्ग की हालत बेहद खराब हो गई थी। सड़क पर जमी धूल और मिट्टी के कारण स्थानीय लोगों का जीवन दूभर हो गया था। स्कूली बच्चों ने विद्यालय जाना छोड़ दिया था, और कई लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी थी।

स्थानीय निवासी जगरनाथ चौबे के नेतृत्व में ग्रामीणों ने खजनी उपजिलाधिकारी कुँवर सचिन से मुलाकात कर अपनी पीड़ा बताई थी। जिसके बाद एडीएम ने नायब तहसीलदार सूरज राम से जांच कराई थी। मौके पर धूल मिट्टी का कहर देखकर एसडीएम को रिपोर्ट भेजकर भट्ठा संचालकों और खनन माफियाओं पर नोटिस जारी करने की बात कही गई थी।

मीडिया में खबर उछलने के बाद भट्ठा संचालकों की नींद उड़ गई है। आनन-फानन में आज सुबह चार मजदूरों को लगाकर सड़क की सफाई का काम शुरू कर दिया गया है। देखना यह है कि यह कार्य आगे भी जारी रहेगा या केवल दिखावा साबित होगा। फिलहाल सड़क पर जमी मिट्टी और धूल आम जनमानस के लिए जानलेवा साबित हो रही है।

मरौली खण्ड पांचः ग्राम चटगन में गहराया पेयजल संकट
खनन कारोबारी की कारस्तानी का खामियाजा भुगत रहे लोग

बांदा। मरौली खण्ड पांच के खनन माफिया की एक गलती की सजा पूरा गांव भुगत रहा है। एक ओर जहां इस खदान के संचालक के द्वारा दबंगई के बल पर नदी की जलधारा में अवैध खनन कार्य को अंजाम दिया जा रहा है। तो वहीं दूसरी ओर एक तो खदान संचालक की मशीनों से खेत के खराब होने से रोटी का संकट जहां सता रहा है। तो वहीं नदी की जलधारा में अवैध तरीके से मानकों की धज्जियां उड़ाते हुए खनन कार्य कराने से अब चटगन गांव में पेयजल संकट भी गहराने लगा है। सोचिये जब शीतकालीन सत्र शुरू होने के समय यह हाल तो गर्मी के दिनों में लोगों को कितनी परेशानी झेलनी पड़ेगी इस बात का अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता है।

मरौली खण्ड पांच के खनन कारोबारी की कारस्तानी से जहां मनुष्य पेयजल संकट से जूझ रहा है तो वहीं जलीय जीव भी बमौत काल के गाल में समाते चले जा रहे हैं। वहीं बुंदेली लोकगीत में सुनाई पड़ती पुरानी चंद पंक्तियां जो आज के दौर में बुंदेलखंड के जनपद बांदा मुख्यालय से मात्र कुछ किलो मीटर ग्राम चट्टान व उसके आस पास के क्षेत्रों के लिए अक्षरतः सिद्ध हो रही है ‘सखी जल गगरी ना फूटे, नहीं तो खसम मर जाई’ वैसे तो केंद्र सरकार की महात्वाकांक्षी योजना हर घर जल  का शुभारंभ हो चुका है। लेकिन ग्राम चटगन को ही ले तो वहां के स्थानीय ग्रामीणों को बूंद - बूंद पानी के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।

ग्रामवासियों को पीने का पानी लाने के लिए अपने ग्राम चटगन से 3 किलोमीटर दूर ग्राम छेराव जाना पड़ता है यहां पर कहने को तो हर घर जल योजना अंतर्गत नल व पाइपलाइन डाली गई है जबकि धरातल में 4 इंच पाइप डालने की जगह ठेकेदार द्वारा मानक के विपरीत मात्र 2 इंच पाईप लाईन गांव की सड़कों बर्बाद कर डाल दिया है। जिससे बारिश के दिनों में ग्रामीणों को चुटहैल होकर कीमत चुकानी पड़ा रही है। ऐसा ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए बताया कि लगातार शिकायतों को करने पर कुछ अफसर आए, तो नलो कि टोटियों में थोड़ी देर के लिए पानी आया जैसे अफसर वापस लौटे तो वैसे ही नालों की टोटियों से पानी गायब हो गया।

वही पर यदि पारंपरिक जल स्रोत की बात की जाए बांदा समेत आस पास के कई गांवों की जीवन धारा, जीवनदायिनी केन नदी जो इस ग्राम के सीमा से होकर बहती है, उसे अवैध बालू खनन करने वाले बालू माफियाओं की नजर लग गई है, बालू खदान मरौली खंड 5 की तरफ से भी बहकर आती धारा का जल प्रतिबंधित मशीन पोकलैंडो  मशीनों के अत्याधिक प्रयोग एवं जलधारा में खुदाई के चलते वह पानी इतना प्रदूषित हो चुका है मनुष्यों को तो दूर पशुओं के पीने आदि के प्रयोग लायक नहीं रह गया यह समस्या केवल एक ग्राम की नहीं क्षेत्र के कई ग्रामों की है।

जो माफियाओं के डर से जब लोगों ने डरी जुबान से क्षेत्र के दौरा करने पहुंचे किसान नेता बलराम तिवारी को अवगत कराया। जिस पर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के मंडल अध्यक्ष ने स्थानीय नागरिकों भरोसा दिलाते हुए ग्रामीणों से शीघ्र ही इस जल समस्या का निराकरण जिला प्रशासन स्तर पर कराने का भरोसा दिया, साथ ही यह घोषणा की जल्द से जल्द अगर इस जल समस्या का समाधान शासन स्तर पर नहीं होता है तो वह स्थानीय ग्रामीण वासियों के संग सड़कों में उतर ग्रामीणों के साथ कंधे से कन्धा मिलाकर आंदोलन करेंगे। देखना यह है प्रशासन कब तक स्थानीय जनता की इस गंभीर जल समस्या को कब संज्ञान लेता है साथ क्या कार्यवाही करता है।

खनन माफियाओं पर शिकंजा कसने वाली न्यायप्रिय जिलाधिकारी की साख पर बट्टा लगा रहे जिम्मेदार अधिकारी
ऊंचाहार रायबरेली। हाइवे के ठेकेदारों द्वारा मनकों की धज्जियाँ उड़ाते हुए उपजाऊ ज़मीनों को तालाबों के रूप में लागातार तब्दील किया जा रहा है, मनकों की और नियमों को तार तार करके जबरदस्त तरीके से अवैध खनन किया जा रहा है बावजूद इसके जिला खनन अधिकारी हाँथ पर हाँथ रखे बैठे हुए हैं, शिकायत या मीडिया के हस्तक्षेप के बाद जिला खनन अधिकारी का बयान अल्फाज होते हैं कि जहाँ शिकायत करनी हो कर लो, ऐसे में सवाल बड़ा है कि जहाँ एक तरफ  न्यायप्रिय जिलाधिकरी द्वारा लागातार खनन माफियाओं पर शिकंजा कसा जा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ जिला खनन अधिकारी द्वारा खनन माफियाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है।

ताज़ा मामला ऊंचाहार क्षेत्र के सरायभान गांव का है जहाँ पर हाइवे निर्माण में सहयोगी कार्यदाई संस्था महादेव कंस्ट्रक्शन द्वारा ख़ुलेआम रातो दिन नियमों और मनकों की धज्जियाँ उड़ाते हुए किसानों के उपजाऊ खेतों को तालाब के रूप में तब्दील किया जा रहा है।

बेखौफ़ ठेकेदार ने बिना अनुमति खोद  डाली थी कई बीघे भूमि, मामले में खनन अधिकारी थे उदासीन
महादेव कंस्ट्रक्शन नामक संस्था का ठेकेदार इतना बेखौफ़ है कि उसने किसान चंद्र पाल पाल के खेत में तो बिना आदेश के ही अवैध रूप से खनन करके उसे तालाब बना दिया गया। जिसे तत्कालीन समय में मीडिया ने उजागर भी किया था, इस मामले में भी जिला खनन अधिकारी ने भी कार्यवाही करने की बात कहकर अपना पल्ला झाड लिया था। अब मौजूदा समय में गांव के किसान मुन्ना के खेत से भयंकर तरीके से मिट्टी निकालने का कार्य जारी है।