Hindi news milkipur - Swatantra Prabhat

द्वार पूजा से पहले ही घराती- बाराती के बीच हुई मारपीट, बगैर शादी हुए ही दुल्हन को लेकर दूल्हा गया
स्वतंत्र प्रभात

मिल्कीपुर, अयोध्या।मिल्कीपुर क्षेत्र के पाराधमथुआ गांव में रविवार की रात घरातियों और बारातियों के बीच हुए मारपीट में दो व्यक्ति घायल हो गए। द्वार पूजा के लिए दूल्हे की गाड़ी जैसे द्वार पर पहुंची घराती गाड़ी से दूल्हे को उतारने के लिए गए उसी बीच दूल्हे ने गाड़ी से ना निकलने की बात कहते हुए गाली-गलौज करने लगा। घरातियों ने जब इसका विरोध किया तो दोनों पक्षों में जमकर लात घूंसे व लाठी डंडे चले । घंटों हुई मारपीट के दौरान ही बगैर शादी किए ही लड़की की मां ने दूल्हे के साथ लड़की को विदा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
थाना कोतवाली इनायत नगर क्षेत्र के सफदरभारी गांव निवासी अजय कुमार पुत्र राम अवध कोरी की बारात थाना कुमारगंज क्षेत्र के पाराधमथुआ पूरे झाऊ पाठक गांव में अगनू प्रसाद के घर आई थी। द्वारपूजा के लिए सभी बाराती नाचते गाते हुए लड़की के दरवाजे पर पहुंचे। रात लगभग 12 बजे द्वारचार के समय घराती दूल्हे को गाड़ी से द्वार पूजा पर लाने के लिए गए उसी बीच दूल्हे ने घरातियों से गाली गलौज करने लगा इसी बात को लेकर अनबन हो गई।
मामला बढ़ने पर दोनों पक्षो के बीच मारपीट होने लगी। देखते ही देखते लाठी डंडा चलने लगा। इससे घरातियों व बरातियों में अफरा-तफरी मच गई। बरातियों का आरोप है कि घरातियों ने बारातियों को लात घुसो व लाठी-डंडों जमकर मारपीट की इसी दौरान दूल्हे राजा ने मौका पाते ही दुल्हन को लेकर अपने साथ बगैर शादी हुए ही चल दिया।
घरातियों हो की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस व उपनिरीक्षक शंकर यादव ने भी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर घरातियों से घटना के संबंध में पूछताछ की, मौके पर एक भी बराती पुलिस को नहीं मिल सका। लड़की की मां ने पुलिस से बताया कि मारपीट हो रही थी तभी मैंने अपनी बेटी को दूल्हे के साथ भेज दिया है वे लोग जबरिया नहीं ले गए हैं। प्रभारी निरीक्षक थाना कुमारगंज ओ पी राय का कहना है कि किसी भी पक्ष से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलते ही विधिक कार्यवाही की जाएगी

कोविड-19 को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने 100 शैय्या अस्पताल में किया मॉक ड्रिल
स्वतंत्र प्रभात

मिल्कीपुर, अयोध्या।चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर कोरोना के लगातार बढ़ रहे नए पॉजिटिव को देखते हुए सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय कुमारगंज में इस महामारी से मरीजों को राहत पहुंचाने के सभी उपाय सुनिश्चित कर लिए गए हैं। स्वास्थ विभाग के निर्देश पर ज्वाइन्ट डायरेक्टर अयोध्या ने कोरोना के मद्देनजर ऑक्सीजन प्लांट और उससे होने वाली ऑक्सीजन की आपूर्ति को परखने के साथ ही कोरोना महामारी से पीड़ित गंभीर मरीजों को भर्ती करने के लिए वार्ड से जुड़ी तैयारियों को परखा।मिल्कीपुर तहसील व नगर पंचायत कुमारगंज क्षेत्र में लगभग 400 राजस्व गांवों से जुड़ी 5 लाख की आबादी को गंभीर रोगों से निजात दिलाने वाले सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय कुमारगंज ने कोरोना के मद्देनजर 20 बेड का नया अलग वार्ड तैयार करने के साथ उपरी तल पर दो बेड का एचडीयू वार्ड तैयार किया है।

आगामी दिनों में कोरोना की व्यापकता के मद्देनजर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर ज्वाइंट डायरेक्टर अंसार अली ने अस्पताल में कोरोना मरीजों के लिए आरक्षित दोनों वार्डों में भर्ती होने वाले मरीजों से जुड़ी तैयारियों का जायजा लिया।
मार्क ड्रिल के दौरान अस्पताल एक कर्मचारी ने कोरोना पेशेंट के रूप में इमरजेंसी में पहुंचा जहां पर तैनात डॉ अनमोल पाठक ने हालत गंभीर देख वार्ड बॉय को निर्देशित किया, वार्ड बॉय ने तत्काल पीपी किट पहन कर पेशेंट को इमरजेंसी से उपरी तल पर मौजूद आईसीयू वार्ड में ले जाकर बेड पर लेटा दिया डाक्टर ने आईसीयू बेड में लगे मॉनिटर व अन्य उपकरणों को चलाकर मार्क ड्रिल के दौरान मौजूद ए सी एम ओ डॉ अंसार अली को दिखाया।
इस मौके पर अस्पताल के सीएमएस रजत चौरसिया डॉक्टर संतोष सिंह , डॉ दुर्ग विजय, डॉ प्रवीण बरनवाल, डॉ अरविंद मौर्या समेत स्टाफ नर्स, वार्ड बॉय समेत अन्य कर्मचारी रहे मौजूद ।

बिजली की शॉर्ट सर्किट से तीन बीघा गेहूं की फसल राख
स्वतंत्र प्रभात

मिल्कीपुर, अयोध्या।मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पलिया लोहानी के मजरे दूबे के पुरवा में बिजली की शॉर्ट सर्किट से गेहूं की फसल में आग लग गई। आग लगने से तीन बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
बताया गया कि ग्राम पलिया लोहानी में बिजली का तार काफी नीचे लटका हुआ है। जिससे आये दिन बिजली की शॉर्ट सर्किट होती रहती है। मंगलवार को दोपहर में शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी की वजह से गेहूं की फसल में आग लग गई। ग्रामवासी बीरेंद्र कुमार ने बताया कि जिस  सिवान में शार्ट सर्किट हुई है वहां सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल खड़ी है। बताया कि शॉर्ट सर्किट से जैसे हुई और आग लपटें उठीं तभी गुहार लग गई देखते ही देखते सैकड़ों ग्रामीण इकट्ठा हो गए। आग बुझाने का कार्य शुरू हो गया। आग की चपेट में आने से पलिया लोहानी पूरे दुबे निवासी रमाशंकर दुबे का एक बीघा एवं अंकुर दुबे का दो बीघा गेहूं जल गया।

ग्रामीणों व फायर ब्रिगेड के पहुंचने से आग आगे नहीं बढ़ पाई और गेहूं की बाकी फसल बर्बाद होने से बच गई। लोगों ने बताया कि हल्का लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर आग से हुई नुकसानी का जायजा लेकर रिपोर्ट तहसील मुख्यालय को भेज दी है।

मिल्कीपुर क्षेत्र में हुई मूसलाधार बरसात के चलते गेहूं, सरसों समेत अन्य कई फसले हुई चौपट
स्वतंत्र प्रभात

मिल्कीपुर, अयोध्या। मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र में शनिवार दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ आसमान में काले घने बादल छा गए। इस दौरान क्षेत्र में गरज चमक के साथ  मूसलाधार बरसात हुई है। जिससे फसलों को भारी नुकसान होने के आसार है।

मिल्कीपुर क्षेत्र के कुमारगंज, बहादुरगंज, रमेश नगर, तुलशमपुर, खण्डासा, अज्ञानीजन, रामनगर अमावा सूफी, अमरगंज, इनायतनगर, कुचेरा बाजार, हैरिंग्टनगंज, शाहगंज, बारुन बाजार,धर्मग्रंथ में तेज हवाओं के साथ हुई मूसलाधार बरसात के चलते सरसों गेहूं चना अरहर की फसल खेतों में गिर गई जिससे भारी नुकसान होने का आसार है। किसानों ने बताया कि बरसात के साथ ओले भी पड़े हैं जिससे सरसों, टमाटर,मटर समेत अन्य फसल पर बुरा प्रभाव पड़ा है। जहां अगेती सरसों किसान खेत से काटकर मड़ाई के लिए रखे हुए थे।  वह भी भीग गई है यदि मौसम साफ नहीं हुआ तो किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ेगा। वही कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम वैज्ञानिक अमरनाथ मिश्रा का कहना है कि अभी आगामी 24 घंटों में आकाश में बादल छाए रहेंगे तथा गरज- चमक के साथ हल्की माध्यम वर्षा होने के अभी संभावना बनी हुई है।

तहसील सभागार में हर्षोल्लास से मनाया गया होली मिलन समारोह, तहसील क्षेत्र के पत्रकार व छायाकार रहे मौजूद
स्वतंत्र प्रभात

मिल्कीपुर अयोध्या। उपजिलाधिकारी मिल्कीपुर अमित जायसवाल व तहसीलदार हेमंत गुप्ता ने तहसील सभागार में होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में मिल्कीपुर क्षेत्र के पत्रकार एवं छायाकार मौजूद रहे उप जिला अधिकारी एवं तहसीलदार अबीर लगाते हुए पत्रकारों के गले मिल बधाइयां दी, उप जिलाधिकारी अमित जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि हम सबको सामंजस्य बैठा कर कार्य करना चाहिए पत्रकारों को समाज के हित का कार्य करना चाहिए जाति, व्यक्ति, विशेष से हट कर कार्य करना ही अच्छी पत्रकारिता है, जो जानकारियां क्षेत्र में हम से अछूती रहती हैं वह जानकारी समाचार पत्र के माध्यम से हम तक पहुंच जाती है, उन्होंने होली की बधाई देते हुए कार्यक्रम का समापन किया। इस मौके पर भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महा संगठन के तहसील अध्यक्ष वेद प्रकाश तिवारी, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष हृदय राम मिश्रा, सतनारायण तिवारी, भोला नाथ मिश्रा, रामेंद्र भूषण पांडे, दिनेश जायसवाल, विजय पाठक, दिनेश कुमार, उमाशंकर तिवारी, शिव कुमार पांडे, लवलेस पांडे , सहित क्षेत्र के पत्रकार, छायाकार मौजूद रहे।

अबीर गुलाल से युवाओं व बुजुर्गों ने जमकर खेली होली, गांव की गलियों में चोरियों में नजर आए होलियारे
स्वतंत्र प्रभात

मिल्कीपुर, अयोध्या। तहसील क्षेत्र में सुबह से ही होली खेलते लोग गांव की गलियों से लेकर सड़कों पर दिखाई दे रहे हैं। बाजारों के प्रमुख चौराहों पर जमकर अबीर-गुलाल उड़ रहे हैं। साउंड रखकर लोग डांस कर रहे हैं। मंगलवार की शाम होलिका दहन के साथ ही लोग रंग खेलना शुरू कर दिए।
कुमारगंज, खंडासा, अमानीगंज, अमरगंज, मिल्कीपुर, कुचेरा बाजार, हैरिंग्टनगंज समेत गांव में भी हुरियारों की टोलियां निकलीं। हर तरफ रंग अबीर गुलाल बरस रहा है। होली पर सबसे अधिक उत्साह बच्चों में दिखाई दिया। बच्चे अपने साथियों के साथ पिचकारी से एक-दूसरे पर रंग फेंकते हुए देखे । होली में लोगों के चेहरे इस प्रकार से रंगे गए थे कि होली खेलने वाले लोगों को पहचानना भी मुश्किल हो रहा । गांव की गलियों में फगुआ गीत भी होलियारों द्वारा लोगों के दरवाजे पर गाने के साथ साथ नृत्य भी किया जा रहा है। शराब पीकर लोग होली के पर्व में नालियों के टीचरों में भी लौटते नजर आ रहे हैं। आने जाने वाली राहगीर तरह-तरह के बहाने रंग से बचने के लिए कर रहे हैं लेकिन होली खेलने वाले युवा उनको भी रंग लगाने में पीछे नहीं है। मिल्कीपुर पुलिस क्षेत्राधिकारी आशुतोष मिश्रा की निर्देशन में थाना कोतवाली इनायत नगर, थाना खंडासा व थाना कुमारगंज की पुलिस अपने अपने क्षेत्र में होली का पर्व सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने के लिए कस्बा बाजारों में अपने बंद वाहनों से गस्त कर रहे हैं ताकि कहीं पर किसी प्रकार की अप्रिय घटना ना होने पाए। इस बार होली में रंग तो नाम मात्र का दिखाई दे रहा है अभी रे गुलाल लोगों द्वारा डांस करते हुए उड़ाए जा रहे हैं। युवा के साथ-साथ बुजुर्ग भी बड़ी संख्या में होली के इस पावन पर्व में युवाओं के साथ होली खेल रहे हैं।

राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत, पोस्टमार्टम भेजा गया शव स्वतंत्र प्रभात
स्वतंत्र प्रभात

मिल्कीपुर।हैरिंग्टनगंज ब्लॉक के रूरूखास मजरे देवसिया पारा में राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई है।ग्रामीणों द्वारा राष्ट्रीय पक्षी मोर के मरने की सूचना 112 पुलिस व वन कर्मियों को दी गई। सूचना पर पहुंचे पीआरवी 0917 के साथ वन कर्मियों ने मोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
वन कर्मी सुनील कुमार दूबे व मुन्नी लाल यादव ने बताया कि रूरूखास मजरे देवसिया पारा में एक राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई। मोर का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।इस मौके पर ग्राम रूरूखास मजरे देवसिया पारा के जनक राम, रोहित कुमार, दीपक कुमार, दिवांश चौरसिया व आशीष विश्वकर्मा सहित ग्रामीणों के सहयोग रहा।

हाईस्कूल की परीक्षा देने आए मुन्ना भाई के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल
स्वतंत्र प्रभात

मिल्कीपुर।कोतवाली पुलिस ने ज्ञानदीप इंटर कॉलेज में हाईस्कूल के गणित विषय की परीक्षा देने आए मुन्ना भाई के सचल दल एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया था पुलिस ने विद्यालय प्रशासन की तहरीर आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत ज्ञानदीप इंटर कॉलेज कृष्ण नगर अछोरा में कालीचरन इंटर कॉलेज आदिलपुर के हाई स्कूल के छात्रों सेंटर आया हुआ है बीते मंगलवार को प्रथम पाली में आयोजित यूपी बोर्ड हाई स्कूल के गणित विषय की परीक्षा में मूल परीक्षार्थी राम शंकर यादव पुत्र स्वामीनाथ निवासी ग्राम उरूवा बैश्य भैदी के स्थान पर जयचंद पुत्र राम रूप निवासी बसवार कला कोतवाली इनायतनगर जनपद अयोध्या परीक्षा देने पहुंचा था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कक्ष संख्या आठ में जयचंद पहुंचा तो  निरीक्षक जगदंबा प्रसाद एवं प्रवेश कुमार  प्रवेश पत्र मिलाते हुए छात्रों को कापी वितरित कर रहे थे तभी उनको संदेह हुआ उन्होंने तत्काल केंद्र व्यवस्थापक व आंतरिक सचल दल एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने आरोपी जयचंद को पकड़कर पूछताछ करने के बाद कोतवाली इनायतनगर थाने के उपनिरीक्षक अक्षय पटेल, जय लाल, कांस्टेबल संदीप पाल को सौंप दी थी। विद्यालय प्रशासन द्वारा अभिषेक चंद के खिलाफ लिखित तहरीर दी थी तहरीर के आधार पुलिस ने धारा 419, 420, 467, 468, 471 आईपीसी व 6/10 सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जयचंद को जेल भेज दिया। यह जानकारी प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने दी।

हाई स्कूल की परीक्षा दे रहे मुन्ना भाई को सचल दल ने पकड़ा, चल रही कार्यवाही
स्वतंत्र प्रभात

मिल्कीपुर।माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की प्रथम पाली हाई स्कूल परीक्षा में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देता हुआ एक मुन्ना भाई पकड़ा गया है। फोटो का मिलान चेहरे से ना होने पर कक्ष निरीक्षक जगदंबा प्रसाद एवं रमेश कुमार को संदेह होने पर उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक व आंतरिक सचल दल को सूचित किया। मौके पर पहुंचकर पूंछ ताछ करने पर उसने बताया कि वह दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने आया है। इतनी जानकारी होने के बाद फर्जी परीक्षार्थी को विद्यालय में ही बैठा लिया और मामले की उच्च अधिकारियों को जानकारी दी।
मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत ज्ञानदीप इंटर कॉलेज कृष्ण नगर अछोरा में कालीचरण इंटर कॉलेज आदिल पुर का सेंटर आया हुआ है मंगलवार को प्रथम पाली में आयोजित की जा रही यूपी बोर्ड हाई स्कूल के गणित विषय की परीक्षा में मूल परीक्षार्थी राम शंकर यादव पुत्र स्वामीनाथ के स्थान पर जयचंद पुत्र राम रूप निवासी बसवार कला कोतवाली इनायतनगर जनपद अयोध्या परीक्षा देने पहुंचा था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विद्यालय के मुख्य द्वार से कक्ष संख्या आठ में जयचंद पहुंचा तो  निरीक्षक जगदंबा प्रसाद एवं प्रवेश कुमार  प्रवेश पत्र मिलाते हुए छात्रों को कापी वितरित कर रहे थे तभी उनको संदेह हुआ उन्होंने तत्काल केंद्र व्यवस्थापक व आंतरिक सचल दल को सूचना दी। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे सचल दल की टीम ने आरोपी को पूछताछ के बाद पकड़ कर मामले की जानकारी विद्यालय के प्रिंसिपल ओम प्रकाश यादव समेत जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र पाण्डेय को देते हुए आरोपी को विद्यालय में बैठा लिया, तथा मामले की जानकारी कोतवाली इनायतनगर पुलिस को दी। खबर लिखे जाने तक पुलिस आरोपी को हिरासत में नहीं ली थी।

कल से होगी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं, प्रशासन ने परीक्षा को सकुशल निपटाने के लिए कसी कमर
स्वतंत्र प्रभात

अयोध्या।यूपी बोर्ड की परीक्षाएं कल से,नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए जिला प्रशासन ने कसी कमर, जनपद में 133 केंद्रों पर होगी बोर्ड की परीक्षाएं, 86556 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, परीक्षा केंद्र को बांटा गया जोन और सेक्टर में, सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में होगा परीक्षा केंद्र, किसी भी तरह की अनियमितता बरतने पर होगी सख्त कार्रवाई।  संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर पुलिस प्रशासन और खुफिया एजेंसियों की पैनी नजर,सीसीटीवी की निगरानी में होगी परीक्षा, मॉनिटरिंग सेल परीक्षा केंद्र पर लाइव टेलीकास्ट के जरिए रखेगा नजर। सरकार पहले ही कर चुकी है घोषणा, नकल करने वाले पर लगेगा रासुका।

मिल्कीपुर तहसीलदार से नाराज ईस्टांप विक्रेताओं ने परिसर में किया धरना प्रदर्शन
स्वतंत्र प्रभात

मिल्कीपुर, अयोध्या। तहसील परिसर में अव्यवस्थाओं को देखकर भड़के स्टांप विक्रेताओं ने सोमवार को स्टांप सहित अन्य कागजात विक्रय बंद कर प्रदर्शन किया।

स्टांप विक्रेताओं द्वारा कामकाज बंद करने से वाद कारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक सरकार द्वारा स्टांप विक्रेताओं को ऑनलाइन ई स्टांप परिसर में विक्रय किए जाने का लाइसेंस निर्गत किया गया है। जिस के क्रम में स्टांप विक्रेता परशुराम यादव बीते रविवार को तहसील परिसर स्थित पेड़ के नीचे मिट्टी डालकर ऊपर से पल्ली आदि लगाकर प्रिंटर तथा लैपटॉप की सुरक्षा का बंदोबस्त किया था।

तहसीलदार हेमंत कुमार गुप्ता ने ईस्टांप बेचने की व्यवस्था को ध्वस्त करा दिया था। जिसको लेकर सोमवार को सभी स्टांप विक्रेता लामबंद होकर स्टांप सहित अन्य कागजात विक्रय बंद कर दिया था। जानकारी मिलते ही एसडीएम तथा तहसीलदार मिल्कीपुर की गैरमजूदगी में नाजिर शिव प्रकाश सिंह मौके पर पहुंचकर आक्रोशित स्टांप विक्रेताओं को समझा-बुझाकर शांत कराते हुए कहा कि दो माह के भीतर स्टांप विक्रय किए जाने की व्यवस्था करा दी जाएगी।

जिसके बाद फिर से स्टांप विक्रेताओं द्वारा स्टांप सहित अन्य कागजात विक्रय किया जाने लगा। उक्त मामले में तहसीलदार हेमंत कुमार गुप्ता ने बताया की वे आवश्यक कार्य से जिला मुख्यालय पर थे उन्हें इसके बारे में जानकारी नहीं है।

मिल्कीपुर में सीएचसी के डॉक्टरों द्वारा बाहर की लिखी जा रही दवाएं,मरीज परेशान
स्वतंत्र प्रभात

मिल्कीपुर, अयोध्या। जहां प्रदेश सरकार द्वारा स्वास्थ्य विभाग को लगातार निर्देशित किया जा रहा है कि बाहर से मरीजों को दवाएं न लिखी जाए। वही दूसरी ओर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिल्कीपुर के चिकित्सकों द्वारा मरीजों को खूब धड़ल्ले से बाहर की दवाएं लिखी जा रही है।

सीएचसी के डॉक्टरों द्वारा बाहर की लिखी जा रही दवाएं

चिकित्सकों द्वारा बाहर की लिखी गई दवाएं पूरे क्षेत्र में किसी भी मेडिकल स्टोर पर उपलब्ध नहीं है। मात्र  सीएचसी मिल्कीपुर गेट के समाने पर स्थित आजाद मेडिकल स्टोर पर ही मिलती है अस्पताल के डॉक्टरों एवं मेडिकल स्टोर संचालकों की करतूतों के चलते मरीज और तीमारदार महंगे दामों पर दवाएं खरीदने को विवश है।ऐसा ही एक मामला सीएचसी मिल्कीपुर पर देखने को मिला।

दवाओं के लिए मरीज लगाते रहते हैं, बाजारों में चक्कर

मरीज किरन कुमारी सीएचसी पर संचालित ओपीडी में बैठे चिकित्सक से दवा कराने आई थी। ओपीडी में मौजूद डॉक्टर जे पी विश्वकर्मा द्वारा उन्हें बाहर की दवाई लिख दी गई। पीड़िता किरन कुमारी ने बताया कि वे डॉक्टर द्वारा लिखी गई दवाओं का पर्चा लेकर पूरे इनायतनगर बाजार स्थित मेडिकल स्टोरों पर घूमती रही, लेकिन उन्हें दवा नहीं मिल सकी।

मेडिकल स्टोर तथा अन्य लोगों के बताने के बाद जब वह आजाद मेडिकल स्टोर पहुंची तो डॉक्टर द्वारा लिखी दवा मिली तो लेकिन काफी महंगे दामों में स्टोर संचालक द्वारा दी गई।

जब बाहर से महंगी दवा लिखे जाने के संबंध में डॉक्टर जी पी विश्वकर्मा से जानकारी चाही गई तो उन्होंने बताया कि ऐसा नहीं सभी मेडिकल स्टोर पर दवा उपलब्ध है।

स्थानीय लोगों की माने तो सीएचसी मिल्कीपुर गेट पर स्थित आजाद मेडिकल स्टोर को यहां के डॉक्टरों का संरक्षण प्राप्त है।