panchayat sahayak - Swatantra Prabhat

ऑनलाइन उपस्थिति में लापरवाही पर 127 पंचायत सहायकों को नोटिस
बलरामपुर। गांवों में कार्यरत पंचायत सहायकों की ऑनलाइन उपस्थिति को लेकर डीपीआरओ श्रेया उपाध्याय ने सख्त रुख अपनाया है। पोर्टल पर की गई समीक्षा में 127 पंचायत सहायकों ने अक्तूबर में अब तक अपनी ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं की है। इस लापरवाही पर डीपीआरओ ने सभी पंचायत सहायकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सात दिन में संतोषजनक जवाब न देने पर डीपीआरओ ने कार्रवाई की चेतावनी दी है।

डीपीआरओ श्रेया उपाध्याय ने बताया कि बलरामपुर, गैसड़ी, गैड़ास बुजुर्ग, हरैया सतघरवा, पचपेड़वा, रेहरा बाजार, तुलसीपुर, श्रीदत्तगंज और उतरौला विकासखंडों के पंचायत सहायक ऑनलाइन हाजिरी में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। इन ब्लॉकों में 127 पंचायत सहायकों ने पूरे माह में एक भी दिन की उपस्थिति दर्ज नहीं की। बताया कि स्मार्ट अटेंडेंस मोबाइल एप के माध्यम से प्रतिदिन ग्राम पंचायत सचिवालय पर समय से आना और उपस्थिति दर्ज करना सभी पंचायत सहायकों के लिए अनिवार्य है।

उन्होंने निर्देश दिया कि जिन पंचायत सहायकों की उपस्थिति अभी तक दर्ज नहीं हुई है, वे अपने ब्लॉक के सहायक विकास अधिकारी (पं.) के माध्यम से साक्ष्य सहित स्पष्टीकरण तत्काल कार्यालय में प्रस्तुत करें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय के भीतर स्पष्टीकरण नहीं दिया गया, तो संबंधित पंचायत सहायकों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

पंचायत सहायक के मनमानी ड्यूटी से परेशान ग्रामीणों को ब्लाक का लगाना पड़ता है
बस्ती। बस्ती जिले के विकासखंड दुबौलिया के अंतर्गत ग्राम पंचायत शुक्लपुरा में स्थित पंचायत भवन पर रोस्टर प्रणाली के अनुसार आवंटित ग्राम पंचायत शुक्लपुरा के पंचायत भवन से सचिव श्याम बिहारी वर्मा व पंचायत भवन पर कार्यरत पंचायत सहायक ड्यूटी से गायब मिले । सचिव व पंचायत सहायक के ड्यूटी से गायब रहने के कारण पंचायत भवन पर ताला लटकता रहता है । पंचायत भवन पर ताला लटकता देख ग्रामीण मायूस होकर घर लौट गए । सचिव व पंचायत सहायक के मनचाहा ड्यूटी से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ।

प्रदेश सरकार ने प्रत्येक ग्राम पंचायतों में सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देने व पात्रों को घर बैठे लाभ देने के उद्देश्य ग्राम सचिवालय ( पंचायत भवन ) का निर्माण कराया है । प्रत्येक ग्राम सचिवालय पंचायत भवनों  पर पंचायत सहायक की नियुक्ति सरकारी शासनादेश के अनुसार किया गया है । ग्राम सचिवालय पर तैनात पंचायत सहायकों को सुबह 10 बजे से शाम 04 बजे तक ग्राम सचिवालय पर रहकर सरकार द्वारा संचालित समस्त योजनाओं के बारे में जानकारी देना है ग्रामीणों की छोटी बड़ी समस्याओं का निस्तारण करना है ।

जब पंचायत भवन पर सचिव  पंचायत सहायक ही ड्यूटी से गायब रहेंगे तो ग्राम पंचायत में सरकारी योजनाओं की जानकारी कौन देगा ? व ग्रामीणों की समस्याओं का कैसे निस्तारण होगा ? ग्राम सचिवालय / पंचायत भवन पर समस्त अभिलेख उपस्थित रहता है एवं समस्त प्रमाण पत्र पंचायत सहायक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन होता है और सरकारी शुल्क देकर समस्त प्रमाण पत्र को प्राप्त किया जा सकता है । मीडिया पड़ताल में ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत भवन शुक्लपुरा पर ताला बराबर लगा रहता है और कभी-कभी ताला खुलता है और पंचायत भवन पर कोई सरकारी अभिलेख उपलब्ध नहीं है ।

सचिव श्याम बिहारी वर्मा के लापरवाही से पंचायत भवन पर कम्प्यूटर सिस्टम समेत अन्य सामाग्री का कोई पता नहीं है कि समस्त सामाग्री कहां रखा हुआ है । जन्म मृत्यु व अन्य सरकारी कागजातों के लिए ब्लॉक दुबौलिया का चक्कर काटना पड़ता है । इस सम्बंध में ड्यूटी से गायब पंचायत सहायक से फोन के माध्यम से जानकारी लेना चाहा तो पंचायत सहायक का फोन कवरेज क्षेत्र से बाहर निकला सचिव श्याम वर्मा व ग्राम प्रधान वेचन राम ने फोन रिसीव नहीं किया । उक्त प्रकरण खंड विकास अधिकारी दुबौलिया संदीप सिंह ने कहा कि जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी ।

कलवारी मुस्तहकम पंचायत भवन पर लगा सीसीटीवी फुटेज खोलेगा पंचायत सहायक केड्यूटीसे गायब रहने का राज
बस्ती। जहां एक तरफ प्रदेश सरकार ग्रामीणों को घर बैठे सभी समस्याओं का निस्तारण हो सके उनके लिए अथक प्रयास कर रही है । वहीं दूसरी तरफ ग्राम पंचायत कलवारी मुस्तहकम के पंचायत भवन पर तैनात पंचायत सहायक रिंकी यादव ग्रामीणों की समस्याओं को बढ़ाने में जुटी हुई है । लगातार रिंकी यादव गायब रहती हैं ड्यूटी के समय ग्रामीणों द्वारा बताया गया है की रिंकी यादव कभी आती ही नहीं पंचायत भवन पर ऐसे में कैसे जानता को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल पाएगा शिकायत के बावजूद भी ड्यूटी से नदारत रहती है।

जानकारी के अनुसार विकास खंड बहादुरपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत कलवारी मुस्तहकम पंचायत भवन पर पंचायत सहायक रिंकी यादव की तैनाती हुई है लेकिन पंचायत भवन पर ड्यूटी करने के बजाए पंचायत सहायक रिंकी यादव लगातार ड्यूटी से गायब चल रही है । पंचायत सहायक के ड्यूटी से गायब रहने के कारण ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की ना तो जानकारी हो पा रही है और ना ही इसका लाभ मिल पा रहा है । पंचायत भवन पर सीसीटीवी फुटेज, कंप्यूटर सिस्टम ,कुर्सी, मेज ,अलमारी इत्यादि सामग्री उपलब्ध है । पंचायत भवन का ताला ना खुलने के कारण पंचायत भवन की स्थिति बिगड़ती जा रही है ।

पंचायत भवन के आसपास कूड़ा करकट इकठ्ठा हो रहा है धीरे-धीरे गंदगी बढ़ रहा है लेकिन पंचायत सहायक रिंकी यादव समेत अन्य ब्लॉक के अन्य जिम्मेदार अधिकारी मामले का संज्ञान नहीं ले रहे हैं । मीड़िया पड़ताल में ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत भवन कलवारी मुस्तहकम का ताला बहुत कम ही खुलता है जिससे ग्रामीणों को किसी काम के लिए ब्लॉक बहादुरपुर जाना पड़ता है । ब्लॉक बहादुरपुर जाने पर कभी सचिव ड्यूटी से गायब रहते हैं और कभी सचिव को ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने का समय नहीं रहता है जिससे ग्रामीणों की समस्याएं दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं ।

आखिर कब होगी ड्यूटी से गायब पंचायत सहायक रिंकी यादव के खिलाफ विभागीय कार्रवाई ? जिले में बना चर्चा का विषय । पंचायत सहायक रिंकी यादव, सचिव राजन चौधरी और ग्राम प्रधान दिनेश चंद्र जायसवाल के मनमानी कार्यों से प्रदेश सरकार की मंशा पर पानी फिर रहा है और प्रदेश सरकार की साफ सुथरी छवि धूमिल हो रही है । इस संबंध में पंचायत सहायक रिंकी यादव से फोन के माध्यम से जानकारी लेना चाहा तो पंचायत सहायक रिंकी यादव ने मीडिया के फोन को रिसीव करने के बजाए फोन को काट दिया एवं सहायक विकास अधिकारी बहादुरपुर (एडीओ पंचायत ) अवधेश कुमार से फोन के माध्यम से जानकारी लेना चाहा तो सहायक विकास अधिकारी (एडीओ पंचायत ) अवधेश कुमार का फोन कवरेज क्षेत्र से बाहर निकला ।

पंचायत सहायक संध्या यादव को प्रतिदिन ग्राम सचिवालय पर रहकर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक करना है डियूटी
बस्ती। बस्ती जिले के विकासखंड दुबौलिया के अंतर्गत ग्राम पंचायत मझियार के राजस्व गांव भनखरपुर में स्थित ग्राम सचिवालय पर कार्यरत पंचायत सहायक संध्या यादव ड्यूटी से गायब रहती हैं । पंचायत सहायक के ड्यूटी से गायब रहने के कारण ग्राम सचिवालय मझियार पर ताला लटक रहा है । ग्राम सचिवालय पर ताला लटकता देख ग्रामीण मायूस होकर घर लौट गए । पंचायत सहायक संध्या यादव के मनचाहा ड्यूटी से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । प्रदेश सरकार ने प्रत्येक ग्राम पंचायतों में सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देने व पात्रों को घर बैठे लाभ देने के उद्देश्य ग्राम सचिवालय ( पंचायत भवन ) का निर्माण कराया है ।

प्रत्येक ग्राम सचिवालय (पंचायत भवनों ) पर पंचायत सहायक की नियुक्ति सरकारी शासनादेश के अनुसार किया गया है । ग्राम सचिवालय पर तैनात पंचायत सहायकों को सुबह 10 बजे से शाम 04 बजे तक ग्राम सचिवालय पर रहकर सरकार द्वारा संचालित समस्त योजनाओं के बारे में जानकारी देना है ग्रामीणों की छोटी बड़ी समस्याओं का निस्तारण करना है । जब ग्राम सचिवालय पर पंचायत सहायक ही ड्यूटी से गायब रहेंगे तो ग्राम पंचायत में सरकारी योजनाओं की जानकारी कौन देगा ? व ग्रामीणों की समस्याओं का कैसे निस्तारण होगा ?

ग्राम सचिवालय पर समस्त अभिलेख उपस्थित रहता है एवं समस्त प्रमाण पत्र पंचायत सहायक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन होता है और सरकारी शुल्क देकर समस्त प्रमाण पत्र को प्राप्त किया जा सकता है । मीडिया पड़ताल में ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम सचिवालय मझियार पर ताला बराबर लगा रहता है और कभी-कभी ताला खुलता है और ग्राम सचिवालय पर कोई सरकारी अभिलेख उपलब्ध नहीं है । सरकारी कागजातों के लिए ब्लॉक दुबौलिया का चक्कर काटना पड़ता है । इस सम्बंध में ड्यूटी से गायब पंचायत सहायक संध्या यादव से फोन के माध्यम से जानकारी लेना चाहा तो पंचायत सहायक का फोन कवरेज क्षेत्र से बाहर निकला । उक्त प्रकरण खंड विकास अधिकारी दुबौलिया संदीप सिंह ने कहा कि जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी ।

पंचायत में बंद पड़ा ताला, सुविधाओं के लिए भटक रहे ग्रामीण
महराजगंज। नौतनवां ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत झिंगटी में जिम्मेदारों के उदासीनता के कारण हमेशा ताला लटका रहता है। लगातार पंचायत भवन में ताला लगा होने से पंचायत भवन का अस्तित्व खतरे में आ गया है। वहीं विकास कार्यों की दुहाई देने वाले ब्लाक के अधिकारियों के पास निर्माण के बाद से ही इसके निरीक्षण करने तक का समय नहीं मिल पाया जिससे गांव में अनियमितताओं का अंबार लगा हुआ है। वहीं पंचायत भवन जर्जर होने के कगार पर है लेकिन आज तक पंचायत भवन में न तो विकास कार्यों को लेकर बैठक की गई और न ही ग्रामीणों को प्राथमिक स्तर की सुविधाएं मिल ही हैं। वहीं दो वर्ष पूर्व शासन द्वारा पंचायत भवन का कायाकल्प करवाया गया था।

उक्त पंचायत भवन का कायाकल्प के दौरान मानक का ख्याल नहीं रखा गया जिसके कारण कुछ ही वर्षों में पंचायत भवन का कायाकल्प व दीवार जर्जर हो चुका है। जहां दो वर्ष के अंदर ही जगह-जगह प्लास्टर व टायल्स भरभराकर उखड़ना शुरू हो गया है। तथा बाहर झाड़-झंखाड़ का अंबार लगा हुआ है तथा वहां मौजूद हैंडपंप भी जीर्ण-शीर्ण अवस्था में पड़ा हुआ है। वहीं पंचायत भवन में ताला लगा होने से ग्रामीणों को करीब 10 किलोमीटर की दूरी तय कर ब्लाक कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा है।

पंचायत सहायक वह घर बैठे ही छह हजार रुपये मानदेय ले रही है। पंचायत भवन में कर्मचारी के न आने से ग्रामीणों को परिवार रजिस्टर की नकल, जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र सहित अन्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।

इस संबंध में प्रभारी एडीओ पंचायत योगेश मद्धेशिया ने कहा कि जांच करवाया जाएगा यदि पंचायत भवन बंद मिला तो संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जायेगी।