Lucknow Administration - Swatantra Prabhat

लखनऊ के अलीगंज में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग, तार के सहारे कूदकर बचाई जान, कई झुलसे, कई लोगों के फंसे होने की आशंका
लखनऊ, संवाददाता।

राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक बहुमंजिला व्यावसायिक इमारत में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इमारत की तीसरी मंजिल पर स्थित गेमिंग जोन और सॉफ्टवेयर ऑफिस में लगी, जिसने देखते ही देखते पूरे फ्लोर को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के समय कार्यालय में बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद थे। आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जान बचाने के लिए कई लोगों को इमारत के बाहर लटक रहे तार के सहारे नीचे उतरना पड़ा, जबकि कुछ लोगों ने दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगते ही पूरे परिसर में धुआं भर गया और लोगों के बीच भगदड़ मच गई। बाहर निकलने का सुरक्षित रास्ता न मिलने पर कर्मचारियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर इमारत से बाहर निकलने का प्रयास किया। इस दौरान कई लोग घायल हो गए, जिनमें एक युवती के भी घायल होने की सूचना है। कुछ घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

बताया जा रहा है कि यह कार्यालय अलीगंज स्थित एक पेट शॉप के ऊपर संचालित हो रहा था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग तीसरी मंजिल से शुरू हुई और तेजी से फैलती चली गई। उस समय कार्यालय में 30 से अधिक कर्मचारी कार्यरत थे। अचानक आग लगने से लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला और पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू किया और फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। हालांकि प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आग लगने के बाद कुछ समय तक दमकल की गाड़ियां मौके पर नहीं पहुंच सकीं, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। बाद में कई दमकल वाहन घटनास्थल पर पहुंचे और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया।

फिलहाल दमकल विभाग की टीमें आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं। अधिकारियों ने आशंका जताई है कि इमारत के भीतर अभी भी कुछ लोग फंसे हो सकते हैं। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार 6 से 7 लोगों के अंदर फंसे होने की संभावना है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है। बचाव दल लगातार तलाशी और राहत कार्य में जुटा हुआ है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने तत्काल संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और प्रभावित लोगों की हरसंभव सहायता सुनिश्चित करने को कहा है।

दमकल विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, लेकिन आग पर पूरी तरह काबू पाने और जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

स्थानीय लोगों के अनुसार, इमारत में पर्याप्त अग्नि सुरक्षा व्यवस्था और आपातकालीन निकास की व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। घटना के बाद प्रशासन ने पूरे मामले की विस्तृत जांच के संकेत दिए हैं।

समाचार लिखे जाने तक राहत एवं बचाव कार्य जारी था और दमकल कर्मी आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे थे।

लड़कियां रोटी रहीं फ़िर भी नहीं पसीजा लखनऊ प्रशासन
अलीगंज स्थित श्री राम औद्योगिक अनाथालय से 9 लड़कियां बाथरूम की जाली काटकर भागी थी। जिनमें से 2 लड़कियों को पुरनिया चौराहे पर पकड़ा गया उस समय वो बस का इंतज़ार कर रहीं थी। मामला आगे बढ़ा तो लखनऊ के डीएम सूर्यपाल गंगवार ने इस पर कड़ा एक्शन लिया और  अनाथालय   को खाली कराने के लिए निर्देशित किया उस वक्त अनाथालय में 37 लड़कियां मौजूद थी।इस फैसले का काफ़ी विरोध हुआ। विरोध अनाथालय की शेष लड़कियां ही कर रहीं थी।

कल शाम पांच बजे जब प्रोबेशन बिभाग के 4 से 5 अधिकारी तीन छोटी मझोली गाडियां लेकर  संस्था में आए और लड़कियों को गाड़ी में बैठने के लिए कहने लगे। इसको सुनते ही जो लड़की जहां थी वहीं से रोने चिल्लाने  लगी कि हम कहीं नहीं जाएंगे, यहीं रहेंगे। कुछ देर के बाद प्रोवेशन के कर्मचारियों ने पुलिस को सम्पर्क किया।

लड़कियां अनाथालय से न जाने का भरसक प्रयास किया रोई, गिड़गिड़ाई लेकिन प्रशाशन ने उनकी एक न सुनी।

जबरन महिला  पुलिस बल के साथ उन्हें गाड़ियों में भरकर रातों रात सरकारी संरक्षण गृह में भेज दिया गया। वहीं अनाथालय के संचालक ओम प्रकाश पाठक का कहना है कि जैसे ही प्रशासन लड़कियों को सरकारी संरक्षण गृह  जाने के लिए बोले तुरंत ही लड़कियां चिल्ला चिल्लाकर कर रोने लगी फ़िर  महिला सिपाही को बुलाया गया जिन्होंने आकर आनन -फानन में मारपीट कर गाड़ी में जबरदस्ती भर कर राजकीय बाल गृह बालिका पारा ले गईं।

सवाल उठता है कि लंबे समय से बेहतरीन और बिना किसी दाग के चल रहे श्री राम औद्योगिक अनाथालय पर शासन द्वारा जल्दबाजी में  इतनी शख्ती क्यों की गई?