swatantra prabhat aligarh news - Swatantra Prabhat

छात्रों ने क्राइस्ट यूनिवर्सिटी में जीता पुरस्कार
अलीगढ़। एएमयू के बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन विभाग (डीबीए) के छात्रों के एक समूह ने क्राइस्ट यूनिवर्सिटी, दिल्ली एनसीआर परिसर द्वारा आयोजित एक बिजनेस फेस्ट में भाग लिया और अपने प्रस्ताव, ‘ग्राइंड ग्राइंडः कामकाजी पेशेवर महिलाओं के लिए एक सहज भोजन समाधान’ के लिए ‘आइडिया इग्निशन’ श्रेणी में पहला स्थान हासिल किया। सॉल्यूशन स्लैमः पिच एंड प्रोटेक्ट इवेंट में, एएमयू के छात्रों ने अपने विश्लेषणात्मक और रणनीतिक कौशल का प्रदर्शन किया और विशेषज्ञ पैनल के सामने केस एनालिसिस और आइडिया डिफेंस सहित दो चुनौतीपूर्ण राउंड से गुजरने के बाद विजेता के रूप में जीत दर्ज की।

विभाग की अध्यक्ष प्रोफेसर सलमा अहमद ने बताया कि क्राइस्ट कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में कई प्रमुख प्रतियोगिताएं शामिल थीं जैसे- आइडिया इग्निशन, सॉल्यूशन स्लैमः पिच एंड प्रोटेक्ट, और कॉन्सिलियमः द केस कॉम्पिटिशन, आदि, जिसने प्रतिभागियों को अपने कौशल का प्रदर्शन करने, वास्तविक दुनिया की समस्याओं से निपटने और प्रतिभाशाली साथियों के विविध पूल से सीखने के लिए एक असाधारण मंच प्रदान किया। उन्होंने विद्यार्थियों को बधाई दी और कहा कि ये प्रतियोगिताएं अमूल्य शिक्षण अनुभव प्रदान करती हैं, जिससे विद्यार्थियों की समस्या समाधान और प्रस्तुति कौशल में निखार आता है।

प्रयास ईमानदारी से किए जाए तो मिलेंगे सकारात्मक परिणामः कुलसचिव
अलीगढ़। मंगलायतन विश्वविद्यालय के मंगलायतन आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर द्वारा ट्रांजिशनल करिकुलम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सत्र 2024-25 के बीएएमएस पाठ्यक्रम के नवागत विद्यार्थियों का शिष्योपनयन् संस्कार हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ कुलसचिव ब्रिगेडियर समरवीर सिंह आदि ने भगवान धन्वंतरि के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया। डा. पीसी शुक्ला ने भगवान धन्वंतरि का पूजन विधि विधान से संपन्न कराया। कार्यक्रम का आयोजन प्रिंसिपल प्रो. राजेश धाकड़ के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है। कई दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में विभिन्न कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।

जिसमें नव प्रवेशी विद्यार्थी विश्वविद्यालय की गतिविधियों के साथ आयुर्वेद को जानेंगे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुलसचिव ने नवागत विद्यार्थियों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी आपसी समन्वय स्थापित कर शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन में अपने प्रयासों को सफलता की ओर लेकर जाए। ज्ञान हर जगह है सिर्फ उसे प्राप्त करने की क्षमता विकसित करने की आवश्यकता है। यदि प्रयास ईमानदारी से किए जाए तो उसके सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। कार्यक्रम में स्वागत भाषण देते हुए प्रो. मनोज कुमार शर्मा ने आयुर्वेद पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद संसार की सबसे प्राचीन चिकित्सा पद्धति है। विद्यार्थियों को चहुमुखी विकास के लिए मन लगाकर अध्ययन करना चाहिए। डा. ऋषिकांत वशिष्ठ ने बताया कि शिष्योपनयन संस्कार पुरातन काल से ही हमारी शिक्षा पद्धति का महत्वपूर्ण अंग रहा है।

इस दौरान विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। जिसमें नृत्य, गीत व संगीत की त्रिवेणी प्रवाहित हुई। समन्वयक डा. अनूप मिश्रा, डा. पंकज शर्मा, डा. प्रवेंद्र पाल सिंह रहे। संचालन प्रथम पंडित व साक्षी कुशवाह ने किया। इस अवसर पर डा. शिवांस शर्मा, डा. मोरंग, डा. रेखा रानी, डा. दीपक, डा. दीपू, डा. प्रतिभा, डा. सरिता, डा. मनोज कुमार, डा. रोबिन वर्मा, राघवेंद्र सारस्वत आदि थे।

बरातियों और घरातियों के बीच टकराव के बाद दुल्हन ने किया शादी से इंकार
अलीगढ़। थाना देहलीगेट क्षेत्र के खैर बाईपास रोड पर मैरिज होम में दुल्हन की बहन को मिठाई न देने पर बवाल हो गया। बरातियों और घरातियों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। कई राउंड फायरिंग होने का भी आरोप है। जिसमें वर- वधू पक्ष से 15 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल और जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इसके बाद लड़की ने शादी करने से ही मना कर दिया। पुलिस ने विवाद को देखते हुए मैरिज होम को खाली करा दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली खैर के गांव एदलपुर निवासी कमल दास ने अपनी बेटी डॉली की शादी देहलीगेट स्थित खैर बाईपास रोड के दीपक के साथ तय की थी। इसके लिए स्थानीय मां गंगा फार्म हाउस मैरिज होम को बुक किया गया था। यहां दुल्हन पक्ष दोपहर बाद आ गया। देर शाम बरात के स्वागत सत्कार की तैयारी चल रहीं थीं। बराती और घराती नाश्ता कर रहे थे। आरोप है कि इसी बीच रात दस बजे दुल्हन की तहेरी विवाहित बहन सोनी एक स्टॉल पर मिठाई लेने गई, लेकिन उसे मिठाई नहीं मिली। इस पर दुल्हन पक्ष ने कड़ा एतराज जताया।

तभी शादी समारोह में हलवाई का काम कर रहे युवक ने अभद्रता करते हुए मिठाई लेकर दुल्हन की तहेरी बहन सोनी पर फेंक दी।  यह बात दुल्हन पक्ष को नागवार गुजरी। उन्होंने इसका विरोध करते हुए हलवाई को डांटा तो आरोप है कि तभी दूल्हा पक्ष के लोग हलवाई के समर्थन में वहां आ गए और दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। मामला बढ़ा तो दोनों और से लाठी -डंडे निकल आए और उनमें जमकर मारपीट होने लगी। इतना ही नहीं कई राउंड फायरिंग भी हुई। इससे शादी समारोह में विघ्न पड़ गया और वहां खलबली चीख पुकार शुरू हो गई।

कुछ देर बाद वहां पथराव होने लगा। कुर्सियां भी फिंकने लगी। मैरिज होम में मारपीट और हंगामें की सूचना पर इलाका पुलिस मौके पर आ गई। इस बीच दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग लोग इधर-उधर भागने लगे। मारपीट और फायरिंग में दुल्हन पक्ष से दुल्हन डोली के पिता कमल दास, मां सूरजमुखी , तहेरे भाई राम प्रकाश व राहुल सिंह पुत्र रूपदास, भारत कुमार , रामवती पत्नी दीपचंद, ताई विमलेश पत्नी रूपदास आदि  घायल हो गए। दूल्हा दीपक पक्ष से महेंद्र पाल सिंह, अरुण प्रताप विवेक कुमार अंकित प्रताप आदि घायल हुए हैं। जिन्हें पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल और जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।

इनका कहना है..

सीओ प्रथम अभय पांडे ने बताया कि दूल्हा और दुल्हन पक्ष  के बीच हुई मारपीट में कुल 15 लोग घायल हुए हैं। जिनका उपचार अस्पताल में कराया जा रहा है। उधर, घटना से नाराज दुल्हन डोली ने शादी से यह कहते हुए इंकार कर दिया कि अभी तो शुरुआत है। जब इनका अभी से ही यह हाल है तो आगे तो उसकी जिंदगी बिल्कुल ही नरक हो जाएगी। जिसके बाद बरात बिना दुल्हन के ही मैरिज होम से चली गई। अभी इस मामले में किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

क्यों नहीं पशुओं की हौद तक पहुंच रहे अधिकारी?
अलीगढ़। गायों के प्रति उनकी इस संवेदनशीलता का ही नतीजा है कि राज्य में सरकार बनने के बाद से ही गायों को सुरक्षा, स्वास्थ्य और उनकी देखभाल के लिए कई फैसले लिए गए हैं। गौशालाएं बनवाने के निर्देश दिए गए और बजट में अलग से इसके लिए प्रावधान किया गया है। लेकिन अलीगढ़ का शायद ही कोई ऐसा इलाका हो जहां से आए दिन गायों बछड़ों के भूख से मरने की खबर न आती हो ? राज्य सरकार ने इसी साल सभी गांवों में गौशाला और शहरी इलाकों में पके आश्रय स्थल बनावाने के निर्देश दिए थे लेकिन ज्यादातर आश्रय स्थलों में गायें चारे और पानी के अभाव में दम तोड़ दे रही हैं।

बरौला जाफरााबाद क्षेत्र में पशुओं के संरक्षण के लिए बनाया बाड़ा (गोशाला) लावारिस पशुओं को जान पर भारी पड़ रहा है। पर्यात चारा न मिलने से यहां लाए गए लावारिस पशु जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। भरपेट चारा न मिलनो के कारण बीते दो माह में करीब पांच गौवंश दम तोड़ चुके हैं। जिसमें वर्तमान में लगभग 70 से अधिक गोवंशों को शरण दिया गया है। इन पशुओं के चारा पानी व देखभाल की जिम्मेदारी कर्मचारियों पर है, लेकिन इन पशुओं के लिए भरपेट बारा नहीं मिल रहा है। इसके चलते आए दिन पशुओं की मौत हो रही है।
नाम व छापने की शर्त पर गौशाला के एक कर्मचारी का कहना है कि लावारिस पशुओं को बाग में पहुंचा दिया जाता है, लेकिन पर सारे को व्यवस्था नहीं होने से संकट हो गया है।

एक दिन में 10 किलो चारा खाने वाले एक पशु को महज दो किलो चार ही दिया जा रहा है। भरपेट चारा न मिलने के कारण पशु दुर्बल होकर दम तोड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल गौवंश की सुरक्षा जिले में दम तोड़ रही है। प्रशासनिक लापरवाही के चलते गौवंशों की मौतों का सिलसिला थम नहीं हो रहा है। चारे के अभाव में दम तोड़ रहे गौवंश को बिना पोस्टमार्टम कराए ही गड्ढों में दफन कर दिया जाता है। जिले के अधिकारी केवल बैठकों तक में सीमित होकर रह गए हैं । जबकि धरातल पर गौवंश की सुरक्षा के लिए कोई भी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।

जिलाधिकारी गौ आश्रय स्थलों की समीक्षा करते रहते हैं जिलाधिकारी विशाख जी भी गौ आश्रय स्थलों को स्थिति की समीक्षा लगभग आए दिन करते रहते हैं, लेकिन इस समीक्षा का असर उनके मातहतों पर कितना पड़ता है यह एक गौ आश्रय स्थल की हकीकत को देखने के बाद ही उजागर हो जाता है। सवाल है कि जब सरकार गौशाला के लिए पैसा पानी की तक बहा रही है तो आखिर कर्मचारी उसको पशुओं के हौद तक क्यू नहीं पहुंचा रहे हैं।

अवैध मिट्टी का खननः प्रशासन मौन, रोके कौन
अलीगढ़। प्रदेश सरकार की सख्ती के बावजूद भूमाफियाओं के बुलंद हौसलों के चलते क्षेत्र में अवैध रूप से मिट्टी का खनन जारी है। प्रदेश के मुखिया का बुलडोजर अवैध रूप से बने भवनों को मिट्टी में मिलाने का काम कर रहा है तो वहीं दूसरी ओर भू माफियाओं के बुलडोजर अवैध रूप से मिट्टी का खनन करने से भी बाज नहीं आ रहे। जहां तक प्रदेश के अलीगढ़ मंडल का सवाल है तो स्वयं अलीगढ़ जनपद के थाना लोधा क्षेत्र के गांव रुस्तम पुर और बडौला हाजी ऐसे गांव हैं जहां भू माफियाओं द्वारा बिना किसी प्रशासनिक अनुमति के अवैध रूप से मिट्टी का खनन किया जा रहा है।

ऐसी बात भी नहीं कि संबंधित विभागीय अधिकारियों को इसकी ख़बर नहीं है कई बार शिकायत भी की जा चुकी है मगर कानों में तेल डालकर बैठे अधिकारियों द्वारा शिकायतों पर कोई ध्यान न दिए जाने के कारण समाचार लिखे जाने तक भू माफियाओं द्वारा मिट्टी का बिना किसी प्रशासनिक अनुमति के अवैध रूप से खनन जारी था। देखने वाली बात ये होगी कि इतनी शिकायतों के बावजूद कुंभकरणी नींद में सोए संबंधित विभागीय अधिकारी जाग्रत हो कर अवैध रूप से हो रहे मिट्टी के खनन को रोक पाने में कब तक सफल होते हैं।

उपचुनाव के प्रसार प्रचार सपाईयों ने झौंकी पूरी ताकत
अलीगढ़। खैर विधानसभा की सीट को लेकर प्रचार प्रसार तेज हो चुका है सभी पार्टियों खैर सेट को जीतने के दावे कर रही है। सभी प्रत्याशी व पदाधिकारी जनता के बीच जा जाकर अपनी पार्टियों के द्वारा मिलने वाली सुविधाओं का प्रचार प्रसार कर रहे हैं। लेकिन खैर विधानसभा के चार लाख मतदाता किसकी किस्मत का फैसला करेंगे। समाजवादी पार्टी के अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद नदवी अलीगढ़ पहुंचे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को द्वारा उनका पूर्ण माला पहनकर जोरदार स्वागत किया। वही उनके द्वारा जनता को संबोधित करते हुए मौजूदा सरकार पर निशाना सदा और खैर सीट जीतने का दावा किया है।

शकील अहमद नदवी के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि मौजूदा सरकार हिंदू मुस्लिम की राजनीति करती है। जो हमारा भाईचारा है इसे तोड़ना चाहती है इनके पास कोई मुद्दा नहीं है । महंगाई बेरोजगारी शिक्षा आदि इन्हें कुछ दिखाई नहीं देता जिस तरीके से प्रदेश के मुखिया वह उन्हें शोभा नहीं देता यह पड़ा है । नहीं कटेगा नहीं बटेगा 2027 में इन्हें मुंह तोड़ जवाब देगा 2024 में भी जनता ने इन्हें जवाब दे दिया । उत्तर प्रदेश से लोकसभा की 37 सीट जीता कर 9 की 9 सीट जीता कर मौजूदा सरकार को दिखा देगी । इस सरकार ने सिर्फ जनता को छाले का काम किया है और कुछ नहीं जनता को इसे सिर्फ धोखा मिला है।

करवा चौथ की खरीददारी में जुटी महिलाएं, दुकानों पर उमड़ी भीड़
अलीगढ़। करवा चौथ के अवसर पर चूड़ी व श्रंगार की दुकानों पर महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इगलास विधायक राजकुमार सहयोगी ने अपनी दुकान पर ग्राहकों के लिए समान बेचने में मदद की। उन्होंने बताया कि करवा चौथ पति-पत्नी के बीच प्रेम और समर्पण का प्रतीक है, और महिलाएं इस अवसर पर विशेष रूप से चूड़ियों और श्रंगार के समान की मांग करती हैं।

विधायक राजकुमार सहयोगी ने कहा, “करवा चौथ का त्यौहार पति-पत्नी के बीच प्रेम और समर्पण का प्रतीक है। महिलाएं इस अवसर पर अपने पति के लिए विशेष रूप से तैयार होती हैं और चूड़ियों और श्रंगार के समान की मांग करती हैं।“ इस अवसर पर महिलाओं की भारी भीड़ को देखते हुए विधायक राजकुमार सहयोगी ने अपनी दुकान पर ग्राहकों के लिए समान बेचने में मदद की, जिससे महिलाओं को आसानी से अपनी पसंद का समान मिल सके।

शराबी पति के आतंक से महिला परेशान, नहीं मिल रहा न्याय
अलीगढ़। थाना अतरौली क्षेत्र के नजदीक गांव उत्तम गढ़ी तहसील अतरौली में असम की रहने वाली लड़की नीतू ने वर्ष 2011 मे शादी की थी, नीतू के पास तीन बच्चे भी हैं लेकिन नीतू के पति बंटी सिंह धीरे-धीरे शराब पीने के आधीन हो गए और शादी के कुछ साल बाद ही नीतू सिंह के साथ मारपीट शुरू कर दी महिला को कई बार गंभीर चोटे भी आई ,लेकिन बंटी सिंह ने शराब पीना बंद नहीं किया । आपको बताते हैं कि नीतू सिंह ने अपने जीवन के बारे में क्या कहा नीतू सिंह ने कहा कि मेरे पति आए दिन मारपीट करते हैं और मौका मिलते ही मेरे साथ गंदी-गंदी गालियां देते हुए बच्चों के सामने मारपीट करते हैं।

उसके जीवन को तहस-नहस कर दिया है उसके तीन बच्चे हैं अब वह अपने बच्चों का जीवन व्यापन कैसे करे। पति से पीड़ित होकर कुछ साल पहले बच्चों को लेकर अपने मायके असम चली गई थी ,लेकिन बाद में यह मुझे असम लेने पहुंच गए और कहा आगे से ऐसा कुछ नहीं होगा। तो वह अपने बच्चों का भविष्य देखते हुए अपनी ससुराल उत्तमगढ़ी आ गई ,लेकिन मेरे पति का पीना बंद नहीं हुआ जो कुछ घर में था उसको बेचकर वह शराब पी ली । पीड़िता अपने जीवन व्यापन के लिए एक गाय पकड़ ली थी और एक बकरी थी उसको भी पति ने बेच दिया।

जिसकी शिकायत उसने अतरौली कोतवाली पर दी और पुलिस से गुहार लगाई कि मुझे न्याय दिला दीजिए उसका पति मुझे आए दिन मारपीट करते हैं जिससे जीना मुश्किल कर दिया है। वह अपने बच्चों को लेकर मजदूरी कर अपना पालन पोषण कर सकती है, लेकिन पति मुझे मजदूरी भी नहीं करने देता हैं और उस पर अन्य लोगों से अवैध संबंध बताते हुए मारपीट करता हैं और मुझे खाने-पीने भी नहीं देता हैं ,रोज मेरे साथ मारपीट करते हैं । नीतू सिंह ने वीडियो के माध्यम से कहा कि उसे कम से कम खाने तो दें मुझे इनसे कुछ नहीं चाहिए । अगर यह खाने-पीने के लिए भी नहीं दे सकते हैं तो उसके साथ मारपीट ना करें।

इसकी तहरीर अतरौली कोतवाली में लिखित में दी तो पुलिस ने कहा कि आपका घरेलू विवाद है इसमें हम कुछ नहीं कर सकते, लेकिन आपकी शिकायत दर्ज कर लेंगे, लेकिन महिला ने कहा कि क्या पति मुझे जान से मार देंगा तभी आप कार्रवाई करेंगे । क्या उससे पहले उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो सकती है या उसे लिखित में दिलवा दीजिए कि वह अपना जीवन व्यापन अपने बच्चों के साथ कर सकती है। नीतू का कहना है कि अब वह न्याय के लिए दर-दर भटक रही उसे कोई न्याय नहीं मिल रहा है और ना ही पति से छुटकारा मिल रहा है वह इतनी मजबूर हूं कि अगर अपनी आत्महत्या करती है तो बच्चे बेघर हो जाएंगे ना तो जी सकती है और ना ही मर सकती है।

उपचुनाव की तैयारी शुरू, 28 तक खरीदे जा सकते है नामांकन पत्र
अलीगढ़। खैर विधानसभा में उपचुनाव होने जा रहे हैं, और इसके लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। उपचुनाव का यह महत्वपूर्ण अवसर राजनीतिक दृष्टिकोण से बेहद अहम है, क्योंकि इससे क्षेत्रीय राजनीति में बदलाव की संभावना पैदा हो सकती है। खैर विधानसभा में उपचुनाव को लेकर स्थानीय प्रशासन ने कुछ खास इंतजाम किए हैं ताकि चुनाव प्रक्रिया सुचारू रूप से चल सके। सबसे पहले, नामांकन पत्रों की प्रक्रिया पर नजर डालें तो उम्मीदवार 28 अक्टूबर तक नामांकन पत्र खरीद सकते हैं। यह समय सीमा इस बात का संकेत है कि उम्मीदवारों के पास पर्याप्त समय है कि वे अपनी उम्मीदवारी के लिए आवश्यक कागजात और दस्तावेजों को पूरा कर सकें। नामांकन पत्र खरीदने की प्रक्रिया एक महत्वपूर्ण कदम होता है क्योंकि यही वह समय होता है जब उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरने का आधिकारिक निर्णय लेते हैं।

खैर विधानसभा का क्षेत्र अलीगढ़ जिले का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और इस क्षेत्र में चुनावी हलचल हर बार राजनीतिक रूप से अहम रहती है। चुनावी प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के लिए स्थानीय प्रशासन ने कुछ कदम उठाए हैं। इनमें सबसे प्रमुख है तहसील खैर परिसर में प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के आवागमन को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग लगाये गए है। बैरिकेडिंग का उद्देश्य सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखना है ताकि उम्मीदवारों के आने-जाने के दौरान कोई अव्यवस्था न हो और प्रक्रिया व्यवस्थित ढंग से पूरी हो सके।

चुनाव के दौरान सुरक्षा एक महत्वपूर्ण मुद्दा होता है, खासकर ऐसे क्षेत्रों में जहां राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता अधिक होती है। प्रशासन द्वारा बैरिकेडिंग लगाने का निर्णय इस बात को सुनिश्चित करता है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके और किसी भी अप्रिय घटना को टाला जा सके। तहसील परिसर में प्रत्याशियों के आने-जाने के लिए विशेष मार्ग बनाए गए हैं ताकि नामांकन के समय भीड़भाड़ न हो और हर उम्मीदवार को पर्याप्त समय और स्थान मिल सके।

उपचुनाव में पार्टियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखी जा सकती है। हर पार्टी इस उपचुनाव को जीतने के लिए पूरी ताकत लगाएगी, क्योंकि यह चुनाव उनके भविष्य की रणनीतियों को तय करने में मदद करेगा। उपचुनाव होने के कारण यह पहले से ही एक महत्वपूर्ण घटना बन गया है, क्योंकि यह चुनावी माहौल को नई दिशा दे सकता है। चुनाव प्रचार और वोटरों को प्रभावित करने के लिए हर उम्मीदवार अपने स्तर पर प्रयास कर रहा है।
अलीगढ़ की खैर विधानसभा के उपचुनाव में कौन सा उम्मीदवार जीतता है, यह तो भविष्य के गर्भ में है, लेकिन इस समय राजनीतिक गहमागहमी चरम पर है।

आने वाले दिनों में चुनाव प्रचार और नामांकन प्रक्रिया के साथ ही चुनावी हलचल और तेज होगी। स्थानीय जनता इस चुनाव को लेकर उत्साहित है और सभी की निगाहें इस पर टिकी हैं कि कौन सा प्रत्याशी जनता का विश्वास जीतकर उनकी आवाज बनता है।

इनका कहना है..
पूरे मामले को लेकर उपजिलाधिकारी महिमा सिंह राजपूत के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया खैर विधानसभा में उपचुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है खैर तहसील न्यायालय से कोई भी व्यक्ति नामांकन पद खरीद सकता है  तहसील परिसर में बैरिकेडिंग की सुविधा की गई है पुलिस फोर्स तैनात किया गया है उप चुनाव को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं फिलहाल एक निर्दल प्रत्याशी के द्वारा नामांकन पत्र खरीदा गया है

चबूतरे के विवाद में दबंगों ने दी जान से मारने की धमकी
अलीगढ़। थाना दादो क्षेत्र के अंतर्गत सलेमपुर लहरा में दबंगों की दबंगई देखने को मिल रही है । घर के सामने अपनी जगह में बने चबूतरे को दबंग तोड़ना चाहते हैं। पुलिस से सांठगांठ कर रखी है और पीड़ित की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। पीड़ित परिवार एसएसपी कार्यालय पहुंचा और दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित सुमन पत्नी राजेंद्र ने आरोप लगाते हुए बताया कि घर के सामने गली में 13 फीट रास्ता लिखित में दे दिया था और दो फीट अपने मकान के सामने छोड़ दिया था दो फीट पर हमने अपना चबूतरा बना लिया।

दबंगों ने कई बार चबूतरे को तुड़वाने का प्रयास किया, मगर कामयाब नहीं हो पाए। जिसके बाद थाना दिवस दादों स्तर से निस्तारण हुआ तो दबंगों ने अपनी गलती को स्वीकार किया और फैसला कर लिया। अब फिर दोबारा दबंग परिवार को परेशान कर मारपीट कर जान से करने की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता का कहना है कि थाने में शिकायत करने पर पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं हुई पीड़िता पति के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र लेकर कार्रवाई की मांग की है। उक्त आरोपी अपराधी किस्म के हैं कभी भी परिवार के साथ रंगीन वारदात को अंजाम दे सकते हैं। एसएसपी अलीगढ़ ने पीड़िता को भरोसा दिया है और थाना पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए हैं।