Mahakumbh - Swatantra Prabhat

महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा पहली बार पहुंचीं लखनऊ
लखनऊ।  महाकुंभ की वायरल गर्ल के नाम से प्रसिद्ध अभिनेत्री मोनालिसा शनिवार को पहली बार लखनऊ पहुंचीं। यहां से वे अपनी पहली फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ की शूटिंग के लिए रवाना होंगी। उनके साथ मुंबई से आई फिल्म की पूरी टीम में अभिनेता अमित राव, अभिषेक त्रिपाठी और फिल्म के लेखक-निर्देशक सनोज मिश्र मौजूद रहे।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान मोनालिसा ने कहा कि लखनऊ उनके लिए बेहद खास शहर है, क्योंकि इसी शहर के निर्देशक सनोज मिश्र ने उनकी जिंदगी को नई दिशा दी। उन्होंने बताया कि फिल्म तक पहुंचने का सफर बहुत कठिन था, लेकिन सनोज मिश्र ने हर मुश्किल में उनका साथ दिया और कभी हार नहीं मानी।

फिल्म के निर्देशक सनोज मिश्र ने बताया कि फिल्म निर्माण के दौरान उन्हें भी कई बाधाओं का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि वसीम रिजवी (जो अब धर्म परिवर्तन कर ‘जितेंद्र नारायण त्यागी’ नाम से जाने जाते हैं) ने एक साजिश के तहत उन्हें जेल भिजवाया था। सनोज मिश्र ने आरोप लगाया कि वसीम रिजवी ने उनका कई करोड़ रुपये हड़प लिया था, और जब उन्होंने न्यायालय में अपने हक के लिए लड़ाई शुरू की, तो झूठे आरोप लगाकर उन्हें फंसाने की कोशिश की गई।

सनोज मिश्र ने कहा, “मैं जेल में भी टूटा नहीं। वहीं से मैंने फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ की पटकथा पर काम शुरू किया, और जेल से बाहर आने के बाद तुरंत शूटिंग शुरू कर दी। आज यह फिल्म मेरे और मोनालिसा दोनों के संघर्ष की कहानी बन चुकी है।”

उन्होंने बताया कि फिल्म की लगभग आधी शूटिंग पूरी हो चुकी है और यह फिल्म अगले साल फरवरी तक रिलीज के लिए तैयार हो जाएगी। मोनालिसा ने कहा कि ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ उनके करियर की सबसे अहम फिल्म होगी। उन्होंने कहा, “इस फिल्म ने मुझे नई पहचान दी है। लखनऊ मेरे लिए सिर्फ एक शहर नहीं, बल्कि नई शुरुआत का प्रतीक है।”

महाकुम्भ-के दौरान भीड़ नियंत्रण एवं यातायात प्रबंधन व्यवस्थापन के बारे में
महाकुम्भ-2025 के सकुशल एवं सुरक्षित सम्पन्न होने पर पुलिस आयुक्त प्रयागराज श्री तरुण गाबा द्वारा दिनांक 27-03-2025 को राष्ट्रीय पुलिस अकादमी, हैदराबाद में आयोजित 17वें MCTP (MID CAREER TRAINING PROGRAMME) में महाकुम्भ-2025 के दौरान भीड़ नियंत्रण एवं यातायात प्रबंधन तथा पुलिस व्यवस्थापन के सम्बन्ध में व्याख्यान दिया गया।

प्रधानमंत्री भारत सरकार  नरेन्द्र मोदी  मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार श्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में महाकुम्भ-2025 विश्व का सबसे बड़ा सफल आयोजन रहा हैं। राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में आयोजित 17वें MCTP (MID CAREER TRAINING PROGRAMME) में देश के विभिन्न राज्यों जम्मू कश्मीर, मणिपुर, केरल, गुजरात आदि से कुल  68 प्रतिभागियों (IPS -2001 से 2011 बैच तक) द्वारा प्रतिभाग किया गया जिनको महाकुम्भ-2025 के आयोजन/व्यवस्थापन पर विस्तृत व्याख्यान दिया गया।

पुलिस आयुक्त श्री तरुण गाबा द्वारा महाकुम्भ-2025 के दौरान उ0प्र0 पुलिस द्वारा श्रद्धालुओं/आगन्तुकों व विभिन्न देशों से आये हुए पर्यटकों, महानुभावों हेतु 07 स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था तथा आपातकालीन परिस्थितियो हेतु कन्टीजेन्सी प्लान, ड्रोन निगरानी एवं श्रद्धालुओं के सुगम व सुरक्षित आवागमन हेतु यातायात व्यवस्था, ICCC (इंटीग्रेटेड कमाण्ड एवं कन्ट्रोल सेन्टर) द्वारा AI (आर्टिफिसियल इंटेलीजेन्स) तकनीक का प्रयोग करते हुए भीड़ नियंत्रण एवं यातायात संचालन की सतत निगरानी, इत्यादि के सम्बन्ध में विस्तृत व्याख्यान देते हुए अनुभवों को साझा किया गया।

महाकुंभ से वंचित श्रद्धालुओं के लिए सीएम योगी का बड़ा तोहफा, भेजा गंगा जल
जिले के प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने आईटीआई के ओपन ऑडिटोरियम में महाकुंभ का गंगा जल वितरित किया। त्रिवेणी का पवित्र जल लेने वाले लोगों में खासा उत्साह नजर देखा गया। महिला, पुरुष, बच्चे ने महाकुंभ का जल प्रभारी मंत्री के हाथों से प्राप्त किया। लोगों ने सरकार की इस व्यवस्था की सराहना की।प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि जिले में ऐसे कई परिवार हैं, जो महाकुंभ नहीं जा सके। उनके लिए प्रदेश सरकार ने महाकुंभ संगम का त्रिवेणी का पवित्र जल वितरण के लिए भेजा है। इस दौरान एलईडी स्क्रीन के माध्यम से महाकुंभ प्रयागराज पर आधारित लघु फिल्म का प्रसारण हुआ, जिससे पूरा माहौल भक्ति में हो गया ।

जिले में 402 आंगनवाड़ी कार्यकत्री चयनित, प्रभारी मंत्री ने बाटे नियुक्ति पत्र, खिले चेहरे

प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने सोमवार को मिशन रोजगार के अन्तर्गत आयोजित कार्यक्रम में लखीमपुर खीरी में 402 नवचयनित आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरित कर हार्दिक बधाई दी।प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि योगी सरकार बिना किसी भेद-भाव के सभी वर्गों को नौकरी, रोजगार प्रदान कर रही है। नवचयनित 402 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भर्ती भी पारदर्शी ढंग से की गई है। इसके लिए जनपद के जनपद स्तरीय अधिकारी बधाई के पात्र हैं।

ब्लॉकवार/परियोजनावार नवचयनित ऑगनबाड़ी कार्यकत्री का विवरण

बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग लखीमपुर खीरी के अंतर्गत ब्लॉक और परियोजना धौरहरा में 14, शहर 01, ईसानगर 16, बॉकेगंज 34, बेहजम 25, कुम्भी-गोला 25, मोहम्मदी 13, बिजुआ 25, मितौली 41, निघासन 51, पलिया 32, पसगवॉ 33, रमियाबेहड़ 11, फूलबेहड़ 26, लखीमपुर 21 और नकहा में 34 ऑगनबाड़ी कार्यकत्री का चयन हुआ है।

प्रभारी मंत्री ने युवाओं को बांटा बिना ब्याज और गारंटी वाला लोन

प्रभारी मंत्री नितिन

अग्रवाल ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के 20 लाभार्थी युवाओं को लोन का वितरण किया। इस योजना के तहत ब्याज और गारंटी मुक्त पांच लाख रुपये का ऋण वितरित किया। इसमें 10 प्रतिशत ‘मार्जिन मनी’ अनुदान के रूप में दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कोई भी युवा जो पूंजी के अभाव में कारोबार शुरू नहीं कर पा रहा, उसके लिए यह योजना तैयार की गई है। कहा कि ईमानदारी और धैर्य से काम करने वाले ये युवा अगली बार 10 लाख रुपये के क्रेडिट के साथ आएंगे और कुछ ही वर्षों में लखपति से करोड़पति बन सकते हैं।

उन्होंने युवाओं को कारोबार में नवाचार और तकनीक के उपयोग की सलाह दी। लखीमपुर खीरी की प्रगति और प्रदेश के बदलते स्वरूप को लेकर सरकार द्वारा किए गए जा रहे प्रयासों का जिक्र किया। साथ ही उन्होंने महाकुंभ की सफलता पर प्रदेशवासियों को बधाई दी और युवाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।

इनकी रही मौजूदगी

कार्यक्रम में परियोजना निदेशक एसएन चौरसिया, उपायुक्त उद्योग उज्जवल सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी भारत प्रसाद, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी दिनेश कुमार श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी एवं आमजन मौजूद रहे।

महाकुंभ के बाद फिर प्रयागराज में निशाने पर माफिया, होगी कार्रवाई!
प्रयागराज। महाकुंभ के बाद पुलिस ने जनपद में माफिया पर एक बार फिर हंटर चलाने की तैयारी कर ली है। जिले में माफियाओं एवं हिस्ट्रीशीटरों द्वारा अपराध से अर्जित संपत्तियों पर कार्रवाई के लिए जल्द अभियान चलाया जाएगा।

डीजीपी की ओर से इस संबंध में निर्देश मिलने के बाद जनपदीय अफसरों ने भी तैयारी शुरू कर दी है। जनपद में उमेश पाल हत्याकांड के बाद माफिया के खिलाफ वृहद अभियान चलाया गया था। अतीक एंड कंपनी के खिलाफ पुलिस ने हर स्तर पर कार्रवाई की। करोड़ों की बेनामी संपत्तियां भी कुर्क की। इसके बाद पुलिस महाकुंभ के आयोजन में व्यस्त हो गई। इसके चलते पिछले आठ माह से कार्रवाई ठप है।

महाकुंभ के बाद अब एक बार फिर माफिया की अपराध से अर्जित संपत्तियों पर कार्रवाई की तैयारी है। इस संबंध में मुख्यालय से आदेश जारी होने के बाद जिला पुलिस के अफसरों ने भी तैयारी शुरू कर दी है। सभी डीसीपी, एसीपी व थानेदारों को निर्देशित किया गया है कि वह अपराध से अर्जित संपत्तियों के संबंध में कार्रवाई शुरू करें। सबसे पहले ऐसी संपत्तियों को चिह्नित करें।

फिर इनकी कुर्की, जब्ती के लिए सक्षम प्राधिकारी से अनुमोदन प्राप्त करें। फिर सक्षम न्यायालय में आवेदन करें। आदेश मिलने पर कार्रवाई करें। डीसीपी नगर अभिषेक भारती ने बताया कि मुख्यालय से प्राप्त आदेश के अनुपालन में संबंधितों को निर्देशित किया गया है। कहा गया है कि अपराध से अर्जित संपत्तियों को चिह्नित कर उनकी जब्ती, कुर्की के लिए अभियान चलाकर कार्रवाई करें।

इस संबंध में डीजीपी प्रशांत कुमार की ओर से सभी पुलिस आयुक्त, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षकों को पत्र भेजा गया है। इसमें निर्देशित किया गया है कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 107 में आपराधिक गतिविधियों से अर्जित या प्राप्त संपत्तियों की कुर्की, जब्ती और वापसी के बारे में प्रावधान किए गए हैं। उक्त कार्रवाई के लिए सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों व विवेचकों को विस्तार से अवगत करा दिया जाए।

सतर्क भी किया जाए कि इसमें कोई लापरवाही, उदासीनता, शिथिलता न बरतें। उच्चाधिकारियों के गहन पर्यवेक्षण में उपरोक्त निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन कराना सुनिश्चित करें।

आओ रे ! आओ !! खेलें मसाने में होली
भारत में चाहे कुम्भ हो या होली उसे हमारे ज्योतिषी आजकल विशेष बना देते हैं ।  जैसे कुम्भ को 144  साल के अद्भुद संयोगों का महाकुम्भ बना दिया था  वैसे  ही होली को भी 100  साल के अद्भुद संयोगों की होली बता दिया गया है। मुझे भी लगता है कि हमारे ज्योतिषी जो कहते हैं वो साबित भी करा देते हैं। जैसे कुम्भको  महाकुम्भ बनाकर ज्योतिषियों ने आधे देश को गंगा में डुबकी लगवा दी, उसी तरह अब पूरे देश को इस बार मसान में होली खेलने के लिए तैयार कर दिया गया है।

हिन्दू धर्म की तरह होली भी सनातन ही है । होली की अपनी कहानी है ,अपनी किम्वदंतियां हैं। अपना रंग है ,अपना स्वाद है। अपना आनंद है। लेकिन पहली बार ये आँखें होली का स्वाद, बेस्वाद होते देख रहीं है।  पहली बार होली के रंग खतरनाक   बनाये जा रहे है।  पहली  बार होली की मस्ती से देश  की एक चौथाई आबादी को अलग करने या अलग रहने के लिए कहा जा रहा है। धर्म के ठेकेदार, सियासत  के हाथों की कठपुतली  बनकर होली को सचमुच मसान में खेलने की तैयारी कर रहे हैं।

मसान की होली अभी तक काशी की मशहूर थी। मशहूर था होली का होली [पवित्र ] गीत। ' होली खेलें मसाने में' छन्नू लाल मिसुर या  मालिनी अवस्थी जब ये गीत गातीं हैं तो मन मछँदर हो जाता है। ये गीत भगवान शिव के साथ होली खेलने का भव्य दर्शन कराता है। लेकिन अब न जाने क्या हुआ है कि हमारी सियासत काशी के मसाने की होली ,पूरे देश में खिलवाना चाहती है। फतवे जारी कर दिए गए हैं कि होली पर विधर्मी अपने घरों से बाहर न निकलें। क्योंकि इससे होली में खलल पड़ सकती है। अरे मिया ! जब महाकुम्भ में खलल नहीं पड़ी तो होली में खलल कैसे पड़ सकती है ?लेकिन यदि सत्ता प्रतिष्ठान चाहे तो कुछ भी मुमकिन है।

होली का संदर्भ क्या  है ,सन्देश क्या है ? ये विद्वान बता सकते हैं ।  हम जैसे कूढ़ मगज तो सिर्फ इतना जानते हैं कि होली का  एकमात्र सन्देश ये है कि- प्रेम को, भक्ति को दुनिया की कोई आग नहीं जला सकती।' होलिका भी नहीं ,जिसे आग में सब कुछ भस्म करने का वरदान हासिल था /होलिका प्रेम और भक्ति के प्रतीक प्रह्लाद को नहीं जला पायी और खुद जलकर राख हो गयी। ख़ाक में मिल गयी। इसी तरह मेरा दृढ विश्वास है की सत्ता की होलिका सद्भाव के प्रह्लाद को जलाकर न राख कर सकती है और न खाक में मिला सकती है। भले ही सत्ता प्रतिष्ठान पूरे देश के कब्रस्तान और मस्जिदें खोद कर देख ले।

लोगों को शायद ये पता नहीं है कि होली पर रियाया आपस में गले मिलती आयी है। आज से नहीं  बल्कि आदिकाल से यानि जब से होली मानाने के सिलसिला शुरू हुआ होगा ,तब से। इस होली को अकेले हिन्दू  नहीं मानते ।  इसमें सिख,ईसाई,मुसलमान और तो और अंग्रेज तक शामिल होते आये हैं और होते आएंगे। कोई किसी को रोक नहीं सकता,रोकता भी  नहीं है। रोकना भी नहीं चाहिए ,लेकिन जो होली खेलना नहीं चाहता उसे इसमें जबरन घसीटा भी नहीं जा सकता। घसीटना भी नहीं चाहिए।

होली यदि हिन्दुओं का त्यौहार है तो उसके लिए दूसरों को न तो विवश किया जा सकता है और न ही किसी को होली खेलने ,मनाने से रोका जा सकता है। स्कूल बंद होने से पहले बच्चों ने होली माना ली,खेल ली। वहां सियासत अपना काम नहीं कर पायी ,लेकिन सम्भल  में रंगों के बजाय खून से होली खेलने की तैयारी जरूर की गयी है खुदा न करे की सम्भल में होली बदरंग हो ,बदनाम हो।

मैंने सात समंदर पार अमेरिका में दो-तीन बार होली मनाऐहै। वहां होली घरों में नहीं मंदिरों में जलाई जाती है और घरों में नहीं बल्कि सामूहिक रूप से सार्वजनिक बागीचों में खेली जाती है। अमेरिका में अकेले हिन्दू होली नहीं खेलता। पूरा हिंदुस्तान होली खेलता है।  होली खेलने   वाले से उसका मजहब नहीं पूछा जात।  अमरीकी भी होली खेलते है।  अपने बच्चों को होली खिलाने लाते हैं ,लेकिन यदि जिस तरह से हिन्दुस्तान में पहली बार होली खेलने कि कोशिश की जा रहीहै वैसी ही होली यदि देश के बाहर दूसरे मुल्कों में रहने वाले हिन्दुओं ने खेलना शुरू कर दी तो कबाड़ा हो जायेगा ।  भारतीयता का जनाजा उठ जाएगा। भारतीयता का मतलब ही सद्भाव है।

हमने, आप ने इसी मुल्क में सातों जातों को होली खेलते देखा है ,लेकिन अब जान-बूझकर रंग में भंग डालने की कोशिश की जा   रही है। होली सामाजिक उत्सव  है ,इसमें  राजनीति वाले ,मजहब वाले अपनी नाक क्यों घुसा रहे हैं ?वे थोड़े ही बताएँगे की हमें होली कैसे खेलना है ? किसके साथ खेलना है ? पहले तो ऐसा नहीं होता था ।  ये सब 2014  के बाद ही क्यों शुरू हुआ है ? दुर्भाग्य ये है कि अब होली को बदरंग करने के गुप्त अभियान  में नेता,भगवाधारी संत-महंत और साहित्यकार ,पत्रकार सभी शामिल हो गए हैं और जो इस कोशिश के खिलाफ खड़े हैं उन्हें विधर्मी,तथा देशद्रोही घोषित किया जा रहा है।

सब मिलकर रंगों की होली को मसान की होली   बना देने पर आमादा हैं।  अब मजा तब आये जब मुल्क का वो समाज बढ़ -चढ़कर होली खेले,जिसे इससे अलग करने की कोशिश की  जा  रही है ।विधर्मी अपनी मस्जिदों  में जुमे की नमाज भी पढ़ें और नमाज के बाद खुलकर रंगों  की होली   भी खेलें ,तभी साजिशें नाकाम हो सकतीं हैं । दुनिया के किसी भी रंग से न रोजा टूटेगा और न अपवित्र होगा। जैसे हिन्दू  ईद मिलने मुसलमानों के  यहां जाते हैं ,वैसे ही मुसलंमान  भी जुमे कि नमाज के बाद हिन्दू पड़ौसियों  के यहां होली मिलने जरूर  जाएँ ।

बहरहाल हमारे यहां तो होली जलाई भी जा रही है और खेली भी जा रही है,वो भी गलियों में ,मुहल्लों में ,बगीचों में। मसान में होली खेलने कोई नहीं गया। मसान में होली खेलने का हक केवल भगवान शिव को है और हम मनुष्य भगवान नहीं है।  भगवान शिव की तरह मसान की राख से होली नहीं खेल सकते। ये अधिकार भगवान शिव ने केवल काशी वासियों को दिया है। काशी के सांसद चाहें तो काशी के मसानों में जाकर राख की होली खेल सकते हैं,किन्तु देश के मुखिया होने के नाते उनका दायित्व है कि वे होली को बदरंग न होने दें । रोकें अपने प्यादों को ऐसा करने से।

मुझे यकीन है कि उनकी बात सुनी जाएगी ।  उनके कहने पर ये देश जब ताली और थाली बजा सकता है तो मिलजुलकर,सद्भाव से होली भी खेल सकता है।होली कोई कुम्भ स्नान नहीं है कि संगम जाकर ही किया जाये ।  होली तो 60  क्या 150  करोड़ देशवासी जहाँ हैं, वहां खेल सकते हैं।  किन्तु साहब के  मन की बात केवल साहब  ही जानते हैं। पता नहीं वे क्या चाहते हैं ? आप सभी को होली की अनन्य अनंत शुभकामनायें।

महाकुंभ के आयोजन पर सनातन संत समिति द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार प्रकट किया गया
लखनऊ- सनातन संत समिति, लखनऊ मंडल की ओर से पुरानी सब्जी मंडी, चौक, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में महाकुंभ 2025 के भव्य, दिव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन के लिए हम सरकार को हार्दिक बधाई एवं आभार प्रकट करते हैं। इस महान आयोजन के दौरान सनातन संत समिति, लखनऊ मंडल द्वारा विभिन्न स्थानों पर धार्मिक अनुष्ठान एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिससे करोड़ों श्रद्धालु लाभान्वित हुए।

योगी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महाकुंभ को ऐतिहासिक और अद्वितीय बनाने के लिए जो प्रयास किए गए, वे सराहनीय हैं। सरकार ने श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और आध्यात्मिकता के अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने में जो तत्परता दिखाई, वह प्रशंसनीय है। हमें गर्व है कि उत्तर प्रदेश को आपके जैसा संवेदनशील, दूरदर्शी और धार्मिक परंपराओं के प्रति आस्थावान मुख्यमंत्री प्राप्त हुआ है।

सनातन संत समिति, लखनऊ मंडल, धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेगा और उत्तर प्रदेश सरकार के हर सकारात्मक प्रयास में अपना पूर्ण सहयोग देता रहेगा। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि आपकी नेतृत्व क्षमता से प्रदेश निरंतर प्रगति करे और हमारी सांस्कृतिक धरोहर को विश्वभर में गौरव प्राप्त हो। कार्यक्रम के दौरान फूलों की होली भी खेली गई, महाकुंभ के इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए आपको हृदय से आभार एवं साधुवाद।

कार्यक्रम में सनातन संत समिति, लखनऊ मंडल के अध्यक्ष:वरिष्ठ महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरी जी महाराज, महासचिव: श्री महंत स्वामी धर्मेंद्रदास जी महाराज,सचिव: स्वामी कौशिक चैतन्य जी महाराज, स्वामी भास्करानंद जी,स्वामी अर्जुन दास जी,स्वामी आशुतोष गिरी जी,महंत मनीषा नंद जी,स्वामी वीरेंद्र दास जी एवं कई अन्य पूज्य संतगण सहित सम्मानित जनमानस उपस्थित रहा।

महाकुंभ में गंगा स्वच्छता एवं पर्यावरण हेतु जिला गंगा समिति द्वारा विशेष अभियान।
प्रयागराज - महाकुंभ, संगम प्रयागराज में पर्यावरण और गंगा स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए नमामि गंगे के तहत जिला गंगा समिति द्वारा  45 दिन में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।जिला परियोजना अधिकारी एशा सिंह ने बताया कि इन कार्यक्रमों में प्रदर्शनी, नुक्कड़ नाटक, संगोष्ठी, रैली आदि शामिल थे जिनका उद्देश्य तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों को गंगा स्वच्छता के प्रति जागरूक करना था। जिला गंगा समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में स्वच्छता और हरित कुंभ का संदेश देने का पूर्ण प्रयास किया गया।

नमामि गंगे प्रदर्शनी में राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तहत एक भव्य डिजिटल प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें देश-विदेश से आए लोगों को गंगा और उसके संबंधित जानकारी  व जिला गंगा समिति के कार्यों की प्रदान की गई। स्वच्छता रैली कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें गंगा सेवा दूत और नमामि गंगे के हितधारकों ने भाग लिया। इस रैली में स्लोगन के माध्यम से संगम में श्रद्धालुओं को गंगा स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया गया।नदी  की स्वच्छता को बनाए रखने हेतु स्वच्छता श्रमदान अभियान  चलाया गया, जिसमें स्थानीय लोगों को नदी में प्लास्टिक, कूड़ा-कचरा आदि न फेंकने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

महाकुंभ के दौरान घाट और नमामि गंगे प्रदर्शनी में युवाओं  द्वारा  प्रभावशाली नाट्य के माध्यम से उपस्थित लोगों के लोगो को गंगा और पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूक किया गया।नमामि गंगे प्रदर्शनी में आ रहे श्रद्धालुओं से महाकुंभ और गंगा नदी के स्वच्छता पर समय-समय पर संगोष्ठी और विचार भी साझा किए गए। साथ ही पर्यावरण अनुकुल पहल के तहत नमामि गंगे के कपड़े के थैले वितरित किए गए lजिला परियोजना अधिकारी  एशा सिंह ने बताया कि महाकुंभ में आयोजित  पर्यावरण संरक्षण पर केंद्रित कार्यक्रमों से लोगों में एक सामाजिक और पर्यावरणीय जिम्मेदारी की भावना पैदा की और लोगों ने सराहा और सकारात्मक प्रतिक्रिया भी दी।

महाराजगंज में संगम जल वितरण: महाकुंभ का पुण्य लाभ अब आपके द्वार
मुख्यमंत्री की पहल– अब हर श्रद्धालु को मिलेगा महाकुंभ का पुण्य लाभ

पुलिस अधीक्षक ने जल वितरण कार्यक्रम की पूरी समीक्षा की

महराजगंज - प्रयागराज में संपन्न हुए महाकुंभ 2025 में देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालु संगम स्नान के लिए पहुंचे थे। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, महाकुंभ में संगम के पवित्र जल में स्नान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है और व्यक्ति के समस्त पाप समाप्त हो जाते हैं। हालांकि, कई श्रद्धालु विभिन्न कारणों से इस महायोजन में शामिल नहीं हो सके। ऐसे श्रद्धालुओं को संगम का पवित्र जल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप तथा पुलिस विभाग एवं अग्निशमन व आपात सेवा विभाग, लखनऊ के निर्देशानुसार, जनपद महाराजगंज पुलिस द्वारा एक विशेष जल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम के तहत 07 मार्च 2025 को पुलिस लाइन महाराजगंज में आम जनता और पुलिस परिवारों को प्रयागराज संगम से विशेष रूप से लाया गया पवित्र जल वितरित किया जाएगा। यह जल अग्निशमन विभाग के एक फायर टेंडर के माध्यम से संगम स्थल से लाया गया है, जिसकी कुल मात्रा करीब 2000 लीटर होगी। श्रद्धालु जो इस पवित्र जल को प्राप्त करना चाहते हैं, वे दोपहर 12:00 बजे पुलिस लाइन, महाराजगंज में उपस्थित होकर इसे प्राप्त कर सकते हैं।

इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए पुलिस अधीक्षक महाराजगंज सोमेंद्र मीणा के निर्देशन में व्यापक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं। कार्यक्रम स्थल पर जल वितरण के दौरान कोई असुविधा न हो, इसके लिए पुलिस बल एवं अग्निशमन विभाग के कर्मी पूरी तरह से मुस्तैद रहेंगे। साथ ही, श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जल वितरण स्थल पर विशेष प्रबंध किए गए हैं, जिससे सुचारू रूप से सभी को पवित्र जल प्राप्त हो सके।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की इस अनूठी पहल से उन श्रद्धालुओं को भी महाकुंभ का पुण्य लाभ प्राप्त करने का अवसर मिलेगा, जो किसी कारणवश प्रयागराज नहीं जा सके। पुलिस विभाग एवं अग्निशमन विभाग द्वारा किए जा रहे इस विशेष प्रयास को लेकर आमजन में भी उत्साह देखने को मिल रहा है। महाराजगंज पुलिस इस कार्यक्रम को पूर्ण निष्ठा एवं कर्तव्यभाव के साथ संपन्न कराने के लिए तत्पर है, जिससे अधिक से अधिक श्रद्धालु इस धार्मिक लाभ को प्राप्त कर सकें।

महाकुंभ 2025 के शांतिपूर्ण समापन के उपलक्ष्य में विंध्याचल डाक बंगले पर भोज कार्यक्रम आयोजित
मीरजापुर। महाकुंभ 2025 के सफल और शांतिपूर्ण समापन के बाद विंध्याचल स्थित डाक बंगले में एक भव्य भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के नेतृत्व में जिले के तमाम वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 शिव प्रताप शुक्ल, एअपर पुलिस अधीक्षक नितेश सिंह सहित जिले के अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी इस आयोजन में शामिल हुए। कार्यक्रम में सफाई कर्मियों, नगर पालिका कर्मचारियों और पत्रकारों के साथ सामूहिक भोजन किया गया। सभी को महाकुंभ 2025 के सफल आयोजन की बधाई दी गई और उनके योगदान की सराहना की गई।

सफल महाकुंभ के लिए सफाई कर्मियों को दिया गया सम्मान

महाकुंभ जैसे भव्य आयोजन को सफल बनाने में सफाई कर्मियों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। उनके बिना कुंभ मेले की स्वच्छता और व्यवस्था संभव नहीं होती। भोज कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने सफाई कर्मियों के समर्पण की सराहना की और उन्हें धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, महाकुंभ 2025 को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने में सफाई कर्मियों ने दिन-रात मेहनत की है। उनकी कड़ी मेहनत और ईमानदारी की बदौलत ही श्रद्धालुओं को एक स्वच्छ और सुंदर माहौल मिल पाया।

नगर पालिका कर्मचारियों का भी हुआ सम्मान

नगर पालिका कर्मचारियों ने भी महाकुंभ के दौरान स्वच्छता बनाए रखने, यातायात प्रबंधन और अन्य आवश्यक सेवाओं में महत्वपूर्ण योगदान दिया। अधिकारियों ने उनकी मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि कुंभ जैसे बड़े आयोजनों में नगर पालिका का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। नगर पालिका कर्मियों को भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया और उनके कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।

पत्रकारों की भूमिका को सराहा गया

पत्रकार समाज का दर्पण होते हैं और महाकुंभ 2025 के दौरान उन्होंने इस ऐतिहासिक आयोजन को दुनिया तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। प्रशासन ने पत्रकारों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी निष्पक्ष रिपोर्टिंग और सतर्कता के कारण कुंभ मेले की हर गतिविधि सुचारू रूप से संचालित हो सकी। जिलाधिकारी ने कहा कि पत्रकारों की मेहनत से ही महाकुंभ की भव्यता और सफलता को देश-दुनिया तक पहुंचाया गया।

सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच सौहार्दपूर्ण भोज

इस अवसर पर जिले के सभी अधिकारी, सफाई कर्मी, नगर पालिका कर्मचारी और पत्रकारों ने एक साथ भोजन किया। भोज के दौरान महाकुंभ की सफलता को लेकर चर्चा की गई और भविष्य में इसी तरह के बड़े आयोजनों को और भी बेहतर ढंग से करने की योजनाओं पर विचार किया गया। भोज का माहौल सौहार्दपूर्ण और खुशनुमा रहा, जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने आपसी सहयोग और समन्वय की भावना को मजबूत किया।

महाकुंभ 2025 के सफल आयोजन पर बधाई और आभार व्यक्त किया गया

कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने सभी को सफल महाकुंभ-2025 के लिए बधाई दी और कहा कि यह आयोजन एकजुटता, सहयोग और मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा, ष्सभी की सामूहिक मेहनत के कारण ही महाकुंभ 2025 का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रशासन, सफाई कर्मियों, नगर पालिका, पुलिस विभाग और पत्रकारों का यह योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने भी अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कुंभ मेले के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना एक बड़ी चुनौती थी, लेकिन सभी विभागों के तालमेल से इसे सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। उन्होंने पुलिस बल, नगर निगम, मीडिया और सफाई कर्मियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए बधाई दी।

भविष्य के आयोजनों को लेकर संकल्प

इस भोज कार्यक्रम के दौरान आगामी आयोजनों की तैयारियों को लेकर भी चर्चा की गई। अधिकारियों ने कहा कि भविष्य में होने वाले बड़े धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों को और भी बेहतर बनाने के लिए प्रशासन हर संभव प्रयास करेगा। सभी ने यह संकल्प लिया कि महाकुंभ 2025 की तरह ही भविष्य में भी इसी एकजुटता और मेहनत के साथ कार्य किया जाएगा।

निष्कर्ष

महाकुंभ 2025 के शांतिपूर्ण और भव्य समापन के बाद आयोजित यह भोज कार्यक्रम प्रशासन और कर्मचारियों के आपसी सहयोग को दर्शाता है। सफाई कर्मियों, नगर पालिका कर्मचारियों और पत्रकारों को इस कार्यक्रम के माध्यम से सम्मानित किया गया और उनके योगदान को सराहा गया। इस कार्यक्रम से अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच तालमेल और सौहार्द बढ़ा, जिससे भविष्य में भी इसी प्रकार के आयोजनों को सफलतापूर्वक संपन्न करने की प्रेरणा मिली।

प्रयागराज महाकुंभ से लाया गया अमृत जल किया गया वितरित
लालगंज (रायबरेली)। कस्बा सहित आसपास के क्षेत्र में शुक्रवार को अग्निशमन विभाग की ओर से करीब हजारों लोगों को प्रयागराज महाकुंभ से लाया गया अमृत जल वितरित किया गया। पवित्र गंगाजल पाकर श्रद्धालुओं ने पूण्य अर्जित किया। डेढ़ माह तक प्रयागराज में चले महाकुंभ में किसी कारणवश जो लोग अमृत स्थान नहीं कर सके उनके लिए शासन की ओर से अमृत जल उपलब्ध कराया गया। अग्निशमन विभाग की ओर से पांच हजार लीटर क्षमता के एक टैंकर से कस्बे के गुरबक्शगंज चौराहा, नगर पंचायत कार्यालय व ऐहार गांव स्थित सुप्रसिद्ध बाल्हेश्वर मंदिर परिसर में अमृत जल वितरित किया गया।

अमृत जल लेने को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। लोग बोतलों और पीपों में भरकर अमृतजल घर लेकर गए। अग्निशमन केंद्र के प्रभारी मुकेश गिरी ने बताया कि लालगंज क्षेत्र के करीब डेढ़ हजार लोगों को अमृत जल वितरित किया गया। श्रद्धालुओं ने अमृत जल प्रकार पूर्ण अर्जित किया। बताया कि बचे हुए अमृत जल को ऐहार गांव के सुप्रसिद्ध बाल्हेश्वर मंदिर परिसर स्थित सरोवर में प्रवाहित कर दिया जाएगा। इस दौरान अग्निशमन दल के दीवान प्रमोद मिश्रा, सिपाही राजेश बहादुर सिंह व फायरमैन अरविंद शर्मा ने अमृत जल वितरण में सहयोग किया।

महाकुंभ संगम का पवित्र जल श्रद्धालुओं में किया गया वितरित
महराजगंज/रायबरेली। योगी सरकार की अनूठी पहल से संगम का पवित्र जल श्रद्धालुओं तक आसानी से पहुंच रहा है, शुक्रवार को महाकुंभ संगम का पवित्र जल दमकल  की गाड़ी तहसील पहुंची जहां श्रद्धालुओं में पवित्र जल का वितरण हुआ।  महाकुंभ के समापन के पश्चात जो श्रद्धालु महाकुंभ स्नान करने नहीं पहुंच पाए उन तक सरकार पवित्र  जल पहुंचा रही है, शुक्रवार को प्रयागराज संगम से दमकल की गाड़ी से लाए गए पवित्र जल को तहसील परिसर में एसडीएम सचिन यादव की मौजूदगी में अधिवक्ताओं कर्मचारियों व आम नागरिकों को वितरित किया गया यह पहल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के बाद शुरू की गई है, जिसके पीछे का उद्देश्य सांस्कृतिक और धार्मिक सोंच को बढ़ावा देना है।

वहीं सरकार की इस पहल को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह भी देखने को मिला उप जिलाधिकारी सचिन यादव ने बताया कि सरकार की मंशा है कि जो भी श्रद्धालु किन्हीं कारणों से महाकुंभ में स्नान करने नहीं जा पाए हैं उन तक भी संगम का पवित्र जल पहुंचे। इस मौके पर तहसीलदार मंजुला मिश्रा, नायब तहसीलदार उमेश चंद्र त्रिपाठी, कोतवाली प्रभारी जगदीश यादव, राजस्व निरीक्षक उमेश कुमार दीक्षित, राजस्व निरीक्षक आबिद अली, राजस्व निरीक्षक मोहम्मद अहमद सहित सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

आतंकी के जेब में मिली पर्ची ने खोले अधिवक्ता समेत कई के नाम!
प्रयागराज। दिव्य और भव्य महाकुंभ में बड़ा हमला करने की फिराक में रहने वाले खालिस्तानी आतंकी लजर मसीह एक अधिवक्ता समेत कई लोगों के संपर्क में था। गिरफ्तारी के दौरान स्पेशल टास्क फोर्स एसटीएफ की टीम ने उसकी जेब से एक पर्ची बरामद की। पर्ची में अंग्रेजी में एडवोकेट कुशाल बहुथा, प्रीत यूरोप, काका और प्रीत वाय का नाम व मोबाइल अंकित था।इसके अलावा आतंकी के पास से पापुलर ट्रेवेल्स के बस का टिकट, होटल मेजबान लखनऊ का कार्ड, निजाम टूर एंड ट्रेवेल्स चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट कानपुर रोड का कार्ड भी पाया गया। इस आधार पर एसटीएफ अधिकारी मान रहे हैं कि आतंकी लजर अधिवक्ता समेत कई लोगों के संपर्क में था। पर्ची में जिनके जिनके नाम और मोबाइल नंबर दर्ज हैं, उनके बारे में भी पता लगाया जा रहा है।

लखनऊ के होटल में भी कई दिनों तक ठहरा

एसटीएफ सूत्रों का कहना है कि गिरफ्तारी आतंकी लजर से कोखराज थाने में जब पूछताछ शुरू की गई तो उसने पहले गुमराह करने का प्रयास किया। इसके बाद किसी सवाल का सीधे जवाब न देकर टालमटोल करता। मगर कड़ाई से पूछताछ में उसने लखनऊ स्थित एक होटल में ठहरने और कुछ स्थानीय मददगारों से संपर्क किए जाने की बात स्वीकार की है।

शुरुआती छानबीन में यह तथ्य भी सामने आया है कि आतंकी के संपर्क में दिल्ली, लखनऊ, कानपुर, गाजियाबाद सहित कई अन्य शहर में रहने वाले कुछ लोग उससे जुड़े हुए थे। वह अलग-अलग बहाने से बात करते हुए जरूरी मदद मांगता था। फिलहाल एटीएफ के साथ ही सुरक्षा एजेंसियों की टीम आतंकी लजर के स्थानीय मददगारों से लेकर उसके नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों के बारे में पता लगा रही है।

करीबियों, सहयोगियों पर शिकंजा कसने की तैयारी

मोबाइल और पर्ची में मिले नंबरों की कॉल डिटेल रिपोर्ट (सीडीआर) भी निकलवाई जा रही है, ताकि यह पता चल सके कि महाकुंभ में हमले की साजिश में और कितने लोग शामिल हो सकते हैं। सीडीआर आने के बाद आतंकी के नेटवर्क में रहने वाले करीबियों, सहयोगियों पर भी कानूनी शिकंजा कसने की तैयारी है।