Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya - Swatantra Prabhat

योग से दुनिया में बढ़ा भारत का मान, संगम पर होगा भव्य आयोजन : केशव प्रसाद मौर्य।
स्वतंत्र प्रभात ।

प्रयागराज। ।

21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर देशभर के साथ-साथ संगम नगरी प्रयागराज में भी उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर संगम तट पर भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में लोग सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज पहुंच चुके हैं।

प्रयागराज पहुंचने पर मीडिया से बातचीत करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की प्राचीन योग परंपरा को वैश्विक पहचान मिली है। आज योग का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है और करोड़ों लोग इसे अपने जीवन का हिस्सा बनाकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि संपूर्ण जीवन पद्धति है। योग लोगों को निरोग बनाने के साथ-साथ मानसिक शांति, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा भी प्रदान करता है। यही कारण है कि आज विश्व के अनेक देशों में योग को अपनाया जा रहा है और भारत की इस प्राचीन ज्ञान परंपरा का सम्मान बढ़ रहा है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रयागराज के संगम क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग भाग लेकर योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन का संदेश देंगे। उन्होंने प्रदेशवासियों से भी योग दिवस के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों और परीक्षा प्रणाली में किए जा रहे सुधारों पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि परीक्षाओं की शुचिता और पारदर्शिता बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। युवाओं के भविष्य से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में सामने आई अनियमितताओं से सरकार ने सबक लिया है और अब परीक्षा प्रणाली को अधिक सुरक्षित, पारदर्शी एवं तकनीकी रूप से मजबूत बनाया जा रहा है। सरकार लगातार ऐसे कदम उठा रही है जिससे परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और फुलप्रूफ बन सके।

उपमुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि सरकार के प्रयासों से प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता बढ़ेगी और मेहनती युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्धत है।

जनता के जीवन के मूल भूत जरूरतों को सरकार के द्वारा प्रत्येक व्यक्ति को बिना किसी भेदभाव के कराया जा रहा है मुहैया - उप मुख्यमंत्री
पूरे देश में तीन करोड़ एवं प्रदेश में 30 लाख लखपति दीदी बनाने का प्रधानमंत्री जी संकल्प

मीरजापुर। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मझंवा विधानसभा अन्तर्गत पैड़ापुर में स्थित गोविन्दा आश्रम इण्टर कालेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जन समूह को सम्बोधित करने के पश्चात प्रदेश सरकार व केन्द्र सरकार द्वारा चलायी जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के विभिन्न लाभार्थियों को योजनान्तर्गत स्वीकृति पत्र, चाभी, आयुष्मान कार्ड तथा ओ0डी0ओ0पी0 योजना सहित अनेक योजनाओं का डेमो चेक प्रदान कर लाभान्वित किया। इसके पूर्व उप मुख्यमंत्री जी ने विभिन्न विकास परियोजनाओं से सम्बन्धित विभागो द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया तथा आगंनबाड़ी कार्यकत्रियों के द्वारा लगाए गए स्टाल पर गर्भवती माताओं को गोदभराई एवं नव निहाल बच्चों को अन्न प्राशन कार्यक्रम सम्पन्न कराया।

इस अवसर पर प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जन जाति कल्याण असीम अरूण, भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राम चन्द्र कनौजिया, पिछड़ा वर्ग आयोग उपाध्याक्ष सोहन लाल श्रीमाली, सांसद भदोही विनोद बिन्द,  विधायक सदर रत्नाकर मिश्र, विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, विधायक चुनार अनुराग सिंह विधायक छानबे  रिंकी कोल, विधायक राबर्टगंज भूपेश चौबे, सदस्य विधान परिषद श्याम नरायण सिंह उर्फ विनीत सिंह, अध्यक्ष जिला पंचायत राजू कनौजिया, जिला अध्यक्ष भाजपा बृज भूषण सिंह, जिला अध्यक्ष अपना दल एस इंजीनियर राम लौटन बिन्द, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मीरजापुर श्याम सुन्दर केसरी, भारतीय जनता पार्टी के प्रभारी सरोज कुशवाहा, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 शिव प्रताप शुक्ल के अलावा ब्लाक प्रमुख मझंवा दिलीप सिंह व पहाड़ी इन्द्र बहादुर पाण्डेय, जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण उपस्थित रहें।

उपस्थित जन समूह को सम्बोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने कहा कि यहां पर कुछ विभागों द्वारा स्टाल लगाए गए है। जिसमें प्रत्येक व्यक्ति के जीवन की मूल भूत सुविधाओं को सरकार द्वारा जो मुहैया कराया जा रहा है उसका प्रचार प्रसार कराने के लिए दर्शाया गया हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व वाली डबल इंजन की सरकार प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति की जीवन में आने वाली मूल भूत जरूरतों को मुहैया कराने के लिए सरकार कटिबद्ध हैं और बिना किसी भेदभाव के सभी पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ मुहैया कराया जा रहा हैं।

उन्होंने कहा कि जिसके पास घर नही है उसे पक्का मकान, शौचालय, बेटे-बेटियों के लिए शिक्षा तथा उनके आगे बढ़ने लिए स्वारोजगार, बीमार का निशुल्क इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड सहित तमाम योजनाएं सरकार के द्वारा उपलब्ध करायी जा रही है तथा उसी दिशा में हमारी सरकार के द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा हैं। उन्होंने एन0आर0एल0एम0 योजना के तहत गठित समूहो में शामिल बहनों/दीदियों की चर्चा करते हुए कहा कि पहले माताओं बहनो को घर से बाहर नही निकलने दिया जाता था परन्तु आज वे इस समूह के माध्यम से नए-नए रोजगार/व्यापार करके आय के नए-नए साधन खड़ी कर रही हैं तथा समाज में उन्हें आत्मसम्मान मिल रहा हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी को इन माताओं व बहनों पर इतना अटूट विश्वास है कि जितना मां विन्ध्यवासिनी देवी पर भरोसा हैं। उप मुख्यमंत्री जी आगे बताया कि प्रधानमंत्री जी ने कहा है कि अपने देश के तीन करोड़ दीदियों को लखपति दीदी बनाएंगें उसी क्रम में यहां पर भी कई दीदियों को इसी दिशा में स्वीकृति पत्र/प्रमाण पत्र प्रदान किया जा रहा हैं। उन्होंने कि तीन करोड़ लखपति दीदी पूरे देश में तो 30 लाख लखपति दीदी पूरे प्रदेश में बनाने का कार्य चल रहा हैं। उन्होंने महिला सशक्तिीकरण पर बल देते हुए कहा कि घर को चलाने में जो कार्य पुरूष अधिक व्यय कर करता है वहीं हमारी घर की माताए/महिलाएं कम बजट में बहुत अच्छे ढंग से घर को संचालित कर लेती हैं। आज गांव में महिलाओं की पहचान व सम्मान विद्युत सखी व बी0सी0 सखी तथा समूह की सम्मानित व आत्मनिर्भर बनने वाली दीदी के रूप मे जाना जाता हैं।