atikraman - Swatantra Prabhat

हर बरस गरीब व मध्यमवर्ग पर ही अतिक्रमण की मार क्यों?
अतिक्रमण किसी भी महानगर, नगर या गाँव के विकास एवं सौंदर्यीकरण में एक बड़ी बाधा है । यह गैरकानूनी भी है और इसका किसी भी रूप में समर्थन करना सरकार की शहरों और गाँवों के विकास की योजनाओं को आघात पहुँचाने जैसा है । परंतु बार-बार यह प्रश्न उठता है कि देश के महानगरों और शहरों में हर वर्ष नगर निगम एवं नगर पालिकाओं को अतिक्रमण हटाने की आवश्यकता क्यों पड़ती है ? हर साल हजारों-लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद अतिक्रमण समाप्त क्यों नहीं हो पाता हे ?

आज स्थिति यह है कि अतिक्रमण हटाने के नाम पर जिला प्रशासन का डंडा केवल गरीब और मध्यमवर्गीय लोगों पर ही चलता है, जो रोज़मर्रा के छोटे-मोटे धंधों से अपना जीवनयापन करते हैं। वहीं दूसरी ओर, उसी शहर में वर्षों से पक्के और अवैध अतिक्रमण जमाए बैठे धनाढ्य एवं रसूखदार व्यापारियों की ओर प्रशासन आँख उठाकर भी नहीं देखता ।  क्या वर्षों से किए गए अवैध पक्के अतिक्रमण कानून के दायरे में नहीं आते? यदि आते हैं, तो फिर हर साल गरीब और मध्यमवर्गीय लोगों की रोज़ी-रोटी पर ही प्रशासनिक कार्रवाई क्यों की जाती है? जब देश का कानून सभी नागरिकों के लिए समान है, तो अतिक्रमण के नियम गरीब और संपन्न वर्ग के लिए अलग-अलग क्यों दिखाई देते हैं ?

देशभर की राज्य सरकारों को चाहिए कि वे बढ़ते अतिक्रमण पर गंभीर मंथन कर ऐसी ठोस और व्यापक योजना बनाएँ, जिससे हर वर्ष अतिक्रमण हटाने की मुहिम चलाने की आवश्यकता ही न पड़े। साथ ही, गरीब और मध्यमवर्गीय लोगों के रोजगार हेतु शहरों में निश्चित एवं सर्व-सुविधायुक्त स्थान उपलब्ध कराए जाएँ, ताकि वे सम्मानपूर्वक जीवनयापन कर सकें । उम्मीद है कि राज्य सरकारें और जिला प्रशासन केवल गरीबों पर कार्रवाई करने के बजाय समान रूप से सभी अवैध अतिक्रमणों पर निष्पक्ष कार्रवाई करेंगे और इस गंभीर समस्या का स्थायी समाधान निकालेंगे।

नगर के मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण का कब्जा
तालबेहट। नगर के मुख्य मार्गों पर फैला अतिक्रमण लोगों की आवागमन सुविधा में बड़ी बाधा बन गया है। सुबह से शाम तक कई बार नगर की प्रमुख सड़कों पर जाम की स्थिति बन जाती है। अग्निहोत्री मार्केट, पुराना बस स्टैंड, कलारी मोड़ से डाक बंगला रोड, नया बस स्टैंड और तहसील रोड पर रोजाना जाम लगना आम बात हो गई है। नगर की सबसे वीआईपी तहसील रोड पर सब्जी विक्रेताओं व फल के ठेलों का इतना अधिक कब्जा है कि दिनभर सड़क संकरी बनी रहती है।

राहगीरों और वाहन चालकों को निकलने में भारी परेशानी उठानी पड़ती है। वहीं अग्निहोत्री मार्केट से नए बस स्टैंड तक दोनों ओर हाथ ठेले और दुकानदारों का सामान सड़क तक फैल गया है। नए और पुराने बस स्टैंड के बीच अवैध टैक्सी स्टैंड दौनाें तरफ वाहनों के आवागमन में बाधा डालता है।

रानीपुरा से लेकर टेकरी तक लोक निर्माण विभाग की सड़क पर अवैध निर्माणों ने मार्ग को काफी संकरा कर दिया है। लोग बताते हैं कि अतिक्रमण न हटने से हादसों का खतरा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से नगर की मुख्य सड़कों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जल्द शुरू करने की मांग की है।

पटेल तिराहा पर एसपी ने अतिक्रमण हटवाया, यातायात व्यवस्था में सुधार
चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने महाकुंभ-2025, आगामी पूर्णिमा और महाशिवरात्रि त्यौहारों को शांतिपूर्वक और सुरक्षित तरीके से सम्पन्न कराने के लिए बड़ा कदम उठाया। एसपी ने पटेल तिराहा पर बढ़ते अतिक्रमण को हटवाया, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रहे और श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच कोई भी असुविधा न हो।

एसपी द्वारा पटेल तिराहा पर विशेष बैरिकेटिंग लगवाकर दो अलग-अलग रास्ते बनाए गए, जिससे आने और जाने वालों के लिए एक व्यवस्थित मार्ग सुनिश्चित हो सके। यातायात पुलिस को भी निर्देशित किया गया कि वे बैरिकेटिंग के माध्यम से लोगों को सही रास्ते पर मार्गदर्शन करें, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

साथ ही, रोड पर लगाए गए ठेले और कम्बल बेचने वाले दुकानदारों को भी सख्त हिदायत दी गई कि वे अपने सामान को केवल सड़क के किनारे ही रखें, जिससे यातायात में कोई रुकावट न हो। एसपी ने कहा कि बढ़ते श्रद्धालुओं के आगमन से वाहनों की संख्या में भी वृद्धि हो रही है और अतिक्रमण के कारण जाम की स्थिति बन रही है।

उन्होंने दुकानदारों से अपील की कि वे अतिक्रमण से बचें और महाकुंभ-2025 के आयोजन को सकुशल संपन्न कराने में अपना सहयोग दें। इस कदम से स्थानीय लोगों और यात्री श्रद्धालुओं को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

खबर का हुआ असर वी डी ओ ने खाली कराया आरसीसी केंद्र
बरेली/नवाबगंज तहसील के गांव करुआ साहिबगंज में कूड़ा डालने के लिए बनाए गए आर सीसी केंद्र मैं ग्रामीणों द्वारा गोबर के उपले पाथे जा रहे थे जिसकी खबर को स्वतंत्र प्रभात अखबार द्वारा प्रमुखता से प्रकाशन करने पर भदपुरा के खंड विकास अधिकारी कमल सिंह चौहान ने संज्ञा लेते हुए केंद्र के अंदर से ग्रामीणों द्वारा उपले पाथे जा रहे थे ।

जिनको वहां से हटवा कर उसे साफ करवा दिया गया है साथ ही अब किसी भी तरह का कोई भी अतिक्रमण इस केंद्र के अंदर नहीं किया जाएगा यदि किया जाता है तो संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी ग्राम प्रधान अजीम अहमद द्वारा बताया गया आरसीसी केंद्र पर ताला पड़ा था जिसे विरोधियों द्वारा तोड़कर उसमें उपले पाथना शुरू कर दिया था।

इस खबर को स्वतंत्र प्रभात अखबार ने 4 फरवरी को प्रमुखता से प्रकाशन करने पर मची हलचल के बाद खंड विकास अधिकारी ने उसे खाली करवा दिया और कहा अखबार में प्रकाशित की गई खबर सत्य पाई गई इसके लिए वह स्वतंत्र प्रभात को बधाई देते हैं क्योंकि सच्चाई को उजागर करने की पहल की गई और कहा यदि अब किसी ग्रामीण द्वारा इस तरह का पुनः कृत्य किया गया तो उनके विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।

पीडब्ल्यूडी के सड़क पर बह रहा है गंदा पानी नहीं है पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों का ध्यान
हलिया।  ड्रमडगज गड़बड़ा रोड पर  काफी दिन से पीडब्ल्यूडी की सड़क पर भरा है गंदा पानी गड्डे को लेकर आए दिन लगता रहता है जाम एक तरफ डग्गा मार वहन जाम लगा रहे हैं दूसरे तरफ पीडब्ल्यूडी की सड़क ग्रामीणों ने काफी दिन से मांग कर रहे हैं सड़क पर गड्ढा मुक्त करने के लिए लेकिन नहीं है पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों का कोई ध्यान 6 महीने से रोड पर पड़ा है।

गड्डा गड्ढे में गंदा पानी भरने से फैल रही है बीमारियां जिसको लेकर ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग करना चाहते हैं कि पीडब्ल्यूडी की सड़क गड्ढा मुक्त कराया जाए नहीं तो हम सब जिला प्रशासन कार्यालय पर आकर धरने पर बैठने के लिए बाध्य होंगे साथ ही साथ ड्रमडगज मार्केट में इतना ज्यादा अतिक्रमण हो गया है कि अतिक्रमण से लोगो को आने जाने में परेशानियां होता है अतिक्रमण का जिम्मेदार कौन है नहीं है जिम्मेदारों का अता पता कहीं नाली के ऊपर मकान तो कहीं रोड पर मकान ऐसे में जिला प्रशासन कहां सो रही है कि प्रशासन के कांन में जूं तक नहीं रेग रहा है।

ग्रामीणों ने कई एक बार माग किया है कि ड्रमडगज चौराहे से अतिक्रमण मुक्त किया जाए जिससे आने-जाने वाले यात्री व ग्रामीणों को राहत मिल सके एक तरफ सब्जी वाले एक तरफ चाट फुलकी के ठेला लगाने वाले एक तरफ नाली के ऊपर मकान बनाकर सब अपना अतिक्रमण करने में लगे हैं ऐसे में जिला प्रशासन का मांग है कि ड्रमडगंज मार्केट को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए जिससे हर व्यक्ति को राहत मिल सके।

लखनऊ-स्वतंत्र प्रभात की ख़बर का बड़ा असर: शर्मा चाय पर चला नगर निगम का हंटर
स्वतंत्र प्रभात
विपिन शुक्ला लखनऊ।

स्वतंत्र प्रभात द्वारा अतिक्रमण और ट्रैफिक जाम की समस्या को उजागर करने के बाद नगर निगम हरकत में आया। जोन-1 के मुख्यालय क्षेत्र शर्मा चाय और लालबाग में नगर निगम ने बड़ा अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाकर सड़कों को अवैध कब्जे से मुक्त कराया।

अवैध अतिक्रमण से जूझ रही थी जनता सड़क किनारे पटरी दुकानदारों और अवैध रूप से खड़ी गाड़ियों के कारण इलाके में लगातार ट्रैफिक जाम की समस्या हो रही थी। स्वतंत्र प्रभात की रिपोर्ट ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया, जिसके बाद नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।

शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने की पहल

नगर आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि पूरे शहर में अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इसी के तहत जोन-1 में नगर निगम की टीम ने अभियान चलाकर सड़कों और सार्वजनिक स्थानों से अवैध कब्जे हटाए।

पुलिस और नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई

इस अभियान में नगर निगम की 296 सदस्यीय टीम के साथ स्थानीय पुलिस ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। अभियान का नेतृत्व टीएस ओम प्रकाश, नगर निगम इंस्पेक्टर राजेश पांडे और राजा भैया ने किया।

जनता ने जताया संतोष

स्थानीय नागरिकों ने इस अभियान की सराहना की और स्वतंत्र प्रभात की निष्पक्ष और प्रभावी रिपोर्टिंग के लिए धन्यवाद दिया। उनका कहना है कि मीडिया द्वारा इस समस्या को उठाने के बाद ही कार्रवाई संभव हो पाई।

स्वच्छ और व्यवस्थित लखनऊ की ओर कदम

@nagarnigamlko@LucknowNagar@lkopolice
स्वतंत्र प्रभात द्वारा अतिक्रमण और ट्रैफिक जाम की समस्या को उजागर करने के बाद नगर निगम हरकत में आया। https://t.co/0LCbsjPxTZ pic.twitter.com/bq6CRpcCb9

— स्वतंत्र प्रभात | Swatantra Prabhat (@swatantramedia) January 15, 2025

नगर निगम की इस कार्रवाई से न केवल ट्रैफिक जाम की समस्या कम होगी, बल्कि शहर की स्वच्छता और सौंदर्यीकरण में भी सुधार होगा। नगर निगम ने चेतावनी दी है कि भविष्य में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ और भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।

स्वतंत्र प्रभात ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि सशक्त पत्रकारिता जनता की समस्याओं का समाधान लाने में अहम भूमिका निभा सकती है।

रुक नहीं रहा है रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण
सिद्धार्थनगर। उसका बाजार कस्बा के टैक्सी स्टैंड चौराहे से रानीगंज रेलवे क्रासिंग तक सड़क के किनारे स्थित रेलवे की जमीन पर लगतार अतिक्रमण किया जा रहा है। कई बार रेलवे प्रशासन अतिक्रमण हटाया लेकिन अतिक्रमणकारियों द्वारा बार - बार अतिक्रमण हो रहा हैं। इन दिनों रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण कर दुकान आदि बनाया जा रहा है। नागरिकों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी जिम्मेदार रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण नही रोक पा रहे है।

चकरोड की जमीन को कब्जा मुक्त कराने की मांग

सिद्धार्थनगर।उसका बाजार नगर क्षेत्र के उसका राजा के पूरब की दिशा में स्थित सिवान में  किसानों  और अन्य लोगों के  आने  - जाने वाले चकमार्ग  पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा कर  लिया गया है । जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है।  चकमार्ग से किसान खेती किसानी के अलावा अन्य कार्यो से आवागमन करते है।किसानों को खेती किसानी के कार्यों में भी दिक्कत होती है। किसान गौतम ,पवन कुमार , अभिषेक , राम उजागिर पाण्डेय आदि ने प्रशासन से पैमाइस कराकर सार्वजनिक मार्ग को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है।

कूड़ा डंपिंग यार्ड की मांग

सिद्धार्थनगर।उसका बाजार नगर क्षेत्र के विभिन्न वार्डो में सफाई करने के बाद कूड़ा कहा रखा जाय इसकी उचित व्यवस्था नही है। सफाई कर्मी कूड़ा करकट रेलवे की जमीन , कूड़ा नदी के किनारे आदि स्थानों पर फेंक दे रहे है। यह सभी स्थान आबादी के करीब है । यहाँ कूड़ा फेकने से लोगों को परेशानी हो रही है। कस्बा में कही भी कूड़ा रखने की समुचित व्यवस्था नही है। इससे गंदगी के साथ लोगों में संक्रामक बीमारियों के फैलने की भी संभावना है। कस्बा के नागरिको ने प्रशासन से कूड़ा डम्पिंग यार्ड बनाने की मांग की है।

इस सम्बंध में नगर पंचायत के ईओ अभिनव श्रीवास्तव ने कहा है कि जल्द ही कूड़ा निस्तारण की समस्या को दूर करने का प्रयास किया जाएगा।

सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने के लिए अकबरपुर में चला अभियान
अम्बेडकरनगर। नगरपालिका प्रशासन की अतिक्रमण हटाने को लेकर मंगलवार को लोगों का अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध गुस्सा फूट पड़ा और अतिक्रमण हटवानी और जनता की सुविधाओं को देखते हुए अधिशासी अधिकारी बीना सिंह ने बीड़ा उठा लिया।कस्बा के मुख्य चौराहा व रोड किनारे अतिक्रमण होने से जाम की समस्या से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही थी। स्थानीय पुलिस भी अतिक्रमण हटवाने में नाकाम साबित हो रही थी। अकबरपुर शहर में पटरी दुकानदारों व दुकानों से बाहर सामान रख कर अतिक्रमण कर लिया था। इससे संबंधित स्थानों पर जाम की समस्या अक्सर होती रहती है।

अधिशासी अधिकारी नगर पालिका बीना सिंह द्वारा रविवार को लाउडस्पीकर के जरिए विधिवत संबंधित मार्गों पर जाकर दुकानदारों से खुद कब्जा हटाने की अपील की गई। खुद अतिक्रमण न हटाने पर नगर पालिका टीम द्वारा कब्जा हटवाने की चेतावनी दी गई थी।ईओ बीना सिंह ने बताया कि मंगलवार से नगर पालिका की टीम के द्वारा अतिक्रमण हटाया जा रहा है ।

सड़क की पटरियों पर अवैध ढंग से अतिक्रमण करने वालों को चिह्नित किया गया है।अतिक्रमण हटाने के लिए दुकानदारों से अपील की गई थी। अधिशासी अधिकारी बीना सिंह द्वारा अकबरपुर नगर के प्रमुख मार्गों में से एक अकबरपुर अयोध्या मार्ग, पुराने तहसील तिराहा से नई सड़क, टांडा रोड, बसखारी रोड, इल्तिफातगंज रोड समेत अन्य प्रमुख मार्गों को अतिक्रमणमुक्त किया जाएगा। वार्ता के दौरान यह भी बताया कि यह अभियान अब हर सप्ताह बिना बताए चलता रहेगा जिससे अतिक्रमण करने से समस्या भविष्य में ना उत्पन्न हो।

तमसा नदी का अतिक्रमण हटवाना प्रशासन के लिए बना चुनौती
अम्बेडकरनगर। तामसा नदी के अस्तित्व पर खतरा बना हुआ है। तमसा नदी की मुख्य धारा से दोनों तरफ सौ-सौ मीटर के दायरे को खाली कराना प्रशासन के लिए चुनौती बनी हुई है।  मुख्यमंत्री के सख्त होने के बाद एक बार प्रशासन ने नोटिस भेजकर कार्यवाही करने की एक्शन में दिखी लेकिन यह मात्र कागजी कार्यवाही तक ही सीमित रह गया। डॉक्टर अशोक कुमार स्मारक कॉलेज द्वारा तमसा नदी पर मिट्टी की पटाई का कार्य बीते दिनों जोरों पर कर रहा था लेकिन इस अतिक्रमण से राजस्व प्रशासन व नगर पालिका परिषद भी पूरी तरह से आंख बंद करके कान में तेल डालकर चिर निद्रा में लीन हो गई थी। कई समाचार पत्रों में खबर प्रकाशन होने के बाद नगर पालिका के द्वारा स्कूल प्रशासन को नोटिस भेजी गई थी लेकिन इसके बावजूद अभी तक अतिक्रमण को नहीं खाली कराया जा सका।

अकबरपुर शहर से गुजरने वाली तमसा नदी इस समय अतिक्रमणकारिओं की वजह से नाले का रूप धारण कर चुकी है। तमसा मार्ग पर स्थित डॉक्टर अशोक कुमार स्मारक कॉलेज तमसा नदी को खेत सीचने वाली नाली के समान जब तक नहीं कर देगा तब तक बैठने वाला नहीं है। जिला मुख्यालय पर स्थित उक्त विद्यालय प्रबंधक द्वारा तमसा नदी के अस्तित्व को पूरी तरह से मिटाने का बीड़ा उठा लिया गया है।आखिर कारण क्या है कि जो ऐसे अतिक्रमण को अधिकारियों द्वारा नजर अंदाज किया जाता रह है।सरकार के सारे आदेश इन जिला स्तरीय अधिकारियों के लिए सिर्फ हवा हवाई ही साबित हो रहा है।

तमसा नदी के नाम पर ही उस पर जाने वाली सड़क को तमसा मार्ग के नाम से जाना जाता है लेकिन आज इस तमसा मार्ग पर स्थित जिला मुख्यालय का चर्चित विद्यालय डॉ अशोक कुमार स्मारक तमसा नदी को ही मिट्टी डालकर अतिक्रमण करने में कोई कोर कसर नही छोड़ रहा है।लेकिन सबसे बड़ी बात तो यह है कि इतने बड़े अतिक्रमण को जिले के अधिकारी नजर अंदाज क्यों कर रहे हैं । कहीं ऐसा तो नहीं है कि जिस प्रकार जिले में अधिकारियों और कर्मचारियों को मैनेज कर अवैध खनन का कार्य जोरों पर चल रहा है उसी तरह से मैनेज कर विद्यालय प्रशासन भी अतिक्रमण करने में सफलता हासिल कर रहा है।

लोक निर्माण विभाग के मार्ग पर अतिक्रमण से जनजीवन बेहाल
रुद्रपुर,देवरिया। योगी 2 कि सरकार एक ओर सरकारी संपत्तियों पर अतिक्रमण को लेकर काफ़ी गंभीर है वहीं उनका ह्रदय कहे जाने वाले देवरिया जनपद के रुद्रपुर नगर पंचायत में लोक निर्माण विभाग के मार्ग पर अतिक्रमण से लगने वाले भीषण जाम से आम जन जीवन बेहाल है परन्तु नगर पंचायत प्रशासन के अलावे स्थानीय प्रशासन के कान में जूँ नहीं रेंगती। नगर पंचायत के मुख्य सभी मार्गों में स्थिति कुछ इसी तरह की है। बता दें कि जमुनी चौराहा से थाना मार्ग होते हुए पुन्नी शाहू चौराहा व आगे इमाम बाड़ा चौराहे तक अतिक्रमण के कारण जाम बना रहता है।

इस मार्ग पर थाना, नगर पंचायत कार्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, दुग्धेश्वर नाथ इंटर कॉलेज और राम जी सहाय डिग्री कॉलेज भी स्थापित है। रोज इसी मार्ग से एम्बुलेंस भी गुजरते हैं। अक्सर जाम के कारण गंभीर मरीज समय से इलाज न हो पाने के कारण काल के गाल में समा जाते हैं। इस मार्ग पर इतना अतिक्रमण है कि इधर से होकर गुजरने वाले राहगीरों के माथे पर चिंता कि लकीरें खिंच जाती हैं। इसी मार्ग पर नगर के प्रथम नागरिक अध्यक्ष नगर पंचायत का आवास भी है। अक्सर प्रशानिक अधिकारी भी इसी मार्ग से होकर गुजरते हैं परन्तु जाम कि समस्या को देख कर अनदेखा कर देते हैं।

शिक्षण संस्थानों से सैकड़ों छात्राएं भी इसी मार्ग से होकर निकलती हैं। नगर वासियों ने बताया कि भविष्य में यह मार्ग काफ़ी चौड़ा था और इसी मार्ग से रोडवेज कि बसें भी गुजरती थीं लेकिन अतिक्रमण बढ़ता गया और लगने वाले जाम के कारण इधर से गुजरना काफ़ी दुरूह हो गया। लोगों ने बताया कि कुछ दिन पहले इसी मार्ग से एक क्रेन गुजरा जो साइड में खड़ी कार को फाड़ते हुए निकल गयी थी। नगर के अन्य चौराहों कि बात करें तो जमुनी चौराहा, सेमरौना मार्ग रोडवेज चौराहे पर भी गंभीर जाम बना रहता है और राहगीरों को खून के आंसू पीने को मजबूर होना पड़ता है।

जोपा गाँव में सड़क पर जलजमाव के कारण आवागमन बाधित
गैपुरा, विंध्याचल। छानबे क्षेत्र के जोपा गाँव में गैपुरा-रामपुर घाट सड़क पर कीचड़ व जलजमाव के के चलते यात्रियों व वाहन चालकों को फजीहत झेलना पड़ रहा है। सड़क के बगल दक्षिण में स्थित तालाब के तटबंध पर आधा दर्जन मनबढ़ों ने अतिक्रमण कर पक्का निर्माण कर लिया है। नतीजन  पानी की निकासी ठप हो गई है। बरसात के मौसम में कमोबेश ढाई सौ मीटर लंबाई तक जलजमाव परेशानी का सबब बना हुआ है। सड़क पर वाहनों के गुजरने के दौरान गंदे पानी के छींटे दुकानों के अंदर फैलते हैं।

साथ ही गंदा पानी जमा होने से महामारी फैलने की आशंका उत्पन्न हो गई है। तटबंध अतिक्रमण मुक्त होने के बाद पक्की नाली निर्माण होने पर समस्या का स्थाई रूप से समाधान हो सकता है। प्रधान व ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अवैध निर्माण ध्वस्त किए जाने की मांग की है। ताकि जलजमाव की समस्या से छुटकारा मिल सके। सिकायत करने वालों में सतीश अग्रहरि, भगवती यादव, अमर बहादुर सिंह, राकेश सिंह, रामपति यादव, वकिल कनौजिया, समाज सेवी जय शंकर प्रसाद आदि।

नाले पर अतिक्रमण अतिशीघ्र हटाया जाए _नगर आयुक्त
गोरखपुर। बरसात होने पर जलनिकासी सुनिश्चित कराने के लिए नगर निगम द्वारा युद्धस्तर पर महानगर के समस्त नालों की लगातार सफाई कराई जा रही है। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल धर्मशाला में टिनघर पुलिया एवं सूरजकुंड में अग्रहरि पुलिया पर चल रहे नाला सफाई कार्य का निरीक्षण किया गया।

टिनघर पुलिया के बड़े नाले पर बड़े पोकलेन द्वारा सिल्ट निकालने का कार्य कराया जा रहा था. सफाई निरीक्षक रामविजय द्वारा बताया गया कि रामलीला मैदान के पीछे भरत मिलाप से जटाशंकर चौराहा तक लोगों द्वारा नाले पर अतिक्रमण करके निर्माण कार्य करा लिया गया है, जिससे नाले की सफाई संभव नहीं हो पा रही है, इसके साथ ही टिनघर पुलिया के नाले के दोनों तरफ एवं पूरे रामलीला मैदान पर अतिक्रमण करके अवैध निर्माण कर लिया गया है,। रामलीला मैदान की जमीन पर लोगों द्वारा अवैध रूप से गिट्टी बालू मोरंग आदि बेचा जा रहा है, पूर्व में इन लोगों को अतिक्रमण हटाने हेतु नोटिस जारी किया जा चुका है, अभी तक किसी के द्वारा  अतिक्रमण नहीं हटाया गया है।

नगर आयुक्त  ने अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह को निर्देशित किया  कि आज ही प्रवर्तन दल की टीम के साथ टिनघर पुलिया के आसपास, भरत मिलाप से जटाशंकर चौराहे तक एवं रामलीला मैदान की जमीन पर हुए अवैध अतिक्रमण को हटवाना सुनिश्चित करें नगर आयुक्त  ने अवर अभियंता विवेकानंद को टिन घर पुलिया की नाली की ऊंचाई बढ़ाकर नाले को स्लैब से ढकने हेतु निर्देशित किया गया सूरजकुंड में अग्रहरि पुलिया पर चल रहे नाला सफाई का  निरीक्षण के दौरान पाया गया कि अग्रहरि पुलिया पर बने नए नाले में काफी ज्यादा मात्रा में प्लास्टिक आदि बहकर आ जा रहा है नगर आयुक्त ने सहायक अभियंता शैलेश कुमार को  अग्रहरि पुलिया पर जगह-जगह जाली लगाने के लिए निर्देशित किया  जिससे प्लास्टिक वगैरा बहकर नाले में न जाए।