Kolkata Police - Swatantra Prabhat

विधानसभा चुनाव: पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण से पहले चुनाव आयोग सख्त
ब्यूरो प्रयागराज। भारत निर्वाचन आयोग ने आगामी चुनावों के मद्देनजर कानून-व्यवस्था को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए पुलिस प्रशासन को सख्त निर्देश जारी किए हैं।सूत्रों के अनुसार, आयोग ने कोलकाता के पुलिस आयुक्त (सीपी), सभी उपायुक्त (डीसीपी), जिलों के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सहित थाना स्तर तक के अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

आयोग ने निर्देश दिया है कि यदि किसी भी अधिकारी के अधिकार क्षेत्र में किसी व्यक्ति के पास विस्फोटक सामग्री पाई जाती है या डराने-धमकाने की कोई रणनीति अपनाई जाती है, तो संबंधित थाना प्रभारी को इसके लिए सीधे जिम्मेदार माना जाएगा। आयोग ने चेतावनी दी है कि ऐसी स्थिति में संबंधित अधिकारी को अभूतपूर्व परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सूत्रों के मुताबिक, आयोग ने सभी पुलिस अधिकारियों को अगले 24 घंटों के भीतर अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक तलाशी अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान किसी भी प्रकार की अवैध या संदिग्ध सामग्री, विशेषकर विस्फोटक पदार्थों को तत्काल जब्त करने को कहा गया है। साथ ही संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ाने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के भी निर्देश दिए गए हैं।

चुनाव आयोग का यह कदम चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से उठाया गया है। आयोग का मानना है कि किसी भी प्रकार की हिंसा या धमकी लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित कर सकती है, इसलिए इसे हर हाल में रोका जाना जरूरी है।

पुलिस प्रशासन से यह भी कहा गया है कि वे स्थानीय खुफिया तंत्र को सक्रिय रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत उच्च अधिकारियों तक पहुंचाएं। इसके अलावा, आम जनता से भी अपील की गई है कि वे किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

चुनाव आयोग के इस सख्त रुख से स्पष्ट है कि वह चुनावों के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या हिंसा को लेकर कोई जोखिम नहीं लेना चाहता और इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर पूरी सतर्कता बरती जा रही है। 29 अप्रैल को दूसरे चरण के लिए मतदान होगा।

31 वर्षीय कुवैत की महिला भारत से हुई गायब, पड़ोसी देश बांग्लादेश में मिली
स्वतंत्र प्रभात।

कोलकाता से कथित तौर पर लापता हुई कुवैत की 31 वर्षीय महिला पड़ोसी देश बांग्लादेश में मिली है। एक पुलिस अधिकारी ने वीरवार को यह जानकारी दी। कोलकाता पुलिस ने पूरी जांच के बाद कुवैत के दूतावास को सूचित किया कि महिला एक पुरुष के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर बांग्लादेश चली गई है।

पुलिस अधिकारी ने कहा  कि इसके बाद कुवैत के दूतावास ने बांग्लादेश से मदद मांगी और महिला सोमवार को बांग्लोदश में एक घर में मिली। पुलिस ने महिला को कुवैत के अधिकारियों के हवाले कर दिया है। महिला 20 जनवरी को अपने छोटे भाई के साथ कोलकाता आई थी और पूर्वी कोलकाता में एक पांच सितारा होटल में ठहरी थी। वह एक निजी अस्पताल में त्वचा संबंधी रोग का इलाज करा रही थी।

अधिकारी ने बताया वह अपने छोटे भाई के साथ 27 जनवरी को अलीपुर चिड़ियाघर गई थी, जहां से वह ‘‘लापता’’ हो गई। उसके भाई ने अलीपुर थाने में महिला के लापता होने की जानकारी दी। महिला के मोबाइल फोन में कुवैत की ‘सिम’ थी इसलिए उससे उसका पता नहीं चल पाया। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगालने शुरू किए।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में महिला एक पुरुष के साथ पीले रंग की टैक्सी में बैठती नजर आई। हमने टैक्सी चालक को खोजा, जिससे पता चला कि वे मार्क्विस स्ट्रीट (मध्य कोलकाता में) के पास उतर गए थे। उन्होंने बताया कि वहां से उन्होंने दूसरी टैक्सी ली और पड़ोसी उत्तर 24 परगना जिले में बनगांव के पास बांग्लादेश की सीमा पर पहुंचे।

अधिकारी ने कहा कि इसके बाद उन्हें भारतीय क्षेत्र में नहीं देखा गया। कई सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुरुष की एक तस्वीर मिली जो कि संभवत: बांग्लोदश का निवासी है। उन्होंने बताया कि इसके बाद उस व्यक्ति के खिलाफ ‘रेड अलर्ट’ जारी किया गया। अलीपुर थाने और कोलकाता पुलिस के ‘एंटी-राउडी सेक्शन’ के कर्मचारियों ने अपने मुखबिरों से बात की और इसकी पुष्टि होने के बाद कि वे अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर चुके हैं, उन्होंने नई दिल्ली में कुवैत दूतावास को सूचित किया। अधिकारी ने बताया कि दूतावास ने कोलकाता पुलिस को एक प्रशंसा पत्र भेजा है जिसमें महिला का पता लगाने में उसके अधिकारियों की भूमिका की सराहना की गई है। वह व्यक्ति जो शायद महिला का प्रेमी था, उसके साथ क्या हुआ, इसकी कोई जानकारी नहीं है। बांग्लादेश में महिला कहां से मिली, इस संबंध में भी मीडिया के साथ कोई जानकारी साझा नहीं की गई।