free vaccination - Swatantra Prabhat

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सुरक्षा कवच बनी एचपीवी वैक्सीन
कानपुर। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए महंगी एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीन अब कानपुर की बेटियों को निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के अभियान के तहत जनपद में अब तक 12,854 किशोरियों का टीकाकरण किया जा चुका है। वहीं 14 से 15 वर्ष की अन्य पात्र बालिकाओं से भी आगे आकर यह सुरक्षा कवच अपनाने की अपील की जा रही है। निजी अस्पतालों में इस वैक्सीन की एक डोज पर हजारों रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं, जबकि सरकार इसे पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध करा रही है।

एचपीवी वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सुरक्षित और प्रभावी माध्यम है। इसी उद्देश्य से विभाग किशोरियों के साथ-साथ उनके अभिभावकों को भी जागरूक कर रहा है। अपील की जा रही है कि किसी भी भ्रांति या संकोच में आए बिना पात्र किशोरियां समय पर टीकाकरण कराएं और अभिभावक भी अपनी बेटियों को इस गंभीर बीमारी से बचाने के लिए टीका अवश्य लगवाएं।

अभियान को नियमित टीकाकरण कार्यक्रम से भी जोड़ा गया है। प्रत्येक बुधवार और शनिवार को आयोजित नियमित टीकाकरण सत्रों में पात्र किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन लगाई जा रही है। इसके अलावा अधिक से अधिक बालिकाओं को लाभान्वित करने के लिए रविवार को विशेष टीकाकरण शिविर भी आयोजित किए जा रहे हैं।

पात्र किशोरियों तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने ड्यू लिस्ट तैयार की है। इसके आधार पर घर-घर संपर्क कर बालिकाओं और उनके अभिभावकों को टीकाकरण सत्रों की जानकारी दी जा रही है तथा उन्हें केंद्रों पर बुलाकर टीकाकरण कराया जा रहा है।

"लंपी स्किन रोग" निशुल्क टीकाकरण की रैली को हरी झंडी दिखाकर डीएम ने अभियान का किया शुभारंभ
समस्त गोवंशीय पशुओं के टीकाकरण के साथ टैग अवश्य लगवाएं-डीएम

भदोही - जिलाधिकारी विशाल सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में एलएसडी "लंपी स्किन रोग" निशुल्क टीकाकरण अभियान की वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर अभियान का शुभारंभ किया। यह अभियान 17 सितंबर से 31 अक्टूबर तक चलेगा। इस अवसर पर आयोजित पशुपालक जागरूकता गोष्ठी में जिलाधिकारी ने पशुपालकों को एलएसडी के बारे में जागरूक करने और गोवंशीय पशुओं में फैल रहे लम्पी स्कीन डिजीज के रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाने पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि यह रैली न केवल एलएसडी के बारे में जागरूकता फैलाने में मदद करेगी, बल्कि पशुपालकों को अपने पशुओं की सुरक्षा के लिए आवश्यक उपाय करने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने कहा कि "स्वस्थ पशुधन खुशहाल पशुपालक"।जिलाधिकारी द्वारा पशुपालको को जागरुक करते हुए अपने समस्त गोवंशो को एलएसडी टीकाकरण के साथ टैग अवश्य लगवाने हेतु प्रेरित किया गया। यह टीकाकरण पशुपालन विभाग द्वारा पशुपालको के द्वार पर निःशुल्क लगाया जा रहा है।

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा० डी०पी० सिहं ने लंपी स्किन डिजीज एलएसडी के बारे में विस्तार पूर्वक बताया कि गोवंशों में होने वाली संक्रामक बिमारी है जिसमे गोवशों के शरीर पर कठोर उभरी हुई गाँठे, तीव्र बुखार, छाती एवं जननांग में सूजन, आँख और नाक से पानी का स्राव एवं पशुओं में दूध की पैदावार का कम होना जैसे लक्षण दिखाई पड़ते है। कभी-कभी गर्भवती पशुओ का गर्भपात भी हो सकता है यदि इस बिमारी का एक हफ्ते के अन्दर उपचार नही किया जाता है तो पशु की मृत्यु भी सम्भव है।

इस बिमारी में गोवंशो की मृत्यु दर एवं संक्रमण दर बहुत अधिक होती है। यह टीकाकरण अभियान 17 सितंबर से 31 अक्टूबर तक चलाया जाऐगा, जिसके लिए पशुपालन विभाग द्वारा 11 टीमो का गठन किया गया है। अभियान के अंर्तगत 1,70,000 गोवंशीय पशुओ में टीकाकरण किया जाना है। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी कुंवर वीरेंद्र मौर्य, उप जिलाधिकारी आकाश कुमार, विकास यादव ,पशुपालन विभाग के समस्त डॉक्टर, कृषक व पशुपालक उपस्थित रहे।