swatantra prabhat asam news - Swatantra Prabhat

संध्या पाठशाला का 60 दिन पूरा, मलिन बस्ती के बच्चों को शिक्षा की राह पर बढ़ाया
त्रिवेणीगंज, - रिंकेश रिसर्च एंड रीहैब फाउंडेशन (आरआरआर फाउंडेशन) द्वारा संचालित संध्या पाठशाला ने मलिन बस्ती के बच्चों को शिक्षा की राह पर बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इस पाठशाला का उद्देश्य 60 दिनों में बच्चों के अंदर शिक्षा की भूख जगा कर नियमित सरकारी विद्यालय भेजना और सरकार के द्वारा दी जा रही सारी सुविधाओं को ग्रहण करवाना है।

संध्या पाठशाला के 60 दिन पूरे होने के अवसर पर अनुपलाल यादव महाविद्यालय के सभागार में एक समारोह आयोजित किया गया, जिसमें त्रिवेणीगंज के अनुमंडल पदाधिकारी मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थे। इस अवसर पर डॉ निखिल सिंह, स्काउट एवं गाइड के संजय झा, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर संभूनाथ अरुणाभ, मनोज रोशन, तरुण सिंह राठौर, पूजा जैन आदि मौजूद थे। अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा, "संध्या पाठशाला ने ऐसे बच्चों को पढ़ा कर एक मिशाल कायम किया है, इसके लिए पूरी टीम को बधाई।"

RRR के संस्थापक ई. रिंकेश ने कहा, "जो बच्चे कॉपी किताब के नाम से भागते थे, वो आज खेलने के समय में भी पढ़ना चाहते हैं। यह हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि है। मैं इस प्रोजेक्ट की सोच रखने वाले गौरीशंकर जी और सौरभ सुमन का बहुत बहुत धन्यवाद देता हूं।" डॉ विश्वनाथ सराफ ने कहा, "सब कुछ संभव हैं अगर इरादा नेक हो।" कुंदन कुमार ने कहा, "जिंदगी में पहली बार मुझे मेरी मेहनत पर फक्र हो रहा है। याद आता है शुरुआती दिन जब बच्चे सामने में नशा कर के आजाते थे और कहते थे नहीं पढ़ेंगे और आज का दिन है जब सन्डे को भी बच्चे पढ़ना चाहते हैं।"

संध्या पाठशाला के टीम लीडर श्री गौरीशंकर शाह जी ने कहा, "मैने सोच तो लिया था लेकिन बीच में मुझे भी लगता था की नही कर पाएंगे लेकिन मेहनत रंग लाई और आज रिजल्ट सबके सामने है।"इस पाठशाला में 60 दिनों में बच्चों को नशा मुक्त कर पढ़ाई में आगे बढ़ाया गया है। संध्या पाठशाला की इस पहल को समाज के लोगों का भी समर्थन मिल रहा है।