pm awas yojana - Swatantra Prabhat

आंधी-बारिश ने छीनी गरीब परिवार की बेटी, झोपड़ी ढहने से छात्रा की मौत
मोहनलालगंज, लखनऊ। बुधवार और गुरुवार की मध्यरात्रि आई तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने मोहनलालगंज क्षेत्र के एक गरीब परिवार पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया। गदियाना गांव में कच्ची झोपड़ी भरभराकर गिरने से उसमें सो रही 18 वर्षीय 11वीं की छात्रा रिंकी की मलबे में दबकर मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार गदियाना गांव निवासी गोकुल पुत्र स्व. शिवनाथ आर्थिक रूप से बेहद कमजोर हैं और परिवार के साथ छप्परनुमा झोपड़ी में रहते हैं। बुधवार रात करीब 11:30 बजे तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हुई। तेज हवाओं का दबाव झोपड़ी नहीं झेल सकी और अचानक ढह गई। उस समय पूरा परिवार अंदर सो रहा था।

झोपड़ी गिरने की आवाज और परिवार की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला, लेकिन झोपड़ी का भारी हिस्सा रिंकी के ऊपर गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना की सूचना ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामकुमार ने लेखपाल और मोहनलालगंज पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए केजीएमयू की मोर्चरी भेज दिया। साथ ही राजस्व विभाग को भी घटना की जानकारी दी गई।

ग्रामीणों का कहना है कि गोकुल का परिवार वर्षों से कच्ची झोपड़ी में रहने को मजबूर है। लगातार बारिश और तेज हवाओं के कारण यह हादसा हुआ। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता देने और प्रधानमंत्री आवास योजना अथवा अन्य सरकारी योजना के तहत पक्का मकान उपलब्ध कराने की मांग की है।

मोहनलालगंज इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह ने बताया कि अत्यधिक वर्षा के दौरान गदियाना गांव में झोपड़ी गिरने से गोकुल की पुत्री रिंकी की मलबे में दबकर मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा राजस्व विभाग को भी अग्रिम कार्रवाई के लिए अवगत करा दिया गया है।

जालौन बीहड़ नहीं बल्कि विकास और विरासत की पहचान बना- योगी आदित्यनाथ
उरई(जालौन)- मुख्यमंत्री उप्र योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम उरई में आयोजित जनसभा में पहुंचकर विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विकासपरक योजनाओं की प्रदर्शनी एवं स्टॉलों का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, आयुष्मान भारत योजना, कृषि एवं पशुपालन विभाग सहित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, आवास की चाबी, ऋण स्वीकृति, सोलर रूफटॉप स्वीकृति, कृषि यंत्र, गोल्डन कार्ड एवं अन्य सहायता सामग्री वितरित की। वहीं उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों के खातों में 13 करोड़ 14 लाख 30 हजार रुपये की सीसीएल, आरएफ एवं सीआईएफ धनराशि हस्तांतरित कर महिला सशक्तिकरण और स्वरोजगार को नई मजबूती प्रदान की।

मुख्यमंत्री ने बटन दबा कर जनपद जालौन को 1273.96 करोड़ रुपये की लागत वाली 374 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इनमें 216 परियोजनाओं का शिलान्यास तथा 158 परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया। इन परियोजनाओं में सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई, विद्युत, नगर विकास, पुलिस एवं राजस्व विभाग से जुड़ी अनेक महत्वाकांक्षी योजनाएं शामिल हैं। कार्यक्रम में जिन प्रमुख विकास कार्यों को गति मिली उनमें उरई तहसील का नवीन भवन, पुलिस लाइन में टाइप-ए एवं टाइप-बी आवासीय भवन, मेडिकल कॉलेज में 50 शैय्या क्रिटिकल केयर यूनिट, नगर पालिका कालपी की पेयजल योजना, ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर, राठ-कालपी-मदारीपुर मार्ग का सुदृढ़ीकरण, उरई-इटौरा मार्ग का चौड़ीकरण, जालौन देवी मंदिर सहित प्रमुख धार्मिक स्थलों को जोड़ने वाले मार्गों का चौड़ीकरण, कालपी अग्निशमन केंद्र के भवन, उरई तहसील परिसर में एनआईसी भवन, हाईटेक नर्सरी की स्थापना तथा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट जैसी अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल हैं।

वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए जनपद जालौन की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत को नमन किया। उन्होंने जालौन माता मंदिर, बैरागढ़ स्थित मां शारदा मंदिर, महर्षि वेदव्यास की जन्मभूमि तथा ऋषि जलवान की तपोभूमि का स्मरण करते हुए कहा कि यह भूमि वीरता, राष्ट्रभक्ति और स्वाभिमान की प्रतीक रही है। महारानी लक्ष्मीबाई, तात्या टोपे एवं नाना साहब पेशवा के संघर्षों से जुड़ी यह धरती देश के गौरवशाली इतिहास की साक्षी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कालपी का हस्तनिर्मित कागज, विश्व प्रसिद्ध मटर तथा ओडीओपी योजना के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि कालपी के हैंडमेड पेपर को जीआई टैग मिलने के बाद उसका निर्यात ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, अमेरिका, जर्मनी और जापान सहित अनेक देशों में हो रहा है, जो जालौन के लिए गौरव की बात है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय बुंदेलखंड सूखा, पलायन, बीहड़ और दस्यु गतिविधियों के कारण जाना जाता था, लेकिन आज डबल इंजन सरकार के प्रयासों से यह क्षेत्र विकास का नया मॉडल बन चुका है। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे, झांसी लिंक एक्सप्रेस-वे, प्रस्तावित औद्योगिक एवं लॉजिस्टिक कॉरिडोर, ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर, सोलर ऊर्जा परियोजनाओं तथा सिंचाई योजनाओं ने पूरे क्षेत्र को नई दिशा प्रदान की है। उन्होंने कहा कि देश का पहला सोलर एक्सप्रेस-वे बुंदेलखंड में विकसित हो रहा है, जिससे लगभग एक लाख घरों को स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध कराने का मार्ग प्रशस्त होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार जालौन को औद्योगिक, कृषि एवं निवेश के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

इंडस्ट्रियल मैन्युफैक्चरिंग एवं लॉजिस्टिक कॉरिडोर, फ्यूचर रेडी इंडस्ट्रियल टाउनशिप, डाटा सेंटर क्लस्टर तथा एमएसएमई आधारित उद्योगों के माध्यम से युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे पलायन पर प्रभावी रोक लगेगी। उन्होंने कहा कि नून नदी के पुनर्जीवन, अमृत सरोवरों के निर्माण, गो-संरक्षण, ग्रामीण विकास, पेयजल योजनाओं तथा कृषि आधारित परियोजनाओं ने जालौन को विकास के नए मानक स्थापित करने वाला जनपद बनाया है। रंगोली ग्राम पंचायत का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह प्रदेश की पहली ऐसी ग्राम पंचायत बनी है जिसने जीरो पॉवर्टी के लक्ष्य को प्राप्त कर गरीबी उन्मूलन का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने कानून व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। माफिया, संगठित अपराध एवं नकल माफिया के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में माफिया के लिए अब सिर्फ दो ही जगह बची है, जेल या जहन्नुम। नकल माफिया भी नहीं बचेंगे। उनकी संपत्ति जब्त होगी, 10 साल तक जेल और 10 करोड़ रुपए तक जुर्माने का प्रावधान किया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश सरकार ने बुंदेलखंड को डकैत और माफिया के डर से निकालकर विकास की नई पहचान दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले शाम होते ही बुंदेलखंड में लोगों की आवाजाही बंद हो जाती थी और डकैतों का आतंक शुरू हो जाता था। आज डबल इंजन की सरकार ने कानून व्यवस्था मजबूत कर पूरे क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ दिया है। बुंदेलखंड में 56 हजार एकड़ क्षेत्र में देश का सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जा रहा है। इसकी कनेक्टिविटी में जालौन की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि झांसी लिंक एक्सप्रेसवे, डिफेंस कॉरिडोर, फ्यूचर रेडी इंडस्ट्रियल टाउनशिप और डाटा सेंटर क्लस्टर जैसी परियोजनाएं लाखों युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करेंगी। प्रदेश सरकार ने संगठित अपराध और माफिया के खिलाफ सख्त अभियान चलाया है। अब तक 600 करोड़ रुपए से अधिक की अवैध संपत्ति जब्त की जा चुकी है। उन्होंने कहा, ‘हमने कहा था माफिया मिट्टी में मिलेंगे और आज वे मिट्टी में मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने नकल माफिया के खिलाफ सख्त कानून लाने का फैसला किया है।

जो छात्र-युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करेगा, उसे 10 साल तक जेल और 10 करोड़ रुपए तक जुर्माना भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि नीट पेपर लीक मामले में कार्रवाई शुरू हो चुकी है। पिछले 48 घंटे में 47 अधिकारियों को बर्खास्त किया गया, कई लोगों को जेल भेजा गया और उनकी संपत्तियों की जांच शुरू हो गई है और नीट पेपर लीक मामले में किसी भी दोषी को सरकार बख्शेगी नहीं। हमारी सरकार हो या संगठन दोनों जगहों पर महिलाओं को प्राथमिकता दी जाती है। इस जनपद में तो भाजपा की जिलाध्यक्ष महिला है इससे बड़ा उदाहरण क्या होगा। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, स्टैंडअप इंडिया, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि एवं अन्य योजनाओं के माध्यम से गरीब, किसान, महिला और युवाओं के जीवन में व्यापक परिवर्तन आया है।

अब सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंच रहा है जिससे पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जनपद जालौन को 1273.96 करोड़ रुपये की लागत वाली 374 विकास परियोजनाओं की सौगात मिली है, जिनमें 216 परियोजनाओं का शिलान्यास तथा 158 परियोजनाओं का लोकार्पण शामिल है। इन परियोजनाओं में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर, मेडिकल कॉलेज में 50 शैय्या क्रिटिकल केयर यूनिट, पुलिस लाइन के आवासीय भवन, कालपी पेयजल योजना, उरई-इटौरा मार्ग का चौड़ीकरण, मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, सड़क एवं पुल निर्माण सहित अनेक महत्वपूर्ण विकास कार्य शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों के सतत प्रयास और सरकार की प्रतिबद्धता के कारण जालौन निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में सहभागी बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर एवं विकसित जालौन, आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश की मजबूत आधारशिला बनेगा और विकसित उत्तर प्रदेश, विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इस अवसर पर जनपद के प्रभारी मंत्री संजय सिंह गंगवार, जिला पंचायत अध्यक्ष/ प्रशासक घनश्याम अनुरागी, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन, कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी, विधान परिषद सदस्य रमा निरंजन, विधान परिषद सदस्य बाबूलाल तिवारी, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर शाहू, जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित, गौसेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता, पालिकाध्यक्ष उरई गिरजा चौधरी, पालिकाध्यक्ष कोंच प्रदीप कुमार गुप्ता, पालिकाध्यक्ष जालौन नेहा पुनीत मित्तल, पालिकाध्यक्ष कालपी अरविंद यादव, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा, पूर्व विधायक केशव सिंह सेंगर, पूर्व विधायक संतराम सिंह सेंगर, पूर्व विधायक अरुण महरोत्रा, पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह जादौन, क्षेत्रीय मंत्री संजीव उपाध्याय, पूर्व जिला अध्यक्ष नागेंद्र गुप्ता, उदयन पालीवाल, रामेंद्र सिंह सेंगर, जगदीश तिवारी, ब्रजभूषण सिंह सहित मंडलायुक्त विमल कुमार दुबे, जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने 384 करोड़ रुपए से अधिक 111 परियोजनाओं का लोकार्पण शिलान्यास की दी सौगात
प्रतापगढ़। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को विधानसभा सदर तथा विधानसभा विश्वनाथगंज अन्तर्गत 384.71 करोड़ की 111 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास बटन दबाकर किया, जिनमें प्रतापगढ़ सदर की 42 व विश्वनाथगंज की 13 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं प्रतापगढ़ सदर की 45 एवं विश्वनाथगंज विधानसभा क्षेत्र की 11 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि जनपद प्रतापगढ़ आंवला उत्पादन का विशिष्ट क्षेत्र होने के कारण आंवला नगरी के नाम से जाना जाता है।प्रतापगढ़ की इस पुण्य भूमि को जगतगुरू धर्मसम्राट स्वामी करपात्री जी महाराज एवं जगतगुरू कृपालु जी महाराज जैसे महान संतो की पुण्य भूमि का गौरव प्राप्त है।

उन्होने कहा कि जनपद प्रतापगढ़ पौराणिक काल से लेकर आधुनिक काल तक अपनी आध्यात्मिक संस्कृति के लिये जाना जाता है। माँ बेल्हा देवी धाम, माँ चन्द्रिका देवी धाम, भयहरणनाथधाम, घुसमेश्वरनाथ धाम का आर्शीवाद इस जिले के निवासियों को प्राप्त है। 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में यहां के बाबू गुलाब सिंह ने शंखनाद किया था। भारत के संविधान सभा के सदस्य के रूप में पंडित मुनीश्वरदत्त उपाध्याय, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबू लाल तथा प्रसिद्ध साहित्यकार हरिवंश राय बच्चन की जन्म भूमि का गौरव इस जिले को प्राप्त है। जनप्रतिनिधियों के समर्पण और सेवा भावना से क्षेत्र का विकास होता है।

उन्होने कहा कि प्रतापगढ़ में स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय सोनेलाल पटेल के नाम से स्थापित हुआ जिसमें नर्सिंग कालेज की स्थापना की गयी है जिसमें जनपद के युवा  युवतियों को सुनहरा अवसरा मिला है।उन्होने कहा कि प्रतापगढ़ प्रगति की ओर अग्रसर होगा तो प्रदेश भी प्रगति की ओर अग्रसर होगा। उन्होने कहा कि चाहे लोक सेवा आयोग हो अथवा अधीनस्थ चयन सेवा आयोग, शिक्षा आयोग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रतापगढ़ के युवक एवं युवतियों का नाम देखकर मुझे बड़ी प्रसन्नता होती है कि प्रतापगढ़ का युवा वर्ग सभी क्षेत्रों में नाम रोशन कर रहा है। उन्होने कहा कि 15 करोड़ लोगों को निःशुल्क राशन प्रदान किया जा रहा है।

प्रदेश में 10 करोड़ लोगो को आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत लाभ दिया जा रहा है। उन्होने कहा कि प्रदेश में 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को 5 लाख रूपये तक की निःशुल्क चिकित्सा सुविधायें उपलब्ध करायी जा रही है। उज्ज्वला योजना अन्तर्गत फ्री गैस सिलेण्डर एवं 65 लाख परिवारो को आवास की सुविधा उपलब्ध करायी गयी है। उन्होने कहा कि पिछली सरकार ने वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया दिया था, हमारी सरकार ने वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कालेज एवं वन प्रोडक्ट दिया है।आज की अयोध्या प्रभु श्रीराम के समय का स्मरण कराती है। आज अयोध्या में चतुर्दिक रोड की कनेक्टिविटी है। महर्षि बाल्मीकि के नाम से इण्टरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण हुआ है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अन्तर्गत बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित बी0पी0एस0सी0 परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली श्रद्धा पाण्डेय को आई पैड, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के लाभार्थी शिवम् यादव व मीनू कुमारी को स्वीकृति पत्र, मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थी हेमलता सरोज व रीना देवी को स्वीकृति पत्र, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत आर0एफ0/सी0आई0एफ व कैडर मानदेय से सम्बन्धित पूजा मिश्रा व रुक्मणी सिंह को रूपये 25.63 करोड़ का डेमो चेक एवं अन्य कई लाभार्थियों को लाभान्वित किया।

कार्यक्रम में जनपद के प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य, विधायक सदर राजेन्द्र कुमार मौर्य, विधायक विश्वनाथगंज जीत लाल पटेल, शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बेल्हा प्रेमलता सिंह, पूर्व मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह ‘मोती सिंह’, पूर्व सांसद विनोद सोनकर, पूर्व मंत्री शिवकान्त ओझा, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, पूर्व विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा, प्रदेश प्रवक्ता भाजपा दिनेश प्रताप सिंह, अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक राजीव प्रताप सिंह ‘नन्दन’, भाजपा नेता राजा अनिल प्रताप सिंह, अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन ज्योति नारायण, मण्डलायुक्त प्रयागराज सौम्या अग्रवाल, पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र अजय कुमार मिश्रा, जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर, मुख्य विकास अधिकारी डा0 राममोहन मीना, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) आदित्य प्रजापति सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, पार्टी पदाधिकारी, जनपद स्तरीय अधिकारीगण, मीडिया बन्धु, लाभार्थी व आम जनमानस उपस्थित रहे।

श्रीभूमि जिले के दुल्लभछड़ा जीपी के मोकामछड़ा कॉलोनी के दिव्यांग दुलु नाथ की दर्दभरी जिंदगी, इलाज और सरकारी सहायता की गुहार
श्रीभूमि : असम के श्रीभूमि जिले के रामकृष्णनगर विधानसभा क्षेत्र के  दुल्लभछड़ा ग्राम पंचायत अंतर्गत मोकामछड़ा कॉलोनी निवासी 58 वर्षीय दिव्यांग दुलु नाथ (पिता: स्वर्गीय दीपचरण नाथ) आज गंभीर आर्थिक तंगी और शारीरिक असहायता के बीच जीवन बिताने को मजबूर हैं। लगातार दो भीषण सड़क दुर्घटनाओं ने उनकी जिंदगी को पूरी तरह बदल दिया है और आज वे सामान्य जीवन जीने में असमर्थ हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, वर्ष 2005 में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में दुलु नाथ ने अपना एक पैर गंवा दिया। इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और दिव्यांग होने के बावजूद दुल्लभछड़ा के समीप बड़े बाजार में चाय बेचकर किसी तरह अपने परिवार का पालन-पोषण करते रहे। लेकिन वर्ष 2022 में हुई एक और सड़क दुर्घटना में उनके दूसरे पैर में गंभीर चोट लग गई। लंबे समय तक इलाज कराने के बावजूद वे पूरी तरह स्वस्थ नहीं हो सके हैं। वर्तमान में उनकी शारीरिक स्थिति इतनी कमजोर है कि दैनिक कार्य करना भी उनके लिए लगभग असंभव हो गया है।

परिवार की आर्थिक स्थिति भी बेहद दयनीय है। उनकी एक बेटी पढ़ाई लिखाई में आंबल रामकृष्णनगर कॉलेज में पढ़ाई कर रही है, लेकिन आने-जाने का खर्च उठाना परिवार के लिए कठिन हो गया है। उनका 8 वर्षीय एक पुत्र और दो पुत्रियों इन तीन बच्चों की शिक्षा एवं भरण-पोषण की जिम्मेदारी है, जिससे पूरा परिवार आर्थिक संकट और अनिश्चितता के बीच जीवन गुजार रहा है। जानकारी के अनुसार, दुलु नाथ आज तक प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से भी वंचित हैं। उनका कच्चा और जर्जर घर बारिश के समय टपकने लगता है तथा घर के भीतर पानी भर जाता है, जिससे पूरा परिवार अत्यंत कठिन परिस्थितियों में रहने को मजबूर है।

ऐसी विषम परिस्थितियों में दुलु नाथ ने असम के लोकप्रिय मुख्यमंत्री, स्थानीय प्रशासन, श्रीभूमि के सांसद कृपानाथ मालाह तथा रामकृष्णनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक बिजय मालाकार से इलाज, आर्थिक सहायता, आवास सुविधा तथा बच्चों की शिक्षा के लिए आवश्यक सहयोग प्रदान करने की भावुक अपील की है। जागरूक नागरिकों ने सरकार और जनप्रतिनिधियों से इस मामले में शीघ्र मानवीय हस्तक्षेप करने की अपील की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते आवश्यक सहायता और सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए, तो यह दिव्यांग एवं असहाय परिवार सम्मानपूर्वक जीवन-यापन कर सकेगा तथा आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ पाएगा।

वीबी जी राम जी’’ योजनान्तर्गत एमएनआईटी में आयोजित हुआ कार्यक्रम।
स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो प्रयागराज

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य गुरूवार को मोती लाल नेहरू इंजीनियरिंग कालेज के ऑडिटोरियम में विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) ‘‘वीबी जी राम जी’’ योजना ‘‘लांच’’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।  केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री  शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना के राष्ट्रीय स्तर पर ‘‘लांच’’ कार्यक्रम तिरूपति, आन्ध्र प्रदेश में किया गया, जिसका मोती लाल नेहरू इंजीनियरिंग कालेज के ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में सजीव प्रसारण  किया गया।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री केसव मौर्य के द्वारा लाभार्थिंयों को प्रशंसा पत्र, स्वीकृति पत्र एवं आवास योजना के लाभार्थियों को चाभी प्रदान की गयी।

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री  शिवराज सिंह चौहान के लोगो से जी राम जी योजना के विषय पर संवाद कार्यक्रम में जनपद प्रयागराज के विकास खण्ड कौड़िहार निवासी  रंजीत कुमार मौर्या के द्वारा  ऑनलाइन  से योजना के बारे में संवाद किया गया।

उन्होंने बताया कि जी राम जी योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को 125 दिन की वैधानिक मजदूरी, रोजगार गारंटी प्रदान करने, ग्रामीण विकास ढांचे को विकसित भारत 2047 के दृष्टिकोण के साथ संरेखित करना है। जी राम जी योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में स्थायी और उत्पादक रोजगार सृजन करना, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण और संवर्धन, ग्राम पंचायतों की विकास योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, ग्रामीण युवाओं, महिलाओं एवं कमजोर वर्गों की आर्थिक भागीदारी मे वृद्धि तथा स्थानीय स्तर पर टिकाउ परिसम्पतियों का सृजन है।

उपमुख्यमंत्री जी  उन्होंने कहा कि जी राज जी योजना के लाभार्थियों को अन्य विभिन्न योजनाओं के लाभ से भी लाभान्वित किए जाने की व्यवस्था की गयी है।। कहा कि यदि ग्राम सभा में किसी पात्र लाभार्थी को प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री आवास के तहत चिन्हित किया गया है और उसके पास जमीन नहीं है, तो डबल इंजन की सरकार उस लाभार्थी को जमीन का पट्टा के माध्यम से उसको जमीन उपलब्ध कराकर उसका मकान बनवाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में गरीबों को अमीर बनाने का कार्य किया जा रहा है। सरकार अन्तिम पायदान के व्यक्ति के साथ खड़ी है, हर पात्र लाभार्थी को केन्द्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित कर उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में अमृत सरोवरों के निर्माण का कार्य जी राम जी योजना के तहत कराया जायेगा, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगो को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में अमृत सरोवर बनाने में उत्तर प्रदेश का देश में प्रथम स्थान है। कहा कि ग्राम स्तर पर बैठक कर ग्राम सभा के विकास के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनायी जाये और उसके अनुरूप कार्य किया जाये, जिससे कि ग्राम सभा को विकसित ग्राम सभा बनाया जा सके।

उन्होंने कहा कि कौशल विकास के अन्तर्गत श्रमिकों को प्रशिक्षण प्रदान करके आगे बढ़ाया जा रहा है, जिससे वे श्रमिक से आगे बढ़कर राजमिस्त्री या अन्य क्षेत्रों में भी आगे बढ़ सके।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ0 वी0के सिंह विधायक फूलपुर श्दीपक पटेल, 0 विधायक फाफामऊ , विधान परिषद सदस्य श्, डॉ0 के0पी0 श्रीवास्तव, भाजपा महानगर अध्यक्ष  संजय गुप्ता, गंगापार अध्यक्ष श्रीमती निर्मला पासवान सहित अन्य जनप्रतिनिधिगणों के अलावा मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह, परियोजना अधिकारी

डबल इंजन सरकार की योजनाओं से बदली पारा कला की तस्वीर
महराजगंज/रायबरेली:   करीब पांच हजार की आबादी और आठ मजरों वाली इस ग्राम पंचायत ने बीते पांच वर्षों में विकास की नई इबारत लिखी है। ग्राम प्रधान गीता के नेतृत्व में गांव में सड़क, नाली, पेयजल, शिक्षा, स्वच्छता और जनकल्याण से जुड़े अनेक कार्य कराए गए हैं, जिनकी सराहना ग्रामीण खुलकर कर रहे हैं।

आपको बता दें कि, ग्राम पंचायत पारा कला में पारा कला, पूरे सर्वजीत, दखिनहा, पूरे मन्नू, पूरे धौकल, कूटी, पूरे बजरंगी और पूरे अर्जुनहा सहित कुल आठ गांव शामिल हैं। यहां लगभग 1950 मतदाता निवास करते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि, वर्तमान कार्यकाल में गांव के विकास को नई गति मिली है और अनेक वर्षों से लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया गया।

प्रधान प्रतिनिधि हरिशंकर ने बातचीत के दौरान बताया कि, उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की "सबका साथ, सबका विकास" की भावना को आधार बनाकर कार्य किया है। उन्होंने कहा कि, ग्राम पंचायत में विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के पात्र लोगों तक पहुंचाया गया है।

उन्होंने बताया कि, बीते पांच वर्षों में ग्राम पंचायत में लगभग 500 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क, 500 मीटर खड़ंजा, 400 मीटर पक्की नालियों का निर्माण कराया गया। इसके साथ ही प्राथमिक विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों का कायाकल्प, पंचायत भवन की मरम्मत, अंत्येष्टि स्थल (शवदाह गृह) का निर्माण तथा कूड़ाघर का निर्माण भी कराया गया।

प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि, जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्राम पंचायत में पेयजल आपूर्ति के लिए पानी की टंकी का निर्माण कराया गया, जिससे ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। उन्होंने कहा कि, ग्राम पंचायत में निर्मित एमडीएम शेड (मिड-डे मील शेड) आज भी विकास का प्रतीक माना जाता है। इस भव्य परियोजना का उद्घाटन मंडलायुक्त रोशन जैकब एवं तत्कालीन जिलाधिकारी हर्षिता माथुर द्वारा किया गया था, जिसकी चर्चा आज भी ग्रामीण गर्व के साथ करते हैं।

उन्होंने बताया कि, ग्राम पंचायत के लगभग 100 पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाया गया। वहीं करीब 200 वृद्ध, विधवा एवं दिव्यांग लाभार्थियों को पेंशन योजनाओं से जोड़ा गया। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत लगभग 3000 मीटर कच्चे मार्गों एवं अन्य विकास कार्यों को पूरा कराया गया। इसके अतिरिक्त 400 व्यक्तिगत शौचालय तथा एक सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराकर स्वच्छता अभियान को मजबूती प्रदान की गई।

हरिशंकर ने कहा, "उनका उद्देश्य राजनीति नहीं, बल्कि गांव का समग्र विकास रहा है। सरकार की प्रत्येक जनकल्याणकारी योजना का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचे, इसी सोच के साथ पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता से कार्य किया गया है। आगे भी ग्राम पंचायत के सर्वांगीण विकास और जनता की सेवा के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।"

ग्रामीणों का कहना है कि, विकास कार्यों के चलते पारा कला ग्राम पंचायत आज क्षेत्र की अन्य पंचायतों के लिए प्रेरणा बनकर उभरी है। बेहतर सड़कें, सुदृढ़ जल निकासी व्यवस्था, शिक्षा संस्थानों का कायाकल्प, स्वच्छता अभियान और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन ने गांव की तस्वीर बदल दी है। यही कारण है कि, पारा कला आज महराजगंज विकास खंड की अग्रणी ग्राम पंचायतों में अपनी अलग पहचान बना चुकी है।

नगर पंचायत महराजगंज में सीसी रोड एवं इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्यों का हुआ शुभारंभ
महराजगंज/रायबरेली: केंद्र की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अब नगर पंचायत महराजगंज में धरातल पर स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। नगर क्षेत्र में लगातार विकास कार्यों के उद्घाटन और शिलान्यास से नगर की तस्वीर बदलती नजर आ रही है।         इसी क्रम में शुक्रवार को नगर पंचायत के चार अलग-अलग वार्डों में सीसी रोड एवं इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में नगरवासियों की सहभागिता देखने को मिली।

आपको बता दें कि, नगर अध्यक्ष सरला साहू के प्रतिनिधि प्रभात साहू ने सभासदों एवं स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में विभिन्न विकास परियोजनाओं का विधिवत शुभारंभ किया। सबसे पहले आजाद नगर वार्ड में सभासद राजकुमारी के विशेष अनुरोध पर दो सीसी रोड निर्माण कार्यों का उद्घाटन फावड़ा चलाकर किया गया। इसके बाद घेरा वार्ड में सभासद जमुना पासवान के आग्रह पर एक अन्य सीसी रोड निर्माण कार्य का शुभारंभ हुआ।

वहीं आनंद नगर वार्ड में लगातार तीन कार्यकाल से जनता का विश्वास प्राप्त कर रहे सभासद विनीत वैश्य के विशेष अनुरोध पर रायबरेली मुख्य मार्ग की एक ओर इंटरलॉकिंग पटरी निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रभात साहू ने कहा कि नगर की सम्मानित जनता का उनके परिवार को लगातार चार बार आशीर्वाद प्राप्त हुआ है, जिसके लिए वह सदैव कृतज्ञ हैं। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता नगर के प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाना है, ताकि कोई भी नागरिक मूलभूत सुविधाओं से वंचित न रहे।

उन्होंने कहा कि, नगर को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित बनाना उनका संकल्प है। इसी उद्देश्य से पूरे नगर क्षेत्र में सीसी रोड, इंटरलॉकिंग सड़कें, स्ट्रीट लाइट, सोलर लाइट, वाटर फ्रीजर, पक्की एवं ढकी हुई नालियों, नाला निर्माण तथा धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण जैसे कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। इसके साथ ही बड़ी संख्या में पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी उपलब्ध कराया गया है।

प्रभात साहू ने कहा कि, नगर के समग्र विकास के लिए सभी सभासदों, सामाजिक संगठनों और नगरवासियों का सहयोग आवश्यक है। विकास कार्यों में जनसहभागिता से ही नगर को नई पहचान दिलाई जा सकती है।

इस अवसर पर सभासद जमुना पासवान, दिनेश त्यागी (सभासद प्रतिनिधि), राजकुमारी, मुस्ताक, रामकुमार, धनंजय वर्मा, नूरुल हसन, विनीत कुमार वैद्य, नामित सभासद अनुपमा पाण्डेय, सूर्य प्रकाश वर्मा, विजय धीमान सहित बड़ी संख्या में नगरवासी एवं क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे।

प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही द्वारा केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सर्किट हाउस में आयोजित मीडिया संवाद कार्यक्रम
बस्ती। प्रदेश सरकार के कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान मंत्री/जनपद के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही द्वारा केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सर्किट हाउस में आयोजित मीडिया संवाद कार्यक्रम के अन्तर्गत कहा कि मा0 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश की प्रगति तथा विकास के हर क्षेत्र में किए गए ऐतिहासिक एवं सराहनीय कार्यों द्वारा आम जनमानस का जीवन स्तर ऊंचा उठाने हेतु सतत् प्रयास किया गया है।

उन्होने कहा कि सुशासन को समर्पित प्रधानमंत्री के द्वारा 140 करोड़ भारतीयों की निरन्तर सेवा के 12 वर्ष पूर्ण हो चुके है। इसी के उपलक्ष्य में विश्वास, विकास के जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों को संतृप्त किया जा रहा है। मा0 मंत्री ने प्रेस-वार्ता के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री के इस स्वर्णिम कार्यकाल में अबतक किए गये जनहित कार्यो से भारत की तस्वीर व तकदीर दोनो बदली है। उन्होने कहा कि वर्ष 2014 में यह सरकार बनी है तब से सरकार ने सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास के आधार पर जनहितकारी कार्य किया है, बिना किसी भेदभाव के योजनाओं का लाभ पात्रता के आधार पर दिया जा रहा है। सुशासन के लिए जनसुझावों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सरकार ने 10 करोड़ करीब परिवारों को उज्ज्वला गैस कनेक्शन देकर उनके जीवन में खुशहाली लाने का प्रयास किया है। मा0 मंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं व शिशुओं की सुरक्षा, नियमित टीकाकरण, सुरक्षित प्रसव एवं समुचित चिकित्सा हेतु तत्परतापूर्वक कार्य किया है। पी.एम. कुशुम, पी.एम. सूर्यघर, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, सड़को एवं सम्पर्क मार्गो का विस्तारीकरण, रेलवे, बिजली उत्पादन एवं आपूर्ति, एयरपोर्ट, रक्षा एवं अनुसंधान, एक्सप्रेस-वे, आधुनिक एवं वैज्ञानिक तकनीक एआई जैसे अभिनव प्रयोग कर आम जनमानस को सामाजिक, आर्थिक रूप से विकसित करने का सतत् कार्य किया गया है। देश में भ्रष्टाचार एवं आतंकवाद को समाप्त करने के लिए अभियान चलाकर कार्य किया गया है।

मा0 मंत्री ने कहा कि जनपद में किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण व शहरी), प्रधानमंत्री मातृ वंदन, प्रधानमंत्री जनधन, पी.एम. स्वनिधि,, प्रधानमंत्री जन आरोगय, जलजीवन मिशन ग्रामीण, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविकास मिशन, व्यक्तिगत व सामूहिक शौचलयों का निर्माण, वृद्धा, निराश्रित महिला व दिव्यांग पेंशन, कन्या सुमंगला योजनाओं सहित अन्य संचालित योजनाओं द्वारा पात्र लाभार्थियों को आच्छादित किया गया है।

उन्होने कहा कि विगत 12 वर्षों में देश को नई दिशा, नई ऊर्जा और नई पहचान मिली है। भारत आज दुनिया की तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्थाओं में से एक है तथा हम वैश्विक मंच पर मजबूत नेतृत्व के रूप में उभरे हैं। मा0 प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हमेशा गरीबों, मजदूरों, किसानों, महिलाओं, अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लोगों तथा सभी वर्गों के लिए कार्य किया गया है। आज हम खाद्यान्न, रक्षा, चिकित्सा, आयुध उपकरणों के निर्माण में पहले से अधिक आत्मनिर्भर हैं, आज देश में शांति एवं कानून व्यवस्था का राज स्थापित है, हम सभी निडर होकर पहले से अधिक सम्मान से राष्ट्र के निर्माण में प्रगति कर रहे है।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा विवेकानन्द मिश्रा, पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी, पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, रवि सोनकर, चन्द्र प्रकाश शुक्ला, संजय प्रताप जायसवाल, अपना दल के विवेक चौधरी, गोपेश्वर त्रिपाठी, मीडिया प्रभारी अजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती, एसडीएम सदर हिमांशु कुमार, डीएसटीओ मनोज कुमार श्रीवास्तव, डीपीओ राजेश कुमार, उप निदेशक कृषि, अशोक कुमार, उप निदेशक कृषि एवं रक्षा रामबचन राम तथा जिला कृषि अधिकारी डा. बी.आर. मौर्य सहित जनप्रतिनिधि एवं प्रेस प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

PM आवास योजना: 17 अप्रैल तक करें आवेदन
कानपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत सस्ते मकानों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 17 अप्रैल तय की गई है। कानपुर विकास प्राधिकरण (KDA) ने कुल 205 फ्लैट और कुछ प्लॉट बिक्री के लिए जारी किए हैं। सबसे ज्यादा 139 फ्लैट महावीर नगर में, जबकि भागीरथी-जान्हवी, सकरापुर और रामगंगा इन्क्लेव में भी आवास उपलब्ध हैं। सरकारी अनुदान (₹2.50 लाख) के बाद लाभार्थियों को करीब ₹3.63 लाख से ₹5.06 लाख तक भुगतान करना होगा।

योजना में SC, OBC और सामान्य वर्ग के लिए आरक्षण का प्रावधान है। आवेदन प्रक्रिया HDFC Bank के माध्यम से ऑनलाइन होगी, जिसके लिए ₹5000 पंजीकरण शुल्क देना होगा। चयन प्रक्रिया लॉटरी सिस्टम से की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार, यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर और निम्न आय वर्ग के लोगों को किफायती आवास उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाई जा रही है।

नगर परिषद बकहो की गड़बड़ी हुई उजागर आवास योजना में भारी गड़बड़ी
इन दिनों भ्रष्टाचार इतना बढ़ चुका है कि प्रधानमंत्री आवास योजना जैसे मुहिम अभियान में भी जानबूझकर या आंख मूंदकर अपात्र लोगों को आवास योजना का लाभ ऐसे व्यक्ति की जमीन पर आवंटित की गई है, जिस पर स्वयं नगर परिषद सी.एम.ओ. एवं हल्का पटवारी के साथ तहसीलदार ने भी माना की भूमि स्वामी कोई और आवास योजना का लाभ कोई और ले रहा है, जो बहुत बड़ी साजिस के तहत धोखाधड़ी व 420 की श्रेणी में आता है।

नगर परिषद बकहो वार्ड क्र.5 टिकुरी टोला में भूमि स्वामी अमित सिंधानियां की वर्षो पुराने पट्टे की जमीन पर नगर परिषद की लापरवाही के कारण आवास योजना अपात्र लोगों को सिंधानियां की जमीन में बनवाने के लिए प्रेरित की या परिषद ने आंख मूंदकर प्रधानमंत्री आवास योजना के पैसों का बंदरबांट कर नियम कानून की धज्जियां उड़ाते हुए कमिष्नर व कलेक्टर से की गई।

षिकायत के बाद स्वयं सी.एम.ओ. बकहो व तहसीलदार ने स्वीकार किया की जिन लोगां के आवास योजना के मकान बने हैं, व पूर्ण रूप से अवैध जिन्हे शीघ्र बेदखल किया जाना तय है, पर इनती बड़ी गलती करने वाले व गड़बड़ी में लिप्त कर्मचारी अधिकारी के ऊपर संभागीय कमिष्नर व जिला कलेक्टर शीघ्र कार्यवाही कर प्रधानमंत्री आवास योजना की गड़बड़ी करने वालों के ऊपर कार्यवाही हो सके।

Haryana: हरियाणा में इन परिवारों को मिलेंगे 100-100 गज के प्लॉट, सीएम सैनी ने की घोषणा
Haryana News: हरियाणा सरकार प्रदेश के भूमिहीन और जरूरतमंद लोगों को बड़ा तोहफा देने जा रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की है कि राज्य के करीब 7 हजार भूमिहीन परिवारों को 100-100 गज के प्लॉट दिए जाएंगे। इन प्लॉटों पर मकान निर्माण के लिए लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना से भी जोड़ा जाएगा, ताकि तय सरकारी राशि के माध्यम से उनका पक्का घर बन सके।

लाडवा-बाबैन दौरे में किया ऐलान

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 20 दिसंबर को लाडवा और बाबैन क्षेत्र के दर्जनभर गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जनसभाओं को संबोधित किया और मौके पर ही लोगों की समस्याएं सुनीं। कई मामलों में उन्होंने अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश भी दिए।

गांव-गांव जाकर सुनी लोगों की बात

मुख्यमंत्री ने बाबैन, प्रह्लादपुर, बदरपुर, बनी, बूढ़ा और बपदी समेत आसपास के गांवों में लोगों को संबोधित किया। दौरे के दौरान उन्होंने अपने काफिले को कई जगह रुकवाकर सड़क किनारे खड़े ग्रामीणों से भी बातचीत की और उनका हालचाल जाना।

शहरी आवास योजना का भी जिक्र

सीएम सैनी ने बताया कि मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत अब तक करीब 15,500 परिवारों को 30-30 गज के प्लॉट दिए जा चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जल्द ही शहरी आवास योजना के पात्र लाभार्थियों को दूसरी किस्त में फिर से 30-30 गज के प्लॉट आवंटित किए जाएंगे।

Haryana: हरियाणा में भूमिहीनों को मिलेंगे 100-100 गज के प्लॉट, सीएम सैनी ने की घोषणा
Haryana News: हरियाणा प्रदेश के भूमिहीन जरूरतमंद लोगों के लिए हरियाणा सरकार जल्द ही बड़ी पहल करने जा रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को कहा कि सरकार द्वारा करीब सात हजार भूमिहीन जरूरतमंदों को 100-100 गज के प्लॉट दिए जाएंगे। इन सभी प्लॉटधारकों को प्रधानमंत्री आवास योजना से जोड़ा जाएगा, ताकि मकान निर्माण के लिए तय आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई जा सके।

मुख्यमंत्री नायब सैनी शनिवार को लाडवा और बाबैन क्षेत्र के दौरे पर थे, जहां उन्होंने दर्जनभर गांवों में जनसभाओं को संबोधित किया और लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने बाबैन, प्रह्लादपुर, बदरपुर, बनी, बूढ़ा और बपदी समेत अन्य गांवों में लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जगह-जगह अपना काफिला रुकवाकर सड़क किनारे खड़े लोगों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत अब तक लगभग 15 हजार 500 परिवारों को 30-30 गज के प्लॉट दिए जा चुके हैं। जल्द ही योग्य आवेदकों को दूसरी किस्त के रूप में फिर से 30-30 गज के प्लॉट आवंटित किए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार युवाओं के लिए विभिन्न विभागों में जल्द ही सरकारी भर्तियां निकालेगी, ताकि उन्हें रोजगार के अवसर मिल सकें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार का सर्वोच्च उद्देश्य जनता की सेवा करना और प्रदेश का चहुंमुखी विकास करना है। उन्होंने बताया कि हाल ही में जलजमाव के कारण खराब हुई फसलों के मुआवजे के रूप में किसानों के खातों में 116 करोड़ रुपये की राशि भेजी जा चुकी है।

प्रह्लादपुर और बदरपुर को 21-21 लाख रुपये की सौगात

प्रह्लादपुर गांव में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि महासंग्राम विकास योजना के तहत गांवों को जोड़कर सीवरेज व्यवस्था विकसित की जा रही है, ताकि ग्रामीणों को भी शहरों जैसी सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने प्रह्लादपुर में विकास कार्यों के लिए 21 लाख रुपये, हाल के निर्माण के लिए 11 लाख रुपये और गांव में पीने के पानी की पाइपलाइन दबाने के लिए 46 लाख रुपये की अनुदान राशि देने की घोषणा की।

वहीं बदरपुर गांव में सरपंच द्वारा रखी गई करीब 16 समस्याओं और मांगों पर मुख्यमंत्री ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए उन्हें पूरा कराने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही गांव के विकास के लिए 21 लाख रुपये और पीने के पानी की पाइपलाइन के लिए 43.31 लाख रुपये देने की घोषणा की।

इसके अलावा गांव बनी के सरपंच की ओर से रखी गई सभी मांगों को भी मुख्यमंत्री ने पूरा करने का आश्वासन देते हुए गांव के विकास के लिए 21 लाख रुपये की घोषणा की।