Indian Cricket Team - Swatantra Prabhat

तीन साल में तीन आईसीसी ट्रॉफी: भारतीय क्रिकेट का स्वर्णिम दौर और खिलाड़ियों की मेहनत का ऐतिहासिक फल
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल भारतीय क्रिकेट के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो गया। भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया।

इस जीत के साथ भारत ने केवल एक टूर्नामेंट नहीं जीता, बल्कि लगातार सफलता की ऐसी कहानी लिखी जिसने दुनिया को भारतीय क्रिकेट की ताकत का एहसास करा दिया। पिछले तीन वर्षों में तीन आईसीसी ट्रॉफी जीतना इस बात का प्रमाण है कि टीम इंडिया ने निरंतरता, आत्मविश्वास और सामूहिक मेहनत से सफलता का नया अध्याय रचा है।

भारत की इस शानदार जीत में बल्लेबाजों से लेकर गेंदबाजों तक सभी खिलाड़ियों का योगदान रहा। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। यह टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर भी बन गया। इतने बड़े लक्ष्य के सामने न्यूजीलैंड की टीम दबाव में आ गई और पूरी टीम 159 रन पर ही सिमट गई। इस प्रकार भारत ने न केवल जीत दर्ज की बल्कि टी-20 क्रिकेट में अपनी आक्रामक शैली का शानदार प्रदर्शन भी किया।

इस ऐतिहासिक जीत का महत्व इसलिए भी अधिक है क्योंकि भारत ने तीन साल के भीतर तीन आईसीसी ट्रॉफियां जीतने का कारनामा किया है। वर्ष 2024 में भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप जीतकर लगभग 17 वर्षों बाद इस खिताब को अपने नाम किया था। इसके बाद 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर टीम ने अपनी लय बरकरार रखी और अब 2026 में फिर से टी-20 वर्ल्ड कप जीतकर विश्व क्रिकेट में अपना दबदबा साबित कर दिया। लगातार दो बार टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारत पहली टीम बन गई है और यह उपलब्धि भारतीय क्रिकेट के स्वर्णिम दौर को दर्शाती है।

टीम इंडिया की सफलता के पीछे केवल प्रतिभा नहीं बल्कि खिलाड़ियों की कठिन मेहनत, अनुशासन और टीम भावना भी है। इस टूर्नामेंट में भारतीय बल्लेबाजों ने जिस आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की, उसने विरोधी टीमों के गेंदबाजों को लगातार दबाव में रखा। पूरे टूर्नामेंट में भारत ने 106 छक्के लगाए, जो किसी भी टी-20 वर्ल्ड कप के एक संस्करण में सबसे अधिक हैं। यह आंकड़ा इस बात का प्रमाण है कि भारतीय टीम अब केवल तकनीकी रूप से मजबूत ही नहीं बल्कि आक्रामक क्रिकेट खेलने में भी सबसे आगे है।

इस शानदार प्रदर्शन में सबसे बड़ा योगदान रहा भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू  सैमसन का। संजू सैमसन ने पूरे टूर्नामेंट में 321 रन बनाए और भारत के लिए एक टी-20 वर्ल्ड कप संस्करण में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था, जिन्होंने 2014 में 319 रन बनाए थे। संजू की बल्लेबाजी में आत्मविश्वास, आक्रामकता और जिम्मेदारी का अद्भुत संतुलन दिखाई दिया, जिसने भारत को कई कठिन मैचों में जीत दिलाई।

संजू सैमसन की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि उन्होंने बड़े मैचों में शानदार प्रदर्शन किया। सेमीफाइनल और फाइनल जैसे दबाव भरे मुकाबलों में भी उन्होंने अर्धशतक लगाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। पूरे टूर्नामेंट में उनका स्ट्राइक रेट लगभग 200 के आसपास रहा, जो टी-20 क्रिकेट के लिए बेहद प्रभावशाली माना जाता है। उनके इस शानदार प्रदर्शन के कारण उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया।

भारतीय टीम की बल्लेबाजी में इंसान किशन और अभिषेक शर्मा ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ईशान किशन ने पूरे टूर्नामेंट में 317 रन बनाए और कई मैचों में तेज शुरुआत देकर टीम को मजबूत आधार दिया। वहीं अभिषेक शर्मा ने फाइनल में केवल 18 गेंदों में अर्धशतक लगाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को पूरी तरह से दबाव में ला दिया।

टीम इंडिया की गेंदबाजी भी इस टूर्नामेंट में उतनी ही प्रभावशाली रही। भारतीय तेज गेंदबाज जशप्रीत बुमराह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट में सबसे अधिक विकेट हासिल किए। फाइनल मैच में उन्होंने केवल 15 रन देकर 4 विकेट लिए और न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। उनकी सटीक लाइन-लेंथ और दबाव में शानदार गेंदबाजी ने भारत की जीत को आसान बना दिया। यही कारण है कि उन्हें फाइनल का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी चुना गया।

भारतीय टीम की सफलता में ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या का योगदान भी बेहद महत्वपूर्ण रहा। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया। हार्दिक ने 200 से अधिक रन बनाए और साथ ही महत्वपूर्ण विकेट भी हासिल किए। सेमीफाइनल में उनके ऑलराउंड प्रदर्शन ने भारत को इंग्लैंड के खिलाफ रोमांचक जीत दिलाई, जिसने टीम का आत्मविश्वास और भी मजबूत कर दिया।

फाइनल मुकाबले में शिवम दुबे की छोटी लेकिन विस्फोटक पारी भी बेहद अहम साबित हुई। जब भारत की पारी थोड़ी धीमी पड़ती दिखाई दे रही थी, तब शिवम दुबे ने अंतिम ओवरों में तेज रन बनाकर टीम का स्कोर 255 तक पहुंचा दिया। उनकी केवल 8 गेंदों में 26 रन की पारी ने न्यूजीलैंड के सामने बेहद मुश्किल लक्ष्य खड़ा कर दिया।

इस पूरी सफलता के पीछे टीम के कोच गौतम गम्भीर की रणनीति और मार्गदर्शन भी महत्वपूर्ण रहा। गंभीर पहले खिलाड़ी के रूप में बड़े फाइनल मैचों में शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं और अब कोच के रूप में भी उन्होंने टीम को सफलता दिलाई है। उनकी सोच, रणनीति और खिलाड़ियों पर विश्वास ने टीम को लगातार जीत दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई।

भारतीय टीम की इस जीत ने पूरे देश में उत्साह और गर्व का माहौल बना दिया। जीत के बाद देशभर में लोगों ने सड़कों पर उतरकर जश्न मनाया। कई जगहों पर आतिशबाजी हुई और लोग तिरंगा लेकर खुशी से झूमते नजर आए। यह जीत केवल खिलाड़ियों की नहीं बल्कि पूरे देश की जीत बन गई।

दरअसल, खेल केवल प्रतिभा का नहीं बल्कि मेहनत, धैर्य और टीम भावना का परिणाम होता है। भारतीय खिलाड़ियों ने लगातार अभ्यास, फिटनेस और मानसिक मजबूती के साथ खुद को तैयार किया और कठिन परिस्थितियों में भी हार नहीं मानी। यही कारण है कि उनकी मेहनत का फल अब लगातार जीत के रूप में सामने आ रहा है।

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की यह जीत केवल एक ट्रॉफी नहीं बल्कि भारतीय क्रिकेट के आत्मविश्वास और भविष्य की दिशा का प्रतीक है। यह सफलता आने वाली पीढ़ियों के खिलाड़ियों को प्रेरणा देगी कि अगर मेहनत, समर्पण और टीमवर्क के साथ खेला जाए तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता।

भारतीय क्रिकेट टीम ने इस जीत के साथ दुनिया को यह संदेश दे दिया है कि वह केवल मजबूत टीम ही नहीं बल्कि विश्व क्रिकेट की नई शक्ति बन चुकी है। खिलाड़ियों की मेहनत, कोच की रणनीति और करोड़ों भारतीयों के समर्थन ने मिलकर यह ऐतिहासिक सफलता संभव बनाई है। यही कारण है कि आज हर भारतीय गर्व से कह सकता है कि यह जीत मेहनत, विश्वास और सपनों की जीत है।

कांतिलाल मांडोत

भारतीय क्रिकेट टीम ने विश्व में लहराया परचम
कुशीनगर।  चैंपियन ट्रॉफी 2025 में न्यूजीलैंड को हराकर विश्व विजेता बनने पर भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई देते हुए नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने पटाखों और आतिशबाजियों के बीच मिठाई बाँटकर सभी को शुभकामनाएं दी। बता दें कि लीग मैच के सभी मैच जीतकर भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम को हराते हुए फाइनल में जगह बनाई थी। विजेता बनने के साथ ही भारतीय टीम सबसे ज्यादा बार चैंपियन ट्रॉफी जीतने वाली विश्व की पहली टीम बन चुकी है।

उन्होने कहा कि फाइनल मैच में रनों के अम्बार खड़ा करने वाले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के कुशल नेतृत्व और साथी खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने भारतीय टीम को यह गौरव दिलाया। टीम के सभी खिलाड़ियों सहित सभी देशवासियों को बधाई भी दिया। इस दौरान उनके साथ प्रतिनिधि मनीष बुलबुल जायसवाल के अलावा सोनु शर्मा विजय साह निखिल साह संदीप गुप्ता सुनील चौरसिया करण विनायक शर्मा केदार मद्धेशिया मुरारी कुशवाहा रामु साह बबलू शर्मा रवि खेतान सोनु कुमार रौनक गुप्ता मंथन सिंह धीरज शर्मा आलोक शर्मा पिंटू साह सहित अन्य उपस्थित रहे।

नगर वासियों ने मनाई वर्ल्ड कप जीत की खुशी
उतरौला (बलरामपुर) टी-20 विश्वकप में भारत की जीत का जश्न शहर के चौक-चौराहों से लेकर गांव की गलियों तक मना गया। सांसें रोक देने वाले इस फाइनल मैच के अंतिम ओवरों तक जीत की उम्मीद के साथ टीवी या मोबाइल के स्क्रीन से क्रिकेट प्रेमी चिपके रहे।हार्दिक पांडया के अंतिम ओवर की पहली गेंद पर डेविड मिलर के आउट होने के साथ ही भारत की जीत का जश्न शुरू हो गया। जगह-जगह पटाखे छोड़कर लोगों ने एक दूसरे को जीत की बधाई दी।

फाइनल मैच में भारतीय क्रिकेट टीम की जीत के लिए जहां लोगो ने ईश्वर से प्रार्थनाएं की तो क्रिकेट प्रेमियों की दुआओ का असर भी देखने को मिला। अंतिम समय तक लोग भारत की जीत की दुआएं करते रहे। मैच के 14वें और 15वें ओवर में अफ्रीकी बल्लेबाजों डेविड मिलर और हेनरिक क्लासेन ने कुलदीप यादव और अक्षर पटेल का स्पेल खराब किया तो क्रिकेट प्रेमी निराश होने लगे, हालांकि उन्होंने उम्मीदें नहीं छोड़ी।

मैच के 17वें ओवर में जैसे ही हार्दिक पांड्या ने क्लासेन को आउट किया, लोग जीत की तैयारी करने लगे। बताते चलें कि सुबह से ही क्रिकेट प्रेमी भारत की जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रहे थे। अंत में उनका यह भरोसा सही साबित हुआ। शुरुआती ओवरों में ही दक्षिण अफ्रीका के दो विकेट गिरे तो क्रिकेट प्रेमी झूमने लगे। बताते चलें कि

टी-20 विश्व कप में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत के बाद उतरौला बाजार सहित ग्रामीण इलाकों में भी जश्न का माहौल दिखा। विश्व कप के फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 7 रन से करारी शिकस्त देने के बाद जैसे ही टीम इंडिया ने विश्व विजेता बनने का गौरव हासिल किया वैसे ही उतरौला बाजार सहित ग्रामीण इलाकों में जगह-जगह पर क्रिकेट प्रेमी अपने अपने घरों से निकलकर सड़क पर उतर आए और हाथ में तिरंगा झंडा लेकर भारत माता की जय का उद्घोष करना शुरू कर दिया। इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों ने जमकर आतिशबाजी के साथ ही एक दूसरे को गले लगा कर जीत की बधाई भी दी।

टीम इंडिया की जीत पर बलरामपुर जिले में जश्न

17 साल बाद टीम इंडिया ने सबसे पहले टी-20 विश्व कप में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 2007 में विश्व कप का खिताब जीतकर अपने नाम किया था। ठीक 17 साल बाद शनिवार को रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने इस इतिहास को जब दोबारा दोहराया तो टीवी पर देख रहे क्रिकेट प्रेमियों की आंखें खुशी से छलक आई टीम इंडिया की जीत के बाद लोगों ने एक दूसरे को घर पर मिठाई खिलाकर जीत की शुभकामनाएं दी, तो वहीं उतरौला बाजार में क्रिकेट प्रेमियों का आधी रात एक बड़ा हुजूम उमड़ पड़ा। लोगों ने ढोल नगाड़े के साथ जमकर डांस किया और आतिशबाजी की वहीं, भारत माता की जय के नारे भी लगाए।

क्या भारत की जीत तय है, पाकिस्तान की एक गलती और भारत की जीत पक्की
IND VS PAK: कुछ आंकड़ों के साथ शुरुआत करते हैं. शाहीन शाह अफरीदी 9 ओवर- 66 रन, 7.33 की इकॉनमी. हसन अली 10 ओवर- 71 रन, 7.10 की इकॉनमी, मोहम्मद नवाज- 9 ओवर- 62 रन, 6.88 की इकॉनमी, हारिस रऊफ 10 ओवर- 64 रन, 6.40 की इकॉनमी और शादाब खान 8 ओवर- 55 रन, 6.87 की इकॉनमी. पाकिस्तानी गेंदबाजों के ये आंकड़े पिछले मैच के ही हैं, जो उसने श्रीलंका के खिलाफ खेला था. इस मैच में पाकिस्तान को जीत मिली थी लेकिन इस जीत का जितना श्रेय पाकिस्तान को जाता है उतना ही श्रीलंका को भी. श्रीलंका एक वक्त पर आराम से 380 रनों के आस-पास जाती दिख रही थी लेकिन उसके बल्लेबाजों ने अपने विकेट फेंके और नतीजा ये हुआ कि वो स्कोरबोर्ड पर 344 रन ही जोड़ पाई.

पाकिस्तान की बल्लेबाजी की तारीफ करनी होगी जिन्होंने वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे बड़ा ‘चेज़’ कर दिया. अब्दुल्ला शफीक और मोहम्मद रिजवान के शानदार शतक की बदौलत पाकिस्तान ने वो मैच 6 विकेट से जीत लिया था. लेकिन आज पाकिस्तान का मुकाबला भारत से है. भारतीय टीम बीच के ओवरों में वैसी गलती नहीं करेगी जैसी श्रीलंका के बल्लेबाजों ने की. श्रीलंका के शानदार बल्लेबाज कुसल मेंडिस भी इसमें शामिल हैं, जिन्होंने शतक लगाने के बाद अति-आक्रामकता में अपना विकेट गंवाया.

पाकिस्तान और श्रीलंका का मैच भारतीय टीम ने नहीं देखा होगा. भारतीय टीम के खिलाड़ी जब अपने होटल रूम में मैच देख रहे होंगे तो यकीन मानिए यही दुआ कर रहे होंगे कि पाकिस्तान के गेंदबाज उनके खिलाफ भी वैसी ही गेंदबाजी करें. इसकी वजह भी जान लीजिए. श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान की गेंदबाजी बेहद औसत थी. पाकिस्तान के गेंदबाजों की लगातार धुनाई हो रही थी. शाहीन शाह अफरीदी की अगुवाई वाली तेज गेंदबाजी की यूनिट के पास कोई प्लान-बी नहीं था. वो लगातार शॉर्ट पिच गेंद फेंक रहे थे. पाकिस्तान के गेंदबाजों को लग रहा था कि ऊपर उठती गेंदों से श्रीलंकाई बल्लेबाज डरेंगे और अपना विकेट फेंक कर चले जाएंगे लेकिन हुआ इसका ठीक उल्टा. श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने ऐसी गेंदों पर जमकर ‘कट’ और ‘पुल’ शॉट खेले. इसीलिए मिडविकेट के इलाके से खूब रन मिले.

पाकिस्तान के गेंदबाज शायद ये भूल गए कि ऊपर उठती गेंदों से बल्लेबाज को डराने के लिए रफ्तार की भी जरूरत होती है, जो उन गेंदबाजों में दिखाई नहीं दी. यहां तक कि शाहीन शाह अफरीदी भी अपनी नियमित रफ्तार से करीब 5-6 किलोमीटर धीमी गेंदबाजी करते दिखे. चर्चा इस बात पर भी हो रही है कि दरअसल शाहीन शाह अफरीदी पूरी तरह फिट नहीं हैं. उन्हें घुटने में तकलीफ है. इसके अलावा उनकी उंगली में सूजन है. पाकिस्तान की मजबूरी ये है कि नसीम शाह के बाहर होने के बाद शाहीन शाह अफरीदी को उन्हें खिलाना ही है.

पाकिस्तान की खराब फील्डिंग पर तो अब चुटकुले बन रहे हैं. अभी हम शाहीन शाह अफरीदी की बात कर रहे थे. पिछले मैच के पांचवें ओवर की चौथी गेंद पर शाहीन शाह अफरीदी ने फॉलो-थ्रू में कुसल मेंडिस का एक कैच छोड़ दिया. ये सच है कि तेज गेंदबाजों के लिए फॉलो-थ्रू में कैच पकड़ना थोड़ा मुश्किल होता है. तकनीकी तौर पर समझिए तो रफ्तार में दौड़कर आने के बाद गेंद को देखना और उसके हिसाब से शरीर को ‘एडजस्ट’ करना मुश्किल माना जाता है. लेकिन शाहीन शाह अफरीदी एक वर्ल्ड क्लास गेंदबाज हैं उनसे ये उम्मीद की जाती है कि वो ऐसे कैच लपकेंगे. वो कैच कहीं से भी असंभव या कठिन कतई नहीं था.

इसके बाद सातवें ओवर में शाहीन की ही गेंद पर प्वाइंट पर इमाम उल हक ने भी कुसल मेंडिस का एक आसान कैच छोड़ा. इसके बाद तो गेंदबाज से लेकर कप्तान के चेहरे देखने लायक थे. बता दें कि दो जीवनदान के बाद कुसल मेंडिस ने जबरदस्त शतक जड़ा था. हालांकि शतक के बाद वो अपना विकेट फेंक कर चले गए. आप दुनिया के किसी भी गेंदबाज से पूछ लीजिए कि उसके दिल पर क्या बीतती है जब फील्डर आसान कैच छोड़ देता है क्योंकि बल्लेबाज से दोबारा गलती कराने के लिए बहुत मेहनत और किस्मत चाहिए होती है. यही वजह है कि पाकिस्तान की फील्डिंग को लेकर सोशल मीडिया में जमकर खिंचाई हो रही है.

अब भारत की कहानी भी जान लीजिए. भारत को पहले मैच में तगड़ा झटका लगा जब इशान किशन, रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर बगैर खाता खोले पवेलियन लौट गए. लेकिन विराट कोहली और केएल राहुल ने इस मुश्किल हालात से टीम को निकाल लिया. भारत ने 5 बार की वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराकर अपने अभियान की शुरुआत की. अगले मैच में रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ धांसू शतक लगाया और टीम को आसान जीत दिलाई.

टीम इंडिया में स्पिनर से लेकर तेज गेंदबाज तक सब चल रहे हैं. टॉप ऑर्डर पहले मैच में लड़खड़ाया तो मिडिल ऑर्डर ने संभाला. दूसरे मैच में टॉप ऑर्डर ने मिडिल ऑर्डर का नंबर ही नहीं आने दिया. और तो और सबसे अच्छी खबर ये है कि शुभमन गिल अब फिट हो गए हैं. इसके अलावा एक और अहम बात है. भारतीय टीम जब अहमदाबाद के मैदान में उतरेगी तो उसके दिमाग में एक ही बात होगी कि वर्ल्ड कप में वो पाकिस्तान के खिलाफ अपराजेय टीम है. इससे ठीक उलट पाकिस्तान की टीम के दिमाग में लगातार ये घूम रहा होगा कि जो काम 31 साल के इतिहास में नहीं हो पाया वो अब क्या होगा. ऐसा इसलिए क्योंकि 1992 से लेकर अब तक पाकिस्तान को वर्ल्ड कप में हमेशा भारत के खिलाफ हार का ही सामना करना पड़ा है.

IND vs AUS: शुभमन गिल ने जड़ा शतक, ऑस्ट्रेलिया सदमे में
टीम इंडिया के युवा स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल के बल्ले की मार से आखिरकार ऑस्ट्रेलियाई टीम भी नहीं बच पाई. मोहाली के अपने होमग्राउंड में खेले गए पिछले वनडे में शतक का मौका चूकने वाले गिल ने इंदौर में ये कसर पूरी की और दूसरे वनडे मैच में एक धमाकेदार शतक जमा दिया. गिल का वनडे क्रिकेट में ये कुल छठा शतक है, जिसमें से 5 सेंचुरी 2023 में ही आई हैं. वर्ल्ड कप से ठीक पहले गिल के इस विस्फोटक अंदाज ने टीम इंडिया की उम्मीदों को नई ऊर्जा से भर दिया है.

इंदौर के होलकर स्टेडियम में ठीक 8 महीने पहले शुभमन गिल ने ऐसा ही कमाल किया था. 24 जनवरी 2023 को गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में गिल ने सिर्फ 78 गेंदों में 112 रन बनाए थे. वो गिल के करियर का चौथा शतक था. एक बार फिर इंदौर का होलकर स्टेडियम और वही महीने की 24 तारीख, जब इस मैदान पर गिल का बल्ला बोला. इस बार न्यूजीलैंड के पड़ोसी ऑस्ट्रेलिया को गिल ने अपना शिकार बनाया.

रविवार 24 सितंबर को सीरीज के दूसरे मैच में टीम इंडिया को पहले बैटिंग का मौका मिला और होलकर स्टेडियम की सपाट पिच गवाह रही है कि यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम फायदा उठाती है. गिल ने भी ऐसा ही किया और धीमी शुरुआत के बाद अपने शॉट्स का कमाल दिखाया. गिल ने सिर्फ 37 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, जिसमें 4 छक्के और 2 चौके शामिल थे.

इसके बाद भी गिल का हमला जारी रहा और भारतीय ओपनर ने शतक जमाकर ही दम लिया. शुभमन गिल ने 92 गेंदों में अपने करियर का छठा वनडे शतक पूरा किया. उन्होंने शतक तक पहुंचने में 6 चौके और 4 छक्के जमाए. ये ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी पहली ही सेंचुरी है, जबकि 2023 में इस फॉर्मेट का पांचवां शतक है. कुछ ही दिन पहले गिल ने बांग्लादेश के खिलाफ एशिया कप में भी शतक लगाया था. गिल आखिरकार 104 रन बनाकर आउट हुए.

गिल ने इस दौरान श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 200 रनों की साझेदारी भी की. टीम इंडिया में लौट रहे अय्यर ने भी लंबे इंतजार के बाद एक बेहतरीन शतक जमाया और 104 रन बनाकर आउट हुए. दोनों की साझेदारी ने टीम को 30 ओवर से पहले ही 200 रनों के पार पहुंचा दिया था. गिल इस साल वनडे में सबसे ज्यादा रन और शतक जमाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने 5 शतकों की मदद से 1200 से ज्यादा रन बनाए हैं.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट कोहली करते हैं ताबड़तोड़ बल्लेबाजी, लगा चुके 7 शतक
स्वतंत्र प्रभात।

आकाश चोपड़ा ने दावा किया है कि टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया का सामना करते समय विराट कोहली एक अलग क्रूर खिलाड़ी नजर आते हैं और उम्मीद करते हैं कि यह स्टार बल्लेबाज आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में कम से कम दो शतक लगाएगा। कोहली का खेल के सबसे लंबे प्रारूप में ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ एक शानदार रिकॉर्ड है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 20 मैचों में भारतीय स्टार ने 48.05 की औसत से 1682 रन बनाए हैं। उन्होंने उनके खिलाफ सात शतक भी लगाए हैं।

JioCinema पर आकाशवाणी शो में बोलते हुए, चोपड़ा ने आगामी टेस्ट सीरीज में स्टार बल्लेबाज से अपनी उम्मीदों पर बात की और कहा कि वह ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ एक अलग जानवर बन गए हैं। चोपड़ा ने कहा, "यह बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी है और अगर हमें इसमें अच्छा प्रदर्शन करना है, तो विराट कोहली के लिए रन बनाना लगभग अनिवार्य है। विराट के बारे में एक बात है - जब वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलता है तो वह एक अलग जानवर बन जाता है।" चोपड़ा ने कहा, "वह बीस्ट मोड को थोड़ा सक्रिय करता है। उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन आम तौर पर इस टीम के खिलाफ होता है। इसलिए आपसे एक बार फिर उम्मीदें होंगी।"

चोपड़ा ने कहा कि कोहली को बाएं हाथ के स्पिनरों की लेंथ को समझने की जरूरत है, जो वह हाल ही में कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह इस स्टार बल्लेबाज से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कम से कम दो शतक लगाने की उम्मीद कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "केवल एक चीज, जो मैंने पिछली सीरीज में भी महसूस की थी, वह थी जहां उसने तैजुल इस्लाम की पूरी डिलीवरी बैक फुट पर खेली थी और यह जाकर स्टंप्स पर जा लगी थी, और मिचेल सेंटनर ने भी वनडे में इसी तरह उसे आउट किया था। यह एक है। ऐसी चीज जहां वह कई बार जल्दी आउट हो गया।"

उन्होंने कहा, "तो उसे अपने दिमाग में थोड़ा सा रखना होगा, एक गेंदबाज के खिलाफ बैक फुट पर पूरी डिलीवरी खेलना, जो गेंद को उससे थोड़ा दूर ले जाता है। इसके अलावा, यह चार टेस्ट मैचों की सीरीज है, इसलिए मैं कम से कम उम्मीद कर रहा हूं दो शतक आने की। यह एक अनुचित प्रश्न नहीं है। वह रन-मशीन कोहली हैं। उम्मीद है कि वह रन बनाएंगे।"