aaj iki badi khabare news - Swatantra Prabhat

AI समिट: मोदी सरकार की पिटवाई भद्द! भारत में बना बताकर दिखाया चीनी रोबोट, विवाद के बाद गलगोटिया यूनिवर्सिटी पर एक्शन
ब्यूरो प्रयागराज। ग्रेटर नोएडा में आयोजित AI Impact Summit 2026 के दौरान एक रोबोटिक डॉग को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। समिट में गलगोटिया यूनिवर्सिटी की ओर से प्रदर्शित किए गए इस रोबोट को भारत में विकसित एआई तकनीक के रूप में पेश किया गया था। दावा किया गया कि यह यूनिवर्सिटी की ‘इन-हाउस’ डेवलप्ड टेक्नोलॉजी है।हालांकि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद इस दावे पर सवाल उठने लगे और मामला तूल पकड़ गया।

समिट के दौरान एक वीडियो सामने आया जिसमें यूनिवर्सिटी की एक प्रतिनिधि मीडिया से बातचीत करते हुए रोबोटिक डॉग के फीचर्स समझा रही थीं। वीडियो में रोबोट को “ओरियन” नाम दिया गया और कहा गया कि इसे यूनिवर्सिटी के ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ ने तैयार किया है।वीडियो वायरल होते ही कई टेक विशेषज्ञों और यूजर्स ने दावा किया कि यह रोबोट भारत में विकसित नहीं है, बल्कि चीन की कंपनी का मॉडल है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ‘China Pulse’ नाम के अकाउंट ने रोबोट की तस्वीरें और वीडियो साझा करते हुए दावा किया कि यह वही मॉडल है जिसे पहले चीन की एक रोबोटिक्स कंपनी प्रदर्शित कर चुकी है।बाद में सामने आया कि यह मॉडल चीनी कंपनी Unitree Robotics का ‘Go2’ रोबोटिक डॉग है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसे विदेश से खरीदा गया था, न कि भारत में विकसित किया गया।

दावा किया गया है कि यह ‘Go2’ मॉडल बाजार में लगभग 2 से 3 लाख रुपये की कीमत में उपलब्ध है।यह एआई-पावर्ड रोबोटिक डॉग 4D LiDAR तकनीक से लैस है। इस तकनीक की मदद से यह सीढ़ियां चढ़ सकता है और ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर भी संतुलन बनाकर चल सकता है। यही फीचर समिट में भी प्रदर्शित किए गए थे।

विवाद बढ़ने के बाद यूनिवर्सिटी की ओर से सफाई दी गई कि उन्होंने इसे विकसित करने का दावा नहीं किया था। उनका कहना है कि यह रोबोट छात्रों के सीखने और रिसर्च के लिए एक टूल के रूप में लाया गया है।

हालांकि वायरल वीडियो में इसे यूनिवर्सिटी के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस द्वारा तैयार बताया गया था, जिससे भ्रम की स्थिति बनी।मामले के सामने आने के बाद सरकारी सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि यूनिवर्सिटी को एआई समिट एक्सपो स्थल तत्काल खाली करने के लिए कहा गया है। हालांकि इस पर आधिकारिक विस्तृत बयान सामने आना बाकी है।

विवाद की जड़ ‘देसी AI’ के दावे और विदेशी मॉडल के बीच अंतर को लेकर है। एक तरफ समिट में इसे भारत में विकसित तकनीक बताया गया। वहीं, दूसरी ओर सोशल मीडिया और टेक विशेषज्ञों ने इसे चीनी कंपनी का उत्पाद बताया।

चलती कार पर गिरा पोल, सपा नेता की दर्दनाक मौत
प्रतापगढ़। जनपद के अंतू थाना क्षेत्र के बाबूगंज बाजार में रविवार  को एक दर्दनाक हादसे में सपा नेता व ठेकेदार लालबहादुर यादव की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब वह अपनी कार से बाबूगंज से प्रतापगढ़ की तरफ जा रहे थे। बताया जा रहा है कि बाबूगंज स्थित पेट्रोल पंप पर भारत पेट्रोलियम की ओर से कंपनी का पोल लगाया जा रहा था। इसके लिए गाजियाबाद के सक्षम सिंह प्राइवेट लिमिटेड को ठेका दिया गया था।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ठेकेदार की लापरवाही के चलते भारी पोल अचानक चलती कार पर गिर पड़ा।

हादसा इतना भीषण था कि लालबहादुर यादव की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और टाउन एरिया अंतू बाबूगंज में शोक की लहर दौड़ गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव घर पहुंचा, परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही जा रही है।

दुकानदारों के हक में खड़े हुए विधायक प्रकाश राम, जिला परिषद परिसर में प्रस्तावित दुकानों के टेंडर पर उठे सवाल
चंदवा, झारखंड:- चंदवा प्रखंड स्थित जिला परिषद परिसर में राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे वर्षों से अस्थायी रूप से दुकान लगाकर जीवन-यापन कर रहे दुकानदारों के सामने रोज़गार का संकट खड़ा हो गया है। एनएच सड़क और पूर्व निर्मित मार्केट के बीच खाली पड़ी भूमि पर लगभग 20 वर्षों से चार दुकानदार चाय, लिट्टी, अंडा और अन्य नाश्ते की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार पूर्व में जिला परिषद लातेहार द्वारा निर्मित मार्केट राष्ट्रीय राजमार्ग से लगभग 50 फीट हटकर बनाया गया था। अब उसी बीच बचे स्थान पर मात्र दो दुकानों के निर्माण के लिए टेंडर जारी किया गया है। इस निर्णय से लंबे समय से वहां दुकान चला रहे चारों दुकानदारों के सामने विस्थापन और बेरोज़गारी की आशंका उत्पन्न हो गई है।

दुकानदारों का कहना है कि यदि दो पक्की दुकानों का निर्माण कर उन्हें टेंडर प्रक्रिया के तहत आवंटित किया गया, तो वर्तमान में दुकान चला रहे चारों परिवारों की रोज़ी-रोटी छिन जाएगी। उन्होंने मांग की है कि या तो प्रस्तावित निर्माण कार्य पर रोक लगाई जाए अथवा सभी प्रभावित दुकानदारों के हितों की समुचित सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

मामले की सूचना मिलने पर लातेहार विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रकाश राम स्वयं स्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने दुकानदारों से विस्तृत बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा स्थल निरीक्षण किया।विधायक ने मौके पर आश्वासन देते हुए कहा कि वर्षों से जीविकोपार्जन कर रहे लोगों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर यह स्पष्ट किया जाएगा कि केवल दो दुकानों का ही टेंडर क्यों निकाला गया और इसी स्थान का चयन क्यों किया गया।

उन्होंने यह भी कहा कि जब तक पूरी स्थिति स्पष्ट नहीं हो जाती और प्रभावित परिवारों के हित सुरक्षित नहीं होते, तब तक किसी भी प्रकार का अन्यायपूर्ण निर्माण कार्य नहीं होने दिया जाएगा।विधायक के आश्वासन के बाद दुकानदारों में राहत और उम्मीद का माहौल है। अब सभी की निगाहें प्रशासनिक निर्णय पर टिकी हैं, ताकि वर्षों से मेहनत कर जीवनयापन कर रहे परिवारों का भविष्य सुरक्षित रह सके।

जमींदार तरुण साहू द्वारा प्लॉट संख्या 551 पर जबरन कब्जे की कोशिश का आरोप
पाकुड़िया–पाकुड़, झारखंड:- पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय स्थित निजी तालाब ‘बांधा पोखर’ के मालिक तरुण साहू और उनके पुत्र अभिजीत साहू पर वरिष्ठ पत्रकार मदन प्रसाद भगत की निजी भूमि प्लॉट संख्या 551 पर जबरन कब्जा करने की बार-बार कोशिश करने का गंभीर आरोप लगा है। बताया जाता है कि साहू पिता-पुत्र बीते अगस्त माह से अब तक करीब छह बार इस भूमि पर कब्जा करने का प्रयास कर चुके हैं।

■ अस्थायी घेराबंदी कर पौधरोपण, फिर खुद ही किया नष्ट:

आरोप है कि अगस्त महीने में तरुण साहू ने 14 धूर खाली पड़ी भूमि को अपना बताते हुए अस्थायी घेराबंदी की और वहां फूलों के पौधे लगवाए। बाद में उन्होंने खुद ही घेराबंदी तोड़कर सभी पौधों को नष्ट कर दिया। विरोध करने पर पत्रकार मदन प्रसाद भगत को धक्का देने की भी बात सामने आई है।

■ कागजात दिखाने के बावजूद नहीं माने साहू पिता-पुत्र:

मदन प्रसाद भगत के अनुसार उन्होंने अंचल कार्यालय का पंजी–2 तथा निबंधन कार्यालय से प्राप्त सभी वैध कागजात साहू पिता–पुत्र को दिखाए, परंतु वे किसी भी दस्तावेज को मानने को तैयार नहीं हुए। मौके पर मौजूद लोगों ने भी सलाह दी कि जिसके पास वैध सरकारी कागजात हैं, भूमि उसी की मानी जाएगी।

■ उल्टा थाने में शिकायत, पर कागजात निकले शून्य:

कुछ दिनों बाद तरुण साहू और उनके पुत्र अभिजीत ने पाकुड़िया थाना प्रभारी को आवेदन देकर आरोप लगाया कि मदन प्रसाद भगत तालाब जाने वाली सड़क पर घेराबंदी कर रहे हैं। थाना प्रभारी द्वारा पूछताछ में जब दोनों से कागजात मांगे गए, तो उन्होंने लिखित रूप से स्वीकार किया कि उनके पास कोई सरकारी प्रमाण नहीं है।

■ भूमि मापी में भगत के दावे की पुष्टि:

थाना प्रभारी के निर्देश पर सरकारी अमीन से 10 जनवरी को भूमि की मापी कराई गई। मापी के बाद विवादित भूमि को वैध कागजात के आधार पर मदन प्रसाद भगत का पाया गया, जिसके बाद उन्होंने पुनः घेराबंदी कर ली।

■ फिर भी कब्जे का प्रयास, प्रभावशाली लोगों के हस्ताक्षर जुटाए:-

आरोप है कि इसके बाद भी साहू पिता–पुत्र अपनी जमींदारी मानसिकता से पीछे नहीं हटे और कई स्थानीय प्रभावशाली तथा विवादित गतिविधियों में लिप्त लोगों से हस्ताक्षर कराकर अंचल कार्यालय में आवेदन देकर भूमि पर कब्जे की कोशिश करते रहे।

■ अंचल कार्यालय की स्पष्ट रिपोर्ट:--

पाकुड़िया अंचल कार्यालय ने कई बार स्पष्ट किया है कि प्लॉट संख्या 551 में दर्ज 1 कट्ठा 16 धूर भूमि मदन प्रसाद भगत के नाम वैध रूप से दर्ज है, जबकि प्लॉट संख्या 552/1089 की 1 कट्ठा 4 धूर भूमि सरकारी सड़क के रूप में अभिलेखित है, और तरुण साहू के पास न तो प्लॉट 551 से संबंधित कोई वैध रसीद या कागजात हैं और न ही तालाब की ओर जाने वाली किसी सड़क का कोई प्रमाण उपलब्ध है।

■ स्थानीय लोगों में नाराजगी:

स्थानीय लोगों ने भी भूमि रिकॉर्ड देखने के बाद स्पष्ट किया कि 14 धूर खाली पड़ी जमीन मदन प्रसाद भगत की है तथा उनका पक्का मकान 1 कट्ठा 4 धूर में स्थित है। लोगों का कहना है कि वैध कागजात होते हुए भी किसी निजी भूमि पर कब्जा करने की ऐसी कोशिशें निंदनीय और अमर्यादित हैं।

एक दूजे के हुए एक सौ तीन जोड़ें
भदोही। शासन की अति महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत भदोही जनपद के सभी विकासखंडों में कुल 103 नवदम्पति जोड़ो का विवाह संपन्न हुआ। जिलाधिकारी शैलेष कुमार के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में नव निर्मित कल्याण मण्डपम, फत्तुपुर में गूंजी शहनाई और भदोहीवासियों को भव्य मण्डप की नई सौगात मिली।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत शादी पर होने वाले अपव्यय पर रोक लगाई जाती है, जिससे गरीब परिवार भी अपनी बहनों, बेटियों और बेटों की शादी खुशी और गरिमा के साथ कर सकते हैं। इस वर्ष विकासखंड ज्ञानपुर में 20, भदोही में 20, डीघ में 20, अभोली में 15, सुरियावां में 13, नगर पालिका परिषद भदोही में 5, गोपीगंज में 2, नगर पंचायत ज्ञानपुर में 3 और सुरियावां में 5 जोड़ो का विवाह सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुखगण, मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविंद शुक्ल, खण्ड विकास अधिकारी और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने नवदम्पतियों को पवित्र दाम्पत्य सूत्र में बंधने पर आशीर्वाद और शुभकामनाएँ दीं।

मुख्य विकास अधिकारी ने सामूहिक विवाह योजना द्वारा सामाजिक एकता और अखंडता को मजबूत किए जाने पर बल दिया। सभी जातियों के लोग एक मंडप में सामंजस्यपूर्ण विवाह समारोह में शामिल हुए, जिससे समाज में समानता, समरसता और संस्कृति की मिसाल स्थापित हुई।इस योजना के तहत प्रत्येक जोड़ो को कन्या हेतु 60,000 रुपये की सहायता राशि, विवाह उपहार सामग्री 25,000 रुपये तथा समारोह की व्यवस्थाओं के लिए 15,000 रुपये प्रदान किए गए। इस तरह कुल खर्च का लक्ष्य रू0 एक लाख प्रति जोड़ा निर्धारित किया गया है।

अनियंत्रित मोटरसाइकिल सवार नाले में गिरा, दर्दनाक मौत
बल्दीराय। सुल्तानपुर:बल्दीराय थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई, जिससे परिवार सहित पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। थाना क्षेत्र के नंदरई गांव निवासी पवन शुक्ला पुत्र गया प्रसाद शुक्ला घर से किसी आवश्यक कार्य से मोटरसाइकिल द्वारा निकले थे। बताया जा रहा है कि जब वह हैधनाखुर्द गांव के हलियापुर–बेलवाई मार्ग के पास पहुंचे तभी उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे स्थित नाले में जा गिरी।

हादसा इतना गंभीर था कि युवक को संभलने का मौका तक नहीं मिला।उधर से गुजर रहे राहगीरों व ग्रामीणों ने जब युवक को नाले में गिरा देखा तो तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बल्दीराय नारदमुनि पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बल्दीराय भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

सीएचसी अधीक्षक डॉ. अजय प्रताप सिंह ने बताया कि युवक की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसके परिवार में पत्नी शिल्पा शुक्ला और सात वर्षीय मासूम पुत्री अर्पिता है। पत्नी आवास विकास सुल्तानपुर में नौकरी करती हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।बताया जाता है कि परिवार में आज ही मृतक की साली की बारात आनी थी। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।

UGC के ‘इक्विटी रेगुलेशन 2026’ के विरोध में सवर्ण शक्ति मोर्चा का पैदल मार्च, राष्ट्रपति को ज्ञापन
बस्ती। राष्ट्रीय सवर्ण मोर्चा शक्ति के बैनर तले जीआईसी मैदान से शास्त्री चौक तक एक विशाल, शांतिपूर्ण और अनुशासित पैदल मार्च निकाला गयाविश्वविद्यालय अनुदान आयोग () द्वारा अधिसूचित “P 2026” (UGC रूल 2026) के विरोध में राष्ट्रीय सवर्ण मोर्चा शक्ति के बैनर तले जीआईसी मैदान से शास्त्री चौक तक एक विशाल, शांतिपूर्ण और अनुशासित पैदल मार्च निकाला गया।

मार्च का उद्देश्य इस विनियमन से जुड़ी संवैधानिक आपत्तियों को लोकतांत्रिक और विधिसम्मत तरीके से देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुँचाना रहा।मार्च के समापन पर जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें कहा गया कि ‘इक्विटी’ के नाम पर प्रस्तावित प्रावधान संवैधानिक समानता, निष्पक्षता और नैतिकता की मूल भावना से टकराते प्रतीत होते हैं। ज्ञापन में आशंका जताई गई कि इस तरह के विनियम शैक्षणिक परिसरों में सामाजिक विभाजन और वैचारिक टकराव को बढ़ावा दे सकते हैं।

पैदल मार्च में सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं, शिक्षकों, अधिवक्ताओं और विभिन्न वर्गों के नागरिकों की उल्लेखनीय भागीदारी रही। प्रतिभागियों ने संविधान, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता से जुड़े संदेशों की तख्तियाँ लेकर शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखी। पूरे कार्यक्रम के दौरान शांति, अनुशासन और प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन किया गया।

मोर्चा अध्यक्ष रामजी पांडेय ने कहा कि यह आंदोलन किसी वर्ग के विरुद्ध नहीं, बल्कि संविधान की मूल भावना के समर्थन में है। उन्होंने तर्क दिया कि पूर्वधारणाओं के आधार पर किसी समाज को दोषी ठहराना संविधान के अनुच्छेद 14, 15 और 16 की आत्मा के विपरीत है और शिक्षा संस्थानों को सामाजिक संघर्ष का अखाड़ा बनने से बचाया जाना चाहिए।

संयोजक और जन आंदोलन मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभयदेव शुक्ल ने विनियमन को औपनिवेशिक मानसिकता की पुनरावृत्ति बताया और कहा कि कुछ समुदायों को जन्म से संदेह की दृष्टि से देखने का यह दृष्टिकोण राष्ट्र को बाँट सकता है। उन्होंने राष्ट्रपति से संवैधानिक हस्तक्षेप की अपेक्षा जताई। जिलाध्यक्ष राम प्रताप सिंह ने कहा कि शोषण या उत्पीड़न की रोकथाम के लिए तकनीकी और तटस्थ उपाय होने चाहिए, जैसे सीसीटीवी, पारदर्शी शिकायत प्रणाली और निष्पक्ष जांच, न कि सामाजिक वर्गीकरण।

वहीं यशवंत सिंह और रोलु सिंह ने कहा कि यह मार्च समाज के संविधान के साथ खड़े होने का संदेश देता है और विश्वविद्यालयों को ज्ञान व राष्ट्र निर्माण के केंद्र बने रहना चाहिए।मोर्चा ने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन पूरी तरह अहिंसक, लोकतांत्रिक और संविधानसम्मत है तथा आगे भी संवाद और संवैधानिक प्रक्रियाओं के माध्यम से अपनी बात रखी जाएगी। संगठन ने जिला प्रशासन के सहयोग के लिए आभार जताते हुए उम्मीद व्यक्त की कि राष्ट्रपति इस गंभीर संवैधानिक विषय पर संवेदनशील और न्यायसंगत निर्णय लेंगी।

हैंडपंप उखाड़ने व मारपीट का आरोप, पीड़ित ने की कार्रवाई की मांग,F.I.R दर्ज
आजमगढ़। थाना मेंहनगर क्षेत्र के ग्राम बसारिकपुर निवासी अच्छेलाल प्रजापति पुत्र स्वर्गीय अनुरुप प्रजापति ने गांव के ही कुछ लोगों पर जबरन हैंडपंप उखाड़ने, मारपीट करने एवं जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार, उनकी निजी जमीन में लगभग 35 वर्षों से हैंडपंप स्थापित है। बीते दिनांक 27 जनवरी 2026 को करीब दिन के 11 बजे, गांव के अंकज सिंह पुत्र रामजी सिंह, दुर्गा सिंह पुत्र रामजी सिंह एवं सूर्यभान प्रजापति पुत्र कतवारू प्रजापति ने गाली-गलौज करते हुए हैंडपंप को उखाड़ दिया तथा उसमें लगा टिल्लू तोड़ दिया।

विरोध करने पर आरोपितों ने लाठी-डंडों व हाथ-लात से मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं।इतना ही नहीं, जब उनका पुत्र सुनील बीच-बचाव के लिए आया तो आरोपितों ने उसके साथ भी मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। घटना से पीड़ित परिवार भयभीत है। पीड़ित अच्छेलाल प्रजापति ने प्रशासन एवं पुलिस से मामले में निष्पक्ष जांच कर आरोपितों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

गायों की कथित निर्मम हत्या का आरोप, गौ रक्षक दल से मारपीट का आरोप
लालगंज (रायबरेली)। क्षेत्र में गायों की कथित निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। गौ रक्षक दल ने कुछ अराजक तत्वों पर मारपीट करने और ट्रैक्टर चालक द्वारा कुचलने का प्रयास करने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना शुक्रवार शाम करीब पांच बजे की बताई जा रही है।

गौ रक्षक दल का आरोप है कि एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में मृत और जिंदा गायों को एक साथ लादकर गौशाला से बाहर फेंकने के लिए ले जाया जा रहा था। इसी दौरान गौ रक्षक दल के कार्यकर्ता अतुल पंडित ने ट्रैक्टर-ट्रॉली का पीछा किया। आरोप है कि ट्रैक्टर चालक ने उन्हें कुचलने का प्रयास किया।

बताया गया कि इसके बाद मौके पर पहुंचे कुछ अराजक तत्वों ने गौ रक्षक दल के कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में गौ रक्षक दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।

सूचना पर प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने गौ रक्षक दल के कार्यकर्ताओं से लिखित शिकायत देने को कहा और जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। गौ रक्षक दल के कार्यकर्ताओं ने मीठापुर के ग्राम प्रधान पर भी मारपीट में शामिल होने का आरोप लगाया है।

फिलहाल मृत गायों को गड्ढा खोदकर दफनाया गया है। गौ रक्षक दल ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया गया तो वे आंदोलन और धरना प्रदर्शन करेंगे। वहीं प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है और जांच की जा रही है।

तिलकधारी को प्राचीन इतिहास में मिली पीएचडी की उपाधि, शुभचिंतकों में हर्ष
संवाददाता अनवर हुसैन

जौनपुर।

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्विद्यालय में परीक्षा के लिए राज्य विश्विद्यालय इलाहाबाद (प्रयागराज) से आए हुए वरिष्ठ प्रोफेसर राज कुमार गुप्ता व शोध निर्देशक डॉo सुनील सिंह गौतम ने मौखिक परीक्षा के बाद शीर्षक मगध के संदर्भ में भारतीय शिक्षा पर शोध उपाधि देने की संतुष्टि दी है।

इस विशेष मौके पर महंत राजाश्रय दास महाविद्यालय के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर रमेश कुमार, अतुल श्रीवास्तव, सत्य कुमार मौर्य तथा विश्वद्यालय के प्रभारी डॉo दिलगीर हसन, अंसार खान आदि ने शुभकामनाएं दिया।  प्रोफेसर रमेश ने बताया कि गुप्त काल में इस विषय में उत्कृष्ट शोध है।

जाट समाज के होनहार बच्चों को समाज के नेताओं ने किया सम्मानित
विवेक शर्मा संवाददाता टूण्डला

टूण्डला-

बुधवार को राजस्व लेखपाल के पद पर चयनित हुई समाज की बेटी कुमारी हिमांशी भरंगर पुत्री दिलीप सिंह (प्रधानाध्यापक) निवासी टूण्डली ,विख्यात पोनिया पुत्र राजेंद्र सिंह पोनिया  कोटकी तथा इंस्पेक्टर जीएसटी एंड कस्टम के पद पर नियुक्त हुए रूपेश कुमार पुत्र डॉ रामवीर सिंह निवासी वैशाली पुरम टूण्डला को अखिल भारतीय जाट महासभा के जिला अध्यक्ष एवं पदाधिकारी ने समाज तथा परिवार का नाम रोशन करने पर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष दीपक चौधरी ने कहा कि बेटों की तरह बेटियां भी हर क्षेत्र में नाम रोशन कर रही हैं।

लॉर्ड कृष्णा इंटर कॉलेज के छात्र रहे रूपेश कुमार ने भी विषम परिस्थितियों में अपनी पढ़ाई को जारी रखा आज इन बच्चों को जो प्रतिफल मिला है वह इनकी मेहनत,परिवार व गुरुजनों के सहयोग से संभव हुआ है। अखिल भारतीय युवा जाट महासभा के जिला अध्यक्ष हेमंत पौनियाँ ने कहा कि यह ये बच्चे ईमानदारी और लगन से परिवार व समाज के साथ-साथ प्रदेश तथा देश का नाम रोशन करें यही ईश्वर से कामना करते हैं।

इस अवसर पर जाट महासभा के जिला महामंत्री अनिल चौधरी, विद्यालय प्रबंधक व जिला कोषाध्यक्ष देवेन्द्र बैनीवाल, जिला उपाध्यक्ष लाल बहादुर सिंह (लालन) तथा जिला महासचिव सत्येंद्र सिंह मास्टर उपस्थित रहे।