gramin yojna - Swatantra Prabhat

सामुदायिक शौचालय में लगा ताला, ग्रामीण खुले में शौच जाने को विवश
महराजगंज। नौतनवां ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोहरगड्डी गांव को साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए सरकार द्वारा लाखों खर्च करके सामुदायिक शौचालय का निर्माण करवाया गया। शौचालय का निर्माण व रंगाई-पुताई का कार्य सम्पन्न होने के बाद देख-रेख के लिए मां लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह को हैंडोवर कर दिया गया तथा हर माह ग्राम पंचायत से नौ हजार रुपए मानदेय भी दिए जाने लगा। जिम्मेदारों के उदासीनता के कारण शौचालय पूर्ण होने के बाद से उसमें ताला जड़ दिया गया तथा स्वयं सहायता समूह को घर बैठे मानदेय भी दिए जाने लगा।

बीते कई महीनों से ताला लगा होने के कारण ग्रामीण योजना का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। ताला लगने से बरसात के मौसम में भी लोगों को खुले में शौच जाना पड़ रहा है जिससे शौचालय महज शोपीस साबित हो रहा है। वहीं जिम्मेदारों के देख-रेख के आभाव में शौचालय के ग्राउंड में गांव के कुछ लोगों द्वारा बकरी बांधा जा रहा है तथा गांव के कुछ लोग शौचालय को कूडा़दान के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों द्वारा इस मामले में ध्यान नहीं दिए जाने से सरकार की महत्वाकांक्षी योजना अधर में पड़ती दिखाई दे रही है।

जानकारी के मुताबिक नौतनवां ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोहरगड्डी में लाखों रुपये की लागत से सामुदायिक शौचालय बनकर तैयार हुआ। शौचालय पूर्ण रूप से तैयार होने के बाद उसमें ताला लगा दिया गया। कई बार ग्रामीणों ने ताला खुलवाने की मांग भी किया लेकिन ग्राम पंचायत स्तर के अधिकारी इस मामले में खामोश रहे। भवन धीरे-धीरे क्षतिग्रस्त होने के कगार पर पहुंच रहा है लेकिन लाखों रुपए पानी में बह जाने के बाद भी योजना का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल सका। वहीं गांव के कुछ लोगों द्वारा सामुदायिक शौचालय को अपने निजी कार्य में प्रयोग किया जा रहा है।

ग्रामीण अशोक गौतम, चिंता देवी, पुष्पांजलि, रामकृपाल, सीमा देवी, सुशीला, मनीषा गुड्डू आदि लोगों ने बताया कि सामूदायिक शौचालय का ताला कभी नहीं खुलता है जिससे हम सभी को बरसात व कीचड़ के मौसम में भी खुले में बाहर शौच के लिए जाना पड़ता है। लोगों ने बताया कि शौचालय का ताला खोलने के लिए कई बार ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी से कहा गया लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया गया।

इस संबंध में प्रभारी एडीओ पंचायत योगेश मद्धेशिया ने बताया कि शौचालय में यदि गंदगी व ताला लगा पाया गया तो सम्बंधित के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।