mega job fair - Swatantra Prabhat

वृहद रोजगार मेले में 1260 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर लेटर, निर्माण श्रमिकों को ₹6.49 करोड़ से अधिक के लाभ वितरित
भदोही। जिला सेवायोजन कार्यालय एवं श्रम विभाग, भदोही के संयुक्त तत्वावधान में चित्रांश पैलेस, चीनी मिल गेट के निकट, जीटी रोड, औराई में वृहद रोजगार मेला एवं निर्माण श्रमिक हितलाभ वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मा० कैबिनेट मंत्री, श्रम एवं सेवायोजन तथा समन्वय विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार श्री अनिल राजभर ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर मा० मंत्री श्री अनिल राजभर ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराने तथा श्रमिकों के सामाजिक एवं आर्थिक हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रही है। रोजगार मेलों के माध्यम से युवाओं को उनकी योग्यता के अनुरूप रोजगार उपलब्ध कराने के साथ-साथ निर्माण श्रमिकों एवं उनके परिवारों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है। उन्होंने युवाओं से रोजगार के उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने तथा निर्माण श्रमिकों से शासन की योजनाओं में पंजीकरण कराकर पात्रतानुसार लाभ प्राप्त करने का आह्वान किया।

वृहद रोजगार मेले में 42 से अधिक कंपनियों ने प्रतिभाग किया तथा विभिन्न पदों पर 1000 से अधिक रिक्तियां उपलब्ध कराई गईं। रोजगार की तलाश में पहुंचे लगभग 5000 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। चयन प्रक्रिया के उपरांत 1260 अभ्यर्थियों को मौके पर ऑफर लेटर प्रदान किए गए। ऑफर लेटर प्राप्त करने वाले युवाओं में उत्साह एवं खुशी का माहौल रहा।

कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। निर्माण श्रमिकों के पंजीकरण एवं पात्र श्रमिकों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए पंजीकरण शिविर भी लगाया गया। इस अवसर पर मिर्जापुर मंडल के निर्माण श्रमिकों एवं मृतक श्रमिकों के आश्रितों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत ₹6,49,64,729/- की धनराशि के हितलाभ वितरित किए गए।

माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अनिरुद्ध त्रिपाठी ने कहा कि रोजगार मेला युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। ऐसे आयोजनों से युवाओं को एक ही मंच पर विभिन्न कंपनियों से जुड़ने और अपनी योग्यता के अनुरूप रोजगार प्राप्त करने का अवसर मिलता है।

माननीय विधायक औराई श्री दीनानाथ भास्कर ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता युवाओं को रोजगार से जोड़ना तथा श्रमिकों के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाना है। उन्होंने रोजगार मेले में चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दीं।

माननीय विधायक ज्ञानपुर श्री विपुल दुबे ने कहा कि रोजगार मेले के माध्यम से बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार के अवसर मिलना सराहनीय है। उन्होंने युवाओं से कौशल विकास तथा उपलब्ध रोजगार अवसरों का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।

माननीय भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दीपक मिश्रा ने कहा कि सरकार द्वारा युवाओं और श्रमिकों के हित में निरंतर प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। रोजगार मेले एवं श्रमिक हितलाभ वितरण कार्यक्रम से एक ओर युवाओं को रोजगार के अवसर मिले हैं, वहीं दूसरी ओर निर्माण श्रमिकों एवं उनके आश्रितों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई है।

युवाओं को रोजगार और श्रमिकों को योजनाओं का लाभ दिलाना प्राथमिकता : जिलाधिकारी

जिलाधिकारी शैलेश कुमार ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कंपनियों, अभ्यर्थियों एवं श्रमिकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराना तथा निर्माण श्रमिकों एवं उनके आश्रितों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि मा० मंत्री जी द्वारा दिए गए निर्देशों एवं सुझावों को गंभीरता से लेते हुए उन पर प्रभावी ढंग से अमल सुनिश्चित किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने रोजगार मेले के सफल आयोजन के लिए जिला सेवायोजन कार्यालय, श्रम विभाग, प्रतिभागी कंपनियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों तथा कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले सभी अभ्यर्थियों एवं श्रमिकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि श्री संजय कुमार बिंद, मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविंद शुक्लासहित श्रम एवं सेवायोजन विभाग जिला सेवायोजन अधिकारी अजीत कुमार उपनिदेशक सेवायोजन अशोक कुमार प्रजापति एवं संबंधित विभागों केअधिकारी, विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि, अभ्यर्थी एवं बड़ी संख्या में निर्माण श्रमिक उपस्थित रहे।

इफको फूलपुर में आयोजित वृहद रोजगार मेले का मुख्यमंत्री ने किया किया शुभारंभ।
510 करोड रुपए के ऋण का वितरण किया।

650 करोड़ की 407 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास कर मुख्यमंत्री ने जनपद के विकास को गति प्रदान की

जनपद प्रयागराज के चहुंमुंखी विकास के लिए प्रदेश सरकार समर्पित/कटिबंध-मुख्यमंत्री

प्रयागराज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इफको फूलपुर में आज बृहद रोजगार मेले का उद्घाटन करते हुएकहा कि जिन नौजवानों को आज रोजगार मेले में नियुक्ति पत्र प्राप्त हुआ है, नए स्टार्टअप प्रारम्भ करने के लिए ऋण उपलब्ध हुआ है और जिन्हें तकनीकी रूप से सक्षम बनने के लिए स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के अन्तर्गत राज्य शासन की ओर से टेबलेट/स्मार्ट फोन प्रदान किया जा रहा है और प्रयागराज के जिन  प्रतिनिधियों की भागीदारी के कारण विकास की परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास हो रहा है, इसके लिए मैं सभी लाभार्थिंयों के साथ-साथ प्रयागराज की जनता को ह्रदय से बधाई व शुभकामनाएं देता हूं।

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को इफको फूलपुर जनपद प्रयागराज में आयोजित बृहद रोजगार मेला के अन्तर्गत युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरण, 15448 युवाओं को स्मार्ट फोन/टैबलेट वितरण, 7138 लाभार्थिंयों को 510 करोड़ का ऋण वितरण, 5130 स्वयं सहायता समूहों को 42 करोड़ की सहायता राशि के अंतरण, जनपद की 650 करोड़ की 407 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा शिलान्यास कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर वृहद रोजगार मेले का फीता काटकर शुभारम्भ किया एवं विभिन्न बैंको के द्वारा लगाये गये ऋण वितरण स्टॉलों पर पहुंचकर लाभार्थिंयों से संवाद किया एवं वृहद रोजगार मेले में प्रतिष्ठित कम्पनियों द्वारा अभ्यर्थिंयों के चयन हेतु लिए जा रहे साक्षात्कार कक्ष का अवलोकन करते हुए अभ्यर्थिंयों व नियोक्ताओं से बातचीत भी की। तत्पश्चात जनसभा स्थल पर लगभग 650 करोड़ रूपये की कुल 407 परियोजनाओं का बटन दबाकर लोकार्पण/शिलान्यास करते हुए टैबलेट/स्मार्ट फोन का वितरण, स्वयं सहायता समूहों को सहायता राशि का अंतरण व प्रधानमंत्री आवास की चाभी लाभार्थिंयों को सौंपी। फूलपुर की जितनी भी योजनाएं  जनप्रतिधिगणों के द्वारा प्रस्तुत की गयी थी, उसकी स्वीकृति प्रदान करते हुए उन सभी योजनाओं का शिलान्यास आज हुआ है और निर्धारित समयसीमा के अन्तर्गत इन योजनाओं के कार्यों को पूरा किया जायेगा।

मुख्यमंत्री  ने कहा कि प्रदेश में इस प्रकार के रोजगार मेले के आयोजन लगातार किए जा रहे है। केन्द्र व प्रदेश सरकार के द्वारा पीएम व सीएम इंटरशिप योजनाएं संचालित की जा रही है, जिसके तहत जो युवा ग्रेजुएशन के अंतिम वर्ष में है और वह पढ़ाई के साथ नौकरी करना चाहते है, तो इसमें आधा मानदेय इंस्ट्टीयूट व उद्योग देगा और आधा सरकार देगी और साथ ही साथ प्लेसमेंट की गारंटी भी होगी। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के माध्यम से 10 लाख नए उद्यम लगाये जाने है, इसके लिए पहले चरण में युवाओं को पांच लाख व दूसरे चरण में 10 लाख रू0 ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जायेगा।

आज इफको फूलपुर में आयोजित रोजगार मेले में कुल 111 कम्पनियां सम्मिलित हुई, ऑनलाइन माध्यम से 11695 व ऑफलाइन माध्यम से 7467 कुल 19162  अभ्यर्थिंयों ने प्रतिभाग किया, जिसमें कुल 8743 अभ्यर्थी चयनित हुए। कार्यक्रम के अंत में एडीजी श्री भानु भाष्कर, पुलिस आयुक्त श्री तरूण गाबा, मण्डलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत, जिलाधिकारी श्री नवनीत सिंह चहल, मुख्य विकास अधिकारी श्री गौरव कुमार व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी को स्मृति चिन्ह भंेट किया गया। इस अवसर पर इफको फूलपुर के वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा भी स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

इस अवसर पर मा0 मंत्री श्री राकेश सचान जी, मा0 मंत्री श्री दयाशंकर सिंह, मा0 सांसद भदोही श्री विनोद बिंद, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ बीके सिंह, मा0 महापौर श्री उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी जी, मा0 विधायक शहर पश्चिम श्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, मा0 विधायक बारा डॉ0 वाचस्पति, मा0 विधायक कोरांव राजमणि कोल, मा0 विधायक करछना पीयूष रंजन निषाद, मा0 विधायक फाफामऊ  गुरु प्रसाद मौर्य, मा0 विधान परिषद सदस्य गण डॉ केपी श्रीवास्तव, पूर्व सांसद केशरी देवी पटेल , भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष  राजेन्द्र मिश्रा, गंगापार अध्यक्ष श्रीमती कविता पटेल, यमुनापार अध्यक्ष श्री विनोद प्जनप्रतिनिधिगणों के अलावा मण्डलायुक्त  विजय विश्वास पंत, पुलिस आयुक्त श्री तरूण गाबा, जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल, मुख्य विकास अधिकारी श्री गौरव कुमार सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारीगणों के साथ-साथ योजनाओं के लाभार्थींगण, छात्र-छात्राओं सहित बड़ी संख्या में जनसमूह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 रंजना त्रिपाठी के द्वारा किया गया।