farmers problem - Swatantra Prabhat

करहली खुर्द में जला ट्रांसफार्मर बना आफत, अंधेरे में डूबा गांव; किसानों की फसलें बर्बादी के कगार पर
बस्ती। बस्ती जिले के करहली खुर्द गांव में पिछले कई दिनों से बिजली का ट्रांसफार्मर फूंका पड़ा है, लेकिन विद्युत विभाग के जिम्मेदार अधिकारी गहरी नींद से जागने को तैयार नहीं हैं। गांव में लगातार कई दिनों से पसरे अंधेरे के कारण ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया है। बिजली आपूर्ति ठप होने से न सिर्फ लोगों की दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित हुई है, बल्कि सिंचाई के अभाव में किसानों की लहलहाती फसलें सूखकर बर्बाद हो रही हैं।

जेई की लापरवाही से ग्रामीणों में भारी आक्रोश

ग्रामीणों का आरोप है कि ट्रांसफार्मर जलने की सूचना और लिखित शिकायत स्थानीय जूनियर इंजीनियर (जेई) से कई बार की जा चुकी है। हर बार सिर्फ आश्वासन देकर मामला टाल दिया जाता है, लेकिन धरातल पर अब तक नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया। बिजली विभाग की इस घोर अनदेखी और हीलाहवाली के चलते क्षेत्र के उपभोक्ताओं में विभाग के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश पनप रहा है।

सिंचाई ठप, किसानों के सामने रोजी-रोटी का संकट

फसलों की सिंचाई के लिए इस वक्त पानी की सख्त जरूरत है, लेकिन गांव में बिजली न होने के कारण नलकूप और समरसेबल शो-पीस बने हुए हैं। खेतों तक पानी न पहुंचने से फसलें दम तोड़ रही हैं, जिससे किसानों की महीनों की मेहनत और खून-पसीने की कमाई पर पानी फिरता नजर आ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली न मिलने से पीने के पानी और बच्चों की पढ़ाई पर भी गहरा असर पड़ रहा है।

उग्र आंदोलन की चेतावनी

करहली खुर्द के पीड़ित ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन और विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों से मामले का तत्काल संज्ञान लेने तथा गांव में नया ट्रांसफार्मर लगवाकर बिजली आपूर्ति बहाल करने की पुरजोर मांग की है। ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि 24 घंटे के भीतर नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया, तो वे सब एकजुट होकर बिजली दफ्तर का घेराव और उग्र प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी बिजली विभाग की होगी।

किसान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनी कृषकों की समस्या, संबंधित अधिकारियों को दिया निस्तारण का निर्देश
मीरजापुर। सोमवार को  विकास भवन, पथरहिया, मीरजापुर आडिटोरियम में किसान दिवस का आयोजन  *जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन* की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार के अलावा जनपद के विकास खण्डों से आये हुए कृषकों के साथ-साथ कृषि, पशुपालन, उद्यान, सहकारिता, विद्युत, सिंचाई सहित कृषि एवं कृषि से सम्बन्धित अन्य विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। *जिलाधिकारी* द्वारा ब्लाकवार एक-एक के समस्याओं को सुनते हुए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों द्वारा उठाएं गये समस्याओं का प्राथमिकता पर ध्यान देते हुए अगली बैठक के पूर्व या दिये गये समय-सीमा के अन्दर निस्तारण कर आख्या उपलब्ध करायें।

उप कृषि निदेशक श्री विकेश कुमार पटेल द्वारा किसान दिवस से सम्बन्धित पिछली कार्यवाही को पढ़कर सुनाया गया तथा उपस्थित किसानों की समस्याओं के समाधान के बारे में भी बताया गया।  ई0 बी0डी0 सिंह, जिला उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष खाद्यान्न वितरण समिति, जनपद- मीरजापुर द्वारा बताया गया कि बाण सागर परियोजना की मेजा जरगो लिंक चैनल के चालू होने से सिरसी बांध नहर प्रखण्ड द्वारा संचालित कोटा राजवाहा की उपयोगिता समाप्त हो गयी है। इनके द्वारा सुझाव दिया गया कि कोटा राजवाहा 1.65 किलो मीटर पर पूर्ण रूप से बन्द कर दिया जाए। इसी प्रकार लालगंज कलवारी मार्ग पर स्थिति दुबार कला के मल्लार मोड़ से बाड़ सागर मेजा जरगो लिंक नहर तक सड़के बहुत क्षतिग्रस्त हो गयी है इसको ठीक कराया जाए।

श्री कंचन सिंह फौजी, जिलाध्यक्ष किसान यूनियर, मीरजापुर द्वारा बताया गया कि सिंचाई खण्ड चुनार अन्तर्गत मेन कैनाल से निकली धुरिया माइनर वाराणसी शक्तिनगर मार्ग के पास से पाईप लाइन का कार्य पूर्ण होने से सिंचाई हो रही है। सर्विस पटरी लगभग 3 किलोमीटर क्षतिग्रस्त है। ग्राम बाराडीह का छोटईपुरवा, चितविश्राम, अहरौरा डीह की जनता 20-25 ग्रामों के किसानों, मजदूरों व छात्रों को अहरौरा इण्टर कालेज पठन पाठन हेतु आने जाने में काफी परेशानी होती है। सर्विस पटरी को पक्का कराया जाए।

श्री अली जमीर खां, मण्डल अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति, विन्ध्याचल मण्डल, मीरजापुर द्वारा बताया गया कि जरगो बांध से सम्बन्धित पथरौरा माइनर का विस्तार हुए लगभग 50 वर्ष बीत चुके है। उनका पनसाल बढ़ाया जाए जिससे टेल तक की सिंचाई हो सके। इसी प्रकार पथरौरा माइनर में अगरसण्ड गांव से परसिया पुल तक जो पक्की लाइनिंग विभाग द्वारा कराया गया है वह काफी नीची है। जिससे टेल की सिंचाई नहीं हो पाती है। इसकी ऊचाई बढ़ाया जाए। तहसील चुनार के ढाब क्षेत्र एवं क्रियात क्षेत्र में आलू की खेती होती थी। लेकिन सहकारी शीत गृह बन्द होने के कारण आलू की खेती भी बन्द होने के कगार पर है। शीतगृह को चालू कराया जाए।

नकहरा रेलवे अण्डर पास में वर्षा के कारण जल भरा रहता है। जिससे कि ढाब क्षेत्र का कैलहट बाजार व पूरब तरफ से तहसील आने जाने वालों का आना-जाना बन्द रहता है। पुल के तली के बराबर से लगभग 3-4 फीट खुदाई व 20 मीटर लम्बाई में सड़क खोदकर बना दिया जाए तो रास्ता सुचारू रूप चलता रहेगा। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि टेक्निकल टीम के साथ जाकर मौके पर निरीक्षण का आख्या दें।

श्री भासले बिहारी भाई पटेल, किसान कोर कमेटी, मीरजापुर द्वारा बताया गया कि ग्राम सभा खम्हवा जमती, विकास खण्ड- राजगढ़ सब स्टेशन सक्तेशगढ़ के मौजा-जमती में पी0डब्ल्यू0डी0 सड़क के किनारे लगा मुसहर व कोल बस्ती में 25 हार्स पावर का ट्रान्सफार्मर दिनांक 19.08.2024 से खराब हो गया है। इसको ठीक कराया जाए।

श्री बंशमणी दूबे, ब्लाक अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति विकास खण्ड- छानबे, द्वारा बताया गया कि बरबटा बन्धी से सम्बन्धित सिरसी बांध से पानी सीपेज द्वारा नदी में बह जाता है। सक्षम अधिकारी द्वारा निरीक्षण कर सीपेज से बह रहा पानी के रोकने की व्यवस्था करायी जाए। श्री श्याम लाल मौर्य द्वारा बताया गया कि लघु सिंचाई विभाग द्वारा बोरिंग कराने पर बिजली ट्रांसफार्मर सरकारी मिलता है वही किसान द्वारा बोरिंग कराने पर बोरिंग सर्टिफिकेट प्राप्त होने के बाद खम्भा, तार, ट्रांसफार्मर नहीं दिया जाता है। तार व खम्भा दिलाया जाए। इसके साथ ही जल जीवन मिशन के अन्तर्गत ग्राम बिकना में पानी की टंकी का निर्माण होना था आज तक नही हुआ उसको बनवाया जाए।

श्री धर्मदेव उपाध्याय, भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति जनपद मीरजापुर द्वारा  बताया गया कि राजगढ़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में सरकार द्वारा सरकारी एक्सरे मशीन रखी गयी है जो हमेशा खराब रहती है। उसको संचालित करने हेतु टेक्निशियन भी नहीं है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर खून की जांच भी नहीं हो रही है। एक्सरे टेक्निशियन की अविलम्ब नियुक्ति करायी जाए।

श्री मोती लाल सिंह, ग्राम लोढ़वा, विकास खण्ड- जमालपुर, मीरजापुर द्वारा अवगत कराया गया कि विक्सी माइनर में ओड़ी हसौली के बीच लोढ़वा के सिंचाई के लिए कुलाब छः इंच के चार पाइप लगे थे। इस बार जब सड़क बनने लगी तब छः इंच का एक पाइप लगा हुआ है जिससे लोढ़वा गांव की सिंचाई नहीं हो पा रही है। नल जल योजना अन्तर्गत गांव के पश्चिम तरफ पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है, आपूर्ति करायी जाए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, जिला कृषि अधिकारी, प्रभागीय वनाधिकारी, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, ए0आर0 कोआपरेटिव, अग्रणी जिला प्रबन्धक व अन्य विभागीय अधिकारी गण उपस्थित रहे।