drain cleaning - Swatantra Prabhat

ग्राम पंचायत सिसई पंडित के भ्रष्टाचार को रोकना बीडीओ कुदरहा के लिए बना चुनौती
कुदरहा बस्ती । विकासखंड कुदरहा के अंतर्गत ग्राम पंचायत सिसई पंडित में पटरी सफाई और नाला सफाई के नाम पर सरकारी धन के दुरुपयोग धड़ल्ले से किया जा रहा हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क के किनारे दोनों तरफ बड़ी-बड़ी घास उगी हुई है, जबकि नाले में करीब 10 फीट तक पानी भरा हुआ है। इसके बावजूद मजदूरों के नाम पर हाजिरी दर्ज किए जाने का आरोप लगाया जा रहा है।

ग्रामीणों का सवाल है कि जब नाले में पानी भरा हुआ है तो आखिर नाला सफाई का कार्य किस तरह कराया जा रहा है। वहीं, पटरी सफाई के नाम पर भी धरातल पर अपेक्षित कार्य नहीं दिखाई देने के आरोप लगाए जा रहे हैं।

ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान उर्मिला पर उच्च अधिकारियों की निगरानी से बचते हुए सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। साथ ही सचिव और तकनीकी सहायक की भूमिका पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।

मामले में ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत में पूर्व में भी जिम्मेदारों की कथित मिलीभगत से फर्जी भुगतान कराए जाने की शिकायतें सामने आती रही हैं। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि पटरी और नाला सफाई के नाम पर सरकारी धन खर्च किया जा रहा है तो मौके पर कार्य की वास्तविक स्थिति की जांच होनी चाहिए। उनका आरोप है कि APO कुदरहा और BDO कुदरहा द्वारा प्रभावी निगरानी नहीं किए जाने से ग्राम पंचायत में कथित अनियमितताओं पर रोक नहीं लग पा रही है।

अब सवाल यह है कि क्या संबंधित अधिकारी मौके पर स्थलीय जांच कराकर मजदूरों की हाजिरी, कार्य की स्थिति और भुगतान अभिलेखों का सत्यापन करेंगे? जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि सफाई कार्य वास्तव में कराया गया है या सरकारी धन के भुगतान में कोई अनियमितता हुई है।

ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई और सरकारी धन की रिकवरी की मांग की है। खण्ड विकास अधिकारी कुदरहा आलोक कुमार पंकज के लिए ग्राम पंचायत सिसई पंडित के भ्रष्टाचार को रोकना चुनौती बना हुआ है । उक्त प्रकरण में मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल ने जांच कर कार्यवाही करने का निर्देश दिया है ।

जाम नालियां और कूड़े के अंबार से ब्योहरा गांव बेहाल
नैनी, प्रयागराज। औद्योगिक क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बेहवरा गांव में साफ-सफाई व्यवस्था बदहाल होने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव में पूर्व प्रधान जयप्रकाश जायसवाल के कार्यालय के पास स्थित नालियां लंबे समय से जाम पड़ी हैं, जिनमें गंदा पानी भरा हुआ है। वहीं सड़क किनारे कूड़े के ढेर लगे होने से पूरे क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है।स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि सफाईकर्मी नियमित रूप से सफाई कार्य नहीं कर रहे हैं, जिसके कारण गांव में गंदगी लगातार बढ़ती जा रही है।

जाम नालियों के कारण जल निकासी बाधित हो गई है, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को आवागमन में भी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने बताया कि गंदगी और जलभराव के कारण मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ गया है। इससे डेंगू, मलेरिया समेत अन्य संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बनी हुई है, जिससे लोगों में चिंता का माहौल है।ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और नगर प्रशासन से मांग की है कि जाम नालियों की तत्काल सफाई कराई जाए, कूड़े के ढेर हटाए जाएं तथा नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि गांव के लोगों को राहत मिल सके और संभावित बीमारियों के खतरे को रोका जा सके।

45.70 करोड़ का बजट पास, लेकिन भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरी बोर्ड बैठक
तिलहर, शाहजहांपुर। नगर पालिका परिषद की वित्तीय वर्ष 2026-27 की बजट बोर्ड बैठक गुरुवार को विकास योजनाओं से अधिक भ्रष्टाचार, अनियमितताओं और जवाबदेही के सवालों के कारण सुर्खियों में रही। करीब 45.70 करोड़ रुपये का बजट तो सर्वसम्मति से पारित हो गया, लेकिन बैठक के दौरान सभासदों ने पालिका प्रशासन पर एक के बाद एक गंभीर आरोपों की झड़ी लगा दी। सरकारी संपत्तियों पर कब्जे, संदिग्ध टेंडर, सूचना छिपाने और मनमानी कार्यशैली जैसे मुद्दों पर जमकर हंगामा हुआ।

चेयरमैन हाजरा बेगम और अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में बजट प्रस्तुत करते हुए अधिकारियों ने नगर विकास, सड़क, नाला निर्माण, सफाई, वेतन और पेंशन को प्राथमिकता देने की बात कही। अधिकारियों के दावों के बीच ही सभासदों ने व्यवस्था पर तीखे सवाल उठाने शुरू कर दिए। सभासद दिलीप कुमार सक्सेना (अक्कू) ने आरोप लगाया कि नगर पालिका की करोड़ों रुपये की सरकारी संपत्तियों से जुड़े मुकदमों में पालिका का अधिवक्ता ही नगर हितों के विपरीत काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि यदि निष्पक्ष जांच कराई जाए तो कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आ सकते हैं। उन्होंने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।

सभासद सुशील कुमार सिंह ने वर्ष 2024 से लंबित सूचना न दिए जाने को पारदर्शिता पर सवाल बताते हुए कहा कि आखिर ऐसी कौन-सी जानकारी है जिसे दो वर्ष बाद भी छिपाया जा रहा है। उन्होंने 16 लाख रुपये के नाला सफाई टेंडर पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि जब मलबा हटाने का काम पालिका कर्मचारियों से कराया गया तो ठेकेदार को लाखों रुपये का भुगतान किस आधार पर किया गया। उन्होंने सरकारी कार्यों में वित्तीय अनियमितताओं की भी जांच की मांग उठाई। मामला उस समय और गरमा गया जब चेयरमैन आवास पर कार्यरत बताए जा रहे 15 संविदा कर्मचारियों का ब्योरा मांगा गया। आरोप है कि स्पष्ट जवाब देने के बजाय टालमटोल की गई, जिस पर सभासदों और पालिका प्रशासन के बीच तीखी नोकझोंक हो गई।

बैठक में कई सभासदों ने नगर पालिका की जमीनों पर अवैध कब्जे न हटाने, जनप्रतिनिधियों की लगातार उपेक्षा, फोन तक न उठाने, बदहाल सड़कें, जलभराव और चरमराई सफाई व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन को घेरा। उनका कहना था कि नगर की समस्याएं बढ़ती जा रही हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी केवल कागजों में विकास दिखाने में व्यस्त हैं।लगातार बढ़ते विरोध और आरोपों के बीच अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार ने सभी शिकायतों की जांच कराने और दोष पाए जाने पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद हंगामे के बीच ही 45.70 करोड़ रुपये का बजट पारित कर दिया गया।

बलिया में नगर निकायों की समीक्षा बैठक: लापरवाही पर डीएम सख्त, एमआरएफ सेंटर बंद मिलने पर एफआईआर के निर्देश
बलिया।

जिले के नगर निकायों में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने नगर निकायों में सफाई व्यवस्था, कूड़ा प्रबंधन, पेयजल, जल निकासी तथा निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई और समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।

बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद के सभी नालों की समयबद्ध सफाई सुनिश्चित करने और उसकी नियमित जांच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां एमआरएफ (मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) सेंटर स्थापित हैं, उनका नियमित संचालन होना चाहिए। यदि जांच में कोई एमआरएफ सेंटर बंद मिला तो संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। निर्माणाधीन एमआरएफ सेंटरों को भी जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने सभी अधिशासी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर कूड़ा उठान और उसके वैज्ञानिक निस्तारण की व्यवस्था प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए। साथ ही साफ किए गए नालों की फोटो उपलब्ध कराने और सत्यापन के लिए टीम गठित कर जांच कराने को कहा। मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत नगरा और नगर पंचायत रतसर कला में कार्यों की धीमी प्रगति पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने अनावश्यक विलंब करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा सीवरेज एवं जल निकासी से जुड़े पूर्ण कार्यों को तत्काल चालू कराने के निर्देश दिए।

राज्य सेक्टर पेयजल व्यवस्था योजना की समीक्षा में भी डीएम ने असंतोष व्यक्त किया। जनपद में स्वीकृत 53 कार्यों में से केवल 11 पूरे होने तथा नगर पंचायत बेल्थरारोड में स्वीकृत 116 कार्यों में एक भी कार्य पूरा न होने पर संबंधित अधिशासी अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब किया गया।  शहरी क्षेत्रों में अंत्येष्टि स्थल निर्माण योजना के तहत नगर पंचायत रतसर कला में धनराशि उपलब्ध होने के बावजूद कार्य शुरू न होने पर भी जिलाधिकारी ने संबंधित ईओ से जवाब मांगा। वहीं, वंदन योजना की समीक्षा के दौरान भी प्रगति संतोषजनक न मिलने पर अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि योजनाओं का निरीक्षण वह स्वयं करेंगे और लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नामित पार्षद अरुण कुमार मिश्रा के, झूंसी सहित कई क्षेत्रों में विकास कार्यों से जनता खुश।
स्वतंत्र प्रभात ।

झूंसी/प्रयागराज।

नगर निगम प्रयागराज के नामित पार्षद अरुण कुमार मिश्रा ‘पिंटू नेता’ आज जनसेवा, विकास और जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के कारण क्षेत्र में एक लोकप्रिय जनप्रतिनिधि के रूप में पहचान बना चुके हैं। झूंसी, मायापुरी, नैका, छतनाग तथा आसपास के अनेक क्षेत्रों में उनके द्वारा कराए गए विकास कार्यों और जनता के प्रति संवेदनशील व्यवहार की व्यापक सराहना हो रही है।

क्षेत्रवासियों के अनुसार स्ट्रीट लाइट खराब होने, नालियों की सफाई, सड़क मरम्मत, जल निकासी, जलभराव, स्वच्छता एवं अन्य नागरिक समस्याओं के समाधान में पार्षद अरुण मिश्रा की सक्रिय भूमिका लगातार देखने को मिलती है। कई स्थानों पर लंबे समय से लंबित समस्याओं का समाधान उनके प्रयासों से संभव हो सका है, जिससे आम नागरिकों को बड़ी राहत मिली है।

जिलाधिकारी ने की नगर निकायों के कार्यों की प्रगति की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

सिद्धार्थनगर,

जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित सिद्धार्थ मीटिंग हॉल में नगर निकायों के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद की नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों, स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि नगर क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। नियमित रूप से कूड़ा उठान, नालियों की सफाई तथा सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि नगरवासियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण मिल सके। उन्होंने कहा कि कहीं भी कूड़े का ढेर दिखाई नहीं देना चाहिए और स्वच्छता अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए।

जिलाधिकारी ने नगर निकायों में चल रहे निर्माण एवं विकास कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि निर्माण कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित अधिकारी एवं ठेकेदार के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने नगर क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, वाटर एटीम चालू कराने का एंव जिस वार्ड में   एटीम वाटर नहीं लगे वहां लगवाने का निर्देश दिया,जल निकासी व्यवस्था तथा पार्कों के रख-रखाव की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि खराब स्ट्रीट लाइटों को तत्काल ठीक कराया जाए तथा पेयजल आपूर्ति में किसी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। जलभराव की समस्या वाले क्षेत्रों में विशेष ध्यान देते हुए समुचित जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि नगर निकायों के सभी अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं पारदर्शिता के साथ करें। शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समय से पहुंचाया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि नगर निकायों के कार्यों की समय-समय पर समीक्षा की जाती रहेगी, जिससे विकास कार्यों में तेजी लाई जा सके और आम जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

शिवगढ़ न.पं.में नाला सफाई न होने से व्यापारिक प्रतिष्ठानों में घुसा पानी
शिवगढ़,रायबरेली। नाला सफाई न होने से नगर पंचायत के बछरावां रोड स्थित उत्कर्ष हीरो एजेंसी निकट अहलागढ़ चौराहा, जय ग्राफिक्स, गीता फिलिंग स्टेशन अहलादगढ़ पेट्रोल पम्प परिसर में पानी घुस गया जिससे लाखों का नुकसान हो गया। नाराज लोगों ने नगर पंचायत के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नाला सफाई की मांग की है। प्रदर्शन कर रहे उत्कर्ष हीरो एजेंसी के मालिक दिनेश शुक्ला ने बताया कि बीती मंगलवार की रात हुई मूसलाधार बारिश से एजेंसी के अन्दर पानी घुस गया जिससे काउंटर व एजेंसी के अन्दर रखें 5 लाख से अधिक के नये मोटरसाइकिल पार्ट्स पानी में डूबकर बर्बाद हो गए।

वही एजेंसी के बगल में स्थित जय ग्राफिक्स के मालिक जय अवस्थी ने बताया कि उनके यहां दुकान में पानी घुसने से फ्लैक्स मशीन के साथ ही अन्य मशीने पानी में डूबने से लाखों का नुकसान हो गया। इसके साथ ही बगल में स्थित गीता फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पम्प परिसर में पानी घुस गया है। जिससे नाराज व्यापारियों एवं लोगों ने नगर पंचायत के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नाला सफाई की मांग की है। उत्कर्ष हीरो एजेंसी के मालिक दिनेश शुक्ला ने बताया कि हल्की बारिश होते ही जल भराव हो जाता है जिसके संदर्भ में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी राजभान शुक्ला से कई बार शिकायत की गई किन्तु उनके कान पर जूं तक नहीं रेगी।

उन्होंने बताया कि जब से नगर पंचायत बनी है तब से जल भराव की समस्या बनी रहती है। यदि शीघ्र ही नाले की सफाई नहीं कराई गई तो जिलाधिकारी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत करेंगे। यही हाल नगर पंचायत के रामपुर भूली गाढ़ा वार्ड के पूरे पाण्डेय का है जहां नाली की सफाई न होने से सड़क पर भरा दूषित पानी संक्रामक बीमारियों को दावत दे रहा है सभासद अभिषेक अवस्थी ने बताया कि ईओ से कई बार लिखित शिकायत की गई किंतु उन्होंने नगर वासियों की समस्या पर ध्यान नहीं दिया जिसकी शिकायत वे जिलाधिकारी से करेंगे।

क्या कहते हैं जिम्मेदार---

एक बार कर्मचारी गए थे जिससे समस्या का समाधान नहीं हुआ है दोबारा फिर कर्मचारी जा रहे हैं।

राजभान शुक्ला

अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत शिवगढ़ रायबरेली