smart meter - Swatantra Prabhat

स्मार्ट मीटर के बाद भी बिजली सेवा में नहीं आया ‘स्मार्ट’ बदलाव
श्रीभूमि : श्रीभूमि जिले के रामकृष्ण नगर विधानसभा क्षेत्र के दुल्लभछड़ा से सटे आदर्श कृष्णनगर, ग्राम छनटिला और कालाछड़ा सहित विभिन्न ग्रामीण इलाकों में विभाग के द्वारा पुराने बिजली मीटरों को बदलकर नए स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बावजूद बिजली सेवा में अपेक्षित सुधार नहीं होने का आरोप स्थानीय लोगों ने लगाया है। मीटर बदलने के बाद भी पहले की तरह लगातार बिजली कटौती और लोडशेडिंग से आम जनता परेशान है।

भीषण गर्मी के बीच घंटों बिजली गुल रहने से क्षेत्रवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों की समस्याएं और बढ़ गई हैं। बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण घरेलू जीवन प्रभावित होने के साथ-साथ पेयजल आपूर्ति, व्यापार-व्यवसाय और रोजमर्रा के कामकाज पर भी इसका प्रतिकूल असर पड़ रहा है।

स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बावजूद बिजली आपूर्ति में लगातार अनियमितता क्यों बनी हुई है, इसे लेकर स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि लंबे समय से लोडशेडिंग की समस्या बनी हुई है, लेकिन इसके स्थायी समाधान के लिए संबंधित विभाग और अधिकारियों की ओर से कोई प्रभावी पहल नजर नहीं आ रही है। बार-बार समस्या से अवगत कराने के बावजूद स्थिति में कोई उल्लेखनीय सुधार नहीं हुआ है।

इधर, भीषण गर्मी के दौरान लगातार बिजली कटौती से आम लोगों की परेशानी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि बिजली कटौती के वास्तविक कारणों की तत्काल पहचान कर नियमित एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। इस परिस्थिति में दुल्लभछड़ा तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र हस्तक्षेप और आवश्यक कार्रवाई करने के लिए भुक्तभोगी आम लोगों ने जिला उपायुक्त (डीसी) का ध्यान आकर्षित किया है।

जबरन थोपे जा रहे स्मार्ट मीटर, सेटिंग पर लग रहे इलेक्ट्रॉनिक मीटर
तालबेहट। एक तरफ जहां विधुत विभाग के अफसरों से लेकर प्रशासन के अफसर स्मार्ट मीटर को उपभोक्ताओं के यहाँ बिना स्वीकृति ही लगा रहे है। वहीं सेटिंग कर सुविधा शुल्क देकर कई जगह विभाग के ही कर्मचारी इलेक्ट्रॉनिक मीटर लग रहे है। व्यापारियों ने बिजली विभाग पर उपभोक्ताओं के अधिकारों के हनन का आरोप लगाते हुए नाराजगी व्यक्त की। व्यापारियों ने आरोप लगाया है कि विभाग की ओर से जबरन स्मार्ट प्रीपेड मीटर थोपे जा रहे हैं, जबकि कई स्थानों पर सेटिंग के आधार पर अब भी पुराने इलेक्ट्रॉनिक मीटर लगाए जा रहे हैं। इससे पारदर्शिता और उपभोक्ता अधिकार दोनों पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

नगर उधोग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक उपभोक्ताओं की सहमति और पारदर्शी प्रक्रिया नहीं अपनाई जाती, तब तक स्मार्ट मीटरों की अनिवार्यता अन्यायपूर्ण है। उन्होंने शासन से मांग की है कि विभागीय कार्यप्रणाली की जांच कराई जाए और उपभोक्ताओं को मीटर चयन का वैधानिक अधिकार दिलाया जाए। व्यापारियों का कहना है कि विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 47(5) के अनुसार उपभोक्ताओं को प्रीपेड और पोस्टपेड मीटर में से विकल्प चुनने का अधिकार है, लेकिन विभाग उपभोक्ताओं की सहमति के बिना ही स्मार्ट मीटर लगा रहा है। कई व्यापारियों ने बताया कि नए मीटरों से बिलिंग में गड़बड़ियां बढ़ी हैं, वहीं रिचार्ज प्रणाली के कारण व्यापार पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी पड़ा है।

व्यापारियों ने कहा कि जब तक उपभोक्ताओं की सहमति और पारदर्शी प्रक्रिया नहीं अपनाई जाती, तब तक स्मार्ट मीटरों की अनिवार्यता अन्यायपूर्ण है। उन्होंने शासन से मांग की है कि विभागीय कार्यप्रणाली की जांच कराई जाए और उपभोक्ताओं को मीटर चयन का वैधानिक अधिकार दिलाया जाए। इस मामले पर उपखण्ड अधिकारी मनोज सोनी का कहना है कि अभी सिर्फ टाउन एरिया में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे। क्लस्टर एरिया खांदी में इलेक्ट्रॉनिक मीटर लगाए गए है। अफसरों के निर्देश अनुसार ही कार्य किया जा रहा है।  जबकि उपभोक्ताओं का कहना है कि अगर जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वह सामूहिक रूप से विरोध करने को बाध्य होंगे।

भ्रष्टाचारों से घिरे चल रहे अधीक्षण अभियंता जेपी वर्मा निलंबित
शाहजहांपुर - जनपद में तैनात अधीक्षण अभियंता विद्युत जेपी वर्मा एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं , इस बार जेपी वर्मा अपने विभाग के किसी कर्मचारी को प्रताड़ित करने या उसका शोषण करने के मामले में चर्चा में नहीं आए हैं  इस बार उनका मुकाबला मुख्य विकास अधिकारी शाहजहांपुर से हुआ है और इसका खामियाजा भी उनको भुगतना पड़ा फिलहाल जेपी वर्मा इससे पहले भी कई बार भ्रष्टाचार के मामलों में कार्रवाई का सामना कर चुके हैं और निलंबित हो चुके हैं यहां तक अधिशासी अभियंता से अधीक्षण अभियंता के प्रमोशन में भी उन्हें आयोग्य ठहरा दिया गया था।

लेकिन तिगड़ाम के चलते वह अधीक्षण अभियन्ता के पद पर प्रमोशन पाने में कामयाब रहे इस दौरान उन पर उनके विभाग के ही कर्मचारियों ने शोषण और उत्पीड़न के आरोप लगाए यहां तक शाहजहांपुर भाजपा सांसद अरुण कुमार सागर ने भी उनकी शिकायत की लेकिन , शासन सत्ता के मंत्री के करीबी होने के कारण वह लगातार बचते रहे और नगर निगम क्षेत्र के पार्षदों ने बैठक में जेपी वर्मा द्वारा अभद्रता का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया फिर भी जेपी वर्मा पर कार्रवाई नहीं हुई , इसका मुख्य कारण जेपी वर्मा का सत्ताधारियों के इशारे पर काम करना था।

जेपी वर्मा ने बगैर पूर्व अनुमति के  जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल तक करीब डेढ़ किलोमीटर विद्युत लाइन खिंचवाकर करोड़ों के ओरे न्यारे करने के आरोप लगे  और इस मामले में जब समाचार पत्रों में खबरें प्रकाशित हुई और लिखित में कार्रवाई हुई तो शासन सत्ता में बैठे लोग जेपी वर्मा को बचाने में कामयाब हुए और सारी कार्रवाई कागजों में दफन कर दी गई  यही नहीं जेपी वर्मा द्वारा सत्ताधारी नेताओं के इशारे पर जनपद में कई विद्युत लाइनों को बगैर एस्टीमेट शिफ्ट करा दिया गया लेकिन उनका कोई बाल बांका नहीं कर सका अब मुख्य विकास अधिकारी के आवास पर लगाए गए।

स्मार्ट मीटर में हाई वोल्टेज लाइट सप्लाई के बाद उपकरण फुंकने की शिकायत जब मुख्य विकास अधिकारी  अपराजिता सिंह द्वारा जेपी वर्मा से फोन पर की गई तो जेपी वर्मा ने अपराजिता सिंह से अभद्रता की जिसकी शिकायत के बाद मध्यांचल विद्युत वितरण निगम प्रबंध निदेशक रिया केजरीवाल द्वारा उन्हें निलंबित करते हुए गोंडा से संबद्ध किया गया है।

स्मार्ट मीटर का जफराबाद नगरवासियों ने किया जमकर विरोध।
जफराबाद। नगर पंचायत जफराबाद में निजी कंपनी के कर्मचारियों द्वारा लगाये जा रहे स्मार्ट मीटर कार्य का नगरवासियों द्वारा पहले दिन ही जमकर विरोध किया गया। बताया जाता है कि बुधवार को विद्युत विभाग द्वारा चयनित कंपनी के कर्मचारी स्मार्ट मीटर लेकर नगर पंचायत जफराबाद में पहुंचे और लोगों के यहां स्मार्ट मीटर लगाना शुरू किया। चार लोगों के यहां मीटर लगा ही था कि डिजिटल स्मार्ट मीटर लगाये जाने की खबर जफराबाद के लोगों को जंगल की आग की तरह फैल गई।

बाजारवासी एकत्रित होकर मीटर लगा रहे विद्युत कर्मचारियों के पास पहुॅचे और जमकर विरोध जताने लगे और कहा कि यहां स्मार्ट मीटर की कोई आवश्यकता नही है। वर्तमान में जो मीटर चल रहा है, उससे हम सभी संतुष्ट है। इसके बाद नगरवासियों द्वारा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि से स्मार्ट मीटर को लेकर शिकायत की गई।

बाजारवासियों ने कहा कि विद्युत विभाग के कर्मचारी हमेशा जफराबाद मुख्य बाजार में सड़क के किनारे रहने वाले विद्युत उपभोक्ताओं के यहां मीटर लगाने एवं समय-समय पर आने वाली विद्युत जाॅच टीम से जाॅच करवाने का कार्य करते हैं, जबकि वहीं नगर पंचायत के अन्य वार्डो एवं अगल-बगल के गांवों में कभी झांकने तक नही जाते। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि डा0 सरफराज खान ने नगरवासियों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों से फोन पर बात की। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार को दोपहर 1.00 बजे नगर पंचायत कार्यालय में कैम्प लगाकर नगरवासियों की बातों को सुनने का आश्वासन दिया है।

स्मार्ट मीटर के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाएगी रणभेरी
टूण्डला-  स्मार्ट मीटर  की खामियों को लेकर  रणभेरी संगठन जन जागरण अभियान चलाएगा इस अभियान को चरणबद्ध तरीके से 23 अगस्त से शुरू किया जाएगा । टूण्डला शहर में भी स्मार्ट मीटर लगना शुरू कर दिए गए हैं । स्मार्ट प्रीपेड मीटर  लगने के बाद बड़े पैमाने पर उपभोक्ताओं के आर्थिक शोषण की आशंका है जिसके कारण शहर के संगठन रणभेरी द्वारा इस मीटर को लेकर एक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा ।

डिजिटल मीटर को हटाकर शहर भर में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य विद्युत विभाग द्वारा तेजी से किया जा रहा है स्मार्ट मीटर को लेकर लगातार उपभोक्ताओं द्वारा विरोध के सुर उठते रहे हैं।  उत्तर प्रदेश में 2 वर्ष पहले कई शहरों में स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू किया गया था, पूर्व में कई अन्य शहरों में लगे स्मार्ट मीटर की कमियों और मीटर जंपिंग की समस्या के चलते इन शहरों के उपभोक्ताओं को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

रणभेरी के संयोजक और संस्थापक रंजीत गुप्ता ने बताया कि रणभेरी प्रथम चरण में शहर भर में स्मार्ट मीटर के विरोध को लेकर हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत करेगी यह हस्ताक्षर अभियान आगामी 23 अगस्त से शुरू किया जाएगा इससे पहले रणभेरी के सदस्य शहरी क्षेत्र के वार्ड सभासदों के साथ बैठक कर रणनीति बनाई जाएगी । शहर के प्रबुद्ध वर्ग में चर्चा के उपरांत शहर के सभी विद्युत उपभोक्ताओं के साथ एक खुली बैठक की जाएगी और इस बैठक के बाद स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा जाएगा।

स्मार्ट मीटर लगने के बाद उपभोक्ताओं को होने वाली परेशानियां

प्रीपेड स्मार्ट मीटर एक ऑटो कट सिस्टम से लैस मीटर है इसमें रिचार्ज किए गए पैसे खत्म होने से पहले आपके मोबाइल पर सूचना आएगी और उसके तत्काल बाद आपके घर की बिजली काट दी जाएगी । स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगने के बाद आप पर चले आ रहे पुराने भुगतान के पैसे विभाग द्वारा पहले रिचार्ज के तुरंत बाद ही वसूले जाएंगे जिसके चलते उपभोक्ताओं को शुरुआती दौर में ही हजारों रुपए का रिचार्ज करना होगा ।

2 वर्ष पूर्व शुरू किए गए स्मार्ट मीटर लगाने के अभियान में लखनऊ इलाहाबाद और एनसीआर में उपभोक्ताओं के बिल 30 से 40% बढ़कर आने लगे हैं साथ ही साथ स्मार्ट प्रिंटेड प्रीपेड मीटर की सबसे बड़ी कमी यह है कि यदि उपभोक्ता के घर में 2 किलो वाट का लोड सैंक्शन है और यदि किसी उत्सव या त्योहार के समय उपभोक्ता के घर यह लोड 6 किलो वाट से 7 किलो वाट हो जाता है तो तो बड़े हुए लोड के अनुरूप उपभोक्ता के प्रीपेड रिचार्ज से पैसों का भुगतान मीटर द्वारा काट दिया जाएगा अतिरिक्त लोड चार्ज के साथ-सा द प्रति यूनिट बिजली की दर का भुगतान भी लोड की सीमा के अंतर्गत ही किया जाएगा जिसके चलते बड़े पैमाने पर उपभोक्ता का आर्थिक शोषण होगा।

डिजिटल स्मार्ट मीटर में लगी चिप चाइनीज है और यह चिप अतिरिक्त लोड बढ़ने पर तेजी से गर्म होती है और इस चिप के कारण मीटर जंप की बड़ी समस्या उत्पन्न हो जाती है । वर्तमान समय में लगाए गए डिजिटल मीटर में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी के बाद उपभोक्ता विद्युत कार्यालय जाकर अपना बिल संशोधित करवा सकते हैं लेकिन प्रीपेड मीटर रिचार्ज होने के बाद किसी भी प्रकार का संशोधन होने की संभावनाएं शून्य होगी।

टूण्डला 2015 में  गुजर चुका है रेडियो फ्रीक्वेंसी मीटर के परीक्षण से

टूण्डला शहर पहले भी रेडियो फ्रीक्वेंसी मीटर के परीक्षण से गुजर चुका है इस मीटर के लगने के बाद टूण्डला के विद्युत उपभोक्ताओं ने अपने बल पर 20% ज्यादा बिल भुगतान किया था इसका खुलासा आरटीआई में हुआ था और इसके बाद उपभोक्ता फोरम द्वारा इस मामले में 20% बिल कम करने की हिदायत विद्युत विभाग को दी गई थी। रंजीत गुप्ता ‘ओखरा’ संस्थापक एवं संयोजक रणभेरी