Anganwadi - Swatantra Prabhat

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना एक मील का पत्थर-जिला सूचना अधिकारी
लखनऊः

(आदर अदीब पावेल बन्धु)

जिला सूचना अधिकारी

मण्डलीय जिला सूचना कार्यालय लखनऊ ।

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना उत्तर प्रदेश सरकार की एक महत्वाकांक्षी और दूरदर्शी पहल है, जिसका उद्देश्य समाज में बालिकाओं के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना, उनके जन्म को प्रोत्साहित करना और उनके समग्र विकास को सुनिश्चित करना है। लंबे समय से भारतीय समाज में बेटियों को लेकर कई प्रकार की सामाजिक और आर्थिक चुनौतियाँ रही हैं। कहीं बेटियों को बोझ समझा जाता था, तो कहीं उनकी शिक्षा को प्राथमिकता नहीं दी जाती थी। इसी सोच को बदलने और बेटियों को समान अवसर प्रदान करने के लिए इस योजना की शुरुआत की गई।

यह योजना वर्ष 2019 में प्रारंभ की गई, जिसका लक्ष्य बालिकाओं को जन्म से लेकर उच्च शिक्षा तक आर्थिक सहायता प्रदान करना है। सरकार द्वारा दी जाने वाली यह सहायता बालिका के जीवन के विभिन्न चरणों में दी जाती है, जिससे उसके पालन-पोषण, शिक्षा और विकास में आर्थिक बाधाएँ कम हो सकें। योजना के अंतर्गत कुल 25,000 रुपये की सहायता राशि निर्धारित की गई है, जिसे छह अलग-अलग चरणों में सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजा जाता है। यह राशि क्ठज् यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से दी जाती है, जिससे पारदर्शिता बनी रहती है और किसी प्रकार की अनियमितता की संभावना कम हो जाती है।

इस योजना के तहत बालिका के जन्म के समय 5,000 रुपये की सहायता दी जाती है, जिससे परिवार को प्रारंभिक खर्चों में सहयोग मिलता है। इसके बाद जब बालिका का टीकाकरण पूरा हो जाता है, तब 2,000 रुपये की राशि प्रदान की जाती है। जैसे-जैसे बालिका शिक्षा के विभिन्न चरणों में आगे बढ़ती है, उसे क्रमशः प्रथम कक्षा, छठी कक्षा, नौवीं कक्षा और बारहवीं के बाद उच्च शिक्षा में प्रवेश के समय आर्थिक सहायता दी जाती है। इस प्रकार यह योजना केवल जन्म तक सीमित नहीं है, बल्कि बालिका के भविष्य को सुरक्षित बनाने की दिशा में निरंतर सहयोग प्रदान करती है।

इस योजना का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य समाज में व्याप्त लैंगिक भेदभाव को समाप्त करना है। आज भी कई स्थानों पर बेटा और बेटी के बीच भेदभाव देखा जाता है, जिसके कारण बेटियों को शिक्षा और अवसरों से वंचित रहना पड़ता है। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना इस सोच को बदलने का प्रयास करती है और यह संदेश देती है कि बेटियाँ भी परिवार और समाज की उतनी ही महत्वपूर्ण सदस्य हैं जितने बेटे। जब परिवार को यह विश्वास मिलता है कि सरकार उनके साथ खड़ी है और उनकी बेटी के भविष्य के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही है, तो वे बेटियों के पालन-पोषण और शिक्षा के प्रति अधिक जागरूक होते हैं।

योजना का एक अन्य महत्वपूर्ण पहलू यह है कि यह बाल विवाह जैसी कुप्रथाओं को रोकने में भी सहायक है। जब बालिकाएँ शिक्षा प्राप्त करती हैं और उनके भविष्य को लेकर परिवार सजग होता है, तो वे कम उम्र में विवाह करने के बजाय अपनी पढ़ाई पर ध्यान देती हैं। इससे समाज में शिक्षा का स्तर बढ़ता है और बालिकाएँ आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ती हैं।इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए कुछ पात्रता शर्ते निर्धारित की गई हैं। लाभार्थी बालिका उत्तर प्रदेश की निवासी होनी चाहिए और उसके परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा, एक परिवार की अधिकतम दो बालिकाएँ ही इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकती हैं। यदि दूसरी संतान के रूप में जुड़वा बेटियाँ जन्म लेती हैं, तो दोनों को योजना का लाभ दिया जाता है। यह व्यवस्था सुनिश्चित करती है कि योजना का लाभ वास्तव में जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचे।

आवेदन प्रक्रिया को सरल और सुलभ बनाने के लिए इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से उपलब्ध कराया गया है। ऑनलाइन आवेदन के लिए आधिकारिक पोर्टल पर पंजीकरण करना होता है, जहाँ सभी आवश्यक विवरण भरकर दस्तावेज अपलोड किए जाते हैं। वहीं, ऑफलाइन आवेदन के लिए आंगनवाड़ी केंद्र, ब्लॉक कार्यालय या जिला प्रोबेशन अधिकारी के कार्यालय में जाकर आवेदन किया जा सकता है। इससे उन लोगों को भी सुविधा मिलती है जो डिजिटल माध्यमों का उपयोग करने में सक्षम नहीं हैं।

इस योजना का प्रभाव समाज में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। बेटियों के जन्म को लेकर लोगों की सोच में सकारात्मक बदलाव आया है। अब अधिक से अधिक परिवार बेटियों को शिक्षा दिलाने के लिए प्रेरित हो रहे हैं। स्कूलों में बालिकाओं की उपस्थिति बढ़ी है और वे विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रही हैं। इसके साथ ही, यह योजना महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है, क्योंकि शिक्षित और आत्मनिर्भर महिलाएँ ही समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं।

हालांकि योजना के क्रियान्वयन में कुछ चुनौतियाँ भी सामने आती हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता की कमी के कारण कई लोग इस योजना का लाभ नहीं उठा पाते। कई बार आवश्यक दस्तावेजों की अनुपलब्धता भी एक बड़ी बाधा बन जाती है। इसके अलावा, डिजिटल साक्षरता की कमी के कारण ऑनलाइन आवेदन में भी कठिनाइयाँ आती हैं। इन समस्याओं के समाधान के लिए सरकार और प्रशासन द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जैसे जागरूकता अभियान चलाना, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से जानकारी पहुँचाना और आवेदन प्रक्रिया को और सरल बनाना।

कुल मिलाकर, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना एक ऐसी पहल है जो न केवल आर्थिक सहायता प्रदान करती है, बल्कि समाज में बेटियों के प्रति सोच को बदलने का कार्य भी करती है। यह योजना इस बात का प्रतीक है कि सरकार बालिकाओं के भविष्य को लेकर गंभीर है और उन्हें हर संभव सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। यदि इस योजना का प्रभावी क्रियान्वयन और व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, तो यह निश्चित रूप से एक सशक्त, शिक्षित और समान समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

बांसगांव ग्राम मे आठ महीने से नही मिला आंगनवाड़ी के अंतर्गत मीड डे मील।
विलहरी खीरी।गोला ब्लाक कुम्भी के अंतर्गत आने बाले गांव बांसगांव मे मिड डे मील के तहत आंगनवाडी के बच्चो को भोजन नही नही दिया जा रहा था। जिसकी जानकारी लेने के लिये ग्राम प्रधान बांसगांव सोमनाथ मिश्र विद्यालय मे गये और वहां मीड डे मील के तहत भोजन न बनने की जानकारी चाही लेकिन जव उन्हो ने इस बात की जानकारी इसके सुपर वाइजर से लेनी चाही तो वह ग्राम प्रधान से उलझ गई और इसका कोई सटीक उत्तर नही दे सकी।

जब इसकी जानकारी पत्रकारो ने ली तो सुपरवइजर ने बताया कि सोनेश्वरी देवी वहां पर पहले से तैनात चल रही थी।उनका रिटायर्मेंट के बाद निकट की गांव कोटखेरबा की आगनवाडी सीमा देवी को दिया गया था। लेकिन उन्होंने बांसगांव का चार्ज लेने से मना कर दिया।

ग्राम प्रधान ने इसकी सिकायत उच्च अधिकारियो से की है।

माया देवी सीडीपीओ(सुपर वाइजर) गत वर्ष अप्रैल माह मे आंगनवाडी रही सोनेश्वरी का रिटायर्मेंट हो गया था। तब अभी तक वहां किसी ने चार्ज नही लिया है दूसरे गांव की भी कोई आँगनवाडी चार्ज लेने के लिये तैयार नही है।जल्द ही कोई वैकल्पिक ब्यवस्था की जायेगी।

सोमनाथ मिश्र ग्राम प्रधान बांसगांव

जब हमे इस बात की जानकारी लगी कि लगभग आठ महीनो से बच्चो को अंगनवाडी के तहत मिड डे मिल नही बना तो इसकी जानकारी सीडीपीओ से लेनी चाही तो वह ग्राम प्रधान से उलझ गई और कहा कि हां खाना नही बना है।आप को जो भी हमारे खिलाफ कार्रवाई करना हो वह करे।

दीपा वर्मा प्राचार्य

प्राथमिक विद्यालय बांसगांव, विगत अप्रैल माह मे यहां तैनात आंगनवाडी कार्यकर्ती का रिटायर्मेंट हो गया था तब से यहां किसी का चार्ज नही हुआ यदि वैकल्पिक चार्ज हमको मिल जाता तो हम बच्चो के लिये भोजन की ब्यवस्था कर देते।

बाल विकास परियोजना विभाग में बड़ा गोलमाल
गैसड़ी बलरामपुर बाल विकास परियोजना क्षेत्र गैसड़ी के अंतर्गत अधिकांश आंगनबाड़ी केंद्र आए दिन बंद रहता हैं जिससे गांव की धात्री व गर्भवती महिलाओं को बाल विकास विभाग से मिलने वाली सुविधाएं जन-जन तक नहीं पहुंच पा रही हैं और पात्र लाभार्थी मूलभूत सुविधाओं से वंचित रह जाते हैं क्षेत्र के अधिकांश आंगनबाड़ी केंद्र बंद होने की बात भी प्रकाश में आया है साथ ही  कई आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां ऐसे भी है जिनकी नियुक्ति होने के बाबजूद क्षेत्र से दूर दराज शहरों में रहकर अपना अन्य काम काज करके ऊंची धनर्जित करते हैं जिससे वह महीने में कभी-कभार आंगनबाड़ी केंद्र तक पहुंचती हैं।

और अपनी खानापूर्ति करके चली जाती हैं क्षेत्र के रतनपुर पश्चिम डीह का आंगनबाड़ी केन्द्र आए दिन बंद रहता है और परिसर में लोगों के लिए पेयजल व बाउंड्री वाल की सुविधा भी नहीं है साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन नहीं हुआ और भवन जर्जर अवस्था में पहुंच गई है इतना ही नहीं कुछ स्थानों पर तो आंगनबाड़ी केंद्र अक्सर बंद रहता है तो कुछ स्थानों पर आंगनवाड़ी को लोग जानते पहचानते भी नहीं हैं पुष्टाहार वितरण की बात तो बहुत दूर है।

क्षेत्र में अधिकांश आंगनबाड़ी केंद्र में आंगनबाड़ी कार्यकत्री अपने स्थान पर अपने भतीजी, भयव, देवरानी व जेठानी से थोड़ा मोड़ा  कम लेती हैं तो कुछ केंद्रो पर बगल के अध्यापकों से आंगनबाड़ी केंद्र का ताला खुलवा देती हैं लेकिन बच्चों के प्रौढ़ शिक्षा कार्य बाधित रहता है इसी तरह ग्राम पंचायत भदुई में दोनों मजरे पर आगनवाडी़ केन्द्र बना हुआ है लेकिन यहां ना तो कोई कार्यकत्री पोस्ट है और ना ही किसी तरह से यहां के कार्य संचालित हो रही है इस तरह आंगनबाड़ी केंद्र चिवटिहवा, जमुवरिया, सस्ता , भोजपुरी थारू, परसा, पलईडीह, भोजपुरी संत्री द्वितीय व बेनीनगर सहित कई स्थानों के आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहती है।

और आंगनबाड़ी कार्यकत्री अक्सर नदारत रहते हैं इतना ही नहीं और ध्यान आकर्षित कराना चाहता हूँ कि कुछ आंगनबाड़ी केन्द्र दबंगों के कब्जे में है जिसके चलते भी आंगनबाड़ी केन्द्र का संचालन नही हो पा रहा है। सभी समस्याओं की हकीकत स्थलीय निरीक्षण करने के बाद दूध का दूध पानी का पानी सामने आ जायेगा। इस संबंध में जब जिला कार्यक्रम अधिकारी से फोन पर वार्ता करने का प्रयास किया गया तो फोन नाटचेबल का संकेत दिया जिससे अन्य बातों की जानकारी नहीं हो पाई फिर भी क्षेत्रीय लोगों ने उक्त समस्याओं पर ध्यान आकर्षित कराते हुए जांच करा कर दोषी कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई कराई जाने की मांग की है।