shooting stars - Swatantra Prabhat

जोश, प्रतिस्पर्धा और उत्कृष्टता के साथ शूटिंग प्रतियोगिता भव्य रूप से सम्पन्न
4th Sniper Open Shooting Championship – जोश, प्रतिस्पर्धा और उत्कृष्टता के साथ भव्य रूप से सम्पन्न

देहरादून,26 नवम्बर 2025।

खबर: अमित राघव (ब्यूरो चीफ,  देहरादून)

Sniper Shooting Academy द्वारा आयोजित 4th Sniper Open Shooting Championship 24 से 26 नवम्बर 2025 तक अत्यंत सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। तीन दिनों तक चले इस रोमांचक आयोजन ने शूटिंग खेल के प्रति बढ़ती लोकप्रियता और युवा निशानेबाज़ों की प्रतिभा को एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित किया। इस वर्ष चैंपियनशिप में 150 से अधिक शूटर्स की भागीदारी दर्ज की गई, जो इसे अब तक के सबसे ऊर्जावान, प्रतिस्पर्धी और प्रभावशाली आयोजनों में से एक बनाती है।

प्रतिस्पर्धा में दिखा अनुशासन और उच्च स्तरीय प्रदर्शन

इस बार की चैंपियनशिप में जूनियर, सब-जूनियर, यूथ, सीनियर और ओपन कैटेगरी में खिलाड़ियों ने शानदार निशानेबाज़ी का प्रदर्शन किया।
तीन दिनों तक रेंज में सुबह से शाम तक निरंतर प्रतियोगिताएँ चलीं, जिसमें प्रतिभागियों की एकाग्रता, फिटनेस, फोकस और पेशेवर दृष्टिकोण देखते ही बनता था।

कई नई प्रतिभाएँ पहली बार उभरीं

अनुभवी शूटर्स ने अपने स्कोर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया

कई मुकाबले बेहद करीबी और रोमांचक रहे

अभिभावकों और कोचों की भारी मौजूदगी ने पूरे माहौल को प्रतिस्पर्धात्मक होने के साथ-साथ प्रोत्साहन से भी भर दिया।

मुख्य अतिथि Maj Gen Devesh Agnihotri, VSM, PhD की उपस्थिति बनी आयोजन का मुख्य आकर्षण

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में Maj Gen Devesh Agnihotri, VSM, PhD की गरिमामयी उपस्थिति रही।
उनका आगमन न केवल आयोजकों के लिए सम्मान की बात थी, बल्कि युवा शूटर्स के लिए भी प्रेरणा का अनमोल स्रोत साबित हुआ।

अपने संबोधन में उन्होंने शूटिंग स्पोर्ट्स को एक अनुशासित, वैज्ञानिक और मानसिक दृढ़ता बढ़ाने वाला खेल बताया। उन्होंने विजेताओं को पदक तथा नकद पुरस्कार प्रदान किए और सभी प्रतिभागियों को आगे भी इसी जोश और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

आयोजन की शानदार व्यवस्थाएँ और प्रोफेशनल माहौल

Sniper Shooting Academy द्वारा की गई व्यवस्थाएँ प्रतिभागियों, कोचों और अभिभावकों द्वारा खूब सराही गईं।

आधुनिक और सुरक्षित शूटिंग रेंज

तकनीकी टीम द्वारा सटीक स्कोरिंग सिस्टम

मेडिकल और सुरक्षा प्रबंधन

आरामदायक हॉस्पिटैलिटी

शूटर्स के लिए वॉर्म-अप और ट्रेनिंग ज़ोन

इन सभी ने चैंपियनशिप को एक प्रोफेशनल स्पोर्ट्स इवेंट के रूप में स्थापित किया।

शूटर्स और अभिभावकों के लिए एक यादगार अनुभव

पूरे आयोजन के दौरान प्रतिभागियों में उत्साह, एकजुटता और खेल भावना देखने को मिली।
अभिभावकों ने आयोजन की पारदर्शिता, न्यायपूर्ण मूल्यांकन और सकारात्मक वातावरण की विशेष प्रशंसा की।

कई शूटर्स ने इसे अपने करियर की अब तक की सबसे बेहतरीन प्रतियोगिताओं में से एक बताया।

Sniper Shooting Academy – उत्कृष्टता की दिशा में निरंतर अग्रसर

Sniper Shooting Academy ने एक बार फिर यह प्रमाणित किया कि वह शूटिंग स्पोर्ट्स को देश में एक नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए लगातार प्रयासरत है।
ऐसे प्रतियोगिताएँ न केवल प्रतिभाओं को मंच देती हैं, बल्कि उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने की दिशा में मजबूत नींव भी तैयार करती हैं।

संक्षेप में – यह चैंपियनशिप सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि एक उत्सव था

उत्कृष्ट प्रतिभा

शानदार आयोजन

प्रेरणादायक अतिथि

रोमांचक मुकाबले

अविस्मरणीय अनुभव

4th Sniper Open Shooting Championship 2025 ने सभी के दिलों पर अपनी छाप छोड़ी और आने वाले वर्षों में और भी बड़े आयोजनों का मार्ग प्रशस्त किया।

टूटते हुए तारे ( शूटिंग स्टार्स) 12/13 अगस्त की मध्य रात्रि को आकाश में दिखाई देंगे टूटते हुए तारे
गोरखपुर। अगर आप अंतरिक्ष में रुचि रखते हैं तो इस बार 12/13 अगस्त 2024 को होने वाला शूटिंग स्टार्स का समागम बेहद ख़ास नज़ारा आपके लिए भी होने वाला है कुछ और भी ख़ास, आख़िर ऐसा क्या होने वाला है उस रात, आईए हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं ।

क्या होते हैं टूटते हुए तारे

वीर बहादुर सिंह नक्षत्र शाला  (तारामण्डल) गोरखपुर के खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि पुराने समय में लोगों की मान्यताएं थीं कि इस आकाश में प्रत्येक व्यक्ति का अपना एक तारा है जब उन्हें कोई "टूटता हुआ तारा" (शूटिंग स्टार) दिखाई देता था तो उन्हें लगता था कि कोई व्यक्ति जरूर ही इस लोक से उस लोक की अनन्त कालीन महा यात्रा पर निकला है, लेकिन धीरे धीरे कुछ हद तक अंध विश्वास दूर होता गया और आज़ हम लोग जानते हैं कि वह टूटते हुए तारे बस्ताबिक तारे नहीं होते हैं, बल्कि वह वास्तव में उल्काएं होती हैं , जो रात्रि में कुछ देर के लिए चमक उठती हैं और अति सुंदर भी नज़र आती हैं।

खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि _

पृथ्वी  अपने अक्ष पर 23.5 डिग्री झुकी हुई है और पृथ्वी अपने अक्ष पर सतत  घूमते हुए सूर्य का चक्कर भी लगाती है, पृथ्वी का अपने अक्ष पर घूमने के  कारण ही हमें दिन और रात का अनुभव होता है, पृथ्वी का अपने अक्ष पर घूमने को घूर्णन ( रोटेशन) कहा जाता है, और पृथ्वी का सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाने को परिभ्रमण ( रिवोल्यूशन) कहा जाता है, पृथ्वी को सूर्य का एक चक्कर पूरा करने में लगने वाले समय को हम बर्ष कहते हैं, जब पृथ्वी अपने वार्षिक परिभ्रमणीय यात्रा के दौरान सूर्य का चक्कर लगाते हुए  किसी धूमकेतु द्वारा जोकि लंबी दीर्घब्रत्ताकर कक्षाओं में सूर्य की परिक्रमा करते रहते हैं।

उनसे निकले हुए कण उनकी कक्षाओं में चक्कर लगाते रहते हैं उनके द्वारा छोड़े गए मलबे से गुजरती है तो उसी दौरान छोटे, बड़े आकार के ये टुकड़े जो कि कंकड़ पत्थर, जलवाष्प, गैसों ,धूल कणों आदि के बने हुए होते हैं , ये अंतरिक्षीय मलबे के टुकड़े जब पृथ्वी के वायुमंडल में दाखिल होने पर गुरूत्वाकर्षण बल और वायुमंडलीय घर्षण के कारण क्षण भर के लिए चमक लिए जल उठते हैं और रात्रि के आकाश में चमकते हुए दिखाई देते हैं और फिर कुछ समय में ही गायब हो जाते हैं ,

उसे ही खगोल विज्ञान की भाषा में उल्का और सामान्य भाषा में टूटता हुआ तारा ( शूटिंग स्टार) कहा जाता है जिनकी गति लगभग 70 किलोमीटर प्रति सेकंड से भी अधिक हो सकती है, इसी वजह से अधिकांश उल्काएं 130 से 180 किलोमीटर की ऊंचाई पर जलकर राख हो जाती हैं, यही आकाश में टूटते हुए तारों का आभास कराते हैं, जिन्हें ही आम बोलचाल की भाषा में टूटते हुए तारे भी कहा जाता है, जबकि बास्तब में ये टूटते हुए तारे नहीं होते हैं, इन्हें ही खगोल विज्ञान की भाषा में उल्काएं कहा जाता है, जो कि वैसे तो छिटपुट तौर से तो वर्षभर होता रहता है लेकिन ये कुछ  ख़ास महीनों में ज्यादा नज़र आती हैं।

कब दिखाई देंगी उल्काएं

खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि वैसे तो लगभग रात्रि आठ बजे के बाद से ही यह नज़ारा दिखना शुरू हो जाएगा लेकिन 12 तारीख की मध्य रात्रि से 13 तारीख की भोर तक यह उल्का ब्रष्टि का नज़ारा बेहद ही खूबसूरत नज़र आएगा, अगस्त माह में होने बाली उल्का ब्रष्टि को परसीड्स उल्का ब्रष्टि कहा जाता है, क्योंकि यह उल्काएं पर्सियस तारामंडल से आती हुई दिखाई देती हैं, उल्काएं जिस तारामंडल के बिंदु की तरफ़ से आती हुई दिखाई देती हैं।

उसे खगोल विज्ञान की भाषा में मीटियर रेडिएंट प्वाइंट ( उल्का बिकीर्णक बिंदु ) कहा जाता है , मगर यह ध्यान में रखना ज़रूरी है कि किसी तारामंडल के एक बिंदु से उल्काओँ के बिकीर्णन का यह नज़ारा सिर्फ़ एक दृष्टि भ्रम है, वास्तव में तारे हमसे बहुत दूर हैं, लेकिन उल्काएं करीब 100 से 120 किलोमीटर ऊपर ही बायुमंडल में पहुंचने पर उद्दीप्त हो जाती हैं, उल्का ब्रष्टि किसी न किसी धूमकेतु से ही संबन्धित होती हैं, अगस्त माह की पर्सिड्स उल्का ब्रष्टि का सम्बंध भी धूमकेतु स्विफ्ट टटल या 109पी/स्विफ्ट टटल नामक धूमकेतू से है।

कितनी उल्काएं दिखेंगी इस बार

अमर पाल सिंह ने बताया कि इस बार अगस्त 12/13 की रात्रि को आप एक घण्टे में कम से कम लगभग 60 से लेकर 100 उल्काएं तक देख सकते हैं, जबकि इनका दिखना मौसमी घटनाओं पर भी निर्भर करता है।

कब से कब तक होता है यह अनोखा नज़ारा

प्रत्येक वर्ष लगभग 17 जुलाई से शुरू होकर 24 अगस्त तक चलती  है पर्सिडस मीटियोर शॉवर, लेकिन इस बर्ष अगस्त माह में 12/13 तारीख की रात्रि के दौरान यह  उल्का ब्रष्टि अपने चरम सीमा पर दिखाई देंगी, जिस से इन उल्काओं की ब्रष्टि को और भी अच्छे से देखा जा सकता है,

आकाश में किस तरफ़ से आती हुई दिखाई देंगी उल्काएं

खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि वैसे तो आकाश में किसी भी दिशा से आती हुई दिख सकती हैं, लेकिन अगस्त माह में होने वाली उल्का ब्रष्टि को देखने के लिए आपको रात्रि के आकाश में पूर्वोत्तर दिशा की ओर से आती हुई दिखाई देंगी , और इनकी दृश्यता भी उच्च कोटि की होगी ।

कैसे देखें

खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि आप रात्रि के आकाश का अनुसरण करें और इन्हें देखने के लिए बिना किसी ख़ास दूरबीन या बायनोक्यूलर्स या अन्य सहायक उपकरणों के भी यह नज़ारा भव्य दिखाई देगा, इसके लिए किसी भी प्रकार के खास उपकरणों की आवश्यकता नहीं पड़ेगी,आप सीधे तौर पर अपने घरों से ही किसी भी साफ़ स्वच्छ अंधेरे वाली जगह से सावधानी पूर्वक ही अपनी साधारण आंखों से ही इस नजारे का लुत्फ उठा सकते हैं, शहरी क्षेत्रों में अधिक प्रकाश प्रदूषण होने के कारण कुछ व्यवधान उत्पन्न हो सकता है, लेकिन ग्रामीण इलाकों में निवास करने वाले लोगों को यह नज़ारा और भी मनोहारी दृश्य जैसा दिखाई देगा,

नोट _ध्यान रहे यदि अचानक से बादल, आंधी, बरसात , तूफ़ान आदि की स्थिति उत्पन्न होती हैं तो यह खूबसूरत नज़ारा दिखाई देना कठिन भी हो सकता है ।