panchayat - Swatantra Prabhat

Haryana: हरियाणा में इस गांव को बनाया गया नगरपालिका, अधिसूचना जारी
Haryana News: हरियाणा सरकार ने नए साल के अवसर पर पानीपत जिले की इसराना विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मतलौडा गांव को नगर पालिका बनाने की घोषणा की है। इस फैसले के तहत शहरी स्थानीय निकाय विभाग, हरियाणा की ओर से अधिसूचना भी जारी कर दी गई है, जिससे मतलौडा ग्राम पंचायत को औपचारिक रूप से नगर पालिका का दर्जा मिल गया है।

मतलौडा गांव विकास एवं पंचायत तथा खनन मंत्री कृष्ण लाल पंवार का पैतृक गांव है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यह घोषणा मंत्री पंवार के जन्मदिन और नव वर्ष के अवसर पर की, जिसे क्षेत्र के लिए एक विशेष तोहफा माना जा रहा है। नगर पालिका बनने की खबर से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है और लोगों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया है।

इस मौके पर मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह निर्णय उनके क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक है। उन्होंने बताया कि मतलौडा को नगर पालिका बनाए जाने की मांग लंबे समय से की जा रही थी, जो अब पूरी हो गई है। नव वर्ष और उनके जन्मदिन पर मुख्यमंत्री द्वारा दिया गया यह तोहफा क्षेत्र के विकास को नई दिशा देगा।

क्षेत्र पंचायत की बैठक से गायब रहे कई विभाग
मड़ावरा। शनिवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक का आयोजन स्थानीय अटल सभागार में ब्लॉक प्रमुख चन्द्रदीप रावत की अध्यक्षता में किया गया। कार्यवाही में पिछली बैठक में पारित प्रस्तावों पर हुई कार्यवाही सदन के समक्ष रखी गयी साथ ही ग्राम्य विकास, कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, बाल विकास, स्वरोजगार, पेयजल आपूर्ति से संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा उनके विभाग में संचालित योजनाओं की प्रगति एवं आगामी रूपरेखा से सदन को अवगत कराया गया। बैठक में मौजूद जिला पंचायत सदस्य वीरसिंह बुंदेला द्वारा बैठक में आमंत्रित 55 में से अधिकांश विभागीय अधिकारियों के नदारद रहने पर नाराजगी व्यक्त करते हुये स्पष्टीकरण लेने की बात कही साथ ही उन्होंने विगत दिवस पत्रकारों एवं अधिकारियों के बीच हुये विवाद के बारे में कहा कि किसी भी मुद्दे को बातचीत के माध्यम से हल किया जाना बेहतर विकल्प है।

बैठक में मौजूद क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं ग्राम प्रधानों द्वारा ग्रामीण अंचल में की जा रही अघोषित विद्युत कटौती एवं लो वोल्टेज एवं दिन में मात्र 2-3 घंटे विद्युत आपूर्ति की समस्या पर नाराजगी व्यक्त की गयी। वीरसिंह बुंदेला द्वारा विभागीय कार्मिकों पर आरोप लगाते हुये कहा कि संविदाकर्मियों द्वारा अधिकारियों की शह पर क्षेत्र में लूट मचा रखी है। कुछ हजार मानदेय पर सेवा कर रहे विद्युतकर्मी चारपहिया वाहनों से क्षेत्र में घूमकर किसानों से अवैध वसूली कर रहे हैं। एक सप्ताह के भीतर विद्युत आपूर्ति में सुधार नहीं होने की दशा में किसानों के साथ एक बड़े जान आंदोलन की चेतावनी दी गयी।

साथ ही उन्होंने बताया कि क्षेत्र में बाल विकास विभाग के जिम्मेवार अधिकारियों के निरीक्षण के अभाव में आधे से अधिक आगनबाड़ी केंद्र खुलते ही नहीं हैं और पोषाहार बाजार में बेचा जा रहा है, क्षेत्र के कई गांव अभी भी नमामि गंगे योजना द्वारा दिये जा रहे स्वच्छ पेयजल आपूर्ति से वंचित हैं एवं संयोजन के नाम और ग्रामीणों से पैसे लिये जा रहे हैं साथ ही जनरेटर का डीजल बचाकर बेचा जा रहा है। पशुपालन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र पशुपालकों को दिलाये जाने की बात कही। साथ ही बताया कि क्षेत्र में कई आयुष्मान आरोग्य मंदिर बंद पड़े हैं जहां एएनएम की तैनाती कर उन्हें नियमित संचालित कराये जाने की बात कही गयी।

वहीं क्षेत्र में कई परिषदीय विद्यालयों में घटिया और बगैर मेन्यू के मध्यान्ह भोजन वितरित किये जाने की शिकायत भी पटल पर रखी गयी। बैठक के अंत में ब्लॉक प्रमुख चंद्रदीप रावत द्वारा कहा कि योगी-मोदी की सरकार निष्पक्षता से प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ देने का प्रयास कर रही है जिसे शासन और प्रशासन को एक साथ मिलकर काम करने की जरुरत हैं। बैठक का संचालन प्रभारी एडीओ आलोक कुमार दुबे द्वारा एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों का आभार खंड विकास अधिकारी रमेश कुमार द्वारा व्यक्त किया गया। बैठक में चिकित्सा अधीक्षक डॉ अविनाश कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी नरेश कुमार, एडीओ कृषि अंतिम बिरला, आइएसबी एडीओ, बाल विकास परियोजना अधिकारी देवेन्द्रसिंह, पशु चिकित्सा अधिकारी, अवर अभियंता विद्युत मनोज कुमार समेत ग्रामप्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।

पावरहाउस बन जाता है मयखाना
जिला पंचायत सदस्य वीरसिंह बुंदेला द्वारा आरोप लगाते हुये बताया कि मड़ावरा स्थित विद्युत उपकेंद्र पर तैनात अधिकारी मुख्यालय छोडक़र चले जाने के बाद पावरहाउस मयखाना बन जाता है जहां कार्मिकों द्वारा शराबखोरी की जाती है। उपभोक्ताओं द्वारा विद्युत संबंधी जानकारी लेने पर अभद्रता की जाती है।

डियूटी में लापरवाही सफाईकर्मी राम पूजन यादव को मिला नोटिस
- ग्राम प्रधान किताबुल्लाह एवं सचिव शिव नन्दन त्रिपाठी की मिली भगत से ड्यूटी से गायब रहता था सफाई कर्मी राम पूजन यादव - सूत्र

बस्ती। बस्ती जिलेमे सोशल मीडिया पर वायरल / सम्मानित समाचार पत्रों में ड्यूटी से गायब सफाईकर्मी राम पूजन यादव की खबर प्रकाशित होने पर सहायक विकास अधिकारी / एडीओ पंचायत शिवलाल ने उक्त मामले का संज्ञान लिया है । एडीओ पंचायत ने ड्यूटी से गायब सफाई कर्मी राम पूजन यादव को नोटिस जारी कर ड्यूटी से गायब होने की मामले में जबाब मांगा है और प्रतिदिन तैनात ग्राम पंचायत परसा शिवराज में साफ सफाई किये कार्य का फोटो / वीडियो भेजने का निर्देश दिया है । विकासखंड रामनगर के अंतर्गत ग्राम पंचायत परसा शिवराज में तैनात सफाई कर्मी राम पूजन यादव ड्यूटी से गायब रहते थे जिसका खुलासा दिनांक - 10-03-2025 को सावित्री मैरिज हाल में हुए सामूहिक विवाह के दिन हुआ था ।

सामूहिक विवाह समारोह के दौरान मीडिया टीम और एडीओ समाज कल्याण अधिकारी प्रशान्त खरे के बीच सामूहिक विवाह समारोह में अवस्थाओं को लेकर कहा सुनी हो गया था तब बीच में सफाई कर्मी राम पूजन यादव एडीओ समाज कल्याण अधिकारी प्रशान्त खरे के बचाव में उतर गये थे और सामूहिक विवाह समारोह में समस्त समाग्री की देख भाल का जिम्मेदारी सफाईकर्मी राम पूजन यादव की थी । सामूहिक विवाह समारोह का कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद सफाईकर्मी राम पूजन यादव की तैनाती के सम्बंध में एडीओ पंचायत / सहायक विकास अधिकारी कप्तानगंज सुशील कुमार श्रीवास्तव से जानकारी की गई तो एडीओ पंचायत कप्तानगंज ने बताया कि सफाईकर्मी राम पूजन यादव की तैनाती कप्तानगंज ब्लाक में नही है ।

सफाईकर्मी रामपूजन यादव की तैनाती राम नगर ब्लाक में है ।सूत्रों से जानकारी प्राप्त की गई तो पता चला कि सफाईकर्मी राम पूजन यादव की वर्तमान तैनाती विकासखण्ड राम नगर के अन्तर्गत ग्राम पंचायत परसा शिव राज में है जहां ग्राम प्रधान और सचिव को बिना ग्राम पंचायत में डियूटी किये पेरोल प्रमाणित करवाने के लिए प्रतिमाह सुविधा शुल्क देता है । इस सम्बंध में ग्राम प्रधान एवं सचिव से फोन के माध्यम से जानकारी लेने के लिए मीडिया ने फोन किया था लेकिन ग्राम प्रधान और सचिव ने फोन रिसीव नहीं किया था । उक्त प्रकरण में एडीओ पंचायत शिव लाल ने जांच कर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया था ।

इस सम्बंध में एडीओ पंचायत शिव लाल ने बताया कि पहले मामला संज्ञान में नहीं था लेकिन सोशल मीडिया पर डियूटी से गायब सफाईकर्मी राम पूजन यादव की खबर वायरल होने पर मामला संज्ञान में आया था । उक्त मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल डियूटी में लापरवाही करने वाले सफाईकर्मी रामपूजन यादव को डियूटी से गायब मामले में नोटिस जारी कर दिया गया है और डियूटी से गायब के संबंध में जबाव मांगा गया है । वर्तमान समय में सफाई कर्मी राम पूजन यादव तैनात ग्राम पंचायत में प्रतिनिधि डियूटी कर रहे हैं और प्रतिदिन ग्राम पंचायत में किये गये साफ - सफाई का फोटो / वीडियो हमारे पास भेज रहे हैं स्पष्टीकरण / जबाव आने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जायेगी ।

राज्य सरकार की मुख्य मंत्री मइया सम्मान योजना के दुसरे दिन भी सर्वर डाउन के कारण बहनें लौटीं मायूस
पाकुड़िया/पाकुड़/झारखण्ड:- झारखण्ड सरकार की बहनों की दयनीय आर्थिक दशा में सुधार हेतु मुख्यमंत्री मइया सम्मान योजना,₹ पाकुड़िया में उल्लास पूर्ण वातावरण में 3 अगस्त शनिवार को समय पर प्रारम्भ हुआ।प्रखण्ड मुख्यालय पाकुड़िया स्थित पंचायत सचिवालय में बड़ी संख्या में बहनें पंक्तिबद्ध अपनी बारी की प्रतीक्षा में रही परन्तु सर्वर डाउन होने से आवेदनों को ऑनलाइन नहीं किया जा सक। प्रखण्ड के कुल 18 पंचायतों में काम नहीं होने से बहनें लौट गयी।

वहीं 4 अगस्त को बीच पहाड़ी पंचायत, तेतुलिया, पाकुड़िया पंचायत सचिवालय में ड्यूटी पर तैनात पंचायत सचिवों ने बताया कि काम नहीं होने से बहनें लौट गयी। ग्रामीण महिलाओं से मइया सम्मान योजना के संदर्भ में पूछने पर बड़ी संख्या में बहनों ने सोल्लास कहा कि हमें जानकारी मिली है और फार्म भी भरा गया है लेकिन पंचायत में बहुत देर रहने के बाद भी ऑनलाइन नहीं होने से लौटना पड़ रहा है।

एक सवाल के जवाब में बहनों ने बड़े ही प्रसन्न मुद्रा में कहा कि असहाय व गरीब के लिए सरकार की यह योजना बहुत लाभकारी है। वहीं कई बहनों ने कहा कि समय कम है और दो दिनों से कहा जा रहा है कि सर्वर डाउन है सरकार को इसमें और अधिक समय देना चाहिए जिससे सभी पात्रता रखने वाली उक्त योजना से लाभान्वित हो सकें।