post mortem - Swatantra Prabhat

लक्ष्मी देवी की संदिग्ध मौत: हत्या या स्वाभाविक मृत्यु? पुलिस जांच में जुटी
बस्ती। बस्ती जिले के रुधौली थाना क्षेत्र के सुखिया ग्राम पंचायत में एक संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है,जिससे पूरे गांव में दहशत और मातम का माहौल है,25 वर्षीय लक्ष्मी देवी, जो मोहम्मद इस्लाम के साथ रह रही थी, आनन-फानन में बिना किसी सूचना के 31 जनवरी को दफन कर दिया गया,मामला संज्ञान में आने के बाद प्रशासन ने डीएम के आदेश पर कब्र से शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।सूत्रों के अनुसार, लक्ष्मी देवी गर्भवती थी और इस बीच उसकी मौत हो गई।

मोहम्मद इस्लाम,जो पहले ही पाक्सो एक्ट के तहत जेल जा चुका है,इस मामले में संदेह के घेरे में है,पुलिस यह जांच कर रही है कि लक्ष्मी देवी की मौत स्वाभाविक थी या किसी साजिश का नतीजा,सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि लक्ष्मी देवी के माता-पिता उसकी मौत पर प्रशासन से न्याय की मांग नहीं कर रहे हैं। सवाल उठ रहा है कि क्या वे किसी दबाव में हैं या फिर वे खुद इस मामले को दबाना चाहते हैं।

वहीं इस पूरे मामले पर सीओ रूधौली स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि हमें एक सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम में रहने वाली एक महिला नामलक्ष्मी की संदिग्ध हालत में मृत्यु हो गई है। उसकी स्थिति सूचना के आधार पर हमारे द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई और जिलाधिकारी महोदय से अनुमति लेने के बाद शव का उत्खनन कराके उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है।

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार चचेरे भाईयों को कुचला
लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के रायबरेली रोड पर ऐहार गांव स्थित टोल प्लाजा के निकट निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे ओवर ब्रिज के नीचे रविवार की देर शाम को अज्ञात वाहन ने बाइक सवार एक सफाई कर्मी व उसके चेचरे भाई को कुचल दिया। जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूरे मेहरबान मजरे जमुआंवा गांव निवासी राकेश कुमार पाल उर्फ झल्लू (40) व उसका चचेरा भाई रामदेव पाल (38) एक बाइक पर सवार होकर अपने रिश्तेदार की बारात में शामिल होने जा रहे थे।

तभी टोल प्लाजा के निकट निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे के ओवर ब्रिज के नीचे कोई अज्ञात बड़ा वाहन उनके ऊपर चढ़ गया। पहियों की चपेट में आ जाने के कारण दोनों का शरीर क्षत विक्षत  हो गया। राहगीरों की मदद से दोनों को लहू लुहान अवस्था में एंबुलेंस के जरिए उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां परीक्षण के बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक राकेश हसनापुर गांव में सफाई कर्मी पद पर तैनात था। उसे कोई संतान नहीं थी।

पत्नी रीता का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं रामदेव राजगीर का काम करता था। वर्तमान में वह अपनी ससुराल बऊरी का पुरवा मजरे  में रहता था। हादसे के बाद दोनों मृतकों के परिवारीजनों में हाहाकार मचा हुआ है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि पंचायतनामा कराकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

जियाउद्दीन हत्या कांड : शरीर के जख्मों ने बढ़ाया पुलिसकर्मियों का दर्द
अंबेडकरनगर। पुलिस हिरासत में आजमगढ़ निवासी जियाउद्दीन की मौत ने पूरे सिस्टम पर सवाल खड़ा कर दिया। अधिकारी भले ही हिरासत में टाॅर्चर की बात से इन्कार करते रहे। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जियाउद्दीन के शव पर मिले चोट के गहरे निशान आठ पुलिसकर्मियों के गले की फांस बन गए। सीजेएम ने भी अपने आदेश में इसका जिक्र प्रमुखता से किया है।लूट के मामले में आरोपी का पता लगाने के लिए स्वॉट (स्पेशल वेपन्स ऐंड टैक्टिक्स) टीम 24 मार्च 2021 को आजमगढ़ जनपद के पवई थाना क्षेत्र के हाजीपुर कुदरत गांव पहुंची।

स्थानीय युवक जियाउद्दीन को गिरफ्तार कर मुख्यालय से दूर सम्मनपुर थाने में रखा। परिजनों के अनुसार जियाउद्दीन की थाने में लगातार पिटाई की गई। अगले दिन वह मरणासन्न हो गए तो पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। वहां कुछ ही देर में उन्होंने दम तोड़ दिया।जियाउद्दीन के भाई शहाबुद्दीन की तहरीर पर सभी आठ पुलिसकर्मियों के खिलाफ अकबरपुर कोतवाली में हत्या और अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया गया। । इसके बाद सभी पुलिसकर्मी फरार हो गए। मामले की विवेचना तत्कालीन अकबरपुर कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय ने शुरू की।

लेकिन बाद में न्यायालय सुरक्षा प्रभारी बीरेंद्र बहादुर सिंह को जिम्मा दे दिया गया। कुछ दिन बाद बेवाना थानाध्यक्ष बनते ही उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को क्लीन चिट देते हुए दो अक्तूबर 2022 को कोर्ट में फाइनल रिपोर्ट दाखिल कर दी। इसी रिपोर्ट के खिलाफ शहाबुद्दीन ने कोर्ट में याचिका दाखिल कर दी।सीजेएम सुधा यादव ने सुनवाई करते हुए विवेचना को निरस्त कर दिया। उन्होंने सवाल उठाया कि जियाउद्दीन की मौत कैसे हुई यह तथ्य विवेचना में स्पष्ट नहीं है। चिकित्सीय जांच में भी स्पष्ट कारण नहीं है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि शरीर पर कुल आठ चोट किस प्रकार लगी।

इन चोटों के संदर्भ में भी चिकित्सीय विशेषज्ञ का कोई बयान दर्ज नहीं है। यह भी नहीं है कि इन चोटों से हृदयाघात की आशंका हो सकती है। कोर्ट के आदेश से अब संबंधित पुलिसकर्मियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।अधिकतर आरोपी पुलिसकर्मी अलग-अलग जनपदों में तैनात हैं। सभी पर हत्या का मुकदमा चलने से अब संबंधित जनपदों को भी रिपोर्ट भेजी जाएगी। इससे उनकी तैनाती पर भी प्रतिकूल असर पड़ेगा। उनकी गिरफ्तारी भी हो सकती है।

कोर्ट ने भी विवेचना पर उठाया सवाल

सुनवाई के दौरान सीजेएम ने विवेचना पर सवाल उठाए। पूछा कि मृतक एवं आरोपी पुलिसकर्मियोंं के मोबाइल फाेन की स्थिति घटना के समय कहां-कहां थी। विवेचक ने इस बारे में जांच आख्या उपलब्ध नहीं कराई। जियाउद्दीन युवा थे उन्हें पूर्व में कोई गंभीर बीमारी होने का साक्ष्य नहीं है। उनके द्वारा शराब या कोई अन्य ड्रग के सेवन का भी उल्लेख नहीं हुआ है। ऐसे में पुलिस की विवेचना अपूर्ण एवं दोषपूर्ण दिखती है।

छोड़ने के लिए तीन लाख रुपये मांग रही थी पुलिस

जियाउद्दीन की पत्नी फुजैला ने आजमगढ़ से शनिवार को दूरभाष पर बताया कि उनके पति ने फोन कर बताया था कि पुलिस वाले तीन लाख रुपये मांग रहे हैं। पैसा तत्काल नहीं दिया तो यह लोग मार डालेंगे। इसके बाद से हम सभी परेशान हो गए। आजमगढ़ पुलिस का चक्कर लगा रहे थे। लेकिन कोई कुछ बताने को तैयार नहीं था। 25 मार्च की रात एक फोन आया। बताया गया कि पति को हार्ट अटैक आया है। फौरन अस्पताल आ जाओ। हम आजमगढ़ के पवई थाने गए।

वहां से जैतपुर गए। लेकिन कुछ पता नहीं चला कि हमें कहां जाना है। हमें जिस नंबर से फोन आया था उसे बाद में कोई रिसीव नहीं कर रहा था। काफी प्रयास के बाद जानकारी होने पर अंबेडकरनगर जिला अस्पताल पहुंचे तो वहां पति का शव मिला। पुत्र फैज व पुत्री अतुफा को अब भी जवाब देते नहीं बन रहा कि उनके पिता का कसूर आखिर क्या था, जिसके लिए पुलिस ने उन्हें मार डाला।

पुलिस ने 50 लाख तक लगाई थी कीमत

जियाउद्दीन के भाई और वादी मुकदमा शहाबुद्दीन ने बताया कि पुलिस ने भाई की मौत की कीमत 50 लाख रुपये तक लगाई थी। आरोपी पुलिसकर्मी लगातार सुलह के लिए संपर्क कर रहे थे। पचास लाख रुपये तक देने को तैयार थे। कई बड़े सफेदपोश और माफिया ने भी सुलह के लिए दबाव बनाया। हम लोग पैसा लेकर क्या करते। भाई की मौत का सौदा हमने नहीं किया। शहाबुद्दीन ने बताया कि हमें शुरू से पता था कि पुलिस मामले में फाइनल रिपोर्ट लगा कर सभी आरोपियों को बरी कर देगी। हमारा भरोसा कोर्ट पर था। निराशा तो होती रही। लेकिन कोर्ट से उम्मीद बनी रही। कोर्ट ने हमारे साथ न्याय किया।

यह है पूरा मामला

जैतपुर क्षेत्र में प्रदीप कुमार के साथ लूट हुई थी। इसमें कुल चार आरोपी बनाए गए। तीन आरोपियोंं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद निवासी कमर रसीद की पुलिस तलाश रही थी। कमर के मोबाइल से जियाउद्दीन की बात होने की जानकारी पुलिस को मिली। ऐसे में कमर तक पहुंचने की कोशिश में अंबेडकरनगर पुलिस ने आजमगढ़ जाकर जियाउद्दीन को पकड़ा। कमर रसीद की लोकेशन जानने के लिए ही जियाउद्दीन को टार्चर करने का आरोप लगा। उधर, लूट के वांछित कमर को बाद में पुलिस ने जौनपुर में हुई एक मुठभेड़ में मार गिराया।

मजिस्ट्रेटी जांच से भी परिजनों को मिली थी निराशा

आजमगढ़ के जियाउद्दीन की पुलिस हिरासत में हुई मौत की मजिस्ट्रेटी जांच भी परिजनों को कोई राहत नहीं दिला सकी थी। जांच के नाम पर प्रक्रिया तो सब अपनाई गई लेकिन वादी के अनुसार सारी कवायद दोषी पुलिसकर्मियों को बचाने पर केंद्रित रही।पुलिस हिरासत में पिटाई से युवक की मौत होने के आरोपों ने तूल पकड़ा तो तत्कालीन डीएम सैमुअल पॉल एन ने मजिस्ट्रेटी जांच का आदेश जारी किया। उन्होंने टांडा के एसडीएम को जांच अधिकारी नियुक्त कर दिया। जांच हुई लेकिन यह जांच भी पुलिसकर्मियों के पक्ष में चली गई।जियाउद्दीन के रिश्तेदार डॉ. आफाक कहते हैं कि मजिस्ट्रेटी जांच में बयान आदि तो दर्ज किया गया, लेकिन शुरू से ही जांच का रुख पुलिसकर्मियों की मदद करने जैसा रहा।

न्याय तय करने की तरफ नहीं दिया गया। हमें पता भी था कि मजिस्ट्रेटी जांच सिर्फ दिखावा है। खानापूर्ति ही की जाएगी। फिर भी उनके बुलाए समय पर जाकर हमारी तरफ से जो बयान दर्ज हुए उन सबका ठीक से संज्ञान नहीं लिया गया।जियाउद्दीन के भाई शहाबुद्दीन कहते हैं कि मजिस्ट्रेटी जांच के नाम पर हमें सिर्फ दौड़ाया गया। इशारे में अधिकारियों ने कहा भी था कि परेशान मत हो। कुछ होने वाला नहीं है। उसी समय हमें लग गया था कि ऐसी जांच सिर्फ गुमराह करने और मामले को ठंडा करने के लिए होती है। इसलिए परिवार में किसी को भी मजिस्ट्रेटी जांच से कोई आस नहीं थी। हमने तो मानवाधिकार आयोग तक को पत्र भेजा था, लेकिन पुलिस प्रशासन ने न जाने कौन सी रिपोर्ट या इनपुट दिया कि उधर से भी हमें कोई मदद नहीं मिल सकी। अब कोर्ट से एक जीत मिली है। हमें पूरा भरोसा है कि मेरे भाई की हत्या करने वालों को कोर्ट ही अब सही सजा देगी।

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल
लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के बछरावां रोड पर चांदा गांव स्थित बड़े नहर पुलिया के निकट शुक्रवार की देर रात को चौपहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता की तहरीर पर वाहन के अज्ञात चालक के विरुद्ध पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। खीरो थाना क्षेत्र के रौला मजरे सहजौरा निवासी जयशंकर सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसका बेटा गांव के ही अपने दोस्त धर्मेंद्र यादव के साथ बाइक से रात करीब पौने दस बजे लालगंज की ओर आ रहा था। तभी बड़े नहर पुलिया के निकट तेज रफ्तार चौपहिया वाहन की टक्कर से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को एंबुलेंस के जरिए इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने उसके बेटे को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसके साथी धर्मेंद्र को घायल अवस्था में इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक के पिता की तहरीर पर वाहन चालक के विरुद्ध लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज कर कार्रवाई की गई।

पुलिस ने सत्रहवें दिन कब्र से शव को खोदवाकर कर पोस्टमार्टम के लिये भेजा
तारुन अयोध्या। तारुन थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बेलगरा में सत्रह दिन पूर्व जहरीले जंतु के काटने से हुई 19 वर्षीय युवक की मौत के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को शव को कब्र से खुदवाकर  पँचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम  के लिये भेज दिया।  मृतक के पिता की मांग व विधायक अभय सिंह के पत्र  पर अपर जिला मजिस्ट्रेट नगर सलिल कुमार पटेल ने उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी को आदेश दिया था। कब्र से शव को निकालते समय ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। पीड़ित पिता ने  गोविन्द कुमार वनवासी के अनुसार  उसका पुत्र राजेश कुमार उम्र 19 वर्ष बीते 27 अगस्त की देररात करीब दस बजे लिंटर मशीन पर कार्य करके घर आया।और खाना खाकर सो गया।

रात करीब 1 बजे उसने शोर मचाकर बताया कि उसके दाहिने हाथ मे सांप ने काट लिया है। आनन फानन में  उसे इलाज के लिये सी एच सी तारुन ले गये।  अस्पताल से प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहाँ पर उसकी मौत हो गई। जानकारी के अभाव में  28 अगस्त को शव को कब्र में दफना दिया गया। शासकीय सहायता मिलने की जानकारी होने पर  पुत्र के शव के पोस्टमार्टम कराने के लिये जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई। जिसपर फतेहपुर निवासी मनोज वर्मा के साथ विधायक अभय सिंह से मिला।

मनोज ने बताया कि विधायक ने  जिलाधिकारी को पत्र लिखकर पीड़ित की मांग पर कार्रवाई का अनुरोध किया।

जिसपर बीते 9 सितम्बर को अपर जिला मजिस्ट्रेट नगर ने शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराने का आदेश एस डी एम, क्षेत्राधिकारी तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिया। उक्त आदेश के अनुपालन के लिये चार दिन बाद  शुक्रवार को सी ओ सुरेन्द सिंह थाना प्रभारी सुमित श्रीवास्तव ने पुलिस के साथ मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण किया।  उपनिरीक्षक मुन्नीलाल चौधरी ,कांस्टेबल बिनोद गुप्ता ,सोनू यादव हेड कांस्टेबल अशोक यादव ने जे सी वी मंगवा कर शव को कब्र से बाहर निकलवाया।

इसके बाद मजिस्ट्रेट नायब तहसील दार तारुन राम खेलावन , सी एच सी तारुन  डॉ नन्हकू राम,लेखपाल शिवकुमार , ग्राम प्रधान प्रतिनिधि घनश्याम सिंह आदि की मौजूदगी में शव को निकालने व पोस्टमार्टम के लिये भेजने की  कार्रवाई की गई। उपनिरीक्षक ने बताया कि  शव को निकलवाकर कब्जे में लेकर पँचायत नामा भरकर एम्बुलेंस से पोस्टमार्टम के लिये भेजवा दिया गया।  इस दौरान पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी कराई गई है। शव को निकालने की कार्रवाई के समय सैकड़ो ग्रामीण इकट्ठा हो गये थे।

मामूली विवाद पर युवक की हत्या
बाराबंकी। कुर्सी थाना क्षेत्र के ग्राम धरसंडा मजरे नंगापुरवा निवासी हंसराज यादव की लाठी डंडे से पीटकर हुई निर्मम हत्या। मामूली कहा सुनी को लेकर बहरौली पंचायत के अब्बास नगर निवासी शरीफ अंसारी व शफीक अंसारी ने हंसराज यादव पर लोहे की राड से सोमवार की रात करीब 10 बजे हमला बोल दिया,चोट इतनी गहरी थी की अस्पताल लेकर जाते समय हंसराज की मौत हो गई ,परिजनों के तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

मृतक हंसराज यादव कुर्सी पावर हाउस पर संविदा पर रहकर लाइनमैन का काम करता था आरोपी और मृतक एक दूसरे से परिचित थे सिगरेट पीने को लेकर दोनों में गाली गलौज के बाद हाथापाई हुई इसी बीच मौका पाकर शरीक ने अपने भाई शरीफ को बुला लिया फिर दोनों ने लोहे की राड से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया सर पर गहरी चोट आने से हंसराज की हालत गंभीर हो गई परिजन उसे आनन फानन में लखनऊ अस्पताल ले गये जहाँ डाक्टरों ने मृत्य घोषित कर दिया।

पोस्टमार्टम के बाद जब मृतक की डेथ बॉडी गांव पहुँची तो परिजनों ने सड़क जाम करने का प्रयास किया इस बीच पुलिस को जाम हटाने के लिए हाथ पांव फूलते नजर आए सूचना पाकर सदर विधायक सुरेश यादव भी मौके पर पहुँचे और परिजनों को किसी तरह शांत कराया ।मामला दो समुदाय होने की वजह से क‌ई थानों की फोर्स मौके पर तैनात कर दी गई साथ में पीएससी फोर्स भी गांव में डेरा डाले रखा।थाना कुर्सी प्रभारी गजेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और आगे की कार्यवाही सुरु कर दी गई है।