viksit bharat - Swatantra Prabhat

विकसित भारत के निर्माण में स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी प्रासंगिक
खजनी, गोरखपुर। खजनी तहसील अंतर्गत वीर बहादुर सिंह पी.जी. कॉलेज, हारनहीं मोहुराव, गोरखपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं वीर बहादुर सिंह एजुकेशनल ग्रुप के तत्वावधान में युवा दिवस के अवसर पर महान विचारक, दार्शनिक और राष्ट्रप्रेरक स्वामी विवेकानंद की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विविध शैक्षिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली।

कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज परिसर में स्थापित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर संस्था के प्राचार्य डॉ. के. पी. चौरसिया, प्राध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पण के साथ किया गया। इसके पश्चात आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. के. पी. चौरसिया ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के प्रसिद्ध उद्गार “उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए” को युवाओं के लिए जीवन मंत्र बताया।

डॉ. चौरसिया ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का राष्ट्रवाद भौतिक नहीं बल्कि आध्यात्मिक था। उनका मानना था कि भारतीय जीवन की समस्त शक्ति का स्रोत अध्यात्म है। पश्चिमी देशों का राष्ट्रवाद जहां धर्मनिरपेक्ष है, वहीं स्वामी विवेकानंद का राष्ट्रवाद धर्म आधारित है, जो भारतीय समाज की आत्मा और जीवन-रक्त है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद का ही दूसरा नाम देशभक्ति है, जिसे युवाओं को अपने आचरण में उतारना चाहिए।

इस अवसर पर श्री नारायण त्रिपाठी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि “नर सेवा ही नारायण सेवा है”। मानवता की सेवा, दीन-दुखियों की सहायता और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान में ही सच्चा धर्म निहित है। वहीं डॉ. इंद्रजीत सिंह लीडर ने कहा कि स्वामी विवेकानंद केवल आध्यात्मिक गुरु ही नहीं, बल्कि महान समाज सुधारक और प्रखर राष्ट्रभक्त भी थे, जिन्होंने समाज को दार्शनिक रूप से देशभक्ति के सूत्र में पिरोने का कार्य किया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. पुष्पा मिश्रा द्वारा किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, भाषण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वामी विवेकानंद के विचारों को जीवंत किया। इस अवसर पर डॉ. इंद्रजीत सिंह लीडर, श्री नारायण त्रिपाठी, डॉ. अरुण कुमार नायक, अरुण कुमार सिंह, रोली सिंह, नसीमा बानो, वीरेंद्र सिंह, सौम्या मौर्य, पुष्पा मिश्रा, स्वर्णिमा सिंह, अनुज सिंह, निकिता त्रिपाठी, प्रतिभा दुबे, राजन सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

विकसित भारत का सपना–तकनीक और नवाचार से होगा साकार” : गोविन्द चन्द्र महंत
बस्ती। बस्ती जिले में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित अटल टिंकरिंग लैब इनोवेशन एग्ज़ीबिशन-2025 , भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आई आई टी), नई दिल्ली में सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामबाग बस्ती, गोरक्ष प्रान्त, पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रतिभागी भैया सचिन ने एग्रीकल्चर बेस्ड इन्नोवेशन पर एग्रीटेकबॉट प्रोजेक्ट और भैया आलेख वेस्ट वाटर मैनेजमेंट पर एक्वासेंस मॉडल आचार्य अंकित कुमार गुप्ता के नेतृत्व में बनाकर टॉप 20 में अपना प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का ऐतिहासिक गौरव बढ़ाया है।

भैया सचिन और दिव्यांशु (आलेख ) को 10000₹ - 10000₹ हजार का पुरस्कार, स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र और द्वितीय स्थान पर प्रोजेक्ट एंटीड्रोन डिफेन्स स्काई लॉक 360 भैया अथर्व गुप्ता को 5000₹ हजार का पुरस्कार, स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र विद्या भारती अखिल भारतीय संगठन मंत्री श्रीमान गोविन्द चन्द्र महंथ जी अखिल भारतीय महामंत्री देशराज शर्मा जी के द्वारा प्रदान किया गया। साथ ही भैया सर्वेश शुक्ला को भी स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साह वर्धन किया गया। इस प्रकार 100 प्रोजेक्ट में तीन प्रोजेक्ट रामबाग बस्ती के चयनित हविद्या भारती और उन्नत भारत अभियान द्वारा AICTE व नीति आयोग के सहयोग से आयोजित चार दिवसीय टेकाथॉन–2025 का आईआईटी दिल्ली में सफल समापन हुआ। कार्यक्रम ने देशभर से आए 100 ATL इनोवेटर्स की रचनात्मकता, तकनीकी कौशल और सामाजिक संवेदनशीलता को एक मंच पर प्रस्तुत कियाज्ञात हो अटल इनोवेशन एग्जिबिशन 2025 के अंतर्गत अप्रैल, जून, अगस्त और सितंबर में अलग-अलग थीम पर प्रोजेक्ट बनाया गया, जिसमें टॉप 100 प्रोजेक्ट में से सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामबाग बस्ती, उ.प्र. के अलग-अलग माह में चार प्रोजेक्ट का चयन हुआ था।

उन सभी प्रोजेक्ट का एग्जीबिशन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान नई दिल्ली में चार दिवसीय दिनांक 18 से 21 नवंबर आयोजित हुआ। समापन पर उन सभी प्रोजेक्ट में से टॉप 20 प्रोजेक्ट का चयन कर परिणाम घोषित हुआ। जिसमें से विद्या मंदिर रामबाग बस्ती के 3 भैयाओं ने अपना परचम लहराया और टॉप 20 प्रोजेक्ट में अखिल भारतीय स्तर प्रतियोगिता में अपना ऐतिहासिक स्थान बनाकर विद्यालय का गौरव बढ़ायासमापन समारोह में आई आई एम रांची के निदेशक दीपक श्रीवास्तव ने छात्रों को “समस्याओं के हल से आगे बढ़कर सेवा निर्माण” की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि तकनीक का असली उद्देश्य युवाओं में सोचने की क्षमता, समस्या समाधान और नवाचार को विकसित करना है।

जब छात्र प्रयोग करते हैं, असफल होते हैं, फिर समाधान खोजते हैं — तभी असली सीख पैदा होती है।” कार्यक्रम के समापन पर श्रीमान गोविन्द चन्द्र महंत जी ने कहा कि टेकाथोन 25 इनोवेशन में सभी टॉप 100 प्रोजेक्ट बहुत ही इनोवेटिव है। भैया बहनों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस व रोबोटिक्स के नए तकनीकों का प्रयोग किया। टेकाथॉन–2026 का पोस्टर भी जारी किया गया।

इस अवसर पर विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान के विद्या भारती अखिल भारतीय अध्यक्ष डॉ रविंदर कन्हैरे जी, अखिल भारतीय संगठन मंत्री श्रीमान गोविंद चंद्र महंत जी, अखिल भारतीय महामंत्री और अटल प्रभारी श्रीमान कमल किशोर सिंह जी, अखिल भारतीय उपाध्यक्ष श्रीमान आर पी खेतान जी, डॉ. रामकृष्ण राव, AICTE चेयरमैन प्रो. टी. जी. सीताराम, उन्नत भारत अभियान के प्रमुख प्रो. वीरेंद्र कुमार विजय, अटल इनोवेशन मिशन नीति आयोग के सुमन पंडित, शुभम गुप्ता, विद्या भारती अटल प्रमुख श्रीमान नितिन चौबे, श्रीमती गीता अरोरा, गोरक्ष प्रांत के प्रांत संयोजक और विद्या मंदिर रामबाग के आचार्य एवं अटल प्रमुख अंकित कुमार गुप्ता, अजय विश्वकर्मा सहित विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागी भैया एवं आचार्य बंधु/भगिनी उपस्थित रहे। इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य गोविन्द सिंह ने बताया कि विद्यालय के लिए ये ऐतिहासिक उपलब्धि है। प्रबंध समिति के पदाधिकारीगण ने भी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की।

विकसित भारत का अमृत काल सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 साल अभियान के अंतर्गत विकसित भारत संकल्प सभा का भव्य आयोजन किया गया
विवेक शर्मा टूण्डला ब्यूरो

टूण्डला फिरोजाबाद- 15 जून, दिन रविवार, टूण्डला विधानसभा के सभी मंडलों में  विकसित भारत का अमृत काल सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 साल अभियान के अंतर्गत विकसित भारत संकल्प सभा का भव्य आयोजन किया गया। मंडल स्तर पर 12 से 15 जून 2025 तक विकसित भारत की संकल्पना एवं हमारी भूमिका व केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियां विषयांतर्गत विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया है। इसी क्रम में सभी मंडलों में मुख्य वक्ता के रूप में क्रमशः टूण्डला नगर में प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा उत्तर प्रदेश दिनेश शर्मा व जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह , पचोखरा मंडल में जिला उपाध्यक्ष नीलम दिवाकर व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आकाश शर्मा, नगला बीच मंडल में जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, नारखी मंडल में जिला मीडिया प्रभारी डॉ अमित गुप्ता व गोपाल कृष्ण सिंह, मां वैष्णो देवी मंडल में टूण्डला विधायक प्रेम पाल धनगर व पूर्व विधानसभा संयोजक शिव शंकर शर्मा, व मां सीयर देवी मंडल में टूण्डला ब्लॉक प्रमुख सतीश धनगर व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजयुमो योगेंद्र सिंह चौहान बतौर मुख्य वक्ता उपस्थित रहे।

टूण्डला नगर के रॉयल गार्डन में बतौर मुख्य वक्ता रहे प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा उत्तर प्रदेश दिनेश शर्मा ने टूण्डला नगर मंडल के  में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि गरीबों की सेवा, वंचितों को सम्मान दिलाने के क्रम में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत 81 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को मुफ्त राशन मिल रहा है।

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 4 करोड़ प्लस मकान बनाए गए। घर-घर जल योजना के अंतर्गत 15 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों को नल से जल मिला है। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत 51 करोड़ से अधिक लोगों को सुरक्षा कवरेज मिला है। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 68 लाख से अधिक रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को बिना जमानत ऋण प्राप्त हुआ है।

जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति और विरासत को विकास में बदलने के क्रम में अयोध्या में भव्य राम मंदिर, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, और महाकाल लोक सहित प्रमुख सांस्कृतिक केंद्रों का विकास हुआ है।

प्रसाद योजना के तहत सांस्कृतिक स्थलों के विकास में लगभग 1900 करोड़ का अंशदान दिलाने का कार्य भाजपा सरकार ने किया है। वक़्फ़ संशोधन अधिनियम 2025 के तहत वक़्फ़ संपत्तियों की पारदर्शिता, जवाबदेही को बढ़ावा दिया गया है। 11 साल में अन्य देशों द्वारा भारत को चोरी हुई 642 कलाकृतियां वापस लौटाई गई। 2013 तक सिर्फ 13 ही वापस आ पाई थी।

सभी संकल्प सभाओं में संयुक्त रूप से टूण्डला नगर पालिका अध्यक्ष भंवर सिंह, ब्लॉक प्रमुख सुशील चक, मंडल प्रभारी वीरेन्द्र प्रताप सिंह, महिपाल निषाद, तोता राम, श्यामू सिंह, मंडल अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, महावीर सिंह, विनोद पाल सिंह बिन्नू, धर्मेंद्र पाल सिंह संजू, देवेंद्र बेनीवाल, पूरन सिंह बीडीसी, सचिन जैन, ब्रजवीर सिंह चौहान, सतेंद्र बघेल, रामनरेश धनगर, बंटू बघेल, पुष्पेंद्र परमार, रामू कुशवाह, संदीप जैन, महेश माहौर, अनंत प्रताप सिंह, शशांक प्रताप सिंह, ललित सिंह नीटू, नरेंद्र पाल सिंह, पुष्पेंद्र पाल सिंह, अखंड प्रताप सिंह, नीरेश रावत, सीताराम, वेद प्रकाश बघेल, अनिल बघेल, सूरज धाकरे, डॉ पूरन सिंह, देवांशू उपाध्याय, रिंकू उपाध्याय, रामतीर्थ चक, लीना मदान, हनी जादौन, सुनील पाठक, अरुण शास्त्री, विष्णु तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।

विकसित भारत का अमृत कल सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 वर्ष
लखनऊ। केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी जिला लखनऊ की कार्यशाला बुधवार को विंध्यवासिनी गेस्ट हाउस सर्वोदय नगर में संपन्न हुई।  बीजेपी की जिला कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र सिंह उपस्थित रहे, कार्यशाला की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विजय मौर्य के द्वारा की गई।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन बूथ स्तर तक इतना मजबूत एवं सक्रिय है कि प्रधानमंत्री मोदी की बात को जन-जन तक पहुंचने में सक्षम है।

बीजेपी करोड़ों कार्यकर्ताओं के त्याग एवं तपस्या के बल पर, विचारधारा के आधार पर चलने वाली पार्टी है सत्ता के लिए भारतीय जनता पार्टी ने कभी विचारधारा से समझौता नहीं किया। उन्होंने कहा कि आजादी के जब 75 वर्ष पूरे हुए तब प्रधानमंत्री मोदी ने इस कालखंड को अमृत काल का नाम देकर देश के स्वतंत्रता संग्राम में अपना योगदान देने वाले सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं क्रांतिवीरों को याद करने एवं सबको सम्मान देने का काम किया। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले देश घोटालों एवं आतंकवादी घटनाओं से जूझ रहा था।

उन्होंने कहा कि 2004 से 2014 तक देश में 165 आतंकवादी घटनाएं हुई जिसमें सैकड़ो की संख्या में देशवासी मारे गए वही प्रधानमंत्री मोदी के शासनकाल में जो भी आतंकवादी घटनाएं हुई उनका  सेना के द्वारा मुंहतोड़ जवाब देते हुए सर्जिकल स्ट्राइक एवं ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से आतंकवाद को जड़ से मिटाने का काम किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी के 11 वर्षों के शासनकाल में विकसित भारत का अमृत कल सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के साथ-साथ धार्मिक आस्था को भी मजबूत करने का काम किया गया है।

श्री सिंह ने कहा कि जिले में सभी मंडलों पर विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया जाएगा। वही सभी शक्ति केंद्र पर चौपाल लगाकर 70 वर्ष से अधिक वृद्ध जनों का आयुष्मान कार्ड बनवाया जाएगा, जिनके कार्ड पहले बन गए हैं उनका वितरण किया जाएगा। कार्यशाला में उपस्थित लखनऊ जिले के पदाधिकारी मोर्चो के पदाधिकारी मंडल के अध्यक्ष और शक्ति केंद्र संयोजकों से आग्रह किया कि केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचने के लिए सबको मिलकर कार्य करना है इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व प्रदेश मंत्री वीरेंद्र तिवारी, पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री दिनेश तिवारी, क्षेत्रीय महामंत्री विजय प्रताप सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष चंद्रा रावत, पूर्व जिला अध्यक्ष विनय प्रताप सिंह, ब्लॉक प्रमुख मोहनलालगंज ओमप्रकाश शुक्ला समेत पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

केेन्द्र सरकार द्वारा प्रस्तुत 2024 का बजट विकसित भारत के निर्माण का आर्थिक दस्तावेज है।
बस्ती। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला कार्यालय पर केंद्रीय बजट 2024 को लेकर जनसमर्थन के लिए आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मन्त्री अनिल राजभर ने कहा कि बजट 2024 भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र पर आधारित है। जनता से किए गए हर वायदे को पूरा करने का रोडमैप तैयार किया गया है। यह बजट विकसित भारत की गारंटी का बजट है। युवा, गरीब, किसान, महिला, पिछड़ा, एससी-एसटी को सशक्त और स्वावलंबी बनाने का बजट है।

बताते चले की बस्ती में पहुंचे श्रम एवं सेवायोजन, समन्वय विभाग के कैबिनेट मन्त्री अनिल राजभर ने सर्किट हाउस में पत्रकारों के साथ केन्द्रीय बजट पर प्रेस वार्ता किया। उसके बाद भाजपा कार्यालय पहुँच कर प्रस्तावित केन्द्रीय बजट पर गोष्ठी को सम्बोधित किया। 253 लोगो ने बजट अभिनन्दन प्रस्ताव पर सहमती व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता अमृत कुमार वर्मा ने किया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ल, पूर्व जिलाध्यक्ष पवन कसौधन, सुशील सिंह, यशकांत सिंह, महेश शुक्ल, राजेंद्र गौड़, चन्द्र शेखर मुन्ना, रवि सोनकर, अंकुर वर्मा, राकेश श्रीवास्तव, शिव पूजन राजभर ने बजट पर अपने विचार व्यक्त किये।

मुख्य अतिथि ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। नौजवानों को अनगिनत नये अवसर देने वाला बजट है। इस बजट से शिक्षा और स्किल को नई ऊंचाइ मिलेगी। यह मध्यम वर्ग को नई ताकत देने वाला बजट है। बजट जनजातीय समाज, पिछड़ों को सशक्त करने की मजबूत योजना के साथ पेश किया गया। उत्तर प्रदेश को इस बजट में 2.44 लाख करोड़ रुपए की धनराशि मिली है। यह धनराशि प्रदेश के हर वर्ग के विकास में खर्च की जाएगी। मुख्य अतिथि ने कहा कि उत्तर प्रदेश उद्योग स्थापित करने में अग्रणी राज्य बनकर उभरा है। इसका कारण केंद्र और राज्य सरकार का समन्वय और बेहतर कानून व्यवस्था का वातावरण है।