badhal sadak - Swatantra Prabhat

गड्ढों में धान की रोपाई कर जताया विरोध: बदहाल सड़क पर फूटा लोगो का गुस्सा
गाजीपुर । जनपद गाजीपुर के आदर्श बाजार की जर्जर सड़कों को लेकर लोगों का सब्र आखिरकार जवाब दे गया। ब्लू बर्ड स्कूल के सामने की सड़क पर जलभराव और गड्ढों से परेशान स्थानीय लोगों ने अनोखा विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़क के गड्ढों में धान की रोपाई कर अपनी पीड़ा जाहिर की। बारिश के मौसम में जलजमाव के कारण सड़कें कीचड़ और दलदल में तब्दील हो चुकी हैं, जिससे राहगीरों, स्कूल जाने वाले बच्चों, बाइक सवारों और टेंपो चालकों को रोजाना भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आए दिन इस रास्ते पर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लोग गड्ढों में गिरकर घायल हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन और जनप्रतिनिधि इस गंभीर समस्या की ओर आंख मूंदे बैठे हैं। लोगों ने सवाल उठाया कि जब स्थानीय विधायक और राज्यसभा सांसद का आवास भी इसी क्षेत्र में स्थित है, तो फिर जनता की इस बुनियादी समस्या को अब तक क्यों अनदेखा किया गया?

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी सुरेश कुमार कुशवाहा, उपेन्द्र यादव, कुनिल, बृजेश कुमार ने कहा, “हमने कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को मौखिक रूप से इस समस्या से अवगत कराया, लेकिन नतीजा सिफर रहा। अब जब हालात इतने बदतर हो चुके हैं कि सड़क, सड़क नहीं रह गई, बल्कि धान की खेती लायक हो गई है, तो हम लोगों ने गड्ढों में धान रोप कर अपना विरोध दर्ज कराया है।”

समाजसेवी संगठन मानव उदय फाउंडेशन के अजीत कुमार सिंह ने बताया,  यह रास्ता मौत का फंदा बन गया है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक, हर कोई इस रास्ते पर गिर जाते है। लेकिन प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की चुप्पी से लगता है कि उन्हें आम जनता की पीड़ा से कोई सरोकार नहीं।”

इस विरोध प्रदर्शन में उपेंद्र यादव, फौजदार मोहन, एम. राजू सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। वही पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता से और जल निगम के अवर अभियंता से टेलिफोनिक वार्ता हुई इन दोनों अधिकारियों का जवाब संतोषजनक नहीं रहा यह टालमटोल करते रहे जिससे समस्या का निदान हो पाना अभी फिलहाल समझ से परे है। सभी का कहना था कि अगर जल्द ही सड़क मरम्मत का कार्य शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन और भी उग्र रूप लेगा। लोग अब सोशल मीडिया पर इस समस्या को उजागर कर रहे हैं, और स्थानीय प्रशासनिक कार्यालयों के घेराव की रणनीति पर भी विचार कर रहे हैं।

गौरतलब है कि आदर्श बाजार गाजीपुर का व्यस्ततम इलाका है, जहां से प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग आवागमन करते हैं। इस इलाके में ब्लू बर्ड जैसे नामचीन स्कूल होने के बावजूद बुनियादी ढांचे की यह हालत चिंताजनक है।

लोगों की मांग है कि संबंधित विभाग और प्रशासनिक अधिकारी अविलंब संज्ञान लें और इस गड्ढा युक्त सड़क की मरम्मत का कार्य तत्काल शुरू कराएं, जिससे आम नागरिकों को राहत मिल सके। साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी इस मुद्दे पर स्पष्ट रुख अपनाते हुए ठोस कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि जनता का भरोसा लोकतंत्र पर बना रहे।

जिलाधिकारी नेहा शर्मा के विशेष अभियान से तीन साल पुराने चकमार्ग विवाद का समाधान
15 फरवरी तक चलेगा अभियान, चकमार्ग अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त

गोण्डा। जिलाधिकारी नेहा शर्मा द्वारा जनपद में चकमार्ग विवादों के स्थायी समाधान के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। इसी क्रम में मनकापुर तहसील के राजस्व ग्राम चकिया (फरेनिया) में तीन साल से लंबित चकमार्ग विवाद का न केवल निपटारा किया गया, बल्कि रास्ते को सुचारू बनाने के लिए मिट्टी पटाई का कार्य भी पूरा किया गया।

चकमार्ग विवाद का स्थायी समाधान

मनकापुर तहसील के चकिया (फरेनिया) गांव की गाटा संख्या 344/0.005 हे. चकमार्ग के रूप में दर्ज है, जो स्थानीय निवासी देवी प्रसाद तिवारी के घर तक जाने का एकमात्र रास्ता है। इस मार्ग को लेकर बीते तीन वर्षों से विवाद बना हुआ था। प्रशासन द्वारा इसे कई बार खाली कराया गया, लेकिन कुछ स्थानीय लोगों द्वारा बार-बार इसे बाधित कर दिया जाता था। जिलाधिकारी नेहा शर्मा के निर्देश पर प्रशासन ने इस बार न केवल चकमार्ग को पूरी तरह खाली कराया, बल्कि मनरेगा के तहत मिट्टी पटाई कराकर इसे स्थायी रूप से उपयोग लायक बनाया।

अतिक्रमणकारियों पर हुई कार्रवाई

इस विशेष अभियान के तहत, प्रशासन ने चकमार्ग पर बार-बार अवरोध डालने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया। क्षेत्रीय लेखपाल मंजीत रावत ने बताया कि अतिक्रमणकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई है, जिससे भविष्य में कोई विवाद न खड़ा हो सके।

163 चकमार्गों को कराया जाएगा अतिक्रमण मुक्त

जिलाधिकारी द्वारा शुरू किए गए इस विशेष अभियान के तहत जनपद की चारों तहसीलों में कुल 163 चकमार्गों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए चिन्हित किया गया है। इनमें करनैलगंज तहसील में सर्वाधिक 50, सदर में 43, मनकापुर में 41 और तरबगंज में 29 चकमार्ग शामिल हैं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इन सभी चकमार्गों को केवल अतिक्रमण मुक्त ही नहीं कराया जाएगा, बल्कि मनरेगा योजना के तहत मिट्टी पटाई का कार्य भी पूरा कर विवादों का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

15 फरवरी तक चलेगा विशेष अभियान

जिलाधिकारी नेहा शर्मा के इस विशेष अभियान को जनपद के लिए एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है। इस अभियान को 15 फरवरी तक संचालित किया जाएगा, जिसके तहत सभी चिन्हित चकमार्गों को अतिक्रमण मुक्त कर, जनता को निर्बाध आवागमन की सुविधा दी जाएगी। प्रशासन की यह पहल लंबे समय से चले आ रहे भूमि विवादों को समाप्त करने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हो रही है।

दो करोड़ 53 लाख लागत से सुधरेगी सेमरपहा से कस्बे तक की सड़क
लालगंज (रायबरेली)। क्षेत्र के सेमरपहा से लेकर गांधी चौराहा होते हुए कस्बे के डलमऊ तिराहा तक खस्ताहाल सड़क की मरम्मत को लेकर एनएचएआई की ओर से लोक निर्माण विभाग को दो करोड़ 53 लाख रुपए स्वीकृत किए गए। जल्द ही खस्ताहाल सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू हो जाएगा। उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष रोहिताश्व सिंह तूफानी ने गत दिनों  सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी व विभागीय अधिकारियों को पत्र लिखकर खस्ताहाल सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग की थी।

बांदा से टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग 232 पर सेमरपहा से लेकर रायबरेली रोड तक बने बाईपास का रेलवे ओवरब्रिज क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण उस पर आवागमन को रोक दिया गया था। तब से लेकर फतेहपुर की ओर से आने वाले वाहन कस्बे से होकर गुजर रहे हैं। ओवरलोड वाहनों के कारण सेमरपहा से लेकर कस्बे तक की सड़क बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह बड़े बड़े गड्ढे बन गए हैं। भारी वाहनों के आवागमन के कारण कस्बे की ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है।

आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है। साल भर के भीतर ही सड़क दुर्घटना में कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। श्री सिंह ने केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री, मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन व राष्ट्रीय राजमार्ग के क्षेत्रीय अधिकारियों को सड़क की मरम्मत कराए जाने को लेकर पत्र लिखा था। गत 27 जून को जिलाधिकारी हर्षिता माथुर की अध्यक्षता में आयोजित उद्योग बंधुओं की बैठक के दौरान भी उन्होंने इस मुद्दे को उठाया और इसे एजेंडे में शामिल कराया था।

लखनऊ में उद्योग बंधुओं की बैठक में मंडलायुक्त रोशन जैकब के समक्ष भी उन्होंने टूटे पड़े रेलवे ओवर ब्रिज की मरम्मत और खस्ताहाल सड़क के कारण जिले सहित आसपास के अन्य जिलों के उद्योगों पर पर पड़ प्रभाव को लेकर अपनी बात रखी थी। उन्होंने बताया कि अधिकारियों की ओर से उन्हें पत्र जारी कर सूचित किया गया कि खस्ता हाल सड़क के मरम्मत के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग को दो करोड़ 53 लाख सत्तासी हजार रुपए स्वीकृत हुए हैं। जल्द ही सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू कराया जाएगा। श्री सिंह ने केंद्रीय सड़क एवं  परिवहन मंत्री, उपायुक्त उद्योग, मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन व आद्योगिक अवस्थापना मनोज सिंह, जिलाधिकारी  का आभार व्यक्त किया है।