jal jevan mishan - Swatantra Prabhat

जल जीवन योजना के कार्यस्थल पर हवाई फायरिंग से मची अफरातफरी, मजदूरों में दहशत
जौनपुर- चन्दवक थाना क्षेत्र स्थित कच्छवन गांव में जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने का कार्य चल रहा था, तभी दोपहर लगभग 1 बजे दो बाइक सवार बदमाशों ने अचानक हवाई फायरिंग कर दी। यह घटना पूरे इलाके में सनसनी मचाने वाली रही। गोली की आवाज सुनते ही मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई और वे जान बचाने के लिए इधर-उधर दौड़ने लगे।

बताया जा रहा है कि यह फायरिंग तब हुई जब मजदूर काम में व्यस्त थे और अचानक बाइक सवार हमलावरों ने दो राउंड हवा में फायर किए। फायरिंग के बाद हमलावर मौके से बड़ी आसानी से फरार हो गए, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया। घटना के बाद मजदूरों में खौफ इस हद तक बढ़ गया कि उन्होंने तुरंत काम करना बंद कर दिया।

घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल

इस घटना के बाद कच्छवन गांव में दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों और मजदूरों का कहना है कि ऐसे विकास कार्यों के दौरान इस प्रकार की घटनाएं चिंता का कारण बन सकती हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि सुरक्षा व्यवस्था को सख्त किया जाए ताकि ठेकेदार और मजदूर बिना किसी डर के काम कर सकें। इसके साथ ही, ग्रामीणों ने बताया कि इस तरह की घटनाओं से विकास कार्यों में रुकावट आ सकती है और मजदूरों का मनोबल भी गिर सकता है।

पुलिस जांच में जुटी, सुरक्षा पर उठे सवाल

घटना की सूचना मिलने के बाद चन्दवक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच को तेज किया जा रहा है और आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने यह भी कहा कि इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा इंतजामों को और मजबूत किया जाएगा।

हालांकि, घटना के बाद कई सवाल उठ रहे हैं, खासकर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर। ग्रामीणों और मजदूरों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं उनके काम को प्रभावित कर सकती हैं और सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। इस घटना ने यह साफ कर दिया है कि जब तक सुरक्षा इंतजाम मजबूत नहीं होंगे, तब तक विकास कार्यों के सही तरीके से चलने में कठिनाई हो सकती है।

कच्छवन गांव में जल जीवन योजना के तहत हो रही इस महत्वपूर्ण कार्य की पृष्ठभूमि में इस तरह की हिंसक घटना ने स्थानीय लोगों और प्रशासन के लिए कई सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन से उम्मीद जताई जा रही है कि वे इस मामले की गंभीरता को समझते हुए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करेंगे, ताकि इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सके और विकास कार्यों में किसी प्रकार की रुकावट न आए।

जल जीवन मिशन हर घर जल में हो रहा है बहुत बड़ाखेल
अम्बेडकरनगर। केंद्र की सरकार हो या प्रदेश की सरकार जनता की भलाई के लिए, जनता की सहूलियत के लिए एक से एक केंद्रीय और राज्य की परियोजना लाती रहती है लेकिन क्या परियोजना या कोई भी सुविधा जनता तक पहुंच पाती है ,सच्चाई क्या होती है जबाब होगा नहीं।मामला विकास विकासखंड रामनगर के ग्राम सभा सरफुद्दीनपुर धनुकरा चहोड़ा शाहपुर, सुल्तानपुर पहाड़पुर का है इसमें जल जीवन मिशन के वेबसाइट पर देखा गया तो कनेक्शन के नाम पर गलत कनेक्शन दिखाए जा रहे हैं।

जिनको देखकर किसी के पैर के तले की जमीन अंदर चली जाएगी सर्वप्रथम बात करते हैं ग्राम सभा चहोड़ा शाहपुर का यहां पर बहुत से नाम ऐसे हैं जिसको ग्रामसभा में खोजना मुश्किल है जैसे वंदना देवी पति का नाम कुसुम देवी यह तो केवल एक उदाहरण के तौर पर है ऐसे ही बहुत नाम है जिनको खोजना मुश्किल है अब बात करते हैं चहोड़ा शाहपुर से सटा हुआ दूसरा ग्राम सभा सुल्तानपुर पहाड़पुर का यहां पर मुसलमान की आबादी नहीं है लेकिन यहां पर भी कई मुसलमान के नाम पर कनेक्शन जारी कर दिया गया है।

और तीसरे नंबर पर बात करते हैं हम ग्राम सभा सरफुद्दीनपुर का यहां पर तो कनेक्शन के नाम पर इतना बड़ा खेल हुआ है अगर कोई जांच करने आए तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा यहां पर मुसलमान निषाद और ब्राह्मण की आबादी बिल्कुल भी नहीं है फिर भी इस ग्राम सभा में बहुत से कनेक्शन इन जातियों के नाम पर है जबकि ग्रामसभा में खोजा गया लोगों से पूछा गया कहीं पर कोई बताने वाला नहीं मिला जब इसकी जानकारी अधिकारों से लेना चाहा तो कोइ सही जबाब नही मिल रहा था ,तो उसी क्रम में फील्ड में कंपनी के एक के अधिकारी से मुलाकात होती है।

उन्होंने बताया वेबसाइट पर जो दिखाया जा रहा है वह गलत है, वह सही कनेक्शन नहीं है सही कनेक्शन बाद में भेजा जाएगा उन्होंने बात बात में अभी बताया की 2016-17 में जिस एजेंसी ने सर्वे किया था उन्होंने जो डाटा भेजा है वही फीड है परंतु सवाल या उठता है 2016-17 में यह परियोजना लॉन्च नहीं की गई थी इस परियोजना को केंद्र सरकार ने 2018-19 में लॉन्च किया तो 2016-17 में सर्वे कैसे हो गया।

जब इसकी जानकारी जिले में कार्य कर रहे सरकारी जेइ साहब से लेना चाह तो उनका फोन ही नहीं उठ रहा है परंतु जब इसकी जानकारी जल जीवन मिशन के काल सेंटर से लिया गया तो पोल खुल गया कॉल सेंटर से जवाब मिला जो कनेक्शन वेबसाइट पर दिखाया जा रहा है वह एक्चुअल कनेक्शन है जो एजेंसी वाले भेजते हैं वह एक्चुअल कनेक्शन भेजते हैं अगर कहीं गलत लग रहा है तो उसकी तुरंत शिकायत की जाए।

अब बात करने जा रहे हैं पड़ोसी ही ग्राम सभा धनुकारा का यहां पर ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव और सरकारी के जेई साहब ने मिलकर आठ महीना पहले प्रमाणित कर दिया है हर घर जल पहुच रहा है परन्तु उस टंकी से केवल एक पुरवा पर मे जल पहुच रहा है और टंकी अभी निर्माणाधीन है।

पेयजल एवं स्वच्छता को लेकर सीएम फेलो ने जनमानस को किया जागरूक
भदोही -जल जीवन मिशन के तहत शुक्रवार को ब्लाक औराई में जन जागरूकता कार्यक्रम मेसर्स फाल्कन संस्था की टीम ने लोगों को नुक्कड़ नाटक स्वच्छता मेला कार्यशाला कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को पेयजल एवं स्वच्छता को लेकर जागरूक किया गया। खंड विकास अधिकारी धनराज कोटार्य एवं सहायक खंड विकास अधिकारी धीरेंद्र यादव ने हरी झंडी दिखाकर टीम को गांव की ओर रवाना किया। प्रदेश सरकार द्वारा संचालित राज्य पेय जल स्वच्छता मिशन नमामि गंगे व ग्रामीण जलापूर्ति विभाग उत्तर प्रदेश शासन द्वारा यह टीम ग्राम पंचायत एवं राजस्व गांव में 8 कार्यक्रम द्वारा जैसे नुक्कड़ नाटक स्वच्छता मिला कल्याण समिति की बैठक आंगनवाड़ी केंद्रों पर मात्र समूह की बैठक एवं विद्यालय में कोर कमेटी ड्राइंग प्रतियोगिता आदि कार्यक्रमों से पीने वाले पानी एवं स्वच्छता के बारे में जानकारी दी जाती है। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित  खंड विकास अधिकारी एवं सहायक खंड विकास अधिकारी ए डी पी सी सतीश उपाध्याय, सीएम फेलो डॉ0 मधु शास्त्री आदि लोग उपस्थित रहे।