Disciplinary Action - Swatantra Prabhat

रिश्वतखोरी के आरोप में परसरामपुर थाने के तीन पुलिसकर्मी निलंबित
बस्ती। बस्ती में पुलिस विभाग की छवि को प्रभावित करने वाले मामले में पुलिस अधीक्षक ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना परसरामपुर में तैनात तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबित किए गए कर्मियों में मुख्य आरक्षी जगत नारायण यादव, आरक्षी आनंद यादव तथा आरक्षी बृजभूषण सिंह शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस नोट के अनुसार इन पुलिसकर्मियों के कार्य एवं व्यवहार को लेकर क्षेत्र के लोगों द्वारा लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। शिकायतकर्ताओं का आरोप था कि संबंधित कर्मियों का आचरण आम जनता के प्रति संतोषजनक नहीं है, जिससे पुलिस विभाग की साख और जनविश्वास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था।

मामले ने उस समय गंभीर रूप ले लिया जब उक्त पुलिसकर्मियों का एक वीडियो पुलिस प्रशासन के संज्ञान में आया। वीडियो में उन्हें सार्वजनिक स्थान पर कथित रूप से उत्कोच (रिश्वत) लेते हुए देखा गया। वीडियो सामने आने के बाद विभागीय स्तर पर मामले की जांच कराई गई, जिसके उपरांत प्रथम दृष्टया आरोपों को गंभीर मानते हुए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल कार्रवाई का निर्णय लिया।

पुलिस अधीक्षक ने तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित करते हुए उनके विरुद्ध विभागीय जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से कराई जाएगी तथा दोष सिद्ध होने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार, अनुशासनहीनता तथा जनविश्वास को ठेस पहुंचाने वाले किसी भी कृत्य के प्रति विभाग की नीति शून्य सहिष्णुता की है। ऐसे मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही या पक्षपात नहीं बरता जाएगा।

यह कार्रवाई जनपद में पुलिस व्यवस्था को अधिक जवाबदेह एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

इविविः हंगामे में शामिल छात्रों का रोका रिजल्ट, चीफ प्रॉक्टर ने की थी अनुशासनात्मक कार्रवाई!
इलाहाबाद विश्वविद्यालय  में पिछले दिनों अलग-अलग मामलों को लेकर हुए हंगामे में शामिल तकरीबन 60 छात्रों का रिजल्ट विश्वविद्यालय प्रशासन ने रोक दिया है। इन छात्रों के खिलाफ चीफ प्रॉक्टर की ओर से अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई थी। अब प्रॉक्टर ऑफिस से हरी झंडी मिलने के बाद ही परिणाम जारी किया जाएगा। इविवि में पिछले दिनों एसएसएल हॉस्टल के एक छात्र ने तत्कालीन चीफ प्रॉक्टर डॉ. राकेश सिंह पर आरोप लगाए थे कि उन्होंने छात्र को अपने कार्यालय में बुलाकर पीटा।

छात्र ने चीफ प्रॉक्टर के साथ प्रॉक्टोरियल बोर्ड के कुछ सदस्यों पर भी पिटाई करने का आरोप लगाया था। इस घटना के बाद इविवि परिसर में काफी हंगामा हुआ था। विश्वविद्यालय परिसर में तोड़फोड़ हुई थी और कुलसचिव पर स्याही फेंक दी गई थी। इस मामले में इविवि प्रशासन की ओर से उपद्रवियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी। घटना में शामिल छात्रों को सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से चिह्नित करते हुए उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई थी।

इसके अलावा विधि संकाय में छात्रों ने गलत पेपर वितरित किए जाने का आरोप लगाते हुए परीक्षा का बहिष्कार और हंगामा किया था। इस मामले में भी कुछ छात्रों को चिह्नित कर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई थी। इसके अलावा अनुशासहीनता के अलग-अलग मामलों में भी चीफ प्रॉक्टर की ओर से अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। इन सभी मामलों में संलिप्त छात्रों के परिणाम इविवि ने रोके हैं। जिन छात्रों का रिजल्ट रोका गया है, वे स्नातक प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के हैं। चीफ प्रॉक्टर कार्यालय की ओर से हरी झंडी मिलने के बाद ही इनका परिणाम जारी किया जाएगा।

सिर्फ दो मामलों में परीक्षार्थियों का रिजल्ट रोका जाता है। अगर छात्र पर हॉस्टल का कोई शुल्क बकाया है या किसी छात्र के खिलाफ हुई कार्रवाई के बाद चीफ प्रॉक्टर कार्यालय से परीक्षा नियंत्रक को क्लीयरेंस नहीं मिली है तो संबंधित छात्र का रिजल्ट रोक लिया जाता है।