ऑनलाइन ठगी के शिकार हुए ब्यक्ति कि खिले चेहरे - Swatantra Prabhat

गोरखपुर: साइबर ठगी के शिकार युवक को मिली बड़ी राहत, तिवारीपुर पुलिस ने वापस दिलाए पूरे ₹2 लाख
गोरखपुर ब्युरो कार्यालय (उत्तर प्रदेश)

गोरखपुर। बढ़ते साइबर अपराधों के बीच तिवारीपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ऑनलाइन ठगी के शिकार एक व्यक्ति को बड़ी राहत दिलाई है। तकनीकी जांच और त्वरित कार्रवाई के जरिए पुलिस ने पीड़ित के खाते से निकाले गए पूरे ₹2 लाख रुपये वापस करा दिए, जिससे पीड़ित परिवार को बड़ी राहत मिली है।

जानकारी के मुताबिक पीड़ित के साथ यूपीआई (UPI) के माध्यम से ऑनलाइन धोखाधड़ी की घटना हुई थी। अज्ञात साइबर ठगों ने झूठे प्रलोभन और फर्जी आश्वासन देकर उसके खाते से ₹2,00,000 रुपये ट्रांसफर करा लिए। ठगी का एहसास होते ही पीड़ित ने तत्काल थाना तिवारीपुर में शिकायत दर्ज कराई।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस तुरंत हरकत में आई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में चल रहे साइबर अपराध नियंत्रण अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन और पुलिस अधीक्षक अपराध के निर्देशन में जांच शुरू की गई। क्षेत्राधिकारी कोतवाली के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में साइबर टीम ने तकनीकी पड़ताल तेज कर दी।

जांच के दौरान उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार यादव और उपनिरीक्षक हिमांशु शेखर ने तकनीकी विश्लेषण के जरिए उन बैंक खातों और मोबाइल नंबरों का पता लगाया, जिनके माध्यम से रकम ट्रांसफर की गई थी। इसके बाद संबंधित बैंकों और वित्तीय संस्थानों से तत्काल संपर्क कर संदिग्ध खातों को ब्लॉक कराया गया और लेनदेन को ट्रेस किया गया।

इस कार्रवाई में बजाज फाइनेंस लिमिटेड सहित अन्य वित्तीय संस्थानों का भी सहयोग मिला। पुलिस की तेज कार्रवाई के चलते ठगी की पूरी रकम सुरक्षित कर ली गई और बाद में उसे पीड़ित के खाते में वापस ट्रांसफर करा दिया गया।

इस सफलता में तिवारीपुर थाने की साइबर टीम की अहम भूमिका रही। टीम में प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह, अतिरिक्त निरीक्षक गजेंद्र बहादुर सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजवीर सिंह, साइबर नोडल उपनिरीक्षक धर्मेंद्र कुमार यादव, उपनिरीक्षक हिमांशु शेखर, मुख्य आरक्षी शैलेंद्र कुमार यादव तथा महिला आरक्षी रागिनी वर्मा शामिल रहीं।

गोरखपुर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी के साथ ऑनलाइन ठगी होती है तो घबराएं नहीं, बल्कि तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें ।

ऑनलाइन ठगों से गोला पुलिस ने कराया एक लाख 73 हजार वापस
ब्यूरो/शत्रुघ्न त्रिपाठी/रिपोर्ट-बृजनाथ त्रिपाठी

गोलाबाजार, गोरखपुर 21 जुलाई।
ऑनलाइन ठगी के शिकार व्यक्ति को  पुलिस ने ठगों से तकरीबन एक वर्ष बाद 1 लाख 73 हजार वापस करा दिया। पैसा मिलने के बाद, उम्मीद छोड़ चुके ठगी के शिकार व्यक्ति का चेहरा खुशी से खिल गया।

गोला थाना क्षेत्र के सुरदापार राजा निवासी मुंशी लाल पुत्र रामदरश यादव ने 28 दिसंबर 2023 की थाने पर प्रार्थना पत्र देकर पुलिस को सूचित किया था कि 23 सितंबर 2023 को दो अज्ञात नंबर से हमारे पास फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने हमें शेयर मार्केट में पैसा लगाने का प्लान समझाया। उसके द्वारा शेयर में पैसा लगाने के फायदों का लालच दिया और मेरे दस्तावेजों को मंगाकर डीमैट खाता खुलवाया। तथा शेयर मार्केट मे पैसा लगाने के लिए अपने खाते में 85500 रूपये मंगा लिया। पुनः एक दुसरे व्यक्ति के द्वारा फोन कर के विभिन्न खातो में 35 हजार, 50 हजार व अंतिम में 7200 रूपये मंगवाये। हमें बाद में पता चला कि हमारे साथ कुल 173000 का ठगी हो चुका है।

अज्ञात ठगों के उपर पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गयी। अज्ञात ठगों के बारे में पता लगाने में पुलिस की साईबर टीम लग गयी। पुलिस को जो जानकारी मिली उसके अनुसार ठग मध्यप्रदेश में थे। गोला थाने में तैनात इस मामले के विवेचक डीआईजी के आदेश पर एसआई फूलीन्दर यादव हमराह राम बाबू व पीड़ित के भाई मुनील यादव जो उत्तर प्रदेश पुलिस में ही कार्यरत हैं मध्यप्रदेश पंहुच गयें। सभी आरोपियों  की जानकारी के साथ मध्यप्रदेश के तीन जिलों में जाकर ठगों से 173000 रूपये की वापसी पीड़ित के खाते में रविवार को कराई।

पीड़ित मुंशी ने बताया कि हम पैसा वापस मिलने की उम्मीद छोड़ चुके थे लेकिन पुलिस ने ठगों से पैसा वापस करा दिया।